women power श्रीफल जैन न्यूज – श्रीफल जैन न्यूज़

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष : शब्द शास्त्र में हैं स्त्री शब्द के कई पर्यायवाची
शब्द शास्त्र में स्त्री शब्द के कई पर्यायवाची शब्द हैं, जिससे स्त्री का महत्त्व प्रतिपादित होता है। पढ़िए यह विशेष आलेख…

1. उभयकुल वर्ध्दिनी : पुत्र तो मात्र एक ही कुल को गौरवान्वित करता है, जबकि स्त्री अपने आचरण, व्यवहार से माता-पिता को तो सम्मान दिलाती ही है, किंतु अपनी समन्वय शीलता, धैर्य एवं शील के संतुलन से ससुराल को भी मंदिर बना देती है।

2. दुहिता: दो कुलों के हितों का निमित्त होने के कारण दुहिता सार्थक संज्ञा है।

3. महिला : मही यानि दही को मथने पर शेष बचा पदार्थ, जिसे निर्विकृति कहा जाता है। अपने पर्याय के अभिमान से चूर पथभ्रष्ट पुरुष को महिला कभी मां, कभी बहन, कभी पत्नी, कभी मित्र बनकर राह पर लाती है।

4. अबला : बला का अर्थ होता है परेशानी। अबला शब्द कहता है कि बला हो ही नहीं सकती। जो अपनी कला से परिवार को आंतरिक सुरक्षा का अहसास कराती है। पुरुष को मां और बहिन के रूप में वरद हस्त देकर उसकी बला को निर्बल बना देती है वह अबला है।

5. नारी : अरि का अर्थ होता है शत्रु और उसके आगे लगा है ना, अर्थात यह शब्द ही कह रहा है, जो किसी भी रूप में शत्रु नहीं हो सकती वह नारी है। प्रत्येक रूप में वह रक्षक है, मित्र है। कहते हैं-पुत्र कुपुत्र हो सकता है, किंतु माता कुमाता नहीं होती।

यह आलेख भी पढ़े ।

अपसंस्कृति का पहला निशाना बनी महिला

अपसंस्कृति का पहला निशाना बनी महिला

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष : अपसंस्कृति का पहला निशाना बनी महिला
स्वभाव से सरलता से पदार्थों की ओर आकर्षित हो जाने वाली महिला इस अपसंस्कृति का सबसे पहला निशाना बन गई। शिक्षा का प्रचार-प्रसार तो भारत में पूर्व से था ही, किंतु महिलाओं ने आधुनिकता की अंधी दौड़ में अपने चारित्र के महत्व को विस्मृत कर दिया। गृहस्वामिनी का विशेषण उन्हें चुभने लगा और घर की चारदीवारों से बाहर का वातावरण उन्हें लुभाने लगा। घर की चारदीवारी से बाहर निकलना कदापि बुरा नहीं था, स्वतंत्रता कभी भी बुरी नहीं होती, बुरी होती है तो स्वच्छंदता।

स्वतंत्रता कब स्वच्छंदता में परिवर्तित हो जाती है, पता नहीं नहीं चलता। अब इन्हें चरित्र से ज्यादा कॅरियर की चिंता है। घर की दीवारों को तो कैकयी ने भी लांघा था परंतु मर्यादा को नहीं लांघा कभी। दशरथ के रथ की सारथी बनकर युद्धभूमि पर विजयपताका फहराने का साधन बनी थी वह। मैना ने अपनी भक्ति भावना से सैकड़ों कोटियों को भयंकर वेदना से मुक्त करा दिया था। दशानन ने सीता का अपहरण तो कर लिया, मगर उसके शील के आगे उसे भी झुकना ही पड़ा।

स्त्रियों को समझना होगी स्त्रियों की पीड़ा

इन सारी सतियों के जीवन पर नजर डालने पर एक बहुमूल्य बात सामने आती है कि स्त्री की सबसे बड़ी दुश्मन स्वयं स्त्री ही है। आज हमें मीडिया से ज्ञात हुआ है कि हर गर्भवती महिला और उसका संबंधी महिला परिवार चाहता है कि उनके यहां प्रथम संतान कन्या नहीं, बल्कि पुत्र ही हो। इससे अलग पुरुष चाहता है कि उसकी पहली संतान कन्या हो। तात्पर्य स्पष्ट है, गर्भपात का एक महत्वपूर्ण कारण है स्त्री का अपने कुल को रोशन करने वाले पुत्र की भावना रखना। जब स्त्री स्वयं ही स्त्री को नहीं चाहेगी तो स्त्री को कभी सम्मान प्राप्त नहीं हो सकता। मैं और मेरा की स्वार्थ भावना से ही रामायाण और महाभारत जैसे कथानक सम्मुख आते हैं। प्राणप्रिय राम भी कैकयी को अपने पुत्र प्रेम के आगे सामान्य लगने लगे।