Teerth Yaatra – श्रीफल जैन न्यूज़

श्रीफल ओरिजिनल सम्मेद शिखर पर्वत की महा तीर्थ यात्रा : सीनियर सिटीजन बुजुर्गों का जत्था कोडरमा से होगा रवाना
सम्मेद शिखर पर्वत की महा तीर्थ यात्रा के लिए सीनियर सिटीजन बुजुर्गों का जत्था कोडरमा से सम्मेद शिखर पारसनाथ की यात्रा के लिए रवाना होगा। इस यात्रा के निर्विघ्न समाप्ति के लिए जैन मंदिर में विधान पूजा और आराधना की गई। पढ़िए राज कुमार अजमेरा और नवीन जैन की रिपोर्ट…

झुमरीतिलैया। सम्मेद शिखर पर्वत की महा तीर्थ यात्रा के लिए सीनियर सिटीजन बुजुर्गों का जत्था कोडरमा से सम्मेद शिखर पारसनाथ की यात्रा के लिए कल रवाना होगा। इस यात्रा के निर्विघ्न समाप्ति के लिए जैन मंदिर में रविवार को विधान पूजा और आराधना की गई। 60 साल से ऊपर बुजुर्गों को झारखंड की सबसे ऊंची चोटी जैन धर्म के शाश्वत तीर्थराज सम्मेद शिखर की महा वंदना कराई जा रही है और इस नेक कार्य को पूर्ण कराने का बीड़ा जैन समाज, कोडरमा के तत्वावधान में ग्रांड महायात्रा संघ के सदस्यों ने उठाया है।

भक्ति भाव और श्रद्धा पूर्वक पूजन

रविवार को श्री दिगंबर जैन मंदिर में 1008 चंदप्रभु और पारसनाथ भगवान का अभिषेक और महा शांतिधारा कर सम्मेद शिखर विधान जाने वाले सभी यात्रियों की ओर से भक्ति भाव और श्रद्धा पूर्वक पूजन किया गया। कार्यक्रम के संयोजक रौनक कासलीवाल, लोकेश पाटोदी, सुमित सेठी ने बताया कि 27 किलो मीटर ऊंची पहाड़ी पारसनाथ की यात्रा करना सभी लोगों के लिए संभव नहीं है। इसलिए सभी बुजुर्गों को सहयात्री के साथ यात्रा के लिए व्यवस्था की गई है। सभी जैन धर्म के अनुयायी अपने जीवन में एक बार इस तीर्थ की यात्रा करना चाहते हैं।

देवताओं ने किया है निर्माण

अयोध्या एवं श्री सम्मेद शिखर जी का निर्माण देवताओं द्वारा किया गया है । जहां इस काल के तीर्थंकर भगवान का जन्म एवं मोक्ष होता है। श्री सम्मेद शिखर जी शाश्वत तीर्थ वर्तमान में 20 तीर्थंकरों की निर्वाण भूमि, एवं अनंतानंत सिद्धों की निर्वाण भूमि, जहां से कोटि कोटि मुनि सिद्ध हुए हैं, जहां का कण कण पवित्र है। ऐसे शाश्वत तीर्थ की भाव पूर्ण वंदना करने और कराने से अनंत गुना पुण्य का संचय होता है। इसी क्रम में अपने घर के बड़े बुजुर्ग को ये महावंदना करने और कराने से तीर्थराज के दर्शन, वंदन, पूजन कराकर असीम पुण्य प्राप्त किया जाता है। यह सिर्फ एक यात्रा नहीं है। यह यात्रा जीवन और मरण के बीच का एक ऐसा मोड़ है, जहां हम अपने जीवन से राग और द्वेष के ममत्व को हटाकर जीवन के अंतिम समय को शुद्ध बना सकें।।कई जन्मों का पुण्य एकत्रित होता है, तब कहीं इस तरह के महा पुण्य कार्य करने और कराने का सौभाग्य प्राप्त होता है।

दी बधाई

जैन समाज के अध्यक्ष प्रदीप जैन पांड्या, मंत्री ललित जैन सेठी, उपाध्यक्ष कमल जैन सेठी, उप मंत्री नरेंद्र झंझरी, सह मंत्री राज छाबड़ा, कोशाध्यक्ष सुरेन्द काला, सरोज पपड़ीवाल, सुनील सेठी, निवर्तमान पार्षद पिंकी जैन सभी लोगों के निर्विघ्न तीर्थ यात्रा की कामना की और इस पुनीत कार्य को करने के लिए ग्रांड महायात्रा संघ के सभी सदस्यों को बधाई दी।