Shri Mahavirji – श्रीफल जैन न्यूज़

जैसवाल जैन परिषद कराएगी गिरनार जी की वंदना: श्रीमहावीरजी में आचार्यश्री वसुनंदी जी के सानिध्य में घोषणा
जैसवाल जैन परिषद दिल्ली ने सजातीय बंधुओं को श्री गिरनार पर्वत की वंदना कराने की घोषणा की है। अतिशय क्षेत्र में आचार्यश्री वसुनंदी जी महाराज ससंघ के पावन सानिध्य में इसकी घोषणा की गई और यात्रा के पोस्टर का विमोचन भी हुआ। श्री महावीरजी से पढ़िए, मनोज जैन नायक की यह खबर…

श्रीमहावीरजी। जैसवाल जैन उपरोचियां समाज की सेवाभावी संस्था जैसवाल जैन परिषद दिल्ली ने सजातीय बंधुओं को श्री गिरनार पर्वत की वंदना कराने की घोषणा की है। विगत दिवस अतिशय क्षेत्र में आचार्यश्री वसुनंदी जी महाराज ससंघ के पावन सानिध्य में इस आशय की घोषणा की गई और यात्रा के पोस्टर का विमोचन भी किया गया। परिषद के प्रवक्ता ऋषभ जैन (जेएनयू) एवं सौरभ मुन्नालाल जैन ने बताया कि श्री दिगंबर जैसवाल जैन उपरोचियां परिषद दिल्ली (एनसीआर) विगत कई वर्षों से सजातीय बंधुओं को जैन तीर्थों की वंदना कराने का पुनीत कार्य करती आ रही है। इस वर्ष भी सभी को दिसंबर 2025 में भगवान नेमिनाथ की मोक्ष स्थली गिरनार पर्वत सहित पालीताणा, पावागढ़ एवं सोमनाथ तीर्थ क्षेत्र की वंदना कराने घोषणा की गई है। परिषद के अध्यक्ष सुनील जैन ‘मोना जनरेटर’ दिल्ली के अनुरोध पर तीर्थयात्रा संबंधी घोषणा मुनिश्री शिवानंद जी एवं मुनिश्री प्रश्मानंदजी के मुखारविंद से की गई। तीर्थयात्रा की घोषणा होने पर उपस्थित सभी बंधुओं ने करतल ध्वनि से हर्ष जताया।

तीर्थयात्रा पत्रिका का विमोचित

इस अवसर पर यात्रा की घोषणा के बाद तीर्थयात्रा पत्रिका का विमोचन युवा उद्यमी सजल जैन (महक ग्रुप) दिल्ली, सुनील जैन (परिषद अध्यक्ष), जिनेश जैन (अंबाह), विनय कुमार जैन नोएडा, अशोककुमार जैन (वर्धमान जनरेटर), रूपेश जैन (मेघा ड्राइफ्रूट), जगदीशप्रसाद जैन (संपादक) आगरा, इंजीनियर भूपेंद्र जैन (ग्रीन पार्क), ओमप्रकाश जैन शकरपुर आदि ने किया। यात्रा संबंधी संपूर्ण जानकारी यात्रा दिनांक, यात्रा सहयोग राशि, यात्रियों की संख्या, यात्रा बुकिंग प्रक्रिया एवं अन्य जानकारी से अतिशीघ्र समाज बंधुओं को आगामी दिनों में सूचित किया जाएगा।

मूंगावर्णी प्रतिमा के प्रकटन पर बनी फिल्म श्रीमहावीर जी जयपुर के जैम सिनेमा हाॅल में रविवार को होगा प्रीमियर शो
दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र श्री महावीरजी द्वारा चांदनपुर में टीले के भूगर्भ से प्रकटित भगवान महावीर के अतिशय को फिल्म ‘श्री महावीरजी’ में बखूबी दर्शाया गया है। दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र श्री महावीर जी के अध्यक्ष सुधान्शु कासलीवाल एवं मंत्री सुभाष चन्द जैन ने शुक्रवार को बडजात्या सभागार भवन में भट्टारक जी की नसियां में संवाददाताओं को फिल्म के निर्माण एवं फिल्म की कहानी के बारे में सम्पूर्ण जानकारी देते हुए बताया कि भगवान महावीर की मूंगावर्णी प्रतिमा किस प्रकार से श्री महावीरजी के चांदनपुर गांव में भूगर्भ से प्रकटित हुई।पढि़ए मनोज जैन नायक की रिपोर्ट ……….

जयपुर । दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र श्री महावीरजी द्वारा चांदनपुर में टीले के भूगर्भ से प्रकटित भगवान महावीर के अतिशय को फिल्म ‘श्री महावीरजी’ में बखूबी दर्शाया गया है। दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र श्री महावीर जी केअध्यक्ष सुधान्शु कासलीवाल एवं मंत्री सुभाष चन्द जैन ने शुक्रवार को बडजात्या सभागार भवन में भट्टारक जी की नसियां में संवाददाताओं को फिल्म के निर्माण एवं फिल्म की कहानी के बारे में सम्पूर्ण जानकारी देते हुए बताया कि भगवान महावीर की मूंगावर्णी प्रतिमा किस प्रकार से श्री महावीरजी के चांदनपुर गांव में भूगर्भ से प्रकटित हुई तथा भगवान के टीले से बाहर आने के बाद पूरे क्षेत्र में सुख, समृद्धि, संपन्नता होने लगी। इस का बडी सुन्दरता के साथ फिल्म में चित्रण किया गया है। इस फिल्म में श्री महावीर भगवान के अतिशय के साथ श्री महावीरजी कमेटी द्वारा श्री महावीरजी क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों एवं इन विकास कार्यों से आसपास के लोगों को जो लाभ मिला है, उसका चित्रण भी किया गया है । उन्होंने बताया कि महावीर जी का यह मंदिर भगवान महावीर का पूरे देश का सबसे बडा मंदिर है। यहाँ सभी धर्मों एवं समग्र जातियों के छत्तीस कोम के लोग भगवान महावीर को पूजते है, एवं कोई भी नया काम शुरू करने से पहले भगवान महावीर के मंदिर में ढ़ोक लगाते हैं ।

नहीं आई कोई प्राकृतिक आपदा

मंदिर के बनने के 450 वर्ष बाद भी महावीर जी में कोई प्राकृतिक आपदा नहीं आई ।भगवान महावीर का 2623 वां जन्म जयंती एवं 2550 वां निर्वाणोत्सव चल रहा है। कमेटी के मुख्य प्रचार संयोजक सुरेश सबलावत ने जानकारी देते हुए कहा कि प्रतिमा के अवतरण से वहां के निवासियों के जीवन स्तर में आये हुए बदलाव की प्रगति को दर्शाया गया है। फिल्म में दर्शाया गया है कि आजकल के युवा अपने गांव एवं पुश्तैनी व्यापार को छोड़कर के नाम मात्र के पैकेज के लिए शहर में बस जाते हैं। इसका कारण है कि गांव के बच्चों को कोई भी अपनी लड़की देना नहीं चाहता। लड़की भी गांव में नहीं जाना चाहती है । इसी व्यथा को इस फिल्म में फिल्माया गया है। एक लड़की विदेश में बहुत बड़ी मल्टी नेशनल कंपनी में अच्छे पैकेज पर कार्यरत होते हुए भी श्री महावीर जी क्षेत्र के लिए अपना सब कुछ छोड़कर श्री महावीर जी में विकास कार्य को आगे बढ़ाने में मदद करने लगी। संवाददाता सेमिनार में प्रचार संयोजक विनोद जैन कोटखावदा ने बताया कि दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र श्री महावीर जी प्रबंधकारिणी समिति द्वारा इस फिल्म का निर्माण करवाया गया है। इसके प्रोड्यूसर शैलेंद्र जैन एवं जे. के. जैन कालाडेरा वाले हैं। यह फिल्म शशांक जैन द्वारा लिखित एवं निर्देशित है।फिल्म में केशव कुंडल द्वारा संगीत दिया गया है। एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर सौरभ जैन है।

फ्री पास पहले आओ ,पहले पाओ के आधार पर

इसमें मुख्य भूमिका रोहित मेहता व वान्या ने निभाई है। साथ में जयपुर जैन समाज के कुछ लोगों ने भी इस फिल्म में काम किया है। मूवी में सात गाने है डॉल्बी साउंड में एरी कैमरे के साथ पूरी फिल्म फिल्माई गई है। एक घंटा पचास मिनट की फिल्म है ।अध्यक्ष सुधान्शु कासलीवाल ने बताया कि दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र श्री महावीर जी कमेटी द्वारा इस फिल्म का प्रीमियर शो रविवार 28 अप्रैल को जैम सिनेमा में प्रातः 9:00 बजे से दिखाया जाएगा। यह फिल्म सबको पसंद आएगी।प्रीमियर शो के लिए निमंत्रण कार्ड एवं फ्री पास पहले आओ ,पहले पाओ के आधार पर भट्टारक जी की नसियां कार्यालय से प्राप्त किए जा सकते हैं । प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान फिल्म एवं प्रीमियर शो के पोस्टर का विमोचन किया गया। इस मौके पर श्री महावीर जी अतिशय क्षेत्र के अध्यक्ष सुधान्शु कासलीवाल, मंत्री सुभाष चन्द जैन, सुरेश सबलावत, विनोद जैन कोटखावदा, भारत भूषण अजमेरा, मनीष बैद, जे .के जैन कालाडेरा, शाबाश इंडिया के राकेश गोदिका तथा जैन गजट के राजाबाबू गोधा सहित सहित बडी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे।

महावीर जी में हुआ अधिवेशन, संगोष्ठी व पुरस्कार अलंकरण समारोह
-जिनवाणी को जनवाणी न बनाएं – आचार्य श्री वर्द्धमान सागर महाराज

महावीर जी.रत्नेश जैन। श्री दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र महावीर जी में प्रभावना जनकल्याण परिषद के तत्वावधान में संगोष्ठी, अधिवेशन व पुरस्कार अलंकरण समारोह वात्सल्य वारिधि आचार्य श्री वर्धमान सागर जी महाराज ससंघ के सान्निध्य में अतिशय क्षेत्र महावीर जी की प्रबंधकारिणी समिति के आयोजकत्व में आचार्य श्री वर्द्धमान सागर जी के 73वें जन्मदिवस पर आयोजित किया गया। परिषद द्वारा आयोजित पुरस्कार समर्पण कार्यक्रम में प्रमुख पत्रकार, विद्वान एवं श्रेष्ठीजनों को सम्मानित किया गया।

संगोष्ठी में प्रस्तुत किए शोध-पत्र

प्रातःकाल बेला में अभिषेक, पूजन के बाद संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिष्ठाचार्य ब्र. जयकुमार जी निशांत भैया टीकमगढ़, प्रतिष्ठाचार्य हंसमुख धरियावाद, विजय कुमार झां शोधाधिकारी, डॉ. सुनील संचय ललितपुर ने अपने शोधालेख प्रस्तुत किए। संचालन परिषद के महामंत्री प्रद्युम्न शास्त्री जयपुर ने किया। आभार कार्यक्रम संयोजक मनीष विद्यार्थी शाहगढ़ ने व्यक्त किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में विद्वानों और अतिथियों द्वारा चित्र अनावरण और दीप प्रज्ज्वलन किया गया। इसके बाद विद्वानों द्वारा आचार्यश्री का पाद प्रक्षालन किया गया। दोपहर सत्र 1.30 बजे अलका-डॉ. मणीन्द्र जैन दिल्ली व पंडित शुभम शास्त्री बड़ामलहरा के मंगलाचरण से शुरू हुआ। इस सत्र में राजेंद्र महावीर सनावद, डॉ. महेन्द्र मनुज इंदौर, राजकुमार कोठारी ने अपने आलेख प्रस्तुत किए।

छह विशिष्ट विभूति हुईं पुरस्कृत

चयनित छह विशिष्ट महानुभावों को परिषद द्वारा विभिन्न वार्षिक पुरस्कारों से अलंकृत किया गया। जिसमें चिकित्सा के क्षेत्र में एवं साधु वैयावृत्ति (चिकित्सा) के क्षेत्र में विशेष उल्लेखनीय अवदान के लिए आचार्य वर्धमान सागर पुरस्कार -2022 से डॉ. पदम राज पाटिल बेलगांव कर्नाटक को 51,000 रुपये पुरस्कार राशि, प्रशस्ति पत्र, पगड़ी, शाल, श्रीफल, माला आदि के साथ अलंकृत किया गया। इस पुरस्कार के पुण्यार्जक महावीर प्रसाद, कैलाशचंद्र विनोद कुमार पाटनी मदनगंज किशनगढ ने पुरस्कार राशि भेंट की। पंडित इंद्रमणी रविंद्र जैन स्मृति पुरस्कार – डॉ. सुशील जैन मैनपुरी को 31,000 राशि के साथ पुरस्कार के पुण्यार्जक विश्व प्रसिद्ध संगीतकार गीतकार के भाई डॉ. मणीन्द्र जैन-अलका जैन (राष्ट्रीय अध्यक्ष दिगम्बर जैन महासमिति एवं गौरव संरक्षक प्रभावना जनकल्याण परिषद) ने समर्पित किया। धर्म सागर शिरोमणि पुरस्कार – डॉ.चिरंजीलाल जी बगड़ा, कोलकाता को 21000 रुपये की राशि के साथ समर्पित किया गया है। इस पुरस्कार के पुण्यार्जक पदमचंद महेंद्र जैन धाकड़ा परिवार चेन्नई रहे। श्रुत सेवी यंग अवार्ड – पं.अनिल शास्त्री सागर को 11,000 राशि के चेक के साथ समर्पित किया गया। इस पुरस्कार के पुण्यार्जक सनत कुमार, आरती जैन, निखिल, विशाल परिवार इंदौर रहे। आ. सुपार्श्व मती जी पुरस्कार – पं.मुकेश मधुर महावीर जी को 21000 रुपये राशि के साथ प्रदान किया गया। यह पुरस्कार श्रेष्ठि भागचंद चूड़ीवाल परिवार गोहाटी की ओर से प्रदान किया गया। चारित्र चक्रवर्ती शांति सागर पुरस्कार – प्रतिष्ठाचार्य पं.कुमुद सोनी अजमेर को 21000 रुपए राशि के साथ प्रदान किया गया। पुरस्कार पुण्यार्जक तारादेवी, राकेश सेठी, राजेश सेठी परिवार कोलकाता ने पुरस्कार राशि भेंट की।

इस अवसर पर परिषद के अध्यक्ष सुनील शास्त्री टीकमगढ़ ने परिषद के परिचय और उद्देश्य पर प्रकाश डाला। ब्र. जय कुमार निशांत ने निर्देशकीय वक्तव्य दिया। कार्यक्रम का संचालन परिषद के महामंत्री प्रद्युम्न शास्त्री जयपुर व पुरस्कार संयोजक डॉ. सुनील जैन संचय ललितपुर ने संयुक्त रूप से किया। आभार परिषद के उपाध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार राजेश रागी बकस्वाहा ने व्यक्त किया।

आयोजन में संघस्थ मुनि श्री हितेंद्र सागर जी महाराज ने संगोष्ठी में प्रस्तुत सभी आलेखों पर समीक्षात्मक प्रवचन देकर मार्गदर्शन दिया तथा आयोजन के लिए आशीर्वाद प्रदान किया। आयोजन में प्रभावना जनकल्याण परिषद के फोल्डर एवं अहिंसा करुणा के महावीर जी विशेषांक का विमोचन अतिथियों, विद्वानों द्वारा किया गया।

तीर्थंकर के कुल की रक्षा करना परम कर्तव्य

इस अवसर पर परम पूज्य आचार्य श्री वर्धमान सागर जी महाराज के दोनों सत्रों में मंगल आशीष वचन प्राप्त हुए। आचार्यश्री ने अपने मंगल उदबोधन में कहा कि लोग आचार्य प्रणीत ग्रंथों के अध्ययन को भूल रहे हैं, जिससे अनेक विसंगतियां समाज में देखने में आ रही हैं। शास्त्रों की बातों को कहने वालों को शास्त्रों की बात करना चाहिए, समाज को भ्रमित नहीं करना चाहिए। जिनवाणी से किसी भी अनुयोग को बाहर करने की बात मन में नहीं आनी चाहिए। जिनवाणी हमारी माता है, अपनी विद्वत्ता का परिचय इसी में है कि जिनवाणी को जनवाणी न बनने दें। जिनवाणी के चारों अनुयोगों को ह्रदय में कंठाहार बनाएं।प्रथमानुयोग के ग्रंथ केवल कथा-कहानी नहीं, जीवन का सार है। उनसे जीवन को सदाचरण से जोड़ने की शिक्षा मिलती है। आज बच्चों के माता-पिता, बच्चों में संस्कार डालने के प्रति प्रयत्नशील नहीं हैं। माताओं ने अपना दूध बच्चों को पिलाना बंद कर दिया है, बाजार का दूध पिलाने लगी हैं इसलिए बच्चे भी उनकी नहीं मानते। हमारे समाज की वेषभूषा बिगड़ रही है, खानपान और खानदान में विकृतियां आ रही हैं, जिससे समाज का गौरव समाप्त हो रहा है। प्रभावना जनकल्याण परिषद को आशीर्वाद प्रदान करते हुए उन्होंने कहा कि अब यह परिषद प्रौढ़ता को प्राप्त हो गयी है। इसी प्रकार प्रभावना के कार्यों में निरंतर संलग्न रहें। पुरस्कार देने से पुरस्कृत होने वाले को कार्य करने में नई ऊर्जा मिलती है। विद्वानों ने आगम सम्मत आलेख प्रस्तुत किए हैं।

प्रबंधकारिणी समिति द्वारा सम्मान

कार्यक्रम में समागत विद्वानों, अतिथियों का श्री दिगम्बर जैन महावीर जी प्रबंधकारिणी समिति, चातुर्मास समिति, महामस्तकाभिषेक समिति के राजकुमार सेठी, राकेश सेठी, कैलाश पाटनी , अभिषेक छाबड़ा, ताराचन्द्र भोसा, राजकुमार सेठी ने सम्मान किया। आयोजन में परिषद के गौरव संरक्षक डॉ. मणीन्द्र जैन दिल्ली ने भगवान महावीर स्वामी के 2550वें निर्वाण महोत्सव पर प्रवर्तित होने वाले रथ के बारे में जानकारी दी तथा इस महोत्सव को मनाने के लिए जुट जाने का आह्वान किया। इस मौके पर ब्र. जय निशांत जी भैया टीकमगढ़, प्रतिष्ठाचार्य हंसमुख जी धरियावद, अनुपचन्द्र जी एडवोकेट फिरोजाबाद संपादक जैन संदेश, पं. सुनील शास्त्री टीकमगढ़, पं. प्रद्युम्न शास्त्री जयपुर, डॉ. महेंद्र जैन, राजेश रागी बकस्वाहा, राजेन्द्र महावीर सनावद, मनीष विद्यार्थी शाहगढ़, डॉ. सुनील संचय ललितपुर, अनिल शास्त्री सागर, चेतन शास्त्री बंडा, गजेंद्र शास्त्री, शुभम शास्त्री बड़ामलहरा, प्रदीप जैन शिक्षक, जिनेन्द्र शास्त्री बड़ामलहरा, जयकुमार जैन बड़ागांव, अंकित शास्त्री सोजना, डॉ.प्रफुल्ल जैन मथुरा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इस मौके पर डॉ. पदम राज पाटिल बेलगांव कर्नाटक ने परिषद के तत्वावधान में प्रतिवर्ष एक पुरस्कार देने की घोषणा की, साथ ही जिनकी पुरस्कार देने की घोषणा अवधि समाप्त हो रही थी उन्होंने आगे बढ़ाने की घोषणा की।

जिनवाणी को जनवाणी न बनाएं – आचार्यश्री वर्द्धमान सागर जी
– आचार्य श्री वर्द्धमान सागर जी महाराज ससंघ सान्निध्य में श्रीमहावीर जी में प्रभावना जनकल्याण परिषद (रजि.) के तत्वावधान में संगोष्ठी, अधिवेशन व पुरस्कार अलंकरण समारोह अभूतपूर्व सफलता के साथ संपन्न

– आचार्य श्री वर्द्धमान सागर जी के 73वे जन्म दिवस पर आयोजित हुआ समारोह

श्रीमहावीरजी, सुनील जैन। श्री दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र महावीर जी में 19 सितम्बर को प्रभावना जनकल्याण परिषद के तत्वावधान में संगोष्ठी, अधिवेशन व पुरस्कार अलंकरण समारोह वात्सल्य वारिधि आचार्य श्री वर्धमान सागर जी महाराज ससंघ के सान्निध्य में श्री दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र महावीर जी प्रबंधकारिणी समिति के आयोजकत्व में आयेाजित किया गया। इसका आयोजन आचार्य श्री वर्द्धमान सागर जी के 73वे जन्म दिवस पर किया गया था। प्रभावना जन कल्याण परिषद द्वारा आयोजित पुरस्कार समर्पण कार्यक्रम में प्रमुख पत्रकार, विद्वान एवं श्रेष्ठीजन को सम्मानित किया किया गया।

इस अवसर पर परम पूज्य आचार्य श्री वर्धमान सागर जी महाराज के दोनों सत्रों में मंगल आशीष वचन प्राप्त हुए। आचार्यश्री ने अपने मंगल उद्बोधन में कहा कि लोग आचार्य प्रणीत ग्रंथों के अध्ययन को भूल रहे हैं, जिससे अनेक विसंगतियां समाज में देखने में आ रहीं हैं। शास्त्रों की बातों को कहने वालों को शास्त्रों की बात करना चाहिए। समाज को भ्रमित नहीं करना चाहिए। जिनवाणी से किसी भी अनुयोग को बाहर करने की बात मन में नहीं आनी चाहिए। जिनवाणी हमारी माता है। आपकी विद्वत्ता का परिचय इसी में है कि जिनवाणी को जनवाणी न बनने दें। जिनवाणी के चारों अनुयोगों को ह्रदय में कंठाहार बनाएं। प्रथमानुयोग के ग्रंथ केवल कथा कहानी नहीं हैं जीवन का सार है।

उनसे जीवन को सदाचरण से जोड़ने की शिक्षा मिलती है। आचार्यश्री ने कहा कि आज बच्चों के माता-पिता बच्चों में संस्कार डालने के प्रति प्रयत्नशील नहीं हैं। माताओं ने अपना दूध बच्चों को पिलाना बंद कर दिया है। बाजार का दूध पिलाने लगी हैं इसलिए बच्चे भी उनकी नहीं मानते। हमारे समाज की वेशभूषा बिगड़ रही है। खानपान और खानदान में विकृतियां आ रही हैं। इससे समाज का गौरव समाप्त हो रहा है।

प्रभावना जनकल्याण परिषद को आशीर्वाद प्रदान करते हुए उन्होंने कहा कि अब यह परिषद प्रौढ़ता को प्राप्त हो गयी है। इसी प्रकार प्रभावना के कार्यों में निरंतर संलग्न रहें। पुरस्कार देने से पुरस्कृत होने वाले को कार्य करने में नई ऊर्जा मिलती है। इस अवसर पर विद्वानों ने आगम सम्मत आलेख प्रस्तुत किए हैं।

यूं चला कार्यक्रम

प्रातः बेला में अभिषेक, पूजन के बाद संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें ब्र. जयकुमार जी निशांत भैया टीकमगढ़, प्रतिष्ठाचार्य हंसमुख धरियावाद, विजय कुमार झां शोधाधिकारी, डॉ. सुनील संचय ललितपुर ने अपने शोधालेख प्रस्तुत किए। संचालन परिषद के महामंत्री प्रद्युम्न शास्त्री जयपुर ने किया। आभार कार्यक्रम संयोजक मनीष विद्यार्थी शाहगढ़ ने व्यक्त किया।

इससे पूर्व विद्वानों और अतिथियों द्वारा चित्र अनावरण और दीप प्रज्ज्वलन किया गया इसके बाद विद्वानों द्वारा आचार्यश्री का पाद प्रक्षालन किया गया। दोपहर सत्र 1.30 बजे श्रीमती अलका-डॉ मणीन्द्र जैन दिल्ली व पंडित शुभम शास्त्री बड़ामलहरा के मंगलाचरण से सत्र शुरू हुआ। इस सत्र में राजेंद्र महावीर सनावद, डॉ महेन्द्र मनुज इंदौर, राजकुमार कोठारी ने अपने आलेख प्रस्तुत किए।

छह विशिष्ट विभूति पुरस्कृत

इसके बाद छह विशिष्ट चयनित महानुभावों को परिषद द्वारा विभिन्न वार्षिक पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। इनमें चिकित्सा के क्षेत्र में एवं साधु वैयावृत्ति (चिकित्सा) के क्षेत्र में विशेष उल्लेखनीय अवदान के लिए आचार्य वर्धमान सागर पुरस्कार -2022 से डॉ. पदम राज पाटिल बेलगांव कर्नाटक

को 51000/ पुरस्कार राशि, प्रशस्ति पत्र, पगड़ी, शाल, श्रीफल, माला आदि के साथ सम्मानित किया गया। इस पुरस्कार के पुण्यार्जक महावीर प्रसाद, कैलाशचंद्र विनोद कुमार पाटनी मदनगंज किशनगढ ने पुरस्कार राशि भेंट की। पंडित इंद्रमणी रविंद्र जैन स्मृति पुरस्कार,-डॉ. सुशील जैन मैनपुरी को 31000/ राशि के साथ पुरस्कार के पुण्यार्जक डॉ. मणीन्द्र जैन-अलका जैन (राष्ट्रीय अध्यक्ष महासमिति एवं गौरव संरक्षक प्रभावना जनकल्याण परिषद) ने समर्पित किया।

धर्म सागर शिरोमणि पुरस्कार-डॉ.चिरंजीलाल जी बगड़ा, कोलकाता को 21000/ रुपये की राशि के साथ समर्पित किया गया है। इस पुरस्कार के पुण्यार्जक पदमचंद महेंद्र जैन धाकड़ा परिवार चेन्नई रहे।

श्रुत सेवी यंग अवार्ड-पं.अनिल शास्त्री सागर को 11000/रूपए के समर्पित किया गया। इस पुरस्कार के पुण्यार्जक सनत कुमार आरती जैन, निखिल, विशाल परिवार इंदौर रहे।

आ. सुपार्श्व मती जी पुरस्कार-पं.मुकेश मधुर महावीर जी को 21000/ रुपये राशि के साथ प्रदान किया गया। यह पुरस्कार श्रेष्ठि भागचंद चूड़ीवाल परिवार गोहाटी की ओर से प्रदान किया गया।

चारित्र चक्रवर्ती शांति सागर पुरस्कार-प्रतिष्ठाचार्य पं.कुमुद सोनी अजमेर को 21000/रूपए की राशि के साथ प्रदान किया गया। पुरस्कार पुण्यार्जक तारादेवी, राकेश सेठी, राजेश सेठी परिवार कोलकाता ने पुरस्कार राशि भेंट की।

इस अवसर पर परिषद के अध्यक्ष सुनील शास्त्री टीकमगढ़ ने परिषद का परिचय दिया और इसके उद्देश्य पर प्रकाश डाला। ब्र. जय कुमार निशांत जी ने निर्देशकीय वक्तव्य दिया। कार्यक्रम का संचालन परिषद के महामंत्री प्रद्युम्न शास्त्री जयपुर व पुरस्कार संयोजक डॉ सुनील जैन संचय ललितपुर ने संयुक्त रूप से किया। आभार परिषद के उपाध्यक्ष राजेश रागी वरिष्ठ पत्रकार बकस्वाहा ने व्यक्त किया।

आयोजन में संघस्थ मुनि श्री हितेंद्र सागर जी महाराज ने संगोष्ठी में प्रस्तुत सभी आलेखों पर समीक्षात्मक प्रवचन देकर मार्गदर्शन दिया तथा सफ़लतम आयोजन के लिए आशीर्वाद प्रदान किया।

विमोचन आयोजन में प्रभावना जनकल्याण परिषद के फोल्डर एवं अहिंसा करुणा के महावीर जी विशेषांक का विमोचन अतिथियों, विद्वानों द्वारा किया गया।

प्रबंधकारिणी समिति द्वारा सम्मान-

कार्यक्रम में समागत विद्वानों, अतिथियों का श्री दिगम्बर जैन महावीर जी प्रबंधकारिणी समिति, चातुर्मास समिति, महामस्तकाभिषेक समिति के राजकुमार सेठी, राकेश सेठी, कैलाश पाटनी , अभिषेक छाबड़ा, ताराचन्द्र भोंसा, राजकुमार सेठी ने सम्मान किया।

आयोजन में परिषद के गौरव संरक्षक डॉ मणीन्द्र जैन दिल्ली ने भगवान महावीर स्वामी के 2550 वे निर्वाण महोत्सव पर प्रवर्तित होने वाले रथ के बारे में जानकारी दी तथा इस महोत्सव को मनाने के लिए जुट जाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम की शुरुआत में सभी विद्वानों, अतिथियों, पुरस्कार पुण्यार्जक परिवारों ने आचार्यश्री को श्रीफल समर्पित कर आशीर्वाद लिया।

इस मौके पर ब्र. जय निशांत जी भैया टीकमगढ़, प्रतिष्ठाचार्य हंसमुख जी धरियावद, अनुपचन्द्र जी एडवोकेट फिरोजाबाद संपादक जैन संदेश, पंडित सुनील शास्त्री टीकमगढ़, पंडित प्रद्युम्न शास्त्री जयपुर, डॉ महेंद्र जैन, राजेश रागी बक्सवाहा, राजेन्द्र महावीर सनावद, मनीष विद्यार्थी शाहगढ़, डॉ सुनील संचय ललितपुर, अनिल शास्त्रि सागर, चेतन शास्त्री बंडा, गजेंद्र शास्त्री, शुभम शास्त्री बड़ामलहरा, प्रदीप जैन शिक्षक, जिनेन्द्र शास्त्री बड़ामलहरा, जयकुमार जैन बड़ागांव, अंकित शास्त्री सोजना आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

पुरस्कार घोषणा

इस मौके पर डॉ. पदम राज पाटिल बेलगांव कर्नाटक ने परिषद के तत्वावधान में प्रतिवर्ष एक पुरस्कार देने की घोषणा की। साथ ही जिनकी पुरस्कार देने की घोषणा अवधि समाप्त हो रही थी उन्होंने आगे बढ़ाने की घोषणा की।