unopposed श्रीफल जैन न्यूज – श्रीफल जैन न्यूज़

नवीन जैन ने दाखिल किया राज्यसभा के लिए नामांकन: निर्विरोध निर्वाचित होने की पूर्ण संभावना
उत्तर प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं सुप्रसिद्ध उद्योगपति नवीन जैन आगरा ने आज लखनऊ में राज्य सभा के लिए नामांकन दाखिल किया । नामांकन जमा करते समय श्री जैन के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ एवम उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक विशेष रूप से उपस्थित थे। पढ़िए मनोज नायक की रिपोर्ट ।

आगरा । उत्तर प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं सुप्रसिद्ध उद्योगपति नवीन जैन आगरा ने आज लखनऊ में राज्य सभा के लिए नामांकन दाखिल किया । नामांकन जमा करते समय श्री जैन के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ एवम उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक विशेष रूप से उपस्थित थे । उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के लिए 10 सदस्यों का निर्वाचन होना हैं । जिसमें भाजपा के 7 सदस्यों का निर्वाचन पक्का माना जा रहा है । अभी हाल ही में भाजपा द्वारा राज्यसभा निर्वाचन के लिए 7 प्रत्याशियों की सूची जारी की गई ।

जिसमें सातवें नंबर पर आगरा के सुप्रसिद्ध उद्योगपति, पी एन सी ग्रुप आगरा के चेयरमैन, पूर्व मेयर नवीन जैन का नाम समिल्लित किया गया था । वर्तमान में विधायकों की संख्या के हिसाब से देखा जाए तो राज्यसभा के लिए भाजपा के 7 एवम सपा के 3 प्रत्याशियों का निर्वाचित होना निश्चित है । इसी लिए सपा ने 3 और भाजपा ने 07 उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं । यदि इन 10 उम्मीदवारों के अतिरिक्त कोई अन्य उम्मीदवार नहीं आता है तो उपरोक्त सभी का निर्विरोध निर्वाचित होना निश्चित है । यदि कोई 11वा उम्मीदवार मैदान में आता है तो 27 फरवरी को मतदान द्वारा उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा ।

वर्तमान में उत्तर प्रदेश का स्वर्णिम काल

नामांकन दाखिल करने के पश्चात राज्यसभा प्रत्याशी नवीन जैन ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि इस समय उत्तर प्रदेश का स्वर्णिम काल चल रहा है । पहिले यू पी में गुंडों, बदमाशों का बोलबाला था । प्रदेश में न महिलाएं सुरक्षित थी, न व्यापारी सुरक्षित थे । वर्तमान में देश में प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शासन में प्रदेश में अमन चैन कायम हैं । आज व्यवसाई निर्भीक होकर व्यवसाय कर सकता है, महिलाएं निडर होकर कहीं भी आ जा सकती हैं । देश एवम उत्तर प्रदेश निरंतर उन्नति की ओर अग्रसर हो रहा है ।

ज्ञातव्य हो कि आगरा के पूर्व महापौर नवीन जैन उत्तर प्रदेश की पी एन सी कंट्रक्सन प्राइवेट लि. कंपनी के डायरेक्टर प्रदीप जैन के लघु भ्राता हैं । श्री जैन का पूरा परिवार मृदुभाषी होकर जनमानस की सेवा में तत्पर रहता है । श्री नवीन जैन लगभग 40 वर्षों से भाजपा में रहकर शीर्ष नेतृत्व के चहेते बने हुए हैं । श्री जैन ने आगरा में मेयर रहते हुए महानगर की तस्वीर ही बदल दी थी । अपने ग्रीन आगरा -नवीन आगरा का नारा देकर काफी विकास किया था ।

जानिए नवीन जैन का अब तक का सफर

राजनीतिक सफर

नवीन जैन ने 40 साल पहले भारतीय जनता पार्टी के प्राथमिक सदस्य के तौर पर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी। 1980 में वो बीजेपी की ओर से वार्ड अध्यक्ष बने और 1989 में उन्होंने पहली बार, भारतीय जनता पार्टी की टिकट पर पार्षद का चुनाव लड़ा। नवीन जैन 1989 में पहली बार पार्षद चुनकर आगरा नगर निगम पहुंचे फिर 1995 में दूसरी दफा उन्होंने पार्षद का चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। 1997 में नवीन जैन को आगरा का डिप्टी मेयर चुना गया था संगठन में भी उनकी पकड़ मजबूत रही। ब्रजक्षेत्र के साथ ही वह प्रदेश में सहकोषाध्यक्ष बने।

मेयर बनने के बाद संभाली ये जिम्मेदार

वर्ष 2017 में मेयर चुने जाने के बाद उन्होंने ऑल इंडिया मेयर काउंसिल के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाली। पार्टी ने उनके नाम की घोषणा अल्पसंख्यक कोटे को तो पूरा किया है और जातिगत समीकरणों को भी साध लिया है।

मेयर के रूप में रहे सफल

मेयर के रूप में जनता से जुड़े रहने वाले नवीन जैन ने अपने कार्यकाल में कई ऐसे कार्य किए जो आज भी याद किए जाते हैं। ऑल इंडिया मेयर काउंसिल के अध्यक्ष के रूप में उन्होंने आगरा का मान बढ़ाया था। संगठन में भी उनकी साफ सुथरी छवि है। इसको देखते हुए पार्टी ने उन पर भरोसा जताया।

शहर में कराए विकास कार्य

पूर्व मेयर नवीन जैन ने नवीन आगरा के नाम से अभियान शुरू कर शहर में विकास कराया था। उनके द्वारा मेयर के रूप में किए गए शहर के सुंदरीकरण के प्रयासों को आज भी सराहा जाता है। वैश्य समाज में उनकी अच्छी पकड़ है। शालीनता और सभी के साथ मिलकर चलने की उनकी छवि से पार्टी में भी सकारात्मक रुख था।

पिता चलाते थे चाय की दुकान

14 अक्टूबर 1962 को आगरा में जन्मे नवीन जैन बताते हैं कि उनके पिता एलआईसी बिल्डिंग के पास चाय की दुकान चलाते थे और चाय वाले जैन साहब के नाम से उनके पिता की दुकान मशहूर थी। नवीन जैन ने आगरा में रहकर ही अपनी शिक्षा दीक्षा पूरी की और बड़े भाइयों के साथ मिलकर नए कारोबार की शुरुआत की। नवीन जैन का कारोबार और कंपनी देश की प्रतिष्ठित कंस्ट्रक्शन कंपनियों में से एक है। भारतीय जनता पार्टी की ओर से राज्यसभा भेजे जाने वाले सदस्यों की सूची जारी होने के बाद से ही नवीन जैन के कमला नगर स्थित घर पर प्रशंसकों का तांता लगा हुआ है।

इतनी है नेट वर्थ

उत्तर प्रदेश नगर निगम चुनाव 2017 के दौरान घोषित की गई संपत्ति के अनुसार नवीन जैन के पास कुल 409 करोड़ की संपत्ति है। नवीन जैन की नेट वर्थ 2017-2018 के दौरान नवीन जैन ने इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करते हुए अपनी आय 67,40,139 रुपए दिखाई है। उनके पास कुल 4,09,80,30,044 यानी की 409 करोड़ की संपत्ति है। 366 करोड़ का खुद के नाम से, 1 करोड़ का पत्नी के और डिपेन्डेन्ट 1 और 2 को मिला कर 94 करोड़ रुपए के कंपनियों में बांड, डिबेंचर और शेयर जैन ने ले रखे हैं। उनके पास 94 लाख के मूल्य की तो उनकी पत्नी के पास 4 करोड़ के मूल्य की ज्वेलरी है जबकि उनके ऊपर आश्रित दोनों व्यक्तियों के पास सम्मिलित रूप से 51 लाख रुपए के मूल्य के गहने हैं।