sports – श्रीफल जैन न्यूज़

16वां जैनत्व बाल संस्कार आवासीय शिक्षण शिविर शुरू : 350 से अधिक बच्चे कर रहे हैं सहभागिता
जैन युवा फेडरेशन के तत्वावधान में आयोजित 16वां जैनत्व बाल संस्कार आवासीय शिक्षण शिविर रविवार सुबह प्रारंभ हो गया। ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल परिसर में इस आवासीय शिविर में 9 से 14 वर्ष आयु वर्ग के 350 से अधिक बालक एवं बालिकाएं उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं। जबलपुर से पढ़िए, यह खबर…

जबलपुर। जैन युवा फेडरेशन के तत्वावधान में आयोजित 16वां जैनत्व बाल संस्कार आवासीय शिक्षण शिविर रविवार सुबह प्रारंभ हो गया। ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल परिसर में इस आवासीय शिविर में 9 से 14 वर्ष आयु वर्ग के 350 से अधिक बालक एवं बालिकाएं उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं। पिछले 15 वर्षों से प्रदेश में निरंतर चल रहे यह शिविर बच्चों में नैतिक मूल्यों, अनुशासन, आत्मविश्वास एवं आध्यात्मिक चेतना के विकास का एक सशक्त माध्यम बन रहे हैं। शिविर का उद्देश्य आधुनिक जीवन शैली के बीच बच्चों को संस्कारों से जोड़ना और उन्हें एक बेहतर नागरिक बनने की दिशा में प्रेरित करना है। शिविर के प्रथम दिन प्रातः जागरण, प्रार्थना, योग एवं जिनेन्द्र अभिषेक-पूजन के साथ कार्यक्रमों की शुरुआत हुई। इसके पश्चात शिक्षण कक्षाओं, सामूहिक गतिविधियों एवं परिचय सत्र रखा गया। जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे शिविर के दौरान नियमित दिनचर्या के अंतर्गत अध्ययन, योग, ध्यान, खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं नैतिक शिक्षा से जुड़े विभिन्न सत्र किए जाएंगे।

समूह परिचर्चा, निबंध, चित्रकला एवं अन्य रचनात्मक प्रतियोगिता होगी

शिविर की विशेषता यह है कि इसमें बाल मनोविज्ञान के अनुभवी विशेषज्ञों द्वारा कक्षाएं संचालित की जा रही हैं, जो बच्चों के व्यक्तित्व विकास, व्यवहार एवं आत्मविश्वास को सुदृढ़ बनाने में सहायक होंगी। साथ ही बच्चों के लिए कहानी लेखन, समूह परिचर्चा, निबंध, चित्रकला एवं अन्य रचनात्मक प्रतियोगिताएं होंगी। जिससे उनकी प्रतिभा को निखारने का अवसर मिलेगा। आयोजकों के अनुसार यह शिविर बच्चों को सकारात्मक, सुरक्षित एवं अनुशासित वातावरण प्रदान करता है, जहां वे न केवल शिक्षा ग्रहण करते हैं, बल्कि जीवनोपयोगी मूल्यों को भी आत्मसात करते हैं। यह धार्मिक एवं सांस्कृतिक शिक्षण शिविर 10 मई 2026 तक संचालित रहेगा, जिसका समापन विभिन्न प्रस्तुतियों एवं पुरस्कार वितरण समारोह के साथ किया जाएगा। आयोजकों ने सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य एवं संस्कारयुक्त जीवन के लिए ऐसे आयोजनों से अवश्य जुड़ें।

संस्कारों की पाठशाला में गूँज रही श्रमण संस्कृति की गूंज : जबरी बाग नसिया में खेल-खेल में गढ़े जा रहे कल के ‘आदर्श’ नागरिक
गर्मी की छुट्टियों में जहां अधिकांश बच्चे मोबाइल और टीवी की दुनिया में खोए हैं, वहीं श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर ‘जबरी बाग नसिया’ में भक्ति, ज्ञान और संस्कारों की एक नई गंगा बह रही है। इंदौर से हरिहरसिंह चौहान की यह खबर पढ़िए…

इंदौर। गर्मी की छुट्टियों में जहां अधिकांश बच्चे मोबाइल और टीवी की दुनिया में खोए हैं, वहीं श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर ‘जबरी बाग नसिया’ में भक्ति, ज्ञान और संस्कारों की एक नई गंगा बह रही है। यहां आयोजित श्रमण संस्कृति संस्कार शिक्षण शिविर न केवल बच्चों के लिए, बल्कि युवाओं और बड़ों के लिए भी आत्मिक शांति और धर्म के वास्तविक बोध का केंद्र बन गया है। इस ग्रीष्मकालीन शिविर की सबसे बड़ी विशेषता इसका अनूठा स्वरूप है। यहां पाठशाला के नन्हे-मुन्ने बच्चों को बोझिल उपदेशों के बजाय मनोरंजन और खेलकूद के माध्यम से धर्म, संस्कृति और संस्कारों का पाठ पढ़ाया जा रहा है। बच्चों को यह सिखाया जा रहा है कि कैसे हमारे पर्व, परंपराएं और जीवन मूल्य आधुनिक जीवन में भी प्रासंगिक हैं।

सांगानेर के विद्वानों का मिला सानिध्य

शिविर में सांगानेर से पधारे विद्वान संकेत शास्त्री और सक्षम शास्त्री अपनी ओजस्वी वाणी और सरल मार्गदर्शन से बच्चों का भविष्य संवार रहे हैं। उनके सानिध्य में बच्चे न केवल धार्मिक क्रियाओं को सीख रहे हैं, बल्कि व्यक्तित्व विकास के गुर भी सीख रहे हैं। शिविर का मुख्य उद्देश्य ‘भारतीय संस्कृति का संरक्षण एवं संवर्धन’ है, ताकि आने वाली पीढ़ी अपनी जड़ों से मजबूती से जुड़ी रहे।

समाज में उत्साह की लहर

दर्शनी जैन, सारिका जैन और सपना जैन ने बताया कि इस शिविर को लेकर समाज में भारी उत्साह है। बच्चों के साथ-साथ बड़े और युवा भी उतनी ही श्रद्धा के साथ भाग ले रहे हैं। सुबह के सत्रों में जहाँ अनुशासन और ध्यान की प्रधानता होती है, वहीं शाम तक विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से बच्चों के भीतर छुपी प्रतिभा को निखारा जा रहा है। यह शिविर मात्र एक आयोजन नहीं, बल्कि एक ‘संस्कार क्रांति’ है, जो बच्चों को केवल सूचना नहीं बल्कि ‘दृष्टि’ प्रदान कर रहा है। यहाँ से निकले बच्चे निश्चित ही समाज और राष्ट्र के लिए एक बेहतर उदाहरण पेश करेंगे।

टीएमयू एमबीबीएस फाइनल बना चैम्पियन ऑफ चैम्पियन: 36 गोल्ड, 27 सिल्वर और 20 ब्रॉन्ज मेडल्स अर्जित किए चैम्पियन्स ने
तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर के स्पोर्ट्स, कल्चरल एंड टैलेंट इवेंट-एरिदमिया 2025 मधुर स्मृतियों के साथ संपन्न हुआ। टीएमयू एमबीबीएस फाइनल बना चैम्पियन ऑफ चैम्पियन रहा तो एमबीबीएस सेकेंड ईयर की टीम 47 मेडल्स लेकर रही द्वितीय स्थान पर रही। विजेताओं को बधाई दी। बाकी छात्रों की भी पीठ थपथपाई। मुरादाबाद से पढ़िए, प्रो.श्यामसंुदर भाटिया की यह खबर…

मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर के स्पोर्ट्स, कल्चरल एंड टैलेंट इवेंट-एरिदमिया 2025 में एमबीबीएस फाइनल ईयर 2021-22 की टीम ने 83 पदक लेकर चैम्पियन ऑफ चैम्पियन की ट्रॉफी अपने नाम की। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर की इस टीम ने 36 गोल्ड, 27 सिल्वर और 20 ब्रॉन्ज मेडल्स अपनी झोली में डाले। एमबीबीएस सेकेंड ईयर की टीम 47 मेडल्स लेकर द्वितीय, जबकि एमबीबीएस थर्ड ईयर की टीम ने 36 पदकों के संग थर्ड पॉजिशन पाई। विजेता और उपविजेता टीमों को मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल प्रो. एनके सिंह, फैकल्टी ऑफ मेडिकल साइंसेज के डीन प्रो. एसके जैन, एडिशनल मेडिकल सुप्रीटेंडेंट प्रो. वीके सिंह, वाइस प्रिंसिपल प्रो. प्रीथपालसिंह मटरेजा, पैथोलॉजी की एचओडी एवं एरिदमिया-2025 की कन्वीनर प्रो. सीमा अवस्थी ने ट्रॉफी और मेडल्स देकर सम्मानित किया। प्रिंसिपल प्रो. एनके सिंह ने विजेता स्टूडेंट्स को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने सभी प्रतिभागी छात्रों की भी पीठ थपथपाई। साथ ही बोले कि एरिदमिया की सफलता की असली हकदार कन्वीनर प्रो. सीमा अवस्थी हैं। संचालन एमबीबीएस फाइनल ईयर 2021-22 के स्टूडेंट संकल्प सृजन ने किया।

इन प्रतियोगिताओं में दिखाया दमखम

उल्लेखनीय है कि एरिदमिया में स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबाल, बालीवाल, कबड्डी, खो-खो, बास्केटबाल, टंग ऑफ वार, कैरम, टेबिल टेनिस, स्कॉश, चेस, आर्म रेसलिंग, बॉक्स क्रिकेट, पुश अप्स, बैडमिंटन, ट्रैक एंड फील्ड-डिस्कश थ्रो, शॉट पुट, 100 मीटर रेस, रिले, लांग जंप, जेवलिन थ्रो, ऑनलाइन गेम्स के तहत सीओडी, बीजीएमआई, ई-फुटबाल की प्रतियोगिताओं स्टूडेंट्स ने दो-दो हाथ किए। कल्चरल इवेंट के तहत सोलो डांस, डयूट डांस, गु्रप डांस, सोलो सिंगिंग, डयूट सिंगिंग, ग्रुप सिंगिंग, पोयट्री, फैशन शो एंड टैलेंट हंट आदि में अपना हुनर दिखाया।

टंग ऑफ वार का फ्रेंडली मैच हुआ

रात-दिन चले एरिदमिया के तहत दिन में गिफ्ट रैपिंग, क्विज, कॉमिक स्ट्रीप, फूड कार्विंग, शिल्पकार, डिबेट, कॉमेडी स्किट, ग्लास पेंटिंग, ऐड मेकिंग, मीम मेकिंग, ट्रेजर हंट, फोटोग्राफी, रील प्रतियोगिता, कला प्रदर्शनी में भी स्टुडेंट्स ने अपने टैलेंट का जलवा बिखेरा। समारोह से पूर्व प्रिंसिपल प्रो. एनके सिंह और फैकल्टी ऑफ मेडिकल साइंसेज के डीन प्रो. एसके जैन की टीमों के बीच टंग ऑफ वार का फ्रेंडली मैच हुआ। अवार्ड समारोह में कम्यूनिटी विभाग की एचओडी डॉ. साधनासिंह, डॉ. अरशद बशीर, डॉ. सी. चौधरी, डॉ. आमिर शेख, डॉ. देव सैनी, डॉ. दीप्ति अरोरा, डॉ. मीनू थॉमस, डॉ. अंकुरसिंह आदि की मौजूदगी रही।

टीएमयू मेडिकल स्टूडेंट्स का सिर चढ़कर बोला जादू : विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाया पूरा दमखम
तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के मेडिकल कॉलेज एड रिसर्च सेंटर के स्पोर्ट्स, कल्चरल एंड टैलेंट इवेंट-एरिदमिया 2025 की ऑडी में हुई कल्चरल नाइट में भावी डॉक्टर्स का जादू कड़ाके की ठंड के बावजूद सिर चढ़कर बोला। मुरादाबाद से पढ़िए, प्रो.श्यामसुंदर भाटिया की यह खबर…

मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटीके मेडिकल कॉलेज एड रिसर्च सेंटर के स्पोर्ट्स, कल्चरल एंड टैलेंट इवेंट-एरिदमिया 2025 की ऑडी में हुई कल्चरल नाइट में भावी डॉक्टर्स का जादू कड़ाके की ठंड के बावजूद सिर चढ़कर बोला। इससे पूर्व एरिदमिया की कन्वीनर एवं पैथोलॉजी विभाग की एचओडी प्रो. सीमा अवस्थी के साथ डॉ. अजय कुमार, डॉ. सुधीर कुमार,डॉ. इमरान, डॉ. दीप्ति,डॉ. जसप्रीत,डॉ. प्राची ने मां सरस्वती को माल्यार्पण करके दीप प्रज्वलन से प्रोग्राम का शुभारंभ किया। मेडिकल स्टुडेंट्स ने सोलो डांस प्रतियोगिता में उड़ान टीम विजेता रही। टीम अंत्यालोक दूसरे जबकि टीम वीटल बीट्स एंड टीम देजाव्यू थर्ड स्थान पर रही। सोलो सिंगिंग में एमबीबीएस थर्ड ईयर के देबोलीना दास और सेकेंड ईयर की श्रेया संयुक्त रूप से विजेता रहे। फोर्थ ईयर की अनुषा ओजी एंड थर्ड ईयर की अंगद खेरा संयुक्त रूप से द्वितीय, जबकि फोर्थ ईयर के प्रशांत जैन, विदुषी मिश्रा एवम् फर्स्ट ईयर की प्रभनूर कौर संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। पिक्शनरी प्रतियोगिता में फाइनल ईयर 2021-22 प्रथम स्थान पर रहा। इंटर्न्स 2020-21 द्वितीय, जबकि प्रथम वर्ष 2025-26 तृतीय स्थान पर रहा।

इन्हांेने भी प्रतियोगिताओं में मारी बाजी

ऐड मेकिंग प्रतियोगिता में बैच 2021-22 की टीम एडीएचडी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बैच 2021-22 की टीम फुकरे और टीम एवेंजर्स द्वितीय स्थान पर रही, जबकि बैच 2021-22 की टीम पिक्सेल पंच और बैच 2024-25 की टीम मेडफ्लुएंसर्स तीसरे स्थान पर रहीं। कॉमेडी स्किट प्रतियोगिता में अर्णि जैन, प्रज्ञा जैन, कार्तिकेय, अर्नव जैन, सोमिल जैन, यश डागा, संचित मित्तल आदि की टीम विजेता रही। सत्र 2023-24 के कृष्णा शर्मा, हार्दिक वोहरा, निर्भय, गौतम जैन, शिवेन्द्र, धूम्राश, आदित्य कुमार, मानिक, शरावत, अक्षत अग्रवाल आदि की टीम ने सेकेंड स्थान प्राप्त किया।

विभिन्न प्रतियोगिताओं के यह रहे विजेता

2024-25 के अनिकेत जैन तृतीय स्थान पर रहे। शिल्पकार प्रतियोगिता में इंटर्न बैच (2020-21) के अंशुल सराफ एवम् सारांश जैन प्रथम, बैच (2021-22) के नंदिनी, मोहित, सृष्टि दुबे एवं स्वाति, बैच (2024-25) के श्रेय गुप्ता एवम् श्रुति गुप्ता द्वितीय और बैच (2022-23) की लावणी एवम् सांभवी एवम् बैच (2024-25) के कीर्ति चोपड़ा एवम् लोकेश तीसरे स्थान पर रहे। ग्लास पेंटिंग प्रतियोगिता में बैच (2021-22) की रिधिमा और प्रिया विजेता रहीं। बैच 2022-23 की देवांशी राघव, श्रेया द्वितीय और बैच (2021-22) की निष्ठा, अनन्या तीसरे स्थान पर रहीं। उल्लेखनीय है, एरिदमिया-2025 में एमबीबीएस के फर्स्ट ईयर से लेकर फाइनल ईयर तक के स्टूडेंट्स स्पोर्ट्स में भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और प्ले जोन का उद्घाटन : नई सुविधा से बच्चों को खेल में बढ़ावा
श्री दिगम्बर जैन विद्यालय, झुमरीतिलैया में इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स एवं प्ले जोन का उद्घाटन समाजसेवी किशोर जैन पांड्या ने किया । पढ़िए राज कुमार अजमेरा की रिपोर्ट ।

कोडरमा । श्री दिगंबर जैन विद्यालय,झुमरीतिलैया में इंडोर स्पोर्ट्स कंपलेक्स एवं किड्स प्ले जोन का उद्घाटन प्रसिद्ध समाजसेवी कोडरमा निवासी,दिल्ली प्रवासी किशोर आशा जैन पांडया परिवार ने किया । इस मौके पर जैन समाज उप मंत्री जैन नरेंद्र झाझंरी, उपमंत्री जैन राज छाबड़ा एवं पदाधिकारी ने उनके परिवार को साफा माला पहनाकर स्वागत किया,समाज के सैकड़ो लोग उन्हें घर से बैंड बाजे के साथ जैन विद्यालय तक लेकर आए ।

जैन विद्यालय के संयोजक जैन सुनील छाबड़ा ने अपने संबोधन में कहा कि इंडोर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के निर्माण करता झुमरी तिलैया निवासी किशोर जैन पांडया दिल्ली में अपना व्यवसाय करते हैं और जैन विद्यालय के चेयरमैन भी हैं । विद्यालय के आधुनिक निर्माण एवं गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा मे उनका बहुत बड़ा योगदान है कोरोना काल की विषम परिस्थिति में विद्यालय में पढ़ रहे बच्चों को निशुल्क पढ़ाई एवं अन्य सुविधा देने में उनका काफी योगदान रहा, वर्तमान राष्ट्रपति महोदया द्रौपदी मुर्मू जी के द्वारा बच्चों को ऑनलाइन फ्री शिक्षा देने की लाइव व्यवस्था का उद्घाटन कोरोना काल में पांड्या जी के प्रयास से संभव हो पाया था उस समय माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी झारखंड की राज्यपाल थी,पार्षद पिंकी जैन ने कहां की बच्चों में शिक्षा के साथ स्कूल में पढ़ रहे बच्चों को खेल के क्षेत्र में भी बढ़ावा मिले इसी उद्देश्य से यह परिसर और किड्स जोन प्ले बनाया गया है ।

ये रहे मौजूद

उद्घाटन के इस मौके पर समाजसेवी ,जैन सुशील छाबड़ा,जैन सुरेश झाझंरी,जैन प्रदीप छाबडा,जैन मुकेश अजमेरा,जैन मनोज सेठी,ग्रिजली स्कूल के डायरेक्टर अविनाश सेठ क्लोरोफिल स्कूल के डायरेक्टर अजय अग्रवाल कोडरमा जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष अमरजीत छाबडा,अनिल सिंह, जैन सुनील छाबड़ा कबड्डी क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष संदीप सिंह सचिव धर्मेंद्र सिंह राजू दास मुकेश भालोटीया,जगदीश संघई,जैन कमल सेठी,जैन सुरेश सेठी, जैन मनीष सेठी,जैन संदीप सेठी,जैन नवीन सेठी,जैन मनोज पांडया,जैन राज कुमार अजमेरा आदि लोग शामिल थे