Vinay Dharma – श्रीफल जैन न्यूज़

भाव लब्धि बिना सम्यक्त्व नहीं होता : वैज्ञानिक धर्माचार्य कनक नंदी गुरुदेव: अंतरराष्ट्रीय वेबीनार में गुरु-शिष्य संबंध, विनय धर्म और आत्मशुद्धि का बताया महत्व
भिलुडा के निकट शिवगौरी आश्रम से आयोजित अंतरराष्ट्रीय वेबीनार में वैज्ञानिक धर्माचार्य कनक नंदी गुरुदेव ने कहा कि भाव लब्धि के बिना सम्यक्त्व संभव नहीं है। उन्होंने विनय, गुरु भक्ति और आत्मशुद्धि के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। पढ़िए अजीत कोठिया की खबर

भिलुड़ा । भिलुडा के पास स्थित शिवगौरी आश्रम से आयोजित अंतरराष्ट्रीय वेबीनार में वैज्ञानिक धर्माचार्य श्री कनक नंदी जी गुरुदेव ने कहा कि भाव लब्धि के बिना सम्यक्त्व की प्राप्ति संभव नहीं है। उन्होंने बताया कि जो शिष्य के अनुग्रह में कुशल होता है, वही सच्चा धर्माचार्य कहलाता है।

विनय से विकसित होते हैं गुरु के गुण

गुरुदेव ने कहा कि विनय से ही आचार्य के गुण उत्पन्न होते हैं और विनय से ही प्रायश्चित का मार्ग खुलता है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि जैसे खाली बर्तन को भरने के लिए उसे नीचे रखना पड़ता है, उसी प्रकार ज्ञान प्राप्त करने के लिए शिष्य को विनम्र भाव से गुरु के चरणों में जाना पड़ता है।

आत्मशुद्धि का माध्यम है विनय

उन्होंने कहा कि विनय आत्मा की शुद्धि का महत्वपूर्ण साधन है। विनय से कर्मों का क्षय होता है और व्यक्ति कलह, विवाद तथा मानसिक तनाव से मुक्त होता है। विनयवान व्यक्ति में मान, माया और अहंकार का अभाव हो जाता है तथा लघुता का गुण विकसित होता है।

दिखावे से नहीं, सरलता से आता है विनय

धर्माचार्य ने कहा कि केवल बाहरी क्रियाकांड और दिखावे से विनय गुण प्रकट नहीं होता। इसके लिए सरलता, नम्रता और निष्कपट भाव आवश्यक हैं। जो व्यक्ति वास्तव में विनीत होता है, उसमें लोभ, घमंड और तिरस्कार की भावना नहीं रहती।

गुरु अज्ञान का अंधकार दूर करते हैं

उन्होंने कहा कि अध्यात्म को समझना सबसे कठिन कार्य है। जो मोह रूपी अंधकार को दूर कर सही मार्ग दिखाए, वही गुरु कहलाता है। गुरु का सान्निध्य मन के तनाव और भ्रम को समाप्त कर जीवन में नई दिशा प्रदान करता है।

आलस्य और प्रमाद से बचने का संदेश

गुरुदेव ने आलस्य को महादोष बताते हुए कहा कि प्रमादी व्यक्ति कभी आदर्श शिष्य नहीं बन सकता। इंद्रियों और मन पर नियंत्रण रखने वाला ही ध्यान और साधना में सफलता प्राप्त कर सकता है।

निंदा और क्रोध से दूर रहने की सीख

वेबीनार में उन्होंने कहा कि दूसरों के दोषों का प्रचार करना निंदा है और यह आध्यात्मिक प्रगति में बाधक बनता है। सच्चा शिष्य क्षमाशील, नम्र और संयमी होता है। वह क्रोध के अवसर आने पर भी स्वयं को नियंत्रित रखता है और किसी का तिरस्कार नहीं करता।

गुरु के प्रति सम्मान बनाए रखना चाहिए

गुरुदेव ने कहा कि यदि कभी गुरु के मुख से कोई शब्द त्रुटिवश निकल जाए, तब भी उनकी निंदा नहीं करनी चाहिए। अच्छा शिष्य अपने गुरु और मित्रों के प्रति सम्मान बनाए रखता है तथा उनके गुणों का ही वर्णन करता है।

मंगलाचरण से हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ

कार्यक्रम की शुरुआत मुनि श्री सुविज्ञ सागर जी गुरुदेव द्वारा आचार्य श्री रचित कविता—

“मने तो लड़ाई झगड़ा नहीं आवे,

मने तो समता, शांति, सत्य भावे”

के मंगलाचरण से हुई। इस अवसर पर उपस्थित श्रोताओं ने आध्यात्मिक संदेशों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

जब मृदुता आती है तभी प्रकट होता है उत्तम मार्दव धर्म – दसलक्षण पर्व का दूसरा दिन : ऐसी पाठशाला होनी चाहिए जिसमें झुकना सिखाया जाए – आचार्य श्री विनिश्चय सागर महाराज
रामगंजमंडी में दसलक्षण पर्व का दूसरा दिन उत्तम मार्दव धर्म की पूजा और आचार्य श्री विनिश्चय सागर महाराज के मंगल प्रवचन के साथ मनाया गया। आचार्य श्री ने कहा कि झुकना ही धर्म है और अहंकार जीवन से धर्म को मिटा देता है। पढ़िए अभिषेक जैन लुहाड़िया की खास रिपोर्ट…

रामगंजमंडी। दसलक्षण महापर्व के दूसरे दिन उत्तम मार्दव धर्म का उत्सव श्रद्धा और भक्ति से मनाया गया। आचार्य श्री 108 विनिश्चय सागर महाराज ने मंगल प्रवचन में कहा कि जीवन में मृदुता आने पर ही मार्दव धर्म प्रकट होता है। उन्होंने कहा – “ऐसी पाठशाला होनी चाहिए जिसमें झुकना सिखाया जाए, क्योंकि झुकना ही सच्चा धर्म है। यदि झुकेंगे नहीं तो मार्दव धर्म प्रकट नहीं हो सकता। आचार्य श्री ने स्पष्ट किया कि अहंकार के कारण इंसान धीरे-धीरे मार्दव धर्म को खोता जा रहा है। मान-सम्मान और दिखावे के चलते झुकने का भाव खत्म हो रहा है। “मकान बड़े होते जा रहे हैं और दरवाजे ऊँचे बन रहे हैं, क्योंकि इंसान का अहंकार बढ़ता जा रहा है,” उन्होंने कहा।

अहंकार परिवारों को तोड़ देता है

उन्होंने कहा कि केवल सिर झुकाने से नहीं, बल्कि मन से झुकना जरूरी है। मन में सरलता और विनम्रता हो तभी मार्दव धर्म का प्राकट्य होता है। अहंकार परिवारों को तोड़ देता है और बैर पैदा करता है। दुर्योधन का उदाहरण देते हुए आचार्य श्री ने बताया कि अहंकार व्यक्ति को विनाश की ओर ले जाता है। मुनिश्री ने कहा – “जिसे परीक्षा देना नहीं आता, उसे पढ़ना-लिखना भी नहीं आता। यदि संयम और नियम को अपनाना सीख लें, तो आत्मा की असीम शक्ति प्रकट हो सकती है। उन्होंने अंत में कहा कि जीवन में जब भी बड़े-बुजुर्गों को देखें तो झुकने का भाव रखना चाहिए। अहंकार मृत्यु तक पीछा नहीं छोड़ता, इसलिए मन से नम्रता और झुकाव ही सच्चा धर्म है।

विनयशील बने, ऊँचाइयाँ पाएं : पट्टाचार्य श्री विशुद्ध सागर जी बोले-विनय आत्मिक गुण है, गुरु कृपा पाने का सरल मार्ग है
विरागोदय तीर्थ पथरिया में आयोजित धर्मसभा में पट्टाचार्य श्री विशुद्ध सागर जी ने विनय के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि विनम्रता ही उन्नति का द्वार है और विनयशील व्यक्ति गुरुजनों की विशेष कृपा का पात्र बनता है। पढ़िए रत्नेश जैन/ राजेश रागी बक्सवाहा की ख़ास रिपोर्ट…

विरागोदय तीर्थ, पथरिया में आयोजित धर्मसभा में पट्टाचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज ने कहा कि विनय आत्मिक विकास की नींव है। यह सज्जनता का प्रतीक, उन्नति का आधार और सिद्धि की कुंजी है। विनयवान व्यक्ति समाज में सम्मान प्राप्त करता है और अपने गुणों से शत्रुओं को भी मित्र बना लेता है।

आचार्यश्री ने कहा कि विनयशील ही सच्चा विद्या अधिकारी होता है और आत्मा की पवित्रता का मार्ग प्रशस्त करता है। उन्होंने श्रोताओं को प्रेरणा दी – “उठना है तो झुकना सीखो।”

आचार्य श्री की देशना का लाभ लिया

धर्मसभा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे, जिन्होंने भावपूर्वक प्रवचन श्रवण किया। इस अवसर पर मध्यप्रदेश के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार लखन पटेल भी विरागोदय तीर्थ पधारे और आचार्य श्री की देशना का लाभ लिया। उन्होंने ससंघ दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। पथरिया एवं आसपास के क्षेत्रों के श्रद्धालुओं ने भी पूज्य गुरुदेव के चरणों में वंदना अर्पित कर पुण्यार्जन किया।