Third National Cabinet Meeting – श्रीफल जैन न्यूज़

दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन की तृतीय राष्ट्रीय कैबिनेट बैठक भोपाल में संपन्न: तृतीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन ‘समाज की बेटी-समाज में’ जनवरी 2026 में इंदौर में
भोपाल स्थित आर्या रिसोर्ट में दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन की तृतीय राष्ट्रीय कैबिनेट बैठक रविवार को सौहार्दपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में सैकड़ों सदस्यों की उपस्थिति में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। भोपाल से पढ़िए, यह खबर…

भोपाल। झीलों की नगरी भोपाल स्थित आर्या रिसोर्ट में दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन की तृतीय राष्ट्रीय कैबिनेट बैठक रविवार को सौहार्दपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में सैकड़ों सदस्यों की उपस्थिति में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। फेडरेशन के मीडिया प्रभारी नितिन जैन ने बताया कि देशभर में फेडरेशन की लगभग 380 शाखाएं समाज सेवा, परोपकार, आध्यात्मिक संस्कृति एवं धर्म संस्कार के प्रसार में निरंतर उत्कृष्ट कार्य कर रही हैं। इस भव्य आयोजन की मेजबानी दिगंबर जैन सोशल ग्रुप श्री महावीर, भोपाल ने की। जहां देशभर से पधारे राष्ट्रीय पदाधिकारियों का हार्दिक स्वागत किया गया। आयोजन समिति में मुख्य संयोजक राजेन्द्र-अनीता जैन टीआई, अध्यक्ष इंजीनियर संतोष-संगीता जैन, सचिव राजेश-नीलिमा जैन तथा कोषाध्यक्ष निर्मल-सरोज जैन शामिल रहे। कार्यक्रम का समन्वय रीजन अध्यक्ष आदित्य-सविता जैन, रीजन सचिव विशाल-संचिता जैन और रीजन कोषाध्यक्ष नितिन-आम्रपाली जैन के मार्गदर्शन में किया गया।

बैठक के प्रथम सत्र में राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोहर झांझरी, राष्ट्रीय महासचिव विनय जैन, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अश्विन कासलीवाल और राष्ट्रीय परामर्शदाता अमित कासलीवाल की उपस्थिति रही। ध्वजारोहण एवं दीप प्रज्वलन के उपरांत राष्ट्रीय महासचिव द्वारा पिछली बैठक के मिनट्स का वाचन किया गया तथा विभिन्न प्रदेशों से आए पदाधिकारियों ने अपने सुझाव प्रस्तुत किए। बैठक में यह घोषणा की गई कि फेडरेशन के तत्वावधान में आयोजित तृतीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन ‘समाज की बेटी-समाज में’ जनवरी 2026 में इंदौर में आयोजित होगा। सम्मेलन के पोस्टर का विमोचन कार्याध्यक्ष सुशील पांड्या, आरके जैन (एक्साइज) एवं हेमचंद झांझरी ने किया। द्वितीय सत्र में भविष्य की योजनाओं एवं सेवा संकल्पों पर विस्तृत चर्चा की गई और बैठक सकारात्मक ऊर्जा के साथ पूर्ण हुई। संचालन आरती जैन ने किया तथा महिला सदस्यों द्वारा मंगलाचरण प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। आभार प्रदर्शन राजेन्द्र जैन टीआई ने किया। बैठक ने फेडरेशन की संगठनात्मक शक्ति, सेवा संकल्प और भविष्य की दिशा को नई मजबूती प्रदान की। इस अवसर पर महाकौशल-विंध्य रीजन अध्यक्ष सीए मनोज जैन, रीजन सचिव हेमंत जैन, जबलपुर मेन अध्यक्ष मुल्कराज बादशा, प्रशांत-प्रियांशी जैन, गोपाल जैन, नवीन जैन, अंजुल जैन, सचिन जैन, प्रशांत-प्रिया जैन, सतीश जैन (वर्धमान), रश्मि-अमित पारस, अवकाश जैन सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

भोपाल में हुई फेडरेशन की तृतीय राष्ट्रीय केबिनेट बैठक : परिचय सम्मेलन के पोस्टर का विमोचन किया गया
झीलों की नगरी भोपाल स्थित आर्या रिसोर्ट में रविवार को दिगंबर जैन समाज की अग्रणी संस्था दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन की तृतीय राष्ट्रीय केबिनेट बैठक रविवार को गरिमामयी और सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई। इंदौर/भोपाल से पढ़िए, यह खबर…

इंदौर/भोपाल। झीलों की नगरी भोपाल स्थित आर्या रिसोर्ट में रविवार को दिगंबर जैन समाज की अग्रणी संस्था दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन की तृतीय राष्ट्रीय केबिनेट बैठक रविवार को गरिमामयी और सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई। फेडरेशन के मीडिया प्रभारी राजेश जैन दद्दू ने कहा कि देश में फैली फेडरेशन की लगभग 380 शाखाएं समाज सेवा, परोपकार, आध्यात्मिक संस्कृति एवं धर्म-संस्कार प्रसार में निरंतर उत्कृष्ट कार्य कर रही हैं। इस भव्य आयोजन की मेजबानी दिगंबर जैन सोशल ग्रुप श्री महावीर, भोपाल ने संयोजित की। जहां देशभर से पधारे राष्ट्रीय पदाधिकारियों का स्नेहपूर्ण एवं भावविभोर स्वागत वंदन किया गया। विशिष्ट अतिथि एवं आयोजन समिति के मुख्य संयोजक राजेंद्र अनिता जैन (टीआई), संस्थापक अध्यक्ष इंजीनियर संतोष संगीता जैन, सचिव राजेश नीलिमा जैन, कोषाध्यक्ष निर्मल सरोज जैन, समन्वय रीजन अध्यक्ष आदित्य सविता जैन, रीजन सचिव विशाल संचिता जैन, रीजन कोषाध्यक्ष नितिन आम्रपाली जैन के सराहनीय नेतृत्व में संयोजित की गई। मिटिग के प्रथम सत्र के राष्ट्रीय यजमान फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोहर झांझरी राष्ट्रीय महासचिव विनय जैन एवं राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अश्विन कासलीवाल एवं फेडरेशन के राष्ट्रीय परामर्शदाता अमित कासलीवाल उपस्थित हुए। ध्वजारोहण एवं दीप प्रज्वलन राष्ट्रीय महासचिव सचिव विनय जैन ने किया। पिछली सभा के मिनट्स का वाचन एवं प्रदेश भर से पधारे पदाधिकारियों की ओर से सुझाव एवं विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर फेडरेशन के तत्वावधान में आयोजित तृतीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन समाज की बेटी समाज में जनवरी माह 2026 में इंदौर में हो रहा है।

परिचय सम्मेलन के पोस्टर का विमोचन फेडरेशन के कार्य अध्यक्ष सुशील पांड्या, आरके जैन एक्साइज हेमचंद झांझरी ने किया। द्वितीय सत्र में भविष्य की योजनाओं एवं सेवा संकल्प पर चर्चा की गई। उत्कृष्ट आयोजन और सकारात्मक उर्जा से ओतप्रोत मीटिंग संपन्न हुई। संचालन आरती जैन ने किया। महिला सदस्यों ने भावपूर्ण मंगलाचरण प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। आभार प्रदर्शन राजेंद्र जैन टीआई ने किया। इस बैठक में फेडरेशन की संगठनात्मक शक्ति, सेवा संकल्प और भविष्य की दिशा को नई मजबूती और धार प्रदान की।