welfare – श्रीफल जैन न्यूज़

लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को मिले मजबूती: विधायक कोठारी ने विधानसभा में उठाई पत्रकारों के हक की आवाज
राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र के दौरान भीलवाड़ा विधायक अशोककुमार कोठारी ने लोकतंत्र के चौथे स्तंभ यानी मीडिया जगत की सुरक्षा और कल्याण का मुद्दा पूरी प्रखरता के साथ उठाया। भीलवाड़ा से पढ़िए, यह खबर…

भीलवाड़ा। राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र के दौरान भीलवाड़ा विधायक अशोककुमार कोठारी ने लोकतंत्र के चौथे स्तंभ यानी मीडिया जगत की सुरक्षा और कल्याण का मुद्दा पूरी प्रखरता के साथ उठाया। सदन में पर्ची के माध्यम से अपनी बात रखते हुए विधायक कोठारी ने कहा कि पत्रकार सरकार और जनता के मध्य एक सेतु की तरह कार्य करते हैं। वे न केवल सरकारी नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाते हैं, बल्कि सरकार के अच्छे कार्यों की प्रशंसा के साथ-साथ उसकी त्रुटियों पर आइना दिखाकर व्यवस्था को सुदृढ़ भी करते हैं। कोठारी ने जोर देकर कहा कि ऐसे महत्वपूर्ण वर्ग की समस्याओं का समाधान करना सरकार की नैतिक जिम्मेदारी है।

सुरक्षा और आवास पत्रकारिता की बुनियादी जरूरत

विधायक कोठारी ने अपनी मांगों में सबसे ऊपर पत्रकारों की शारीरिक और सामाजिक सुरक्षा को रखा। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि फील्ड में काम करने वाले पत्रकारों के लिए श्पत्रकार प्रोटेक्शन एक्टश् को अविलंब लागू किया जाए ताकि वे बिना किसी भय के निर्भीक पत्रकारिता कर सकें। इसके साथ ही, उन्होंने प्रदेश के हर शहर में ‘पत्रकार कॉलोनी’ विकसित करने का सुझाव दिया। जिससे बरसों से किराये के मकानों में रह रहे भूखंड विहीन पत्रकारों को रियायती दर पर जमीन आवंटित हो सके।

लघु समाचार पत्रों की आर्थिक मजबूती और विज्ञापन नीति में बदलाव

समाचार पत्रों, विशेषकर जिला स्तरीय और लघु समाचार पत्रों की आर्थिक स्थिति पर चिंता जताते हुए विधायक ने विज्ञापन दरों में तत्काल वृद्धि की मांग की। उन्होंने विज्ञापन जारी करने की वर्तमान जटिल प्रक्रिया में सुधार का सुझाव देते हुए कहा कि सजावटी और वर्गीकृत विज्ञापनों में श्कॉलम सेंटीमीटरश् और श्वर्ग सेंटीमीटरश् की विसंगति को समाप्त कर एकरूपता लाई जाए। उन्होंने मांग की कि विज्ञापन दरों की गणना केवल वर्ग सेंटीमीटर के आधार पर ही की जाए, ताकि लघु समाचार पत्रों को उचित राजस्व मिल सके।

स्वास्थ्य सुरक्षा और सम्मान निधि का विस्तार

पत्रकारों के स्वास्थ्य और सेवानिवृत्ति के बाद के जीवन को सुरक्षित बनाने हेतु विधायक कोठारी ने आरजेएचएस को पूर्णत आरजीएचएस के समान बनाने की वकालत की। उन्होंने अधिस्वीकृत पत्रकारों के लिए वर्तमान में निर्धारित 5 हजार रुपए की वार्षिक दवा सीमा में बढ़ोतरी की मांग की। इसके अतिरिक्त उन्होंने पत्रकारों के लिए ‘वरिष्ठ पत्रकार सम्मान निधि’ के तहत दी जाने वाली मासिक राशि को भी बढ़ाने का पुरजोर समर्थन किया।

डिजिटल पत्रकारिता के लिए स्पष्ट नीति और शिक्षा में सहयोग

भविष्य की पत्रकारिता का जिक्र करते हुए विधायक अशोककुमार कोठारी ने कहा कि वर्तमान में एक बड़ा वर्ग डिजिटल मीडिया से जुड़ा है, लेकिन स्पष्ट नीति और नियमों के अभाव में ये पत्रकार प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया जैसी सुविधाओं से वंचित हैं। उन्होंने सरकार से मांग की कि डिजिटल पत्रकारिता के लिए भी अविलंब नियम और कानून बनाए जाएं। उन्होंने पत्रकारों के बच्चों के भविष्य को लेकर छात्रवृत्ति योजनाओं के सरलीकरण की बात कही, ताकि उनके बच्चों को शिक्षा प्राप्त करने में किसी तकनीकी अड़चन का सामना न करना पड़े। विधानसभा में उठाए गए इन बिंदुओं ने प्रदेश भर के मीडिया कर्मियों के बीच एक नई उम्मीद जगाई है।

शपथ ग्रहण समारोह : पुरुष प्रधान समाज में महिलाएं अपने को दोयम दर्जे की न मानें
दिगंबर जैन परवार समाज महिला संगठन का शपथ ग्रहण समारोह राजशाही गार्डन में डीएवीवी की कुलपति डॉक्टर रेणु जैन के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट…

इंदौर। दिगंबर जैन परवार समाज महिला संगठन का शपथ ग्रहण समारोह राजशाही गार्डन में डीएवीवी की कुलपति डॉक्टर रेणु जैन के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। प्रसिद्ध साहित्यकार एवं लेखिका ज्योति जैन ने संगठन की मनोनीत अध्यक्ष मुक्ता राजेश जैन, कार्याध्यक्ष वंदना जैन एवं सचिव सारिका जैन सहित नई कार्यकारिणी एवं सभी सदस्यों को संगठन के सिद्धांत, नियम और नीति के अनुसार अपने कर्तव्य एवं दायित्वों के निर्वहन की शपथ दिलाई। सभी ने ईश्वर को साक्षी मानकर शपथ ली। भिक्षु पुनर्वास केंद्र की संचालक रूपाली जैन, चोइथराम कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. रीता जैन (नायिका) एवं डॉ. अर्पणा जैन विशेष अतिथि थीं।

महिला सशक्तीकरण के लिए करें कार्य

इस अवसर पर ज्योति जैन ने संगठन की नई कार्यकारिणी को बधाई देते हुए कहा कि शपथ ग्रहिता सभी को साथ लेकर समाज कल्याण और महिला सशक्तीकरण के लिए कार्य करें। पुरुष प्रधान समाज में महिलाएं अपने को दोयम दर्जे की ना मानें। महिलाएं घर समाज एवं परिवार की धुरी हैं। उन्हें सम्मान की दृष्टि से देखा जाना चाहिए। कुलपति डॉक्टर रेणु जैन ने कहा कि समय की मांग है कि समाज में दिगंबर एवं श्वेतांबर जैन का भेदभाव मिटाएं। कोई दूसरा हमारा अहित न कर सके इसलिए संगठित रहें। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि आने वाले दिनों में भारत की होने वाली जनगणना के फार्म के कॉलम नंबर 6 में सिर्फ जैन लिखें ताकि जैनों की सही जनसंख्या ज्ञात हो सके।

चर्चा की विसंगतियों की

डॉ. रीता जैन एवं रूपाली जैन ने जैन समाज में पनप रही विसंगतियों की चर्चा की और कहा कि आज समाज में प्राचीन मंदिर एवं तीर्थ उपेक्षित हैं और नए मंदिरों और तीर्थों का निर्माण हो रहा है, उसे रोका जाना चाहिए एवं पुराने मंदिरों का जीर्णोद्धार के साथ नए मंदिरों के बजाय चिकित्सा एवं शिक्षा संस्थानों की स्थापना की जाना चाहिए। निवर्तमान अध्यक्ष रानी बडकुल ने स्वागत भाषण एवं सचिव शेफाली जैन ने सचिवीय प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। अतिथि स्वागत मधु जैन, नीलम बांझल, समता सोधिया एवं इंदिरा मोदी ने किया। समारोह का संचालन कल्पना जैन एवं अंजलि जैन ने किया।

इस अवसर पर दिगंबर जैन परवार समाज के अध्यक्ष एम के जैन सीए, डी के जैन, डॉक्टर जैनेंद्र जैन, राजेश जैन दद्दू, विपुल बांझल आदि समाज श्रेष्ठी उपस्थित थे। आभार कल्पना जैन ने व्यक्त किया।