Shri Neminath Bhagwan श्रीफल जैन न्यूज – श्रीफल जैन न्यूज़

शौरीपुर नगरी में गूंज उठा नमोस्तु - नमोस्तु- नमोस्तु श्रावकगणों ने नेमीनाथजी को नवदा भक्ति पूर्वक दिया प्रथम आहार
हे-स्वामी नमोस्तु, नमोस्तु, नमोस्तु से शौरीपुर नगरी गुंजायमान हो उठी – यह मंगलमय प्रसंग था शिवपुरी में चल रहे श्री नेमीनाथ पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के पंचम दिवस मुनिराज नेमीनाथजी के प्रथम आहार दान का जिसे कराने का सौभाग्य मिला डाॅ. मुकेश जैन एवं डाॅ. अंजना जैन परिवार शिवपुरी सहित सैंकड़ों ब्रह्मचारी भाई बहनों एवं श्रावकगणों को, जिन्होंने नवदा भक्ति भाव पूर्वक मुनिराज को पड़गाहा किया ।पढि़ए राजेश जैन रागी की रिपोर्ट ……….

बड़ामलहरा। हे-स्वामी नमोस्तु, नमोस्तु, नमोस्तु से शौरीपुर नगरी गुंजायमान हो उठी – यह मंगलमय प्रसंग था शिवपुरी में चल रहे श्री नेमीनाथ पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के पंचम दिवस मुनिराज नेमीनाथजी के प्रथम आहार दान का जिसे कराने का सौभाग्य मिला डाॅ. मुकेश जैन एवं डाॅ. अंजना जैन परिवार शिवपुरी सहित सैंकड़ों ब्रह्मचारी भाई बहनों एवं श्रावकगणों को, जिन्होंने नवदा भक्ति भाव पूर्वक मुनिराज को पड़गाहा किया और पूरे परिवार ने श्रद्धा भक्ति भाव पूर्वक आहार देकर अपना मनुष्य जन्म धन्य किया। जिसकी खुशी में शिवपुरी नगरी ने दिगंबर महामुनिराजों की भक्ति कर उनका गुणगान कर उनके जैसा बनने का संकल्प लिया। महोत्सव के महामंत्री मनोज जैन ने बताया की आहार दान के पूर्व विशाल जन समुदाय ने शौरीपुर नगरी में बने सुंदर जिनालय में भक्ति भाव पूर्वक पूजन कर गुरुदेवश्री सहित बड़े पंडित रविन्द्रआत्मन के सीडी प्रवचन के साथ पंडित राजेन्द्रकुमार जैन जबलपुर के मुख से मां जिनवाणी का रसास्वादन किया। सभी विद्वानों ने मनुष्य जन्म की सार्थकता बताते हुए उसमें करने योग्य कार्य आत्म आराधना की बात कही ।साथ में दिगंबर महामुनिराज का गुणगान कर उन जैसा बनने का संकल्प लिया।

समवशरण की दिव्य ध्वनि –

मुनिराज नेमीनाथजी को केवलज्ञान की प्राप्ति होते ही सौधर्म इंद्र की आज्ञा से कुबेर ने समवशरण की रचना की जिसमे भव्य जीवों के भाग्य से दिव्यध्वनि का प्रसारण हुआ जिसका लाभ भव्य जीवों को मिला।संध्या के समय बाल कक्षा के बाद श्री जिनेन्द्र भक्ति का आयोजन किया गया जिसमें युवा भजन गायक देवेंद्र जैन ग्वालियर, अशोक जैन उज्जैन, सुनील धवल भोपाल ने सुंदर मंगलगान कर जिनशासन का गुणगान किया। पश्चात सभी ने अंतर्राष्ट्रीय मोटीवेशनल स्पीकर एसपी भारिल्ल जयपुर के ओजस्वी एवं हृदय स्पर्शी वक्तव्य से जैन दर्शन सहित लौकिक जीवन का महत्व जाना ।भारिल्ल ने अपने सुंदर विषय “मैं जो चूक गया” पर विचार रख पूरी सभा को मंत्र मुग्ध कर दिया।

मनेगा मोक्षकल्याणक महोत्सव

महोत्सव के प्रमुख बाल ब्रह्मचारी सुनील जैन, निर्देशक संजय शास्त्री जेबर कोटा एवं स्वागत अध्यक्ष के.पी. जैन ने बताया की महोत्सव के छटवें दिन चैत्र सुदी तेरस रविवार 21 अप्रैल के तीर्थंकर महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव के साथ श्री नेमीनाथ भगवान का मोक्षकल्याणक महोत्सव मनाया जावेगा जिसमे प्रातः काल की मंगल बेला पर गिरनार पर्वत से नेमानाथ भगवान को मोक्ष की प्राप्ति होगी और सकल समाज निर्वाण काण्ड पढ़कर मोक्ष कल्याणक का प्रतीक निर्वाण लाडू अर्पित करेगें । पश्चात सभी प्रतिष्ठित मनोहारी जिनबिंबो की विशाल शोभायात्रा शौरीपुर नगरी गांधी पार्क से नवीन जिनालय, विजयपुरम के लिए निकाली जाएगी । जहां विधि विधान पूर्वक प्रतिष्ठाचार्य डा.मनोज कुमार जैन जबलपुर द्वारा सभी जिनबिंबों की स्थापन, मां जिनवाणी सहित सुंदर धर्म ध्वज, मंगल कलश एवं अन्य उपकरणों को विराजमान कर नवीन जिनालय का विधिवत उदघाटन कर सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त कर उनका धन्यवाद ज्ञापित किया जाएगा।