Sarv Samaj Sammelan – श्रीफल जैन न्यूज़

मुनिश्री के सान्निध्य में सर्व समाज सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री सिंधिया पहुंचे : आत्मबल, श्रद्धा और धर्म की शक्ति पर मुनि पुंगव श्री सुधासागरजी महाराज का प्रेरक संदेश
गुना में मुनि पुंगव श्री सुधासागरजी महाराज के सान्निध्य में आयोजित सर्व समाज सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पाद प्रक्षालन कर आशीर्वाद लिया। धर्मसभा में आत्मबल, श्रद्धा, सत्य और धर्म के महत्व पर प्रेरक संदेश दिए गए। पढ़िए श्रीफल साथी राजीव सिंघई की यह रिपोर्ट।

गुना। मुनि पुंगव श्री सुधासागरजी महाराज के सान्निध्य में आयोजित भव्य सर्व समाज सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पहुंचकर गुरुदेव के पाद प्रक्षालन का सौभाग्य प्राप्त किया। सम्मेलन में विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर धर्मलाभ अर्जित किया।

आत्मा की शक्ति जागृत करने का संदेश

धर्मसभा को संबोधित करते हुए मुनि पुंगव श्री सुधासागरजी महाराज ने कहा कि जैन दर्शन का मूल सूत्र आत्मा की शक्तियों को जागृत करना है। उन्होंने कहा कि व्यक्ति अपने भीतर ऐसी आध्यात्मिक शक्ति विकसित करे कि यदि पूरा संसार भी विरोध में खड़ा हो जाए, तब भी उसका कोई अहित न कर सके। अपने सत्य और धर्म का ऐसा कवच धारण करें कि विरोधियों के सभी प्रहार निष्फल हो जाएं। परिस्थितियों और शत्रुओं की चिंता करने के बजाय अपने स्वभाव और आत्मबल को मजबूत बनाना ही सच्ची साधना है।

सिंधिया ने मांगा ग्वालियर-शिवपुरी का आशीर्वाद

केंद्रीय मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुरुदेव के पाद प्रक्षालन के उपरांत कहा कि गुना, अशोकनगर और मुंगावली क्षेत्र के लोगों को मुनिश्री का सान्निध्य प्राप्त हो रहा है। अब शिवपुरी और ग्वालियर क्षेत्र के श्रद्धालुओं को भी उनके पावन चरणों का लाभ मिले। उन्होंने कहा कि सिंधिया परिवार की तीन पीढ़ियों को गुरुदेव की सेवा का सौभाग्य मिला है और वे चाहते हैं कि चौथी पीढ़ी को भी ग्वालियर में उनकी अगवानी का अवसर प्राप्त हो।

सर्व समाज को मिला पाद प्रक्षालन का सौभाग्य

मध्यप्रदेश महासभा के संयोजक विजय धुर्रा ने कहा कि लगभग 13 वर्षों बाद आयोजित इस सर्व समाज सम्मेलन में सभी समाजों और संगठनों को गुरुदेव के पाद प्रक्षालन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। उन्होंने इसे समाज की एकता और सौहार्द का ऐतिहासिक अवसर बताते हुए सभी समाजजनों के प्रति आभार व्यक्त किया।

गुना के लिए ऐतिहासिक रहा दिन

सम्मेलन के अध्यक्ष मनोज स्वराज ने उपस्थित सभी समाजों का अभिनंदन किया। आयोजन के संयोजक तरुण जैन ने कहा कि आज का दिन गुना नगर के इतिहास में विशेष महत्व रखता है। बड़ी संख्या में लोगों को गुरुदेव के चरणों तक पहुंचकर आशीर्वाद प्राप्त करने का अवसर मिला, जो नगर के लिए गौरव का विषय है।

धर्म आस्था का विषय है

अपने प्रवचन में मुनिश्री ने कहा कि धर्म किसी जाति या वर्ग विशेष का नहीं, बल्कि श्रद्धा और आस्था का विषय है। जो व्यक्ति सच्चे मन से धर्म को अपनाता है, उसके जीवन में धर्म का प्रभाव स्वतः दिखाई देता है। उन्होंने श्रद्धालुओं से कहा कि विरोधियों, परिस्थितियों या अशुभ कर्मों से भयभीत होने की आवश्यकता नहीं, बल्कि अपनी श्रद्धा और आत्मबल को मजबूत बनाना चाहिए।

आत्मबल से जीवन होगा सफल

मुनिश्री ने कहा कि व्यक्ति स्वयं को इतना सशक्त बनाए कि कोई उसे भ्रमित या कमजोर न कर सके। धर्म, सत्य और श्रद्धा के मार्ग पर चलने वाला व्यक्ति जीवन की प्रत्येक कठिनाई का सामना कर सकता है। उन्होंने कहा कि उपकार करने वालों का सम्मान करना और धर्म के प्रति अटूट विश्वास बनाए रखना ही जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि है।

श्रद्धालुओं ने लिया आशीर्वाद

सम्मेलन के समापन पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गुरुदेव के दर्शन कर मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया। आयोजन में समाज के विभिन्न संगठनों, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। समारोह का समापन धर्म, समाज और राष्ट्र की सुख-समृद्धि की मंगलकामना के साथ हुआ।.

थोड़ी सी अनुकूलता मिलते ही मनुष्य अपने स्वभाव को भूल जाता है : मुनि पुंगव श्री सुधासागरजी महाराज ने दिया आत्मजागरण का संदेश
गुना में चल रहे पंचमुखी पंचकल्याणक महोत्सव में राष्ट्रसंत मुनि पुंगव श्री सुधासागरजी महाराज ने कर्म, धर्म, माता-पिता के उपकार और आत्मचिंतन पर प्रेरक प्रवचन दिए। साथ ही सर्व समाज सम्मेलन एवं केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के आगमन की जानकारी दी गई। पढ़िए श्रीफल साथी राजीव सिंघई की यह रिपोर्ट।

गुना। पंचमुखी श्री मद् जिनेन्द्र पंचकल्याणक महोत्सव के अंतर्गत आयोजित विशाल धर्मसभा में राष्ट्रसंत निर्यापक श्रमण मुनि पुंगव श्री सुधासागरजी महाराज ने कर्म, धर्म और जीवन मूल्यों पर आधारित ओजस्वी प्रवचन देते हुए श्रद्धालुओं को आत्मजागरण का संदेश दिया।

कर्म और धर्म का अंतर समझाया

मुनिश्री ने कहा कि धर्म और कर्म की व्यवस्था भिन्न होती है। कर्म के प्रभाव से मनुष्य ऊँचाइयों तक पहुंच सकता है, लेकिन उसका पतन भी निश्चित होता है। उन्होंने रावण का उदाहरण देते हुए कहा कि थोड़ी सी अनुकूलता मिलते ही मनुष्य अपने स्वभाव और मर्यादा को भूल जाता है। इसी भूल को सुधारना ही धर्म का उद्देश्य है।

आज होगी महाशांतिधारा एवं धर्मसभा

मुनि सुब्रतनाथ जिनालय समिति के अध्यक्ष मनोज स्वराज एवं मंत्री तरुण जैन ने बताया कि मुनि पुंगव श्री सुधासागरजी महाराज ससंघ का तेलघानी मेन रोड स्थित मुनि सुब्रतनाथ जिनालय में आगमन होगा। दोपहर 3 बजे विशेष धर्मसभा आयोजित होगी, जिसमें विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों को गुरुदेव के पादप्रक्षालन का सौभाग्य प्राप्त होगा। साथ ही केंद्रीय मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया के आतिथ्य में सर्व समाज सम्मेलन भी आयोजित किया जाएगा।

केंद्रीय मंत्री का होगा अभिनंदन

मध्यप्रदेश महासभा संयोजक विजय धुर्रा ने बताया कि पंचकल्याणक महोत्सव समिति, अशोक नगर जैन समाज एवं मध्यप्रदेश महासभा द्वारा केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का अभिनंदन किया जाएगा। कार्यक्रम में भव्य अगवानी, आहारचर्या तथा सर्व समाज सम्मेलन का आयोजन होगा।

शीतलनाथ भगवान का महा मस्तकाभिषेक

मुनि पुंगव श्री सुधासागरजी महाराज ससंघ के सान्निध्य में भगवान श्री शीतलनाथ स्वामी का 108 रिद्धि मंत्रों से महा मस्तकाभिषेक संपन्न हुआ। इस धार्मिक अनुष्ठान का सौभाग्य पुण्याजक परिवार अखिलेश जैन, डॉ. प्रीतेश जैन, डॉ. राहुल जैन सहित अनेक श्रद्धालुओं को प्राप्त हुआ।

माता-पिता के उपकार कभी न भूलें

अपने प्रवचन में मुनिश्री ने कहा कि जीवन में कुछ ऐसे संबंध होने चाहिए जिनसे कभी असत्य न बोला जाए। उन्होंने माता-पिता, गुरु, भगवान और जिनवाणी के प्रति पूर्ण निष्ठा रखने की प्रेरणा देते हुए कहा कि सबसे बड़े उपकारी माता-पिता होते हैं। जो संतान उनके उपकारों को भूल जाती है, वह अपने विनाश का मार्ग स्वयं प्रशस्त करती है। उन्होंने कहा कि संतान को सदैव माता-पिता के काम आना चाहिए, न कि उनसे अपने काम लेने की अपेक्षा रखनी चाहिए।

आत्मचिंतन का दिया संदेश

मुनिश्री ने कहा कि धर्म केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि जीवन में उतारने का विषय है। सत्य, कृतज्ञता और आत्मचिंतन के साथ जीवन जीने वाला व्यक्ति संसार में रहते हुए भी कमल की भांति निर्मल बना रहता है।