Sadhvi श्रीफल जैन न्यूज – श्रीफल जैन न्यूज़

जैन धर्मशाला मुरार में धर्मसभा को सम्बोधित किया : मन के विकारों को ठीक करना होगा-स्वस्तिभूषण माताजी
जो सांसारिक प्राणी जीवन में तैयारी करके आगे बढ़ता है, वह दुखी नहीं होता। यह विचार जैन साध्वी गणिनी आर्यिका श्री स्वस्तिभूषण माताजी ने जैन धर्मशाला मुरार में धर्मसभा को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किए। पढ़िए मनोज नायक की विस्तृत रिपोर्ट…

मुरार-ग्वालियर। दुख दूर करने की तैयारी सुख में की जाती है। जब प्यास लगती है, तब कुआं नहीं खोदा जाता, अंधेरा होने से पहले दीपक की व्यवस्था की जाती है। जीवन में दुख आने पर यदि कोई तैयारी नहीं की तो दुख की भगाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। यदि दीपक तैयार रखा हो तो हमें अंधेरे से डर नहीं लगता। यात्रा में जाना हो, सीट कन्फर्म हो तो कोई परेशानी नहीं होती। पहले से पढ़ाई की हो तो परीक्षा सरल व सहज लगती है। कहने का तात्पर्य यह है कि जो सांसारिक प्राणी जीवन में तैयारी करके आगे बढ़ता है, वह दुखी नहीं होता। यह विचार जैन साध्वी गणिनी आर्यिका श्री स्वस्तिभूषण माताजी ने जैन धर्मशाला मुरार में धर्मसभा को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किए।

ठीक करें मन के विकार

पूज्य आर्यिका स्वस्तिभूषण माताजी ने जीवन का सार समझाते हुए कहा कि व्यक्ति की तैयारी दो तरह से होती है। एक समान आदि के द्वारा, दूसरी भावों के द्वारा। जैसे सर्दी आने से पहले गर्म कपड़ों की व्यवस्था, अचानक बीमारी की स्थिति में घर में दवाइयों की व्यवस्था, बुढ़ापे की व्यवस्था के लिए सन्तानोत्पत्ति करना आदि। भावों की तैयारी मन के विकारों को ठीक करके होती है। मन में सदैव कोई न कोई विचार चलता रहता है। मन का काम ही कोई न कोई विचार उत्पन्न करना है। वह इसके बिना रह ही नहीं सकता। मन मिला है वो शब्द रूप विचार होते हैं। मन न हो तो भाव तो होते ही हैं। मन मिलने पर भावों में विचार करने की विशेष विशेषता आ जाती है।

बुढ़ापा सुधारने के लिए करें मानसिक अभ्यास

विचार दो तरह के होते हैं। अपने आप स्वतः विचार चलते रहना, दूसरा हम जो चाहें वो विचार करना। बुरे विचार, कषायों के विचार, पाप के विचार, राग द्वेष मोह के विचार, निंदा बुराई ईर्ष्या के विचारों का संस्कार अनन्तकाल से है। इसीलिए बिना प्रयास के विचार स्वतः ही आ जाते हैं। किंतु परमात्मा की भक्ति के विचार, सत्संग के विचार, तत्व चिन्तन के विचार, आत्मा के विचार बड़ी मुश्किल से आते हैं। ऐसा अभ्यास की कमी के कारण होता है। बुढ़ापा सुधारने के लिए मानसिक अभ्यास की आवश्यकता है।

मुरार के लिए हुआ माताजी का विहार : साधु-संतों के जीवन में ठहराव नहीं होता-आर्यिका स्वस्तिभूषण
जैन साध्वी गुरुमां श्री स्वस्तिभूषण माताजी ने मुरेना से मुरार विहार के दौरान ऋषभ इंटर प्राइजेज पर धर्मसभा को सम्बोधित कहा। उन्होंने कहा कि साधु-संतों का कोई घर-द्वार नहीं होता। पढ़िए मनोज नायक की विशेष रिपोर्ट…

मुरैना। संत- महात्माओं की जिंदगी में ठहराव तो होता ही नहीं है, खासकर जैन साधुओं की जिंदगी में। जैन साधु साध्वी कभी भी बिना किसी विशेष कारण के एक स्थान पर अधिक समय तक नहीं ठहरते। जैन साधु-साध्वी यदि किसी मन्दिर या मठ का निर्माण कराते हैं तो वे परमार्थ के लिए कराते हैं। वह कभी भी अपने लिए मन्दिर, मठ या धर्मशाला का निर्माण नहीं कराते। यह बात जैन साध्वी गुरुमां श्री स्वस्तिभूषण माताजी ने मुरेना से मुरार विहार के दौरान ऋषभ इंटर प्राइजेज पर धर्मसभा को सम्बोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि साधु-संतों का कोई घर-द्वार नहीं होता। किसी ने कहा भी है “बहता पानी, रमता जोगी”।

जैन साधु-साध्वियां सदैव पद विहार करते हुए विभिन्न स्थानों पर धर्म प्रभावना करते हैं। इसी कारण अब हमें भी आगे की ओर विहार करना होगा। स्थानीय समाज बहुत ही समझदार और ज्ञानवान हैं। मुरैना धर्म नगरी के साथ साथ वाकई में संस्कारधानी हैं। यहां के महिला, पुरुष, युवा एवं बच्चे सभी धार्मिक कार्यों में रुचि रखते हुए साधु-संतों, आर्यिकाओं की चर्या में संलग्न रहते हैं। मैंने ज्ञानतीर्थ पंचकल्याणक से आजतक जो भी आपको धर्मोपदेश दिए हैं, उनका अनुसरण करते हुए उन्हें अपने चरित्र में समाहित करने का प्रयास करना, यही मेरा सबको आशीर्वाद है।

प्राण प्रतिष्ठा के लिए आई थीं मुरैना

पूज्य गुरुमां ज्ञानतीर्थ जैन मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के निमित्त स्वस्तिधाम जहाजपुर से मुरेना पधारी थीं। आपके निर्देशन में श्री मज्जिनेन्द्र पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव ऐतिहासिक सफलता के साथ सम्पन्न हुआ। आपने अल्प प्रवास में मुरैना समाज को अनेकों सौगातें प्रदान कीं। आपकी प्रेरणा एवं आशीर्वाद से जैन बगीची में मां स्वस्ति इंटर नेशनल स्कूल एवं नसियां जी जैन मंदिर में सन्त निवास की आधार शिला रखी गई। बड़े जैन मंदिर में वेदी प्रतिष्ठा, शिखर कलशारोहण, सामान्य ज्ञान परीक्षा जैसे भव्य कार्यक्रम सम्पन्न हुए। इसी दरम्यान मुरैना नगर में प्रथमवार 125 मंडलीय श्री सिद्धचक्र महामण्डल विधान का ऐतिहासिक आयोजन सम्पन्न हुआ।

भर आईं सभी की आंखें

प्रातःकालीन बेला में आर्यिका संघ ने मुरार के लिए विहार किया तो सभी की आंखें भर आईं। सभी लोग गुरुमां से अभी और रुकने का आग्रह कर रहे थे। विहार के समय सैकड़ों की संख्या में माताजी के साथ पुरुष, महिलाएं, युवा हाथों में ध्वजा लेकर पैदल चल रहे थे। आज की आहारचर्या जैन मंदिर बानमोर में होगी। मुरार से योगेश जैन खोआ, अशोक पोली, सुभाष नेताजी, मनिंदर, तन्नू, आशीष, अंकुश, दीपू, मनोज, पुष्पेंद्र, रवि, रजत, अर्पित, लाला, राजू, विकास सहित अनेकों युवा साथी विहार में सम्मिलित हुए।