Shri Parshwanath Digambar Jain Temple श्रीफल जैन न्यूज – श्रीफल जैन न्यूज़

उत्तम आकिंचन्य धर्म की गहन व्याख्या का मिला पुण्य लाभ: सखी नाटक के मंचन और प्रश्नमंच के माध्यम से हुआ युवा और बच्चों का जुड़ाव
पर्यूषण महापर्व के अंतर्गत शुक्रवार को बड़े जैन मंदिर में सांगानेर से पधारे पंडित सौरभ शास्त्री ने उत्तम आकिंचन्य धर्म की गहन व्याख्या की। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष अंजलि जिनेश जैन कार्यक्रम में उपस्थित थीं। उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ आकिंचन्य धर्म की आराधना कर आशीर्वाद लिया। अंबाह से पढ़िए, अजय जैन की यह खबर…

अंबाह। पर्यूषण महापर्व के अंतर्गत शुक्रवार को बड़े जैन मंदिर में सांगानेर से पधारे पंडित सौरभ शास्त्री ने उत्तम आकिंचन्य धर्म की गहन व्याख्या की। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष अंजलि जिनेश जैन कार्यक्रम में उपस्थित थीं। उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ आकिंचन्य धर्म की आराधना कर आशीर्वाद लिया। सौरभ शास्त्री ने अपने प्रवचन में कहा कि आकिंचन्य का अर्थ है-खाली हो जाना। त्याग केवल बाहरी वस्तुओं का ही नहीं, बल्कि ‘मैं’ और ‘मेरा’ की भावना का भी होना चाहिए। यदि त्याग के बाद भी मन में ‘अपना’ शेष रह गया, तो वह त्याग अधूरा है। सच्चा आकिंचन वही है, जिसमें व्यक्ति शरीर, सम्पत्ति, सामग्री और संबंधी-इन चारों के मोह से मुक्त हो जाता है।

उन्होंने आगे कहा कि जीवन का यथार्थ तब ही समझा जा सकता है। जब साधक आत्मा के स्वरूप का अनुभव करे। अध्यात्म की साधना का चरम रूप आकिंचन्य है, जहां साधक को लगता है कि इस जगत में मेरा कुछ भी नहीं है। जब मनुष्य बिल्कुल खाली होकर त्याग की पराकाष्ठा करता है, तभी उसे उन्मुक्त आकाश और सच्चा आध्यात्मिक खुलापन प्राप्त होता है।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों से खिला वातावरण

परेड चौराहे स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में रिटायर्ड शिक्षिका नीलम जैन के मार्गदर्शन में सखी नाटक का मंचन किया गया। नाटक के माध्यम से आपसी प्रेम, सद्भाव, जैन धर्म के संस्कार और भाईचारे से रहने की भावनाओं को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया। जिस पर दर्शकों ने कलाकारों का उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम के दौरान प्रश्नमंच का भी आयोजन हुआ। गुना से पधारे पंडित आयुष शास्त्री ने बच्चों और युवाओं से धार्मिक प्रश्न पूछे। सही उत्तर देने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए गए। इस दौरान बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

पुरस्कार वितरण और सम्मान किया

इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम के अंतर्गत विजेता प्रतिभागियों को उपहार दिए गए। गुड्डी जैन, कालीचरण जैन, संजीव जैन गली, अंबाह की ओर से बच्चों को प्रोत्साहन स्वरूप उपहार वितरित किए गए। वहीं सांस्कृतिक नाटक में उत्कृष्ट प्रस्तुति देने वाले प्रतिभागियों को भी सम्मानित किया गया। पुरस्कार वितरण प्रकाशचंद जैन, संतोष जैन, मालती जैन और राजकुमार जैन ने किया। कपिल जैन केपी ने बताया कि इनाम और प्रोत्साहन का उद्देश्य युवाओं और बच्चों को धर्म और संस्कृति की ओर आकर्षित करना है।

श्रद्धालुओं में उत्साह और भक्ति का माहौल

दोनों ही मंदिरों में सुबह से लेकर देर रात तक भक्ति गीत, भजन, कीर्तन और ध्यान का क्रम चलता रहा। श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में शामिल होकर धर्मलाभ लिया। नगर के वरिष्ठ नागरिकों से लेकर बच्चों तक सभी वर्गों में पर्यूषण पर्व के इस चरण को लेकर गहरा उत्साह देखने को मिला। आयोजकों ने बताया कि शनिवार को पर्यूषण महापर्व का समापन होगा। अंतिम दिन श्रद्धालु उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म की आराधना करेंगे। नगर के जैन समाजजन दिनभर का उपवास रखकर भगवान की पूजा-अर्चना और आराधना में शामिल होंगे। समापन दिवस पर भव्य धार्मिक अनुष्ठान, पूजा और विशेष कार्यक्रम होंगे।

धार्मिक और आध्यात्मिक यात्रा पथ पूर्ण होगा

श्रेयांस जैन, आकाश जैन ने बताया कि अंबाह में पर्यूषण महापर्व का प्रत्येक दिन धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों से सजा हुआ है। एक ओर पंडित सौरभ शास्त्री जैसे विद्वानों के प्रवचन आत्मा की गहराई तक जाने की प्रेरणा दे रहे हैं, वहीं दूसरी ओर नाटक और प्रश्नमंच जैसी गतिविधियां बच्चों और युवाओं को धर्म और संस्कृति से जोड़ रही हैं। नगर पालिका अध्यक्ष अंजलि जैन की उपस्थिति और समाजजनों का सहयोग इस पर्व की भव्यता को ओर बढ़ा रहा है। समापन दिवस पर शनिवार उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म की साधना के साथ पर्यूषण महापर्व 2025 का धार्मिक और आध्यात्मिक यात्रा पथ पूर्ण होगा।

सम्पन्न हुुआ दस दिवसीय ग्रीष्मकालीन शिविर : सांसद नवीन जैन ने दिए बच्चों को पुरस्कार
श्री क्षमासागर मैत्रीय महिला संगठन एवं सकल दिगम्बर जैन समाज छीपीटोला के तत्वावधान में आगरा के छीपीटोला स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर के जैन भवन में आयोजित हुए दस दिवसीय ग्रीष्मकालीन शिविर का समापन 30 मई को हुआ। इस शिविर का सम्मान एवं पुरस्कार वितरण समारोह आगरा के छीपीटोला स्थित निर्मल सेवा सदन में आयोजित किया गया। पढ़िए शुभम जैन की रिपोर्ट…

आगरा। श्री क्षमासागर मैत्रीय महिला संगठन एवं सकल दिगम्बर जैन समाज छीपीटोला के तत्वावधान में आगरा के छीपीटोला स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर के जैन भवन में आयोजित हुए दस दिवसीय ग्रीष्मकालीन शिविर का समापन 30 मई को हुआ। इस शिविर का सम्मान एवं पुरस्कार वितरण समारोह आगरा के छीपीटोला स्थित निर्मल सेवा सदन में आयोजित किया गया। इसका शुभारंभ रूपेश जैन एलआईसी वाले एवं मनोज जैन बल्लों द्वारा समाधिस्थ आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज एवं समाधिस्थ मुनिश्री क्षमासागर जी महाराज के चित्र का अनावरण एवं दीप प्रज्जवलन के साथ किया गया। अनिल जैन रंगकर्मी के कलाकारों द्वारा नुक्कड़ लघु नाटिका का मंचन किया।

इसके बाद मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद नवीन जैन द्वारा सभी प्रतिभागी बच्चें एवं बालक, बालिकाओं एवं महिलाओं को प्रतीक चिह्न एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। तत्पश्चात आयोजक समिति द्वारा शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर छीपीटोला मंदिर कमेटी एवं समस्त महिलाओं मंडलों द्वारा नवीन जैन का दुपट्टा एवं पगड़ी, माला पहनाकर स्वागत- सम्मान किया। इस दौरान महिलाओं ने फैशन शो किया और बच्चों और बालिकाओं ने नृत्य की प्रस्तुति दी। इस दस दिवसीय ग्रीष्मकालीन शिविर में मेहंदी, डांस, क्राफ्टिंग, ढोलक, जूडो कराटे,पेंटिंग की क्लास लगाई गई। शिविर में करीब तीन सौ से अधिक बच्चों एवं महिलाओं ने उत्साह से बढ़ चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन भुवनेश जैन द्वारा किया गया।

भगवान पार्श्वनाथ एवं समाधिस्थ आचार्य श्री विद्यासागरजी एवं मुनिश्री क्षमासागर जी महाराज के जयकारों से शिविर का समापन किया गया। इस अवसर पर श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर के कार्यकारिणी मनोज जैन, प्रदीप जैन, मुरारीलाल जैन, प्रवेश जैन, दीपक जैन, अक्षय जैन, प्रवीन जैन, सत्येंद्र जैन, दीनाबाबू जैन एवं श्री क्षमासागर मैत्रीय महिला संगठन की अध्यक्ष मंजू जैन, मंत्री सरिता जैन, दीपाली जैन, मुख्य संयोजिका स्मिता जैन, शैलवी जैन, सुषमा जैन, जोली जैन, मीना जैन, इंदु जैन, राखी जैन, प्रेमलता जैन, शालु जैन सहित बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों और श्रेष्ठीजन को धन्यवाद ज्ञापित किया।

निकाली जाएगी भव्य शोभायात्रा: दो दिवसीय श्री मानस्तंभ शुद्धि एवं जिनबिम्ब विराजमान महोत्सव का आयोजन 27 से
श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर, पीपलगोन में आगामी 27-28 फरवरी को श्री मानस्तंभ शुद्धि एवं जिनबिम्ब विराजमान महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम शुरुआत प्रात 5.30 बजे जाप, से होगी। पढ़िए यह रिपोर्ट..

पीपलगोन । श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर, पीपलगोन में आगामी 27-28 फरवरी को श्री मानस्तंभ शुद्धि एवं जिनबिम्ब विराजमान महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम शुरुआत प्रात 5.30 बजे जाप, से होगी। इसके बाद 6.30 बजे जिनाभिषेक, नित्य पूजन, शांतिधारा एवं आरती का कार्यक्रम होगा। आठ बजे घटयात्रा निकाली जाएगी।

नौ बजे ध्वजारोहण, मंडप शुद्धि, 12 बजे श्री यागमंडल विधान, विश्व शांति महायज्ञ, शाम सात बजे महाआरती और रात नौ बजे भक्तामर आराधना होगी। बुधवार 28 फरवरी को प्रातः 6 बजे जिनाभिषेक, शांतिधारा, नित्य पूजन, आरती होगी। आठ बजे श्री जी की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद 11 बजे श्री मानस्तंभ पर श्रीजी विराजमान किए जाएं। कार्यक्रम विधानाचार्य ब्रह्मचारी भावेश भैयाजी, सिद्ध क्षेत्र ऊन के निर्देशन में होगा। संगीतकार सम्मेद जैन एंड पार्टी, इंदौर होंगे।