Security – श्रीफल जैन न्यूज़

लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को मिले मजबूती: विधायक कोठारी ने विधानसभा में उठाई पत्रकारों के हक की आवाज
राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र के दौरान भीलवाड़ा विधायक अशोककुमार कोठारी ने लोकतंत्र के चौथे स्तंभ यानी मीडिया जगत की सुरक्षा और कल्याण का मुद्दा पूरी प्रखरता के साथ उठाया। भीलवाड़ा से पढ़िए, यह खबर…

भीलवाड़ा। राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र के दौरान भीलवाड़ा विधायक अशोककुमार कोठारी ने लोकतंत्र के चौथे स्तंभ यानी मीडिया जगत की सुरक्षा और कल्याण का मुद्दा पूरी प्रखरता के साथ उठाया। सदन में पर्ची के माध्यम से अपनी बात रखते हुए विधायक कोठारी ने कहा कि पत्रकार सरकार और जनता के मध्य एक सेतु की तरह कार्य करते हैं। वे न केवल सरकारी नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाते हैं, बल्कि सरकार के अच्छे कार्यों की प्रशंसा के साथ-साथ उसकी त्रुटियों पर आइना दिखाकर व्यवस्था को सुदृढ़ भी करते हैं। कोठारी ने जोर देकर कहा कि ऐसे महत्वपूर्ण वर्ग की समस्याओं का समाधान करना सरकार की नैतिक जिम्मेदारी है।

सुरक्षा और आवास पत्रकारिता की बुनियादी जरूरत

विधायक कोठारी ने अपनी मांगों में सबसे ऊपर पत्रकारों की शारीरिक और सामाजिक सुरक्षा को रखा। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि फील्ड में काम करने वाले पत्रकारों के लिए श्पत्रकार प्रोटेक्शन एक्टश् को अविलंब लागू किया जाए ताकि वे बिना किसी भय के निर्भीक पत्रकारिता कर सकें। इसके साथ ही, उन्होंने प्रदेश के हर शहर में ‘पत्रकार कॉलोनी’ विकसित करने का सुझाव दिया। जिससे बरसों से किराये के मकानों में रह रहे भूखंड विहीन पत्रकारों को रियायती दर पर जमीन आवंटित हो सके।

लघु समाचार पत्रों की आर्थिक मजबूती और विज्ञापन नीति में बदलाव

समाचार पत्रों, विशेषकर जिला स्तरीय और लघु समाचार पत्रों की आर्थिक स्थिति पर चिंता जताते हुए विधायक ने विज्ञापन दरों में तत्काल वृद्धि की मांग की। उन्होंने विज्ञापन जारी करने की वर्तमान जटिल प्रक्रिया में सुधार का सुझाव देते हुए कहा कि सजावटी और वर्गीकृत विज्ञापनों में श्कॉलम सेंटीमीटरश् और श्वर्ग सेंटीमीटरश् की विसंगति को समाप्त कर एकरूपता लाई जाए। उन्होंने मांग की कि विज्ञापन दरों की गणना केवल वर्ग सेंटीमीटर के आधार पर ही की जाए, ताकि लघु समाचार पत्रों को उचित राजस्व मिल सके।

स्वास्थ्य सुरक्षा और सम्मान निधि का विस्तार

पत्रकारों के स्वास्थ्य और सेवानिवृत्ति के बाद के जीवन को सुरक्षित बनाने हेतु विधायक कोठारी ने आरजेएचएस को पूर्णत आरजीएचएस के समान बनाने की वकालत की। उन्होंने अधिस्वीकृत पत्रकारों के लिए वर्तमान में निर्धारित 5 हजार रुपए की वार्षिक दवा सीमा में बढ़ोतरी की मांग की। इसके अतिरिक्त उन्होंने पत्रकारों के लिए ‘वरिष्ठ पत्रकार सम्मान निधि’ के तहत दी जाने वाली मासिक राशि को भी बढ़ाने का पुरजोर समर्थन किया।

डिजिटल पत्रकारिता के लिए स्पष्ट नीति और शिक्षा में सहयोग

भविष्य की पत्रकारिता का जिक्र करते हुए विधायक अशोककुमार कोठारी ने कहा कि वर्तमान में एक बड़ा वर्ग डिजिटल मीडिया से जुड़ा है, लेकिन स्पष्ट नीति और नियमों के अभाव में ये पत्रकार प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया जैसी सुविधाओं से वंचित हैं। उन्होंने सरकार से मांग की कि डिजिटल पत्रकारिता के लिए भी अविलंब नियम और कानून बनाए जाएं। उन्होंने पत्रकारों के बच्चों के भविष्य को लेकर छात्रवृत्ति योजनाओं के सरलीकरण की बात कही, ताकि उनके बच्चों को शिक्षा प्राप्त करने में किसी तकनीकी अड़चन का सामना न करना पड़े। विधानसभा में उठाए गए इन बिंदुओं ने प्रदेश भर के मीडिया कर्मियों के बीच एक नई उम्मीद जगाई है।

विहार में साधु-संतों की सुरक्षा की जिम्मेदारी लें : जैन पत्रकार महासंघ ने समाजजनों और मीडियाकर्मियों से की अपील
जैन पत्रकार महासंघ ने परमेष्ठियों के आहार विहार में विशेष सहयोग और सुरक्षा प्रदान करने का निवेदन किया है। विहाररत साधु-संतों की सुरक्षा और आहार आदि की व्यवस्था का जिम्मा उठाने के लिए जागरूक हों। जयपुर से पढ़िए, यह खबर…

जयपुर। जैन पत्रकार महासंघ रजि ने सभी पत्रकारों से निवेदन किया कि अपनी सजग लेखनी का उपयोग उन दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं पर करें, जिनमें विहाररत साधु-संत दुर्घटनाओं के शिकार हो रहे हैं’। अब तक कई संत-श्रमण आहत हुए हैं, कुछ काल-कवलित हो चुके हैं’। आए दिन असामाजिक तत्व भी विहार के समय व मार्गों में परेशान करते हैं और गाली गलौच आदि करते हैं। संयम और आत्मकल्याण के मार्ग पर निकलने वाले ये तपस्वी केवल आत्म साधना ही नहीं कर रहे, वे समाज कल्याण के वाहक भी हैं। जैन पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश जैन तिजारिया एवं राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान जैन जयपुर ने कहा कि अपने पूज्य परमेष्ठियों की सुरक्षा के लिए समाज, शासन और प्रशासन सभी की जिम्मेदारी बनती है। पत्रकारों की जागरूक लेखनी साधु-संतों के सुरक्षित विहार के लिए जनमानस और प्रशासन की चेतना को झकझोर सकती है।

आइए, संवेदना को शब्दों में ढालकर हम इस आध्यात्मिक यात्रा को निर्भय और सुगम बनाने में भागीदार बनें। आशा है आप उपरोक्त मुद्दे पर महासंघ के निवेदन पर अपनी लेखनी का उपयोग करेंगे। आप अपने निकटतम कोई साधु, संत, आर्यिकाएं हैं तो आप स्वयं सहयोग के साथ अपनी लेखनी से समाज और प्रशासन को सचेत करेंगे तथा संरक्षण प्रदान करवाएं। उनके आहार विहार की समुचित व्यवस्था करवाएं।

तीर्थ और मंदिरों की सुरक्षा के लिए एक होना होगा : एकजुटता का आह्वान किया
यदि धर्म का मूल मंत्र अहिंसा है तो इसका मतलब यह नहीं है कि कोई कुछ भी अन्याय करे और उसका विरोध नहीं कर सकते। यह बात मुंबई निवासी मृगेंद्र जैन ने कही। मुंबई से पढ़िए, मनोज जैन नायक की यह खबर…

मुंबई। अहिंसा और शाकाहार यह मूल सिद्धांत किस प्रमुख धर्म का है। इसको जानने से पहले यह समझना होगा कि यदि धर्म का मूल मंत्र अहिंसा है तो इसका मतलब यह नहीं है कि कोई कुछ भी अन्याय करे और उसका विरोध नहीं कर सकते। यह बात मुंबई निवासी मृगेंद्र जैन ने कही। उन्होंने कहा कि जैन धर्म का मूल सिद्धांत अहिंसा परमो धर्म है। जिस धर्म में यह शिक्षा दी जाती है, भाव भी आते हैं तो वो हिंसा की श्रेणी में आते हैं। वाणी भी यदि कटुता वैमनस्यता होती तो भी हिंसा कहलाएगी। ऐसा जैन धर्म है। अहिंसा को जिस गहराई और सुक्षा स्तर तक अपनाया है। जैन धर्म को मानने वाले किसी भी तरह की हिंसा नहीं करते, किसी के धार्मिक स्थल पर कब्जा नहीं करते। साधु संतों विहार के समय क्यों एक्सीडेंट करते है, क्यों मारपीट करते है । साधु संत के पास कुछ नहीं होता, वो किसी से कोई दुर्व्यवहार नहीं करते। अन्य लोग जैनों द्वारा बनाए गए तीर्थो, उनकी जमीनों पर क्यों कब्जा करते है । स्वयं अपने धार्मिक स्थलों का निर्माण क्यों नहीं करते। आज पुरानी से पुरानी सभ्यता मिलती है उसमें जैनों की मूर्ति शिलालेख मिलते है । यह इस बात का प्रमाण है कि जैन धर्म शाश्वत है।

जैन अहिंसा को प्रमुखता से मानता है तो…

जैनों को अल्पसंख्यक मानते है पर उनको उसका कितना लाभ मिलता या फिर जैन उसका उपयोग करते है यह भी विचारणीय है। जैन अहिंसा को प्रमुखता से मानता है तो अपनी सुरक्षा भी करना जनता है। जिस दिन सभी जैन एक हो गए उस दिन उनसे बड़ा कोई रक्षक नहीं होगा। अभी हमको पंथों में बाट रखा है और एक होने में बाधा डालते है कि यह एक नहीं होने चाहिए यदि इनमें एकता हो गई तो फिर यही राज करेंगे। देखो, जैन लोग देश की दूसरी सबसे बड़ी जनसंख्या होते हुए भी अल्पसंख्यक बने है। सभी सरकारी योजनाओं का लाभ भी नहीं लेते । सबसे अधिक रेवेन्यू दे रहे है । किस तरह से देश सुरक्षा और सेवा करते है यह सब दिखता है । लेकिन उनमें एकता है तो सभी उनके पीछे भागते हैं। अब समय आ गया है कि हम सब जैनों को एक हो जाना चाहिए। हमारे सभी तीर्थ किसी भी पंथ के हो पहले वो जैन तीर्थ है। उसकी रक्षा करना प्रत्येक जैन का धर्म होना चाहिए।

सरकार को 24 प्रतिशत तक रेवेन्यू देते हैं

जिस दिन यह भावना आ गई तब अपने तीर्थ और धार्मिक स्थल क्या देश की भी सुरक्षा करने में समर्थ होंगे। सरकार को 24 प्रतिशत तक रेवेन्यू देते हैं। सबसे ज्यादा शिक्षित होने के बाद भी शांति पूर्वक देश की प्रगति और नियमों का पालन करने में तत्पर आगे रहते है । जैनों के सिद्धांतों को अपनाते हैं। अपरिग्रह, यदि जैन धर्म की सिद्धांतों को थोड़ा सा भी अपना ले तो बहुत सी समस्याओं का समाधान स्वयं हो जाएगा। आज का मूल मंत्र बंटेंगे तो कटेंगे एक है तो सैफ हैं।

तीन लोक के नाथ का अपमान नहीं सहन करेगा जैन समाजः सरकार और पर्यटन विभागघटनाओं को रोकने में अक्षम
जैन प्रतिमाओं पर लगातार हो रहे हमलों से सम्पूर्ण भारत का जैन समाज आहत है। उसे लग रहा हैं कि सरकार भी इन घटनाओं को रोक पाने में अक्षम साबित हो रही है। एक तरह से समाज ने चेतावनी दी हैं कि वह उनके तीर्थों को समाज को सौंप दें। पढ़िए इंदौर की यह पूरी खबर…

इंदौर। विगत दिनों गोपाचल पर्वत, ग्वालियर पर हुए जैन प्रतिमाओं के अपमान से सम्पूर्ण भारत की जैन समाज आहत विश्व जैन संगठन के प्रचारक राजेश जैन दद्दू एवं अध्यक्ष मयंक जैन एवं विश्व जैन संगठन की पूरी टीम ने सरकार और पुरातत्व विभाग को चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार हमारे तीर्थ और तीर्थंकर भगवान की सुरक्षा नहीं कर सकती हो तो हमारे तीर्थ, जैन समाज को सौप दें। यह घटनाएं बार-बार हो रही है।

सरकार और पर्यटन विभाग इन घटनाओं को रोकने में अक्षम साबित हो रहा है। इन घटनाओं से पूरे भारत का जैन समाज आहत एवं दुखी है इसलिए विश्व जैन संगठन चेतावनी देता है कि आपसे सुरक्षा नहीं हो रही है तो आप जैन समाज को इन तीर्थों को सौप दें।

सिंघाना के जैन मंदिर में ताला तोड घुसे चोरः 80 हजार के चांदी के सामान सहित दान पेटी से नगदी चोरी हुई
सिंघाना के पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में सोमवार की मध्य रात्रि में चोरी की वारदात हुई। चोर मंदिर के मुख्य द्वार का ताला तोड़कर अंदर घुसे। उन्होंने मंदिर से चांदी के सामान सहित दान पेटी में रखी नकदी चुरा ली। घटना रात 2.00 बजे की मंगलवार सुबह 5.30 बजे के बीच हुई। जब पुजारी विजय मंडली मंदिर खोलना पहुंचे तब चोरी का पता चला। सूचना मिलते ही सिंघाना चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पढ़िए धामनोद से दीपक प्रधान की यह खबर…

सिंघाना (धामनोद)। सिंघाना के पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में सोमवार की मध्य रात्रि में चोरी की वारदात हुई चोर मंदिर के मुख्य द्वार का ताला तोड़कर अंदर घुसे उन्होंने मंदिर से 80 हजार रुपए चांदी के समान दान पेटी में रखें रू.4000 की नकदी चुरा ली। घटना रात 2.00 बजे की मंगलवार सुबह 5.30 बजे जब पुजारी विजय मंडली मंदिर खोलना पहुंचे तब चोरी का पता चला। मंदिर का दरवाजा खुला था और ताले टूटे पड़े थे।

दो दिन में दूसरी वारदात हो गई

चांदी के पांच कलश तीन कटोरी एक नाव व एक शांति धारा कलश ले गए सूचना मिलते ही सिंघाना चौकी प्रभारी प्रकाश सरोदे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जांच के लिए धार से फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट और डॉग स्क्वाड की टीम को बुलाया गया। यह दो दिन में दूसरी वारदात हो गई। इसके पहले मनावर के महावीर जैन मंदिर में 14 लाख रुपए से अधिक के चांदी के समान की चोरी हुई थी। मनावर थाना प्रभारी ईश्वर सिंह चौहान ने बताया कि पुलिस की कई टीमें दिन-रात सर्चिंग कर रही है। जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।

गिरफ्तारी की मांग की

समाज के प्रतिनिधि गौरव कासलीवाल ने चोरों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस ने धारा 331 पब्लिक 4 और 305 के तहत मामला दर्ज किया है और जांच शुरू कर दी है। धामनोद दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष महेश जैन सचिव दीपक प्रधान, उपाध्यक्ष सुनील जैन, शैलेंद्र जैन, सह-सचिव अजय जैन, पूर्व अध्यक्ष राकेश जैन, संदीप मंडलोई, मुनि सेवा समिति के राजेश जैन, पीयूष जैन, यश जैन आदि ने इस घटना पर गहरी चिंता व्यक्त की है और कहा कि लगातार चोरियां जैन मंदिरों में हो रही है।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम व गश्त बढ़ाएं

जिला कलेक्टर, जिला अधीक्षक, धार से निवेदन किया धार जिले में संपूर्ण मंदिरों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम व गश्त के लिए तत्काल निर्देश दें ताकि चोरी पर नियंत्रण हो सके वह लूटेरों को शीघ्र पकड़ने की मांग की गई।

युवक महासंघ मध्यप्रदेश इकाई की मांग : पैदल विहार के समय सुरक्षा के लिए सरकार ठोस कार्ययोजना बनाए
अखिल भारतीय श्री जैन श्वेतांबर युवक महासंघ मध्यप्रदेश ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव को पत्र लिखकर मांग की की पिछले कई वर्षों से पैदल विहार करने वाले साधु-साध्वी भगवन्तों के साथ अभद्र व्यवहार, मारपीट व वाहन दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिससे अनेक साधु साध्वी भगवंत असमय काल कलवित हो रहे हैं। पढ़िए जीवन लाल जैन की रिपोर्ट…

नागदा। अखिल भारतीय श्री जैन श्वेतांबर युवक महासंघ मध्यप्रदेश अध्यक्ष अनिल दसेड़ा जावरा युवक महासंघ नागदा अध्यक्ष कुशल भंसाली, युवक महासंघ मीडिया प्रभारी जीवनलाल जैन नागदा ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव को पत्र लिखकर मांग की की पिछले कई वर्षों से पैदल विहार करने वाले साधु-साध्वी भगवन्तों के साथ अभद्र व्यवहार, मारपीट व वाहन दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिससे अनेक साधु साध्वी भगवंत असमय काल कलवित हो रहे हैं।

उक्त घटनाओं को रोकने के लिए केंद्र व राज्य सरकारों से ठोस कार्ययोजना बनाने की मांग की, अभी-अभी तो साधु साध्वी भगवंत के साथ अभद्र व्यवहार मारपीट, वाहन दुर्घटनाओं में एक दम वृद्धि हुई है, जिससे जैन समाज में आक्रोश व्याप्त है। पिछले एक माह में 27 मई से 26 जून के बीच 5 अमानवीय घटनाएं पैदल विहार कर रहे साधु साध्वी भगवंत के साथ घटित हुईं। 27 मई भरूच से देरोल पैदल विहार में नीतिसूरिजी महाराज संघ की साध्वी जी मंगलवर्धना श्रीजी आदि ठाणा 6 के साथ अभद्र व्यवहार व बेल्ट से पिटाई असामाजिक तत्व द्वारा की गई। 30 मई – चितौड़ से आगे पैदल विहार में साधु भगवंतों के साथ वाहन दुर्घटना हुई, जिसमें एक साधु भगवंत असमय देव लोक गमन हुआ और एक साधु भगवंत गंभीर घायल हुए। 15 जून – कसारा घाट नासिक परम पूज्य साध्वी भगवंत सिद्धायिका श्री जी व हर्षा यिका श्री जी महारासाहब का वाहन दुघर्टना में देव लोक गमन हो गया।

18 जून – परम पूज्य आचार्य श्री देवेंद्रसूर श्वरजी महारासहब के शिष्य देव चंद्र सागर सुरीश्वर जी महारासाहब का पालीताना तीर्थ की ओर विहार करते समय वाहन दुर्घटना में गंभीर घायल हुए। 26 जून – परम पूज्य प्रव्रतिनी महोदया सज्जन मणि श्री शशिप्रभा श्री जी महारासाहब का पश्चिम बंगाल पांस कूड़ा कोला घाट के पास सड़क दुर्घटना में देव लोक गमन हो गया।

जैन समाज में आक्रोश

पिछले एक माह में घटित उपरोक्त अमानवीय घटनाओं से सम्पूर्ण जैन-अजैन समाज में आक्रोश व्याप्त है। सभी साधु साध्वी भगवंत पैदल विहार करते हुए समाज विकास व राष्ट्र विकास के लिए निरंतर कार्य करते हैं। सम्पूर्ण देश में अहिंसा, शांति, अमन चैन, भाईचारे का संदेश देते हैं। सभी साधु साध्वी भगवंत राष्ट्र की धरोहर हैं इसलिए इनकी सुरक्षा की जवाबदारी केंद्र सरकार राज्य सरकार की रहती है। अखिल भारतीय श्री जैन श्वेतांबर युवक महासंघ के राष्ट्रीय व प्रदेश पदाधिकारी सुनील गांग इंदौर, संजय जैन जैन मोटर्स, विनोद बरबोटा उज्जैन, निलेश सकलेचा इंदौर, अजेश कोठारी उज्जैन, अभय जैन भयाजी उज्जैन, राकेश जैन पप्पू नीमच, संतोष मेहता नागदा, सपन जैन, मंगल नाहर शाजापुर, दिलीप सकलेचा नलखेड़ा, प्रकाश गांधी, रितेश ख़बिया उज्जैन, इंद्रेश चंडालिया सैलाना, शैलेश कोठारी नामली, विनोद मेहता, नगीन संकलेचा, निलेश सुराणा जावरा, विजय बोहरा खंडवा, हार्दिक मेहता, राजेंद्र दरडा रतलाम, भरत चौधरी देवास, सुनील पटवा इंदौर, हिम्मत डांगी, नवीन सकलेचा मंदसौर, प्रवीण डूंगरवाल नयागांव, संदीप भंडारी महिदपुर रोड, राकेश नाहर दसई, राहुल रांका आलोट, प्रकाश जैन झारडा, अनिल नाहर भानपुरा ने कहा है कि पैदल विहार करने वाले जैन साधु साध्वी भगवंतो के साथ अभद्र व्यवहार और मारपीट की घटनाओं के रोक थाम के लिए 8 माह पुलिस सुरक्षा प्रदान करें। इसकेसाथ ही पैदल विहार करने वाले साधु साध्वी भगवतों, सावन माह में पैदल चलने वाले कांवड़ यात्रियों व सेकडों किलोमीटर पैदल चलने वाले बाबा रामदेव के भक्तों की सुरक्षा के लिए कोई ठोस कार्य योजना बनाई जाए।

चिंतन बैठक : राजस्थान जैन सभा की वेबसाइट का हुआ लोकार्पण
जयपुर के जैन मंदिरों में हो रही घटनाओं को लेकर रविवार को राजस्थान जैन सभा की जयपुर में बैठक हुई। इसमें मंदिरों की सुरक्षा के लिए किए जाने वाले उपायों पर चर्चा की गई। पढ़िए एक विस्तृत रिपोर्ट…

जयपुर। शहर के जैन मंदिरों में हो रही चोरियों की घटनाओं को लेकर राजस्थान जैन सभा, जयपुर के तत्वावधान में शहर के जैन मंदिरों की प्रबंध समितियों के पदाधिकारियों की चिन्तन बैठक का आयोजन भट्टारक जी की नसियां में हुआ। इस मौके पर राजस्थान जैन सभा की वेबसाइट का लोकार्पण भी किया गया। नारायण सिंह सर्किल स्थित भट्टारक जी की नसियां के बड़जात्या सभागार में आयोजित इस चिन्तन बैठक का शुभारंभ विश्व शांति प्रदायक णमोकार महामंत्र के तीन बार सामूहिक रूप से उच्चारण कर हुआ।

राजस्थान जैन सभा जयपुर के अध्यक्ष सुभाष चन्द जैन ने स्वागत उदबोधन देते हुए जैन मंदिरों में लगातार हो रही चोरियों की घटनाओं की रोकथाम एवं चोरों को पकड़ने के सम्बन्ध में राजस्थान जैन सभा द्वारा की गई कार्रवाई से सभी को अवगत कराया।

मंदिरों की सुरक्षा पर दें ध्यान

चिन्तन बैठक की अध्यक्षता करते हुए राजस्थान जैन सभा के पूर्व अध्यक्ष एवं दिगम्बर जैन मंदिर महासंघ के अध्यक्ष महेन्द्र कुमार पाटनी ने सभी से अपील की कि मंदिरों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाए एवं मंदिर में विराजित प्रतिमाओं एवं अन्य सामग्री का पूर्ण लेखा जोखा, फोटोज आदि रिकार्ड में सुरक्षित रखे जाए। सभा के मंत्री विनोद जैन कोटखावदा ने कहा कि मंदिर समिति के पदाधिकारी समय-समय पर मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था चैक करते रहें। सीसीटीवी कैमरे लगाएं, उन्हें मोबाइल से जोडें। चोरी की घटना होने पर तुरंत पुलिस को सूचना देते हुए पुलिस रिपोर्ट दर्ज कराई जाए तथा राजस्थान जैन सभा को पूरी जानकारी दी जाए, जिससे पुलिस अधिकारियों पर दबाव डाला जा सके एवं मीडिया को पूरी जानकारी दी जा सके। कार्यकारिणी सदस्य एवं प्रशासनिक समन्वयक महेश काला ने इस सम्बन्ध में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं उनके प्रमुख सचिव कुलदीप रांका से मिलने एवं पुलिस महानिदेशक, पुलिस आयुक्त सहित अन्य अधिकारियों को ज्ञापन देने की जानकारी दी।

गतिविधियों की दी जानकारी

इस मौके पर सभा के कोषाध्यक्ष राकेश छाबड़ा ने गत 25 दिसंबर को आयोजित सम्मेदशिखर बचाओ आंदोलन के आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया।

महामंत्री मनीष बैद ने सभा का संचालन करते हुए राजस्थान जैन सभा की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। कार्यकारिणी सदस्य जिनेन्द्र जैन जीतू ने आगामी 16 मार्च को आने वाली आदिनाथ जयन्ती पर भट्टारक जी की नसियां में आयोजित होने वाले भक्तामर स्तोत्र अनुष्ठान के आयोजन पर प्रकाश डाला। अध्यक्ष सुभाष चन्द जैन ने आगामी 3 अप्रैल को महावीर जयंती मनाए जाने तथा सभा की ओर से किए जाने वाले कार्यक्रमों यथा रक्तदान शिविर, स्मारिका प्रकाशन, शोभायात्रा, धर्म सभा आदि पर प्रकाश डाला।

वेबसाइट का लोकार्पण

इस मौके पर राजस्थान जैन सभा द्वारा संचालित वेबसाइट rajasthanjainsabha.in का लोकार्पण प्रवीण चन्द्र छाबड़ा एवं महेन्द्र कुमार पाटनी द्वारा किया गया। संयोजक शैलेन्द्र शाह चीकू ने वेबसाइट पर उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी। कार्यकारिणी सदस्य अनिल छाबडा ने सभा की ओर से साइबर सेल बनाने का सुझाव दिया। सभा के उपाध्यक्ष मुकेश सोगानी द्वारा विशेषज्ञों के माध्यम से सीसीटीवी कैमरा संचालन एवं सुरक्षा व्यवस्था की सुनिश्चितता के सम्बन्ध में जानकारी दी गई। बैठक में प्रवीण चन्द्र छाबड़ा, सुनील बख्शी, भाग चन्द जैन, प्रकाश गंगवाल, रवि जैन, पदम चन्द बिलाला, नीरज जैन, विपिन बज, निर्मल सेठी, रामपाल जैन आदि ने भी चोरी की घटनाओं पर रोकथाम के लिए सुझाव दिए। चोरियों के सम्बन्ध में विधानसभा में प्रश्न उठाने के लिए विधायक कालीचरण सराफ एवं अशोक लाहोटी का आभार व्यक्त किया गया। अन्त में महामंत्री मनीष बैद ने सभी का आभार व्यक्त किया। बैठक में बडी संख्या में मंदिर समितियों के पदाधिकारी शामिल हुए।