Sanskardhani Jabalpur – श्रीफल जैन न्यूज़

पुष्पावती नगरी में ध्वजारोहण से शुरू हुआ वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव : मेला नायक बना पुष्प परिवार, होगी संजीव जैन दिल्ली की भजन संध्या
शुक्रवार के शुभ दिन संस्कारधानी जबलपुर के शुक्रवारी बजरिया हनुमान ताल में बने श्री तारण तरण दिगंबर जैन चैत्यालय का तीन दिवसीय वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव सकल तारण तरण दिगंबर जैन समाज एवं वेदी सूतन रामडिम मूरी परिवार के तत्वावधान में विविध अनुष्ठानों के साथ पुष्पवती नगरी फूटाताल में प्रारंभ हुआ। जबलपुर से पढ़िए, यह खबर…

जबलपुर। शुक्रवार के शुभ दिन संस्कारधानी जबलपुर के शुक्रवारी बजरिया हनुमान ताल में बने श्री तारण तरण दिगंबर जैन चैत्यालय का तीन दिवसीय वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव सकल तारण तरण दिगंबर जैन समाज एवं वेदी सूतन रामडिम मूरी परिवार के तत्वावधान में विविध अनुष्ठानों के साथ पुष्पवती नगरी फूटाताल में प्रारंभ हुआ। महोत्सव के मीडिया प्रभारी दीपकराज जैन ने बताया कि मंगल महोत्सव में मेला नायक बनकर ध्वजारोहण करने का सौभाग्य जिनशासन पुष्प परिवार जबलपुर, सागर, नागपुर एवं भोपाल को प्राप्त हुआ। वहीं भाईजी कुंडावाला परिवार द्वारा तीनों मनोहारी वेदी के लिए चांदी की चौंकी भेंट कर अनुमोदना की गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में त्यागी व्रती साधकों सहित पूरे देश से पधारे श्रेष्ठिगण एवं श्रावक-श्राविकाओं के साथ पूर्व विधायक विनय सक्सेना एवं मध्यप्रदेश भाजपा अध्यक्ष सीए अखिलेश जैन सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधिगण सम्मिलित हुए। जिनका सकल समाज के साथ आयोजक रामडिम मूरी परिवार ने अभिनदंन किया।

जिनवाणी चल समारोह निकाला

दोपहर में समवशरण मंडप में मंदिर विधि कर देव – शास्त्र – गुरु भगवन्तों की आराधना की गई। इसके बाद दान प्रभावना कर जिनवाणी चल समारोह निकाला गया, जो मंगलगान करते हुए चैत्यालय पहुंचा, जहां श्रावणगणों ने भक्ति भाव पूर्वक संगमरमर की तीनों मनोहारी वेदी पर विधि विधान पूर्वक मां जिनवाणी का अस्थाप कर छत्र एवं चंबर समर्पित किए गए। संध्या की बेला पर सामूहिक भक्ति कर साधकों के श्रीमुख से जिनवाणी का रसस्वादन किया गया। इसके बाद महिला मंडल एवं बालकों द्वारा नाटक महासती सीता की अग्नि परीक्षा की सुंदर प्रस्तुति ने सभी का मन जीत लिया।

शनिवार को होगी संजीव जैन दिल्ली की भजन संध्या

शरद जैन पुखराज एवं धर्म प्रभावक नितिन जैन ने बताया कि महोत्सव के द्वितीय दिवस शनिवार 14 फरवरी के शुभ दिन का शुभारंभ प्रातः 5 बजे सामयिक ध्यान एवं प्रभात फेरी से होगा। 7 बजे से मंत्र जप तारण त्रिवेणी का पाठ भाव पूजा, 8 बजे से वृहद मंदिर विधि, 9 से प्रवचन, 10 से मंगल कलशों की दान प्रभावना, 11 बजे पात्र भावना, 1 बजे मंदिर विधि, जिनवाणी पालकी शोभायात्रा एवं कलशरोहण महोत्सव, 4 बजे पात्र भावना, 7 बजे आरती भक्ति स्तुति, 8 बजे प्रवचन एवं 9 बजे से उस्मानपुर दिल्ली से पधारे अंतरराष्ट्रीय भजन गायक संजीव जैन की भजन संध्या होगी। जिसमें सकल समाज से सम्मिलित होकर धर्म लाभ लेने अपील महोत्सव समिति के सर्वश्री ट्रस्ट के अध्यक्ष सतीश समैया, शरद समैया, दीपक राज जैन, सीए राहुल जैन, राजू परासिया, मनोज मंटू कुंडा वाले, प. संतोष जैन भाईजी, जतिन समैया, प्रियंक समैया, राजेश दिगंबर ने की है।

स्वर्ण कलश शोभायात्रा में उमड़े श्रद्धालुओं ने की मंगल प्रभावना : तारण तरण दिग. जैन चैत्यालय में तीन दिवसीय वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव आरंभ
संस्कारधानी जबलपुर के शुकवारी बजरिया में बने सुंदर एवं मनोहारी तीन वेदी सहित शिखरों से सुशोभित श्री तारण तरण दिगंबर जैन चैत्यालय का तीन दिवसीय वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव शुक्रवार से प्रारंभ हो रहा है। यह रविवार तक चलेगा। जबलपुर से पढ़िए, यह खबर…

जबलपुर। संस्कारधानी जबलपुर के शुकवारी बजरिया में बने सुंदर एवं मनोहारी तीन वेदी सहित शिखरों से सुशोभित श्री तारण तरण दिगंबर जैन चैत्यालय का तीन दिवसीय वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव शुक्रवार से प्रारंभ हो रहा है। यह रविवार तक चलेगा। मांगलिक प्रसंग पर गुरुवार को नगर में स्वर्ण कलश सहित घटयात्रा निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में समाज बंधुओं ने हिस्सा लेकर जिनशासन की मंगल प्रभावना की। मंगलगान एवं जयघोष करते हुए शोभायात्रा का शुभारंभ सौभाग्यशाली परिवारों के निवास से हुआ जो कार्यक्रम स्थल पुष्पवती नगरी समवशरण मंडप फूटाताल पहुंची। जहां सौभाग्यशाली परिवारों ने स्वर्ण कलशों को समाज को समर्पित किया।

वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव के लिए उत्साह

आपको बता दें कि वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर सकल तारण समाज सहित वेदी सूतन कर्ता रामडिम मूरी परिवार में अपार उत्साह है। जिनके मंगल आमंत्रण पर प्रदेश सहित पूरे देश से गुरुभक्त त्यागी व्रती साधकगण, श्रेष्ठिगण सहित श्रावक-श्राविकाएं संस्कारधानी पधार चुके हैं, जो वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव में हिस्सा लेकर आत्मा से परमात्मा बनने का मार्ग प्रशस्त करेंगे।

वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव के कार्यक्रम

मीडिया प्रभारी दीपकराज जैन एवं जिनधर्म प्रभावक नितिन जैन ने बताया कि मंगल महोत्सव के प्रथम दिवस शुक्रवार 13 फरवरी को प्रातः काल 5 बजे से सामयिक, ध्यान एवं प्रभात फेरी, 7 बजे से मंत्र जप, श्री तारण त्रिवेणी का पाठ, भाव पूजा, 8 बजे से मंदिर विधि, 8.30 से प्रवचन ध्वजारोहण एवं अस्थाप के महत्व पर, 9.30 से दान प्रभावना, आरती, समवशरण मंडप में ध्वजारोहण, 11 बजे से पात्र भावना, 1 बजे से बृहद मंदिर विधि, जिनवाणी अस्थाप समारोह, 4 बजे से पात्र भावना, संध्या 7 बजे से आरती भक्ति, स्तुति, 8 बजे से प्रवचन एवं 9 बजे से महिला मंडल एवं बालक-बालिकाओं द्वारा विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सीता की अग्नि परीक्षा की सुंदर प्रस्तुति दी जाएगी।

इन्होंने की है कार्यक्रम में शामिल होने की अपील

जिसमें सम्मिलित होकर धर्मलाभ लेने की अपील सकल जैन समाज एवं धर्मप्रेमी बंधुओं से ट्रस्ट के अध्यक्ष सतीश समैया, शरद समैया, राहुल जैन, राजू परासिया, मंटू कुंडा वाले, संतोष भाईजी, जतिन समैया, प्रियंक समैया, राजेश दिगंबर सहित सभी सदस्यों मंगल कार्यक्रम में सभी समाजजनों से शामिल होने की अपील आयोजन समिति एवं वेदी सूतन रामडिम मूरी परिवार ने की है।

जो णमोकार महामंत्र जप ले उसका उद्धार होता है : मुनि श्री प्रमाण सागर जी का कुंडलपुर से हुआ विहार
विश्व विख्यात सिद्धक्षेत्र कुंडलपुर में पूज्य बाबा के दर्शनार्थ एवं यहां विराजित मुनि श्री प्रमाणसागर जी महाराज ससंघ का सानिध्य पाने देश के कोने-कोने से श्रद्धालु भक्तों का यहां में आना निरंतर जारी है। कुंडलपुर (दमोह)से पढ़िए, यह खबर…

कुंडलपुर (दमोह)। विश्व विख्यात सिद्धक्षेत्र कुंडलपुर में पूज्य बाबा के दर्शनार्थ एवं यहां विराजित मुनि श्री प्रमाणसागर जी महाराज ससंघ का सानिध्य पाने देश के कोने-कोने से श्रद्धालु भक्तों का यहां में आना निरंतर जारी है। प्रचार मंत्री जयकुमार जलज ने बताया कि आज भी पूज्य बड़े बाबा के चरणों में अभिषेक करने श्रद्धालु भक्तों का ताता लगा रहा। मुनि श्री प्रमाणसागर जी ने पूज्य बड़े बाबा की पावन नगरी, आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज की साधना स्थली में संत निवास के सामने प्रकृति की सुंदर छटा युक्त प्रांगण में बहुचर्चित शंका समाधान कार्यक्रम में श्रद्धालु भक्तों की शंकाओं का समाधान देते हुए कहा कि बार-बार व्रत की भावना भाना चाहिए, व्रत का स्मरण सदैव करना चाहिए। एक ब्रह्मचारिणी दीदी ने शंका रखी कि मुनि श्री आपने बड़े बाबा की इतनी एनर्जी कैसे पाई। मुनिश्री ने समाधान देते हुए कहा अपने आप को बड़े बाबा के चरणों में अर्पित कर दिया, वहां जो बरस रहा था आत्मसात कर लिया। णमोकार मंत्र के विषय में की गई शंका का समाधान करते हुए मुनि श्री ने कहा यह स्वयं सिद्ध मंत्र है। सिद्ध नहीं करना पड़ता, मंत्र जपना होता है ।जप लिया तो काम बन गया। इसमें कोई भी बीजाक्षर नहीं सीधा-साधा मंत्र है। इसे सीधा पढ़ो या उल्टा पढ़ो जैसे पढ़ना हो पढ़ो किसी भी स्थिति में पढ़ो मारण उच्चारण में इसका कोई प्रयोग नहीं।

एक बार मंत्र जपने से 500 सागर के कर्म का क्षय

इस मंत्र के एक अक्षर पढ़ने से 60 सागर के कर्म का क्षय होता। एक बार णमोकर मंत्र जपने से 500 सागर के कर्म का क्षय हो जाता है। जो णमोकर मंत्र जप ले उसका उद्धार होता है। एक और ब्रह्मचारिणी दीदी ने मुनि श्री से निवेदन किया कि गुरुदेव कुंडलपुर आकर आपको इतना तो समय देना चाहिए। जिससे हम सारी बहनें संतुष्ट हो सके। मुनि श्री उपस्थित जनसमूह से ही पूछ बैठे। यह लोग क्या कभी संतुष्ट हो जाएंगे। मुनिश्री ने कहा कभी संतुष्ट होना नहीं। मुनि श्री ने बताया कि गुरुदेव ने कहा था लोगों को संतुष्ट करने कभी मत जाओ। उनकी प्यास जगाने जाओ। धर्म क्षेत्र में धर्म हेतु निष्ठा आवश्यक है धर्म भावना जगाओ। निष्ठा गहरी कीजिए बच्चों में भी कर्तव्य बोध जगाइए।

मुनिश्री का विहार बांदकपुर की ओर

पांच दिवसीय बड़े बाबा के चरणों में प्रवास के उपरांत मुनि श्री संघ का विहार बांदकपुर की ओर हो गया। रात्रि विश्राम देव डोगड़ा ग्राम में हो रहा। संभवतः मुनि श्री संस्कारधानी जबलपुर की ओर बढ़ रहे हैं। जहां 108 मंडलीय सिद्धचक्र महामंडल विधान का आयोजन किया जा रहा है।