Tarun Mitra Parishad – श्रीफल जैन न्यूज़

92 दिव्यांगों को मिले कृत्रिम अंग और सहायक उपकरण, खुशी से खिल उठे चेहरे: तरुण मित्र परिषद के विराट शिविर में निःशुल्क वितरित हुए कृत्रिम पैर, हाथ, श्रवण यंत्र और अन्य उपकरण, जीवन को मिली नई राह
ललितपुर में आयोजित विराट दिव्यांग शिविर में 92 दिव्यांगजनों को निःशुल्क कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण वितरित किए गए। उपकरण मिलने के बाद लाभार्थियों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। सेवा और संवेदना से जुड़े इस आयोजन की सभी ने सराहना की।पढ़िए ललितपुर से राजीव सिंघई की यह खबर

ललितपुर। सेवा और संवेदना का अनूठा संगम उस समय देखने को मिला जब अखिल भारतीय संस्था तरुण मित्र परिषद द्वारा अन्नपूर्णा सेवा संघ के तत्वावधान में आयोजित विराट दिव्यांग शिविर में 92 चयनित दिव्यांगजनों को निःशुल्क कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण वितरित किए गए। उपकरण प्राप्त करते ही लाभार्थियों के चेहरों पर मुस्कान खिल उठी और उनके जीवन में नई उम्मीद का संचार हुआ।

सेवा कार्य बने प्रेरणा का स्रोत

अन्नपूर्णा भोजनशाला में आयोजित परिषद के 64वें दिव्यांग शिविर का शुभारंभ अपर जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र विक्रम के मुख्य आतिथ्य एवं पूर्व मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एम.सी. गुप्ता की अध्यक्षता में हुआ। इस अवसर पर ज्ञानेंद्र विक्रम ने कहा कि ऐसे सेवा कार्य समाज के लिए प्रेरणादायी हैं। कृत्रिम अंग और सहायक उपकरण दिव्यांगजनों के जीवन को अधिक सहज और आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

विभिन्न उपकरणों का हुआ वितरण

संस्था के संस्थापक एवं अध्यक्ष अशोक जैन ने बताया कि समीर एवं शिल्पी सौंधी (यूएसए) के सहयोग से आयोजित इस शिविर में 24 कृत्रिम पैर, 5 कृत्रिम हाथ, 28 पोलियो कैलिपर्स, 7 ऑर्थो शूज, 10 स्टिक, 5 वॉकर, 2 बैसाखियां तथा 11 श्रवण बाधित बुजुर्गों को श्रवण यंत्र वितरित किए गए।

उन्होंने बताया कि परिषद देश के विभिन्न राज्यों में लगातार दिव्यांग सेवा शिविर आयोजित कर रही है, जिससे हजारों जरूरतमंद लोगों को लाभ मिल रहा है।

गिरनार में लगेगा अगला शिविर

अशोक जैन ने जानकारी दी कि परिषद का 65वां दिव्यांग शिविर आगामी 5 एवं 18 जुलाई को गुजरात के जूनागढ़ स्थित गिरनार पर्वत की तलहटी में भगवान नेमीनाथ के मोक्ष कल्याणक दिवस के अवसर पर आयोजित किया जाएगा।

वंचित दिव्यांगों को भी मिलेगा अवसर

शिविर संयोजक समकित जैन ने बताया कि जो दिव्यांगजन इस बार किसी कारणवश लाभ नहीं ले सके हैं, उनके लिए जल्द ही पुनः शिविर आयोजित किया जाएगा ताकि कोई भी जरूरतमंद सहायता से वंचित न रहे।

उच्च गुणवत्ता के उपकरण

संस्था की संरक्षक श्रीमती सुषमा भगवानदास साध ने बताया कि सभी कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण दिल्ली स्थित कार्यशाला में उच्च गुणवत्ता मानकों के अनुरूप तैयार किए गए हैं, जिससे लाभार्थियों को लंबे समय तक सुविधा मिल सके।

गणमान्य नागरिक रहे उपस्थित

कार्यक्रम में सुरेश बाबू जैन, एडवोकेट अरविंद जैन, महेंद्र बड़घरिया, मनमोहन जड़िया, शिवनारायण नायक, बॉबी सरदार, कंचन सिंह सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अंत में संस्था के संरक्षक बी.के. अग्रवाल ने सभी अतिथियों, सहयोगियों और दानदाताओं का आभार व्यक्त किया।

ललितपुर के दिव्यांगों के सपनों को लगेंगे 'पंख' : 23 मई को लगेगा विशाल कृत्रिम अंग वितरण शिविर
दिव्यांगता अब राह का रोड़ा नहीं बनेगी। अन्नपूर्णा सेवा संघ, ललितपुर और दिल्ली की प्रतिष्ठित संस्था ‘तरूण मित्र परिषद’ के संयुक्त तत्वाधान में आगामी 23 मई (शनिवार) को एक भव्य दिव्यांग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। ललितपुर से पढ़िए, राजीव सिंघई मोनू की यह खबर…

ललितपुर। दिव्यांगता अब राह का रोड़ा नहीं बनेगी। अन्नपूर्णा सेवा संघ, ललितपुर और दिल्ली की प्रतिष्ठित संस्था ‘तरूण मित्र परिषद’ के संयुक्त तत्वाधान में आगामी 23 मई (शनिवार) को एक भव्य दिव्यांग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिला अस्पताल परिसर स्थित अन्नपूर्णा भोजनशाला हॉल में सुबह 9:00 बजे से आयोजित होने वाला यह शिविर दिव्यांगों के जीवन में नई रोशनी लेकर आएगा। परिषद के अध्यक्ष अशोक जैन ने बताया कि यह संस्था का 64वां विराट शिविर है। विशेष बात यह है कि इस पुनीत कार्य में अमेरिका निवासी समीर और शिल्पी सौंधी का विशेष सहयोग प्राप्त हो रहा है। समाजसेवा की यह कड़ियाँ सात समंदर पार से जुड़कर ललितपुर के जरूरतमंदों की मदद करेंगी।

शिविर में यह होगा खास

इस शिविर में दिव्यांगजनों को उनकी जरूरत के अनुसार आधुनिक उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे।कृत्रिम हाथ और पैर का वितरण,कैलिपर्स व ऑर्थोशूज पोलियोग्रस्त बच्चों के लिए विशेष जूते,श्रवण यंत्र:सुनने की क्षमता खो चुके बुजुर्गों के लिए मशीनें दी जाएगी।

पंजीकरण प्रक्रिया और महत्वपूर्ण तिथियाँ

संस्था के अनुसार 23 मई को आयोजित होने वाले शिविर में विशेषज्ञों द्वारा दिव्यांगों का चयन कर उनके अंगों का नाप लिया जाएगा। इसके बाद दिल्ली स्थित अत्याधुनिक कार्यशाला में इन उपकरणों को तैयार कर 7 जून को ललितपुर में ही वितरित किया जाएगा।

ऐसे कराएं रजिस्ट्रेशन

शिविर का लाभ लेने के लिए जरूरतमंद दिव्यांगजन समकित जैन और अमित प्रिय जैन से संपर्क कर सकते हैं। पंजीकरण के लिए परिषद द्वारा निर्धारित आवेदन पत्र के साथ अपना आधार कार्ड और पासपोर्ट साइज फोटो जमा करना अनिवार्य है। इस पहल से न केवल दिव्यांगों को शारीरिक संबल मिलेगा, बल्कि वे समाज की मुख्यधारा से जुड़कर आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ा सकेंगे।

तरुण मित्र परिषद की 49वीं सभा में हुए चुनाव : जरूरतमंदों की सहायता के लिए पदाधिकारी हुए संकल्पित
क्षेत्र में गरीब और जरूरतमंद लोगों की सेवा, दिव्यांग बंधुओं को कृत्रिम अंगों का वितरण तथा श्रवणहीन बुजुर्गों को श्रवणयंत्र उपलब्ध कराने वाली दिल्ली की अखिल भारतीय संस्था तरुण मित्र परिषद की 49वीं वार्षिक सभा में द्विवार्षिक चुनाव हुए। इसमें नई कार्यकारिणी का गठन किया गया और शपथ दिलाई गई। ललितपुर से पढ़िए, राजीव सिंघई और अशोक जैन की यह खबर…

ललितपुर। क्षेत्र में गरीब और जरूरतमंद लोगों की सेवा, दिव्यांग बंधुओं को कृत्रिम अंगों का वितरण तथा श्रवणहीन बुजुर्गों को श्रवणयंत्र उपलब्ध कराने वाली दिल्ली की अखिल भारतीय संस्था तरुण मित्र परिषद की 49वीं वार्षिक सभा में द्विवार्षिक चुनाव हुए। परिषद कार्यालय, लक्ष्मी नगर में सर्वसम्मति से हुए चुनाव में अध्यक्ष अशोक जैन, महासचिव मनोजकुमार जैन, उपाध्यक्ष अशोककुमार जैन, सह सचिव आलोक जैन, संगठन सचिव राकेश जैन, कोषाध्यक्ष अजय जैन के अलावा कमल मेहरोत्रा, महेश जैन, पीके जैन, फूलचंद जैन, राम औतार शर्मा, रामकिशोर शर्मा, रविंद्रकुमार जैन, समकित जैन और विनीत शर्मा कार्यकारिणी सदस्य चुने गए।

चुनाव अधिकारी ने दिलाई शपथ

चुनाव अधिकारी प्रताप जैन ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को तरुण मित्र परिषद के उद्देश्यों के अनुरूप जरूरतमंद मानवों की सेवा-सहायतार्थ और अधिक रुचि लेने की शपथ दिलाई। महासचिव मनोजकुमार जैन ने शपथ के बाद सभी से कहा कि वह संस्था को और अधिक उचाइयों पर ले जाने और और अधिक से अधिक जरूरतमंद बच्चों की सहायता करने का प्रयास करेंगे।

तरुण मित्र परिषद ने की भेंट : बुजुर्ग दर्शनार्थियों के लिए प्रदान की व्हील चेयर
अखिल भारतीय संस्था तरुण मित्र परिषद, दिल्ली द्वारा तीर्थक्षेत्र ललितपुर में आयोजित एक सादे समारोह में बुजुर्ग दर्शनार्थियों हेतु व्हील चेयर प्रदान की गईं।पढ़िए राजीव सिंघाई की रिपोर्ट…

ललितपुर। अखिल भारतीय संस्था तरुण मित्र परिषद, दिल्ली द्वारा तीर्थक्षेत्र ललितपुर में आयोजित एक सादे समारोह में बुजुर्ग दर्शनार्थियों हेतु व्हील चेयर प्रदान की गईं। तरुण मित्र परिषद के महासचिव अशोक जैन ने बताया कि परिषद द्वारा ऐसे बुजुर्ग दर्शनार्थी, जो स्वयं चलने फिरने में असमर्थ होते हैं लेकिन देव दर्शन की चाह रखते हैं, उनको सहयोग हेतु धार्मिक स्थलों को व्हील चेयर प्रदान की जाती हैं। कार्यक्रम में उपस्थित अभिनंदनीय तीर्थक्षेत्र के मंत्री डॉक्टर अक्षय जैन टडैया ने तरुण मित्र परिषद के कार्यकलापों, विशेषकर दिव्यांग शिविरों के माध्यम से जरूरतमंद मानवों की सेवा सहायता की भरपूर प्रशंसा की।

इस अवसर पर उपस्थित मुख्य अतिथि नगर पालिका पार्षद आलोक जैन मयूर ने अपने करकमलों से मंदिर प्रबंधन को व्हील चेयर प्रदान की। संयोजक समकित जैन ने बताया कि भारतीय जैन मिलन के राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री सुरेश बाबू जैन, एडवोकेट के आग्रह पर एक व्हील चेयर देवगढ़ जैन मंदिर को भी भेंट की गई। इस अवसर पर प्रबंधक राजेन्द्र थनवारा, जैन मिलन के क्षेत्रीय अध्यक्ष महेन्द्र जैन, शशांक जैन एडवोकेट और स्नेह लता जैन भी उपस्थित थे।

तरुण मित्र परिषद : शहीद परिवारों के लिए दिया एक लाख का चेक
अखिल भारतीय संस्था तरुण मित्र परिषद के अध्यक्ष मनोज कुमार जैन और सहसचिव आलोक जैन ने देश के रक्षार्थ शहीद परिवारों के सहयोग हेतु केन्द्रीय पर्यटन एवं रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट को एक लाख रुपए की राशि का चेक भेंट किया। पढ़िए राजीव सिंघाई की विशेष रिपोर्ट…

नई दिल्ली। अखिल भारतीय संस्था तरुण मित्र परिषद के अध्यक्ष मनोज कुमार जैन और सहसचिव आलोक जैन ने देश के रक्षार्थ शहीद परिवारों के सहयोग हेतु केन्द्रीय पर्यटन एवं रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट को एक लाख रुपए की राशि का चेक भेंट किया। परिषद के अध्यक्ष एवं निगम पार्षद मनोज कुमार जैन ने कहा कि देश के वीर नौजवान परिवार से दूर रहकर सीमाओं पर चौकसी करते हुए राष्ट्र की रक्षा हेतु शहीद हो जाते हैं, ऐसे वीर देशभक्त शहीदों को नमन करते हुए उनके परिवार का मान-सम्मान और हर प्रकार से सेवा-सहयोग करना समाज और सरकार का प्रमुख कर्तव्य है।

तरुण मित्र परिषद के महासचिव अशोक जैन ने बताया कि आज शहीदों के सम्मान में उनके परिवारों के सहयोग हेतु धनराशि समर्पित की। इस अवसर पर उपस्थित परिषद के सहसचिव आलोक जैन ने कहा कि पर्यटन व रक्षा केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने बड़ी आत्मीयता से शिष्टाचार भेंट की। अजय भट्ट ने सभी का स्वागत करते हुए तरुण मित्र परिषद और मनोज कुमार जैन, अशोक जैन द्वारा जनहित व राष्ट्र हित में किए जा रहे कार्यों को सराहनीय और समाज के लिए अनुकरणीय बताया। उल्लेखनीय है कि तरुण मित्र परिषद दिल्ली, उत्तर प्रदेश सहित देश के विभिन्न क्षेत्रों में विभिन्न कार्यक्रमों प्रकल्पों द्वारा स्वास्थ्य, बच्चों की शिक्षा और गरीब जरूरतमंदों एवं असहाय तलाकशुदा महिलाओं के आर्थिक सहयोग, स्वरोजगार, कल्याण व विकास हेतु सदैव‌ तत्पर और समर्पित है।

तरुण मित्र परिषद : विराट दिव्यांग कैम्प व नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित
श्री दिगम्बर जैन अजित नाथ बड़ा मंदिर, महरौनी में एक विराट दिव्यांग कैम्प व नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शांति निकेतन इंटर कॉलेज के अध्यक्ष डॉ. सतेन्द्र मलैया व जैन समाज के मंत्री प्रमोद सिंघई ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कैम्प का उद्घाटन किया। पढ़िए राजीव सिंघई की रिपोर्ट…

महरौनी। श्री दिगम्बर जैन अजित नाथ बड़ा मंदिर, महरौनी में एक विराट दिव्यांग कैम्प व नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शांति निकेतन इंटर कॉलेज के अध्यक्ष डॉ. सतेन्द्र मलैया व जैन समाज के मंत्री प्रमोद सिंघई ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कैम्प का उद्घाटन किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सतेन्द्र मलैया ने तरुण मित्र परिषद के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे ही मानव ऐसे सेवा कार्य कर सकते हैं जिनके मन में दूसरों के प्रति संवेदनाएं जागृत होती हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंदिर के मंत्री प्रमोद सिंघई ने की। कार्यक्रम को जैन मिलन के राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री सुरेश बाबू जैन एडवोकेट ने भी सम्बोधित किया।

परिषद के महासचिव अशोक जैन ने बताया कि यह कैम्प जिनेन्द्र जैन की स्मृति में पूनम जैन व आयुष जैन परिवार, दिल्ली के सहयोग से लगाया गया। इसमें 45 दिव्यांगों का कृत्रिम अंग (हाथ व पैर ), पोलियोग्रस्त बच्चों को कैलिपर्स व बैसाखियों, ऑर्थोशूज, स्टिक आदि का चयन कर नाप लिया गया। इसी प्रकार 14 श्रवणहीन बुजुर्गों को श्रवणयंत्र उपलब्ध कराने हेतु चयन किया गया। ये सभी सहायक उपकरण दिल्ली स्थित कार्यशाला में तैयार कर 19 मार्च को यहीं प्रदान किए जाएंगे। इस अवसर पर मंदिर समिति को एक व्हील चेयर भी प्रदान की गई।

संयोजक समकित जैन के अनुसार विशेष नेत्रालय की टीम द्वारा 60 नेत्र रोगियों की जांच कर 25 रोगियों का मोतियाबिंद के नि:शुल्क आपरेशन हेतु चयन किया गया। इन सभी रोगियों को मड़ावरा अस्पताल ले जाकर नि:शुल्क ऑपरेशन के साथ, मड़ावरा ले जाना व वापिस छोड़ना, लैंस व भोजन आदि सभी सुविधाएं नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी। प्रारम्भ में संगठन सचिव राकेश जैन, रविन्द्र जैन, समकित जैन व शशांक जैन ने उपस्थित समाज के श्रेष्ठजनों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में जैन समाज के अध्यक्ष कोमल चंद्र सिंघई, कोषाध्यक्ष अनिल मिठया, पंकज सिंघई, नीलू जैन, बीना जैन के सहयोग की प्रशंसा की गई।

अखिल भारतीय संस्था तरुण मित्र परिषद का आयोजन : निशुल्क विराट दिव्यांग कैम्प व नेत्र चिकित्सा शिविर 10 मार्च को
अखिल भारतीय संस्था तरुण मित्र परिषद का 45वां विराट दिव्यांग कैम्प व नेत्र शिविर 10 मार्च को प्रात: 9 बजे श्री दिगम्बर जैन अजितनाथ मंदिर, महरौनी में लगाया जाएगा। पढ़िए पूरी जानकारी…

महरौनी। अखिल भारतीय संस्था तरुण मित्र परिषद का 45वां विराट दिव्यांग कैम्प व नेत्र शिविर 10 मार्च को प्रात: 9 बजे श्री दिगम्बर जैन अजितनाथ मंदिर, महरौनी में लगाया जाएगा। परिषद के महासचिव अशोक जैन के बताया कि जिनेन्द्र जैन की स्मृति में पूनम व आयूष जैन परिवार दिल्ली के सहयोग से आयोजित इस कैम्प में दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग ( हाथ व पैर ), पोलियो ग्रस्त बच्चों को कैलिपर्स व बैसाखियां, ऑर्थोशूज ( जूते), स्टिक एवं श्रवणहीन बुजुर्गों को श्रवणयंत्र आदि उपलब्ध कराने हेतु चयन कर नाप लिया जाएगा।

ये सभी सहायक उपकरण दिल्ली स्थित कार्यशाला में तैयार कर 19 मार्च को यहीं प्रदान किए जाएंगे। संयोजक समकित जैन के अनुसार इसी प्रकार नेत्र रोगियों की जांच कर निःशुल्क परामर्श व मोतियाबिंद के रोगियों का आपरेशन हेतु चयन किया जाएगा। जरूरतमंद दिव्यांगजन, श्रवणहीन बुजुर्ग व नेत्र रोगी अपना पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड व दिव्यांग प्रमाण पत्र की फोटोकॉपी लेकर ही आएं।

परिषद की ओर निर्धारित आवेदन पत्र भरें : निशुल्क दिव्यांग कैम्प व नेत्र चिकित्सा शिविर 10 मार्च को
अखिल भारतीय संस्था तरुण मित्र परिषद की ओर से निशुल्क विराट दिव्यांग कैम्प व नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन 10 मार्च को प्रात: 9 बजे श्री दिगम्बर जैन अजित नाथ मंदिर, मेहरोनी में किया जाएगा। पढ़िए राजीव सिंघई की विस्तृत रिपोर्ट…

मेहरोनी। अखिल भारतीय संस्था तरुण मित्र परिषद की ओर से निशुल्क विराट दिव्यांग कैम्प व नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। परिषद के महासचिव अशोक जैन ने बताया कि यह 45वां विराट दिव्यांग कैम्प व नेत्र शिविर 10 मार्च को प्रात: 9 बजे श्री दिगम्बर जैन अजित नाथ मंदिर, मेहरोनी में लगाया जाएगा। संयोजक समकित जैन के अनुसार जिनेन्द्र जैन की स्मृति में पूनम व आयूष जैन परिवार, दिल्ली के सहयोग से आयोजित इस कैम्प में दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग ( हाथ व पैर ), पोलियो ग्रस्त बच्चों को कैलिपर्स व बैसाखियां, ऑर्थोशूज(जूते), स्टिक एवं श्रवणहीन बुजुर्गों को श्रवणयंत्र आदि उपलब्ध कराने के लिए चयन कर नाप लिया जाएगा।

ये सभी सहायक उपकरण दिल्ली स्थित कार्यशाला में तैयार कर 19 मार्च को यहीं प्रदान किए जाएंगे। इसी प्रकार नेत्र रोगियों की जांच कर निशुल्क परामर्श एवं मोतियाबिंद के रोगियों का आपरेशन के लिए चयन किया जाएगा। जरूरतमंद दिव्यांगजन, श्रवणहीन बुजुर्ग व नेत्र रोगी परिषद की ओर से निर्धारित आवेदन पत्र प्राप्त करने के लिए समकित जैन (9451333868) और बासु सिंघई (8299833498) से सम्पर्क कर सकते हैं।

पूज्य मुनिश्री अजित सागर जी के सान्निध्य में होगी सिद्धों की आराधना
मुरैना.मनोज नायक। धर्म नगरी मुरैना में सिद्धों की आराधना का 9 दिवसीय भव्य एवं विशाल आयोजन होने जा रहा है। आयोजन समिति के मुख्य संयोजक अनूप भण्डारी ने बताया कि परम पूज्य गुरुदेव विशममूर्ति मुनिश्री अजितसागर जी महाराज ससंघ के पावन सान्निध्य में पुण्यार्जक परिवार गोपीचंद, रामेश्वरदयाल, जगन्नाथप्रसाद, प्रेमचंद, रमाशंकर, मुकेशकुमार जैम नायक परिवार-गढ़ी वालों की ओर से 01 नवंबर से 09 नवंबर तक श्री 1008 सिद्धचक्र महामंडल विधान एवं विश्व शांति महायज्ञ का आयोजन श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन पंचायती बड़ा मन्दिर, मुरैना में होने जा रहा है। विधान की सभी क्रियाएं प्रतिष्ठाचार्य पंडित राजेन्द्र जी शास्त्री (मंगरौनी वाले) सम्पन्न कराएंगे।

संगीतकार नीलेश लता जैन, सागर एवं मंच नाटककार बाहुबली जैन, ललितपुर रहेंगे। बड़ा जैन मन्दिर कमेटी के अध्यक्ष महेशचंद जैन बंगाली एवं मंत्री धर्मेंद्र जैन एडवोकेट के अनुसार विधान में सान्निध्य देने वाबत टिकटोली में चातुर्मासरत मुनिश्री अजितसागर जी महाराज ससंघ को सकल जैन समाज मुरैना एवं पुण्यार्जक परिवार ने श्रीफल भेंटकर मुरैना आगमन का निवेदन किया। विधान की व्यवस्थाओ के सुचारू संचालन के लिए सकल जैन समाज की आम पंचायत में अनूप भण्डारी-मुख्य संयोजक, राजेन्द्र भण्डारी-स्वागताध्यक्ष, पवन जैन-स्वागत मंत्री, राजेन्द्र जैन दयेरी-कोषाध्यक्ष, मनोज जैन बरेह-प्रशासनिक व्यवस्था, प्रवीण जैन बड़े-पूजन व्यवस्था, डॉ. मनोज जैन-मुनिसंघ व्यवस्था, दिनेश जैन डीसी, जिनेन्द्र सेवा समूह, जैन युवा मंडल-भोजन व्यवस्था, सुरेशचंद बाबूजी, अभिषेक जैन टीटू- मीडिया प्रभारी, सतेंद्र जैन, नीलेश जैन, नसियाजी युवा मंडल-जुलूस व्यवस्था, अतुल जैन-सांस्कृतिक कार्यक्रम संयोजक मनोनीत किए गए।

श्री सिद्धचक्र महामण्डल विधान के प्रथम दिन घट यात्रा जुलूस, ध्वजारोहण, आचार्य निमंत्रण, पात्र एवं भूमि शुद्धि, आठ दिन सिद्धों की आराधना एवं अंतिम दिन हवन, श्रीजी की भव्य एवं विशाल रथयात्रा एवं सम्मान समारोह होगा। अंतिम दिन सकल समाज के सामूहिक भोज का आयोजन भी किया जाएगा।

श्रीजी की रथ यात्रा के साथ समवशरण महामंडल विधान सम्पन्न
– विश्व शांति की मंगल कामना के लिए आयोजित हुआ विश्व शांति महायज्ञ

मडावरा(ललितपुर). राजीव सिंघई। वर्णीनगर मडावरा में श्री महावीर विद्या विहार के परिसर में बीते 25 सितंबर से आचार्य श्रेष्ठ 108 विद्यासागर महाराज के अष्टम् निर्यापक श्रमण मुनिश्री अभय सागर महाराज, श्रमण मुनि श्री प्रभात सागर महाराज, श्रमण मुनि श्री निरीहसागर महाराज के पावन सानिध्य एवं ब्र.. प्रदीप जैन सुयश अशोकनगर के निर्देशन में चल रहे श्री अर्हचक्र चौबीसी समवशरण महामंडल विधान का समापन विशाल रथ यात्रा व विश्व शांति महायज्ञ की पूर्णाहुति के साथ हुआ। विधान के समापन पर भव्य रथ यात्रा श्री महावीर विद्या विहार परिसर से श्री महावीर जिनालय तक निकाली गई। चातुर्मास समिति के महामंत्री डॉ. राकेश जैन सिंघई एवं मंत्री राजेश जैन सौंरया ने बताया कि रथयात्रा में आयोजन के प्रमुख पात्र चक्रवर्ती नीलेश जैन दुकान वाले, सौधर्म इंद्र अजय जैन रजौला, धनपति कुबेर अभिनंदन जैन चौधरी, महायज्ञनायक संतोष बजाज, बाहुबली रानू जैन दुकान वाले, ध्वजारोहणकर्ता डॉ. बिरधीचंद्र जैन, डॉ. विकास जैन को परिवार के साथ रथयात्रा में रथ में बैठने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। गजरथ पर अग्रिम पंक्ति में धर्मध्वजा लेकर अभय कुमार, चंद्र कुमार, राजेश कुमार, प्रजेश सौंरया परिवार चल रहे थे। रथ का सारथी बनने का सौभाग्य सवाई सिंघई श्रेयांश कुमार जैन, प्रकाश चंद्र जैन सेठी परिवार, राजीव जैन रजौला परिवार को मिला। जितेंद्र जैन मुंगावली, अनिल रजौला, कोमलचंद्र जैन रजौला, निर्मल जैन दुकान वालों को चंवर ढुराने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। बग्घी पर बैठने सौभाग्य पं. गजेंद्र सौंरया, कमलेश, प्रतीक जैन लुहर्रा, डॉ. राकेश जैन सिंघई, सिंघई सुधीर जैन, सुलभ जैन, ग्राम प्रधान रजौला अनिल जैन, राजीव जैन, डॉ. नीरज जैन धवा परिवार को प्राप्त हुआ।

श्रीजी की रथ यात्रा में दिव्य घोष की स्वर लहरियों पर युवा थिरकते हुए चल रहे थे। इंद्राणी मंगल कलश लेकर चल रही थीं। रथ यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए श्री महावीर विद्या विहार में पहुंची, जहां रथयात्रा का समापन हुआ। इस अवसर पर श्रीजी की शांतिधारा की गई। इस दौरान धर्मसभा को संबोधित करते हुए मुनिश्री अभय सागर महाराज ने कहा कि चौबीस तीर्थंकरों की आराधना भक्ति पूर्वक की है। इसी प्रकार धर्म प्रभावना के कार्यों को करते रहें। विधान का सफलतम् आयोजन पूर्ण कराने पर मुनिश्री ने ब्र. प्रदीप भैया सुयश को मंगल आशीर्वाद प्रदान किया। विधान को सफल बनाने में नगर की स्वयंसेवी संस्थाओं व समाज श्रेष्ठियों को मंगल आशीर्वाद दिया। रात्रि में सीता जी की अग्नि परीक्षा नाटिका का मंचन किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में जैन युवा जागृति सेवा संघ,श्री वर्णी व्यायाम शाला एवं णमोकार सेवा संघ, आदर्श बालिका मंडल, स्वयंसेवी संस्थाओं का विशेष सहयोग रहा।

संत निवास का शिलान्यास करने का सौभाग्य

संत निवास के शिलान्यास का सौभाग्य डॉ. बिरधीचंद्र जैन सौंरया परिवार, सिंघई प्रकाशचंद्र सेठी परिवार, प्रसन्न कुमार, अरुण कुमार, बंटी सौंरया परिवार, अशोक कुमार, प्रसन्न कुमार, लोकमान संगोरिया परिवार को प्राप्त हुआ।

मुख्य कलश का सौभाग्य

कमलेश जैन, मनोज जैन सौंरई, डॉ. राकेश सिंघई, सुधीर सिंघई, शीलचंद्र, आमोद जैन दुकान वाले, अजय जैन, अनिल जैन, राजीव जैन रजौला परिवार, बांबी बजाज परिवार को मुख्य कलश को स्थापित करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

इनका हुआ विशेष सम्मान

दयोदय महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष फूलचंद्र जैन प्रेमी को चातुर्मास समिति ने विशेष रूप से सम्मानित किया। चातुर्मास समिति के मंत्री राजेश जैन सौंरया व चातुर्मास समिति के पदाधिकारियों ने कंठस्थ कला केंद्र दिल्ली के कलाकार सत्येंद्र शर्मा एंड पार्टी का नृत्य नाटिकाओं की विशेष प्रस्तुति के लिए सम्मान किया।