Vasupujya Jinalaya श्रीफल जैन न्यूज – श्रीफल जैन न्यूज़

चातुर्मासिक धर्मसभा में प्रवचन : किसी के उपकार को मानना हमारे बड़प्पन का द्योतक है – आर्यिका विभाश्री
आर्यिका विभाश्री माताजी ने अपने प्रवचन में कहा कि जब कोई किसी के उपकार को मानता है तो वो जीवन में बहुत ऊचाइयों को प्राप्त कर लेता है, चाहे वह गुरुओं का उपकार हो या माता पिता का। प्रेम और घृणा, उपकार और अपकार भी हमारे जीवन के अनिवार्य अंश हैं। जीवन में उपकार की प्रवृत्ति का अत्यंत महत्व है। पढ़िए यह विशेष रिपोर्ट…

रांची। वासुपूज्य जिनालय के प्रांगण में गणिनी आर्यिका विभाश्री माताजी ने अपने प्रवचन में कहा कि जब कोई किसी के उपकार को मानता है तो वो जीवन में बहुत ऊचाइयों को प्राप्त कर लेता है, चाहे वह गुरुओं का उपकार हो या माता पिता का। प्रेम और घृणा, उपकार और अपकार भी हमारे जीवन के अनिवार्य अंश हैं। जीवन में उपकार की प्रवृत्ति का अत्यंत महत्व है। दया, प्रेम, करुणा हमारी मूल प्रवृत्तियां हैं। इन्हीं से उपकार की भावना जागृत होती है।

उपकार करने से व्यक्ति श्रेष्ठ बनता है। किसी आपदा में पड़े व्यक्ति का आप उपकार करके देखें। उसका तो कल्याण होगा ही, किंतु इससे आपका मन प्रसन्नता से भर जाएगा। जिस शिष्य के अंदर अहंकार होता है, वह गुरु के उपकार को स्वीकार नहीं करेगा, वैसे ही माता – पिता का बच्चों पर बहुत बड़ा उपकार होता है। माता-पिता ने तुम्हें जन्म दिया, उंगली पकड़कर चलना सिखाया, पढ़ा-लिखा कर बड़ा कर दिया लेकिन जो बच्चे अपने माता-पिता का उपकार मानते हैं, वे हमेशा अपने माता-पिता के प्रति कृतज्ञ रहते हैं।

उपकार का बदला पैसे से नहीं चुकाया जा सकता है लेकिन आजकल की संतानें तो माता-पिता का उपकार तक नहीं मानती हैं। वे कहते हैं कि मैंने योग्यता से पढ़ाई करके बड़ी-बड़ी उपाधियां प्राप्त की हैं। इसमें आपने क्या किया है और आपने जितने पैसे मेरी पढ़ाई में खर्च किये उतने आप मुझसे ले लो। अगर किसी ने कोई अपराध किया और वह उसे क्षमा कर दे यह बहुत कठिन है। अगर बहू सास को दस बातें सुना दे और बाद में क्षमा मांगने लगे तो क्षमा करना बहुत कठिन है। क्षमा मांगने से ज्यादा क्षमा करना कठिन है।

जिन्होंने भी क्षमा का सहारा लिया, वे महान बन गये। क्षमा का प्रकाश जिनके जीवन में आ जाता है, उनके जीवन में क्रोध का अन्धकार तिरोहित हो जाता है। क्रोध के परमाणु कड़वे होते हैं और क्षमा के परमाणु मीठे होते हैं ।

चातुर्मासिक धर्मसभा में प्रवचन : अहंकार और आलस्य पतन का भाव उत्पन्न करते है – आर्यिका विभाश्री
वासुपूज्य जिनालय के प्रांगण में गणिनी आर्यिका विभाश्री माताजी ने अपने प्रवचन में कहा कि आत्मा के शांत समुंद्र में जो राग-द्वेष रूपी लहरें उठती हैं, यही हमारे पाप-पुण्य का बंध कराने वाली हैं। कर्म बंध के समय व्यक्ति हंस-हंस के कर्म का बंध तो कर लेता है और उदय के समय रोता है। पढ़िए यह विशेष रिपोर्ट…

रांची। वासुपूज्य जिनालय के प्रांगण में गणिनी आर्यिका विभाश्री माताजी ने अपने प्रवचन में कहा कि आत्मा के शांत समुंद्र में जो राग-द्वेष रूपी लहरें उठती हैं, यही हमारे पाप-पुण्य का बंध कराने वाली हैं। कर्म बंध के समय व्यक्ति हंस-हंस के कर्म का बंध तो कर लेता है और उदय के समय रोता है। मोबाइल ने व्यक्ति को बहुत आलसी बना दिया है। पहले महिलायें स्वयं अपने घर का काम करती थीं और जरूरत पड़ने पर पड़ोसियों की सहायता भी कर देती थीं, परन्तु आज के दिनों में तो अपने कार्य को करने के लिये नौकर – नौकरानी की जरूरत होती है।

आलसी व्यक्ति काम करने से नहीं थकता, यदि काम करने का मन नहीं है और करना पड़े तो थक जाता है ।अपने बच्चे को इतना लायक मत बनाओ कि वे आपको नालायक समझने लगे। अहंकारी व्यक्ति फूल हो सकता है, लेकिन फैल नहीं सकता। अहंकारी व्यक्ति नेतृत्व नहीं कर सकता है। अहंकारी व्यक्ति किसी भी ज्ञान को प्राप्त नहीं कर सकता क्योंकि ज्ञान प्राप्त करने के लिये उसे झुकना पड़ेगा और वह झुक नहीं सकता।

ज्ञान प्राप्त करने के लिये सबसे पहले विनम्र होना पड़ेगा। जो सुख की चाह करता है, वह विद्या को प्राप्त नहीं कर सकता। विद्या को प्राप्त करने वाला हमेशा विनयवान होता है जो गुरु के चरणों में बैठता है। जो लोग अपने से ज्यादा योग्यता वाले लोगों से ईर्ष्या करते हैं, निंदा करते हैं। अपने से ज्यादा ज्ञानी व्यक्ति का अपमान करते हैं, उन्हें ज्ञानावरणी कर्म का बंध होता है। जो व्यक्ति अपने से बड़े लोगों पर चिल्लाता है, क्रोध करता है, वह कभी महानता को प्राप्त नहीं करता। वह सफल व्यक्ति नहीं हो सकता। हम अपने से बड़ों का सम्मान करें तो हमारी उन्नति और सफलता के रास्ते खुले रहेंगे।