Shravan Bhakti News संयम पथ – श्रीफल जैन न्यूज़

लोकोदय तीर्थ आगरा के गौरवाध्यक्ष घोषित हुए प्रदीप जैन पीएनसी : संयम पथ पर बढ़ाया कदम
प्रसिद्ध उद्योगपति एवं पीएनसी इंफ्राटेक लिमिटेड के चेयरमैन प्रदीप जैन ने संयम मार्ग पर चलने की भावना व्यक्त करते हुए पूज्य मुनिपुंगव सुधासागर महाराज को श्रीफल समर्पित किया। इस अवसर पर उन्हें श्री दिगंबर जैन लोकोदय तीर्थ ट्रस्ट आगरा का गौरवाध्यक्ष घोषित किया गया। पढ़िए मनोज जैन नायक की खास रिपोर्ट…

मुरैना। जैन समाज के गौरव एवं भारतवर्ष के सुप्रसिद्ध उद्योगपति, पीएनसी इंफ्राटेक लिमिटेड कंपनी के चेयरमैन प्रदीप जैन आगरा ने संयम के मार्ग पर कदम बढ़ाने हेतु पूज्य गुरुदेव निर्यापक श्रमण मुनिपुंगवश्री सुधासागर महाराज के श्री चरणों में श्रीफल भेंट किया।

देव शास्त्र गुरु आराधक प्रदीप जैन (पीएनसी) आगरा ने पूज्यश्री से अपनी भावना व्यक्त करते हुए निवेदन किया कि हे गुरुदेव मेरा अंतिम समय संयम की साधना करते हुए आचरणमय एवं वैराग्यमय व्यतीत हो। यदि आपकी आज्ञा हो, आपका आशीर्वाद हो तो मैं आज भी जैनेश्वरी दीक्षा स्वीकार करने तैयार हूं।

अशोकनगर में चातुर्मासरत संत शिरोमणि समाधिस्थ आचार्यश्री विद्यासागरजी महाराज के परम प्रभावक शिष्य निर्यापक श्रमण मुनिपुंगवश्री सुधासागर जी महाराज ने प्रदीप जैन पीएनसी की प्रशंसा करते हुए कहा कि बड़े व्यक्तियों में आचरण का मिलना बहुत मुश्किल होता है, बड़े व्यक्तियों में इस तरह की भावना बहुत कम देखने को मिलती है। प्रदीप जैन प्रतिदिन जिनेंद्र प्रभु का अभिषेक पूजन करते हैं, रात्रि भोजन नहीं करते, दान देने में अग्रणी रहते हैं।

विराट व्यक्तित्व के धनी प्रदीप जैन आगरा

विराट व्यक्तित्व के धनी प्रदीप जैन आगरा की प्रथम नमोस्तु पर ही आगरा में चातुर्मास हुआ था और चातुर्मास में प्रदीप महामहिम सावित हुए थे। वे 1994 से पूर्ण श्रद्धा एवं समर्पण के साथ जैन धर्म, जैन संस्कृति और समाजोत्थान के कार्य कर रहे हैं। गुरुदेव ने उन्हें आशीर्वाद देते हुए कहा कि रही दीक्षा की बात तो उसके लिए अभी इन्हें रुकना होगा क्योंकि इनके मार्गदर्शन में हमें लोकोदय तीर्थ का निर्माण कराना है। गुरुदेव ने प्रदीप जैन को श्री दिगंबर जैन लोकोदय तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का गौरवाध्यक्ष घोषित किया।

अशोकनगर पहुंचकर पूज्य गुरुदेव से भेंट की

ज्ञातव्य है कि आगरा चातुर्मास के दौरान एक भव्य तीर्थ निर्माण की योजना बनी थी। इस संदर्भ में आगरा जैन समाज के प्रतिनिधि मंडल ने अशोकनगर पहुंचकर पूज्य गुरुदेव से भेंट की। इस अवसर पर कार्यकारिणी की भी घोषणा हुई जिसमें अध्यक्ष निर्मलकुमार मोठिया, कोषाध्यक्ष रूपेश जैन (चांदी वाले), महामंत्री नीरज जैन (एमडी जिनवाणी चैनल), उपाध्यक्ष के के जैन (चांदी वाले), दिलीप जैन, नरेंद्र जैन (फर्नीचर), राजेश सेठी, मंत्री अमित जैन बॉबी, अनिल शास्त्री, मुख्य संयोजक मनोज बाकलीवाल, उपमंत्री नीरज जैन (चांदी वाले), मनोज जैन बल्लो सहित कई सदस्य शामिल रहे। प्रतिनिधि मंडल में प्रदीप जैन के साथ निर्मलकुमार मोठया, अनिल जैन शास्त्री, के के जैन (चांदी वाले), नीरज जैन (जिनवाणी चैनल), मनोज जैन बाकलीवाल, दिलीप जैन, राजेश सेठी, अशोक जैन LIC, मनोज जैन बल्लों, रूपेश जैन (चांदी वाले), अनिल जैन काटा, यशपाल जैन सहित सैकड़ों गुरु भक्त श्रावक शामिल रहे।