Upadhyay – श्रीफल जैन न्यूज़

णमोकार मंत्र में पांच परमेष्ठि को है नमन: आचार्य श्री वर्धमान सागर जी के सानिध्य में हुआ सामूहिक जाप, श्रद्धालुओं ने किया पुण्यार्जन
महावीर जैन शिक्षा परिषद के तत्वावधान में श्री महावीर स्कूल सी स्कीम में सामूहिक णमोकार मंत्र के पाठ के लिए आचार्य श्री वर्धमान सागर जी महाराज संघ सहित पधारे। इस अवसर पर आचार्य श्री ने उपदेश में बताया कि णमोकार मंत्र में पांच परमेष्ठि को नमन किया जाता है। जयपुर से पढ़िए, राजेश पंचोलिया की यह खबर…

जयपुर। महावीर जैन शिक्षा परिषद के तत्वावधान में श्री महावीर स्कूल सी स्कीम में सामूहिक णमोकार मंत्र के पाठ के लिए आचार्य श्री वर्धमान सागर जी महाराज संघ सहित पधारे। इस अवसर पर आचार्य श्री ने उपदेश में बताया कि णमोकार मंत्र में पांच परमेष्ठि को नमन किया जाता है। अरिहंत, सिद्ध ,आचार्य ,उपाध्याय और सर्व साधु इन परम पद को पाने के लिए आपको धर्म की राह पर चलकर भावना बनाकर जीवन को त्याग की ओर करने का पुरुषार्थ करना होगा। आचार्य श्री ने कहा कि विश्व के भीतर अनेक पद है, उन पदों के लिए होड़ लगती है। लौकिक शिक्षा में भी उच्च पद आर्थिक लक्ष्य को रखकर शिक्षा प्राप्त की जाती है। जीवन को संस्कारित बनाकर स्वयं के लिए, परिवार, समाज, राष्ट्र हित की भावना जागृत होना चाहिए। उमरावमल संघी, सुनील बक्शी ,महेश काला, राजेश सेठी ने बताया कि आचार्य श्री के प्रवचन के पूर्व मुनि श्री हितेंद्र सागर जी ने णमोकार मंत्र को अनादि निधन मंत्र बताया। जब से सूर्य ,चंद्रमा, हवा, अग्नि ,वृक्ष ,सृष्टि निर्मित है तब से यह मंत्र अनादि निधन है। स्वयं से होने के कारण यह शाश्वत और अनिष्ट है। जीवन में सभी का लक्ष्य सकारात्मक होकर जीवन का नवनीत प्राप्त करने का लक्ष्य होना चाहिए।

णमोकार महामंत्र गुणवाचक है इसका कोई देवता नहीं: मुनि श्री प्रमाण सागर जी ने णमोकार महामंत्र की शक्तियों से कराया परिचय
णमोकार महामंत्र के किसी भी पद का उच्चारण करो। वह मंत्र बनकर आपको सुरक्षा कबच प्रदान करता है। यह उद्गार मुनि श्री प्रमाणसागर जी महाराज ने णमोकार महामंत्र की विशेषता बताते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि यह हमारे जीवन की शुरुआत से लेकर जीवन के अंत तक हमारा संरक्षण करता है। भोपाल से पढ़िए, यह खबर…

भोपाल। णमोकार महामंत्र के किसी भी पद का उच्चारण करो। वह मंत्र बनकर आपको सुरक्षा कवच प्रदान करता है। यह उद्गार मुनि श्री प्रमाणसागर जी महाराज ने णमोकार महामंत्र की विशेषता बताते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि यह हमारे जीवन की शुरुआत से लेकर जीवन के अंत तक हमारा संरक्षण करता है। दुनिया में जितने भी मंत्र है। उसमें उनका कोई न कोई आराध्य देव है, लेकिन णमोकार महामंत्र ही एक ऐसा मंत्र है जिसका कोई देवता नहीं। इसके पांचों पद अरहंत, सिद्ध, आचार्य, उपाध्याय एवं साधू हैं, जो व्यक्ति वाचक नहीं, गुणवाचक हैं। इसमें कोई बीजाक्षर नहीं है। यह अनादि सिद्धमंत्र है, इसे सिद्ध करने की भी आवश्यकता नहीं। मात्र आपको जपने की देरी है। यह शांति प्रदाता, पौष्टिक मंत्र है। इस मंत्र के जपने से किसी का अहित नहीं हो सकता। यह मंत्र कभी भी मारन उच्चाटन, विद्वेष में काम नहीं करता। हां यदि कोई आपके ऊपर मूठ या मारण विद्या का उपयोग करता है तो उससे आपका बचाव करता है।

मारक विद्या को भी बेअसर करने की क्षमता है णमोकार मंत्र में

उन्होंने एक सत्य घटना सुनाते हुए कहा कि एक बार कोई जैन पंडित रेल्वे में सफर कर रहे थे। उसी ट्रेन में मारक विद्या में सिद्ध बाबा भी सफर कर रहे थे। उन्होंने सभी यात्रियों को डराया तथा धमकाया। सभी उनके वश में आ गए लेकिन, जो जैन पंडित ने उनकी बात नहीं मानी। जिससे उन्होंने क्रोधित होकर उनपर मारक विद्या का उपयोग किया पंडित जी मन ही मन णमोकार महामंत्र का स्मरण कर रहे थे। उन पर उस मारक विद्या का कोई असर नहीं हुआ। हां, वह बाबा जरूर पसीना-पसीना हो गया। थोड़ी देर बाद वह उठा और वाशरुम गया, जब वह नहीं लौटा तो देखा वह बाथरूम में ही ढेर पड़ा था। कहते है कि मारक विद्या एक बार जब निकल जाती है तो वह यदि सामने वाले के प्राण न पाए तो जिसने उस विद्या का उपयोग किया है उसी के प्राण ले लेती है।

4 से 12 अक्टूबर तक श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान

मुनि श्री ने णमोकार महामंत्र की सबसे बड़ी विशेषता बताते हुए कहा कि यह मंत्र को किसी भी समय किसी भी अवस्था में तथा किसी भी क्रम में जाप दे सकते है। कहीं भी पढ़ सकते हैं। यह आनपूर्वी नहीं है। इसको शब्द रूप में अर्थात अकेले अ.सि.आ.उ.सा. का उच्चारण करने से भी णमोकार महामंत्र का उच्चारण हो जाता है। प्रवक्ता अविनाश जैन विद्यावाणी ने बताया कि आगामी 4 से 12 अक्टूबर तक संस्कृत भाषा में लिपिबद्ध श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान की आराधना मुनि श्री के मुखारबिंद से प्राकृत भाषा में लिपिबद्ध बीजाक्षरों से युक्त मंत्रों के साथ प्रारंभ होगी। जिसकी संपूर्ण तैयारियां हो चुकी है। जिसमें संपूर्ण भारत के श्रावक श्रेष्ठी भाग लेंगे एवं इस चातुर्मास की यह वृहद आखरी पूजा होगी। विधानाचार्य बाल ब्र.अशोक भैयाजी एवं अभय भैयाजी रहेंगे।

गुरु समर्पण के मंगल नियोग से विशुद्धसागर जी को सौंपा अपना पट्टभार : इंदौर में होना है पट्टाचार्य महोत्सव
गणाचार्य भगवन विरागसागर जी ने अपने संयमकाल में अनेकों सिद्धांत ग्रंथों का लेखन करके अचेतन कृतियों का सृजन किया। महाश्रमण विशुद्धसागर जी को गणाचार्य भगवन ने अपना पट्टभार सौंपा। अब यह पट्टाचार्य महोत्सव इंदौर में होने जा रहा है। इंदौर से पढ़िए अभिषेक पाटिल की यह खबर…

इंदौर। सनातन जैन श्रमण संस्कृति में जितना महत्व ज्ञान का है। उससे कई गुणित अधिक महत्व चारित्र का है। ज्ञान से सन्मान मिलता है, मगर चारित्र से पूज्यता प्राप्त होती है। जिनके पुत्र भरत चक्रवर्ती के नाम पर इस देश का नाम भारत पड़ा। ऐसे इस युग के प्रथम तीर्थेश भगवान ऋषभदेव ने युग के आदि में धर्मतीर्थ का प्रवर्तन किया, जो आज भी गतिमान है। परम भट्टारक अंतिम तीर्थेश भगवान महावीर स्वामी के प्रभाव से अक्षुण्ण चल रही है, दिगंबर श्रमण परंपरा आज भी जयवंत हो रही है। अनेक बार चेतनाचेतन कृत घोरोपसर्ग सहन करके भी दिगंबर श्रमण परंपरा अपने मूल स्वरूप से आज तक च्युत नहीं हो पाई। इसी गौरवशाली परंपरा में आचार्य श्री आदिसागर जी (अंकलीकर )की प्रामाणित बहुचर्चित परंपरा में गणाचार्य श्री विरागसागर जी हुए।

अचेतन कृतियों का सृजन किया

गणाचार्य भगवन विरागसागर जी ने अपने संयमकाल में अनेकों सिद्धांत ग्रंथों का लेखन करके अचेतन कृतियों का सृजन किया और आचार्य, उपाध्याय,श्रमण, श्रमणी, ऐलक, क्षुल्लक, क्षुल्लिका आदि दीक्षाएं देकर चेतन -कृतियों का भी मंगल सृजन किया। इन्हीं चेतन कृतियों में एक अतिविशिष्ट कृति हैआचार्य श्री विशुद्धसागर जी। मम दीक्षा- शिक्षा- सर्व विद्या ज्ञान प्रदाता गुरुवर आचार्य भगवन विशुद्धसागर जी की योग्यता को परखते हुए साथ ही साथ स्वीकारते हुए गणाचार्य भगवन ने अपना उत्तराधिकारी उन्हें चुना। यद्यपि गणाचार्य भगवन के संपूर्ण शिष्य एक से बढकर एक हैं तथापि नियति, भवितव्यता और गुरु समर्पण के मंगल नियोग से श्रमणाचार्य, देशना प्रवीण, खंडाखंड- विद्याज्ञाता, महाश्रमण विशुद्धसागर जी को गणाचार्य भगवन ने अपना पट्टभार सौंपा।

यश: कीर्ति की निरंतर अनंतगुण वृद्धि देखी

मैंने आचार्य श्री के प्रथम दर्शन 2008 में जबलपुर में किए थे और तब से लेकर आज तक मैंने उनमें गुणों की, तपस्या की, साधना की, यश: कीर्ति की निरंतर अनंतगुण वृद्धि देखी है। वहीं अभिमान, क्रोध, ईर्ष्या, लोभादि लेश मात्र भी मुझे दृष्टिगोचर नहीं हुआ। आचार्य भगवन की एक विशिष्ट- विशेषता है, वे हर परिस्थिति में स्वस्थ अर्थात स्वात्मस्थ रहते हैं। हर विषमता उन्हें और दृढता देकर जाती है। ऐसा शायद इसीलिए है, क्योंकि वे इस युग के प्रबलतम पुण्यात्मा जीव हैं।ननीतिकार कहते हैं कि -पुण्यात्मा के साथ होनेवाला अनिष्ट भी इष्ट फल दायक होता है। मैं अपने अनेक भवों का पुण्य हीं समझता हूं, जो मुझ जैसे अल्पज्ञ और सामान्य मानव को उन्होंने यह गुरुत्व और देवत्व प्रदान किया है। आचार्य भगवन चिरंजीवी हों, सहस्रों चेतनाचेतन कृतियों का सुसृजन करें तथा शीघ्र ही अनंत सिद्धात्मों के साथ सिद्धात्मत्व को प्राप्त हों, यही मेरी मंगल भावना।

धार्मिक क्रिया करने से पाप कर्मों का नाश होकर महा पुण्य की प्राप्ति होती है-आचार्य श्री वर्धमान सागरजी: 9 अप्रैल को संपूर्ण विश्व में णमोकार दिवस
आचार्य श्री वर्धमान सागरजी 34 साधुओं सहित प्रतापगढ़ में विराजित हैं। आज सुबह जूना मंदिर से नए मंदिर संघ का प्रवेश हुआ। श्री के दर्शन कर रात्रि विश्राम किया। पढ़िए प्रतापगढ़ से राजेश पंचोलिया की यह पूरी खबर…

प्रतापगढ़। पंचम पट्टाधीश आचार्य श्री 34 साधुओं सहित प्रतापगढ़ में विराजित हैं। आज सुबह जूना मंदिर से नए मंदिर संघ का प्रवेश हुआ। दोपहर को आचार्य संघ का विहार प्रतापगढ़ के श्री शांतिनाथ अतिशय क्षेत्र बमोंतर में हुआ। जहां श्री के दर्शन कर रात्रि विश्राम किया। रात्रि की श्री जी की आरती के बाद आचार्य श्री की आरती एवं भक्ति नृत्य  किए गए।

णमोकार मंत्र धर्म की जड़ मूल है

प्रातः श्री जी के  पंचामृत अभिषेक के बाद जूना मंदिर प्रवेश करेंगे। आचार्य संघ सानिध्य में रत्न नया मंदिर में आचार्य श्री वर्धमान सागर जी सानिध्य में श्री जी का पंचामृत अभिषेक हुआ। आचार्य श्री ने उपदेश में बताया कि समुद्र मंथन से अमृत प्राप्त हुआ था, इसी प्रकार तीर्थंकर भगवान द्वारा प्रतिपादित जिनवाणी का सार णमोकार मंत्र है, णमोकार मंत्र धर्म की जड़ मूल है, जिस प्रकार जड़ में पानी देने से फल की प्राप्ति होती है।

गुरु सानिध्य से सब रोग दूर हो जाते हैं

उसी प्रकार णमोकार मंत्र गुरु सानिध्य, जिनवाणी से प्राप्त होता है। गुरु सानिध्य से सब रोग दूर हो जाते हैं णमोकार मंत्र में अनंत शक्ति है अंजन चोर, सोमा सती के उदाहरण हमारे सामने है,णमोकार मंत्र पर उनकी आस्था से उनके कष्ट दूर हुए। णमोकार मंत्र के अपमान से नरक गति भी प्राप्त होती है। यह धर्म देशना वात्सल्य वारिधि पंचम पट्टाधीश आचार्य श्री वर्धमान सागर जी ने दिगंबर जैन नया मंदिर में भगवान के पंचामृत अभिषेक के अवसर पर आयोजित धर्म सभा में प्रकट की।

मंत्रो की आराधना करने से शक्ति जागृत होती है

संजय जैन सचिव मुनि सेवा समिति अनुसार आचार्य श्री ने प्रवचन में आगे बताया कि णमोकार मंत्र में अरिहंत, सिद्ध, आचार्य, उपाध्याय, सर्वसाधु पंच पद हैं। कुल 35 अक्षर होते हैं प्रत्येक अक्षर में शक्ति होती है। मंत्रो की आराधना करने से शक्ति जागृत होती है। वर्तमान में युवा पीढ़ी णमोकार मंत्र के प्रभाव को भूल रही है।

संपूर्ण विश्व में णमोकार दिवस

आगामी 9 अप्रैल को संपूर्ण विश्व में णमोकार दिवस मनाया जा रहा है। आज श्री जी का पंचामृत  अभिषेक हुआ। श्री जी के पंचामृत अभिषेक से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती हैं। देव दर्शन ,अभिषेक, पूजन दान आदि धार्मिक कार्यों से पाप कर्मों का नाश होकर महा पुण्य की प्राप्ति होती हैं हमारे भगवान वितरागी ,सर्वज्ञ और हितोपदेशी है। राग द्वेष कर्मों के कारण जन्म मरण आवागमन होता है। मनुष्य गति में आपको मन वचन काय से रत्नत्रय धर्म का पालन कर पाप कर्मों का प्रक्षालन कर मनुष्य जीवन को सार्थक करना चाहिए। निकट के नगरों से समाज नगर आगमन हेतु निवेदन कर रहे हैं।