Rekha Sanjay Jain श्रीफल जैन न्यूज – श्रीफल जैन न्यूज़

आर्यिका माताजी की समाधि पर उमड़ा समाज, संत सुरक्षा हेतु मौन रैली का निर्णय : उदय नगर में विनयांजलि सभा सम्पन्न,
उदय नगर जैन मंदिर प्रांगण में आज परम पूज्य मुनि श्री विमल सागर जी महाराज एवं मुनि श्री अनंत सागर जी महाराज के पावन सानिध्य में आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज से दीक्षित आर्यिका श्री उपशममति माताजी एवं आर्यिका श्री श्रुतमति माताजी के दुर्घटना में हुए असामयिक समाधि मरण पर विनयांजलि सभा आयोजित की गई। सभा में विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के पदाधिकारी, अनेक मंदिरों के अध्यक्ष-मंत्री तथा समाज के गणमान्यजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इंदौर से पढ़िए, रेखा संजय जैन की यह विशेष खबर…

इंदौर, 22 मई 2026। उदय नगर जैन मंदिर प्रांगण में आज परम पूज्य मुनि श्री विमल सागर जी महाराज एवं मुनि श्री अनंत सागर जी महाराज के पावन सानिध्य में आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज से दीक्षित आर्यिका श्री उपशममति माताजी एवं आर्यिका श्री श्रुतमति माताजी के दुर्घटना में हुए असामयिक समाधि मरण पर विनयांजलि सभा आयोजित की गई। सभा में विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के पदाधिकारी, अनेक मंदिरों के अध्यक्ष-मंत्री तथा समाज के गणमान्यजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए संत सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताई।

मुनिश्री विमल सागरजी ने जताई चिंता

सभा में मुनिश्री विमल सागरजी ने कहा कि यह अत्यंत पीड़ादायक प्रसंग है और अब यह चिंतन आवश्यक है कि कमी कहां रह रही है तथा उसे कैसे सुधारा जाए। उन्होंने कहा कि जैन साधु-संत सदैव सभी जीवों के कल्याण की भावना रखते हैं और समाजहित में निरंतर विचरण करते हैं। उन्होंने कहा कि इसे सामान्य घटना मानना उचित नहीं होगा, बल्कि यह कुछ संगठनों की सोची-समझी रणनीति का हिस्सा प्रतीत होता है। उन्होंने कहा कि संपूर्ण भारतवर्ष का जैन समाज इस घटना से अत्यंत दुखी एवं आक्रोशित है। साधु-संत देश की अमूल्य धरोहर हैं और उनकी सुरक्षा करना समाज का प्रथम कर्तव्य है।

संत सुरक्षा हेतु संगठन और कोष बनाने की मांग

समाजश्रेष्ठी संतोष जैन सर ने कहा कि केवल प्रशासन के भरोसे रहने से काम नहीं चलेगा। साधु-संतों के आहार, विहार और निहार में सहयोग हेतु एक संगठित व्यवस्था एवं सुरक्षा दल बनाया जाना चाहिए, साथ ही इसके लिए स्थायी कोष की भी स्थापना होनी चाहिए। हंसमुख गांधी ने भी श्रावकों की सक्रिय भूमिका को अत्यंत आवश्यक बताया।

पी.सी. जैन ने की कोष निर्माण की पहल

उदय नगर जैन मंदिर के अध्यक्ष पी.सी. जैन ने संत सुरक्षा हेतु कोष निर्माण की पहल करते हुए स्वयं सर्वप्रथम राशि समर्पित करने की घोषणा की।

डी.के. जैन ने उठाए सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

रिटायर्ड डीएसपी डी.के. जैन ने कहा कि सबसे बड़ा प्रश्न यह है कि साधु-संतों एवं मंदिरों की सुरक्षा में समाज स्वयं क्या योगदान दे रहा है। उन्होंने सुझाव दिया कि जब भी कोई साधु-संत विहार करें तो उस क्षेत्र के 5 से 10 प्रतिशत श्रावक उनके साथ चलें तथा वाहनों का सुरक्षा कारवां भी साथ रहे। उन्होंने दुर्घटना के आरोपी द्वारा दिए गए बयान पर भी प्रश्न उठाते हुए कहा कि सीसीटीवी फुटेज में यह स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि यह मात्र झपकी लगने की घटना प्रतीत नहीं होती, बल्कि इसमें किसी सुनियोजित मंशा की आशंका दिखाई देती है।

मुनि सेवा में समर्पित लोगों को प्राथमिकता देने पर जोर डी.के. जैन ने कहा कि मुनि सेवा का एक ऐसा संगठन बनाया जाए जिसमें वास्तव में जो लोग मुनि सेवा में तत्पर रहते हैं, जिनका सम्मान हम किसी भी मंच से नहीं कर पाते, उन लोगों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

युवाओं से आगे आने का आह्वान

सामाजिक संसद के कार्यकारी अध्यक्ष नवीन गोधा ने कहा कि युवाओं को संगठनात्मक रूप से आगे आकर संतों के विहार में सक्रिय भूमिका निभानी होगी।

साधु सेवा को बताया श्रावक का कर्तव्य

श्रीफल जैन न्यूज़ की संपादक रेखा संजय जैन ने कहा कि श्रावकों के छह आवश्यक कर्तव्यों में साधु-संतों की सेवा भी प्रमुख है। उन्होंने कहा कि साधु-संत जैन समाज के चलते-फिरते भगवान हैं और जब तक उनके प्रति मन में सच्ची श्रद्धा एवं भक्ति नहीं होगी, तब तक केवल चर्चा, कोष या संगठन निर्माण से अपेक्षित परिणाम नहीं मिल पाएंगे। इसके अलावा समाज के कई श्रेष्ठीजनों ने भी विनयांजलि रखते हुए अपनी बात रखी।

25 मई को निकलेगी मौन रैली

सभा में निर्णय लिया गया कि सोमवार, 25 मई को प्रातः 8 बजे सकल जैन समाज द्वारा मौन रैली निकालकर कलेक्टर महोदय को ज्ञापन सौंपा जाएगा। इंदौर में समाजजन प्रातः 8 बजे राजबाड़ा पर एकत्रित होंगे। पुरुष वर्ग सफेद वस्त्रों में तथा महिलाएं केसरिया साड़ी धारण कर हाथों में संदेशात्मक तख्तियां लेकर कलेक्टर कार्यालय तक जाएंगे और संत सुरक्षा संबंधी ज्ञापन प्रस्तुत करेंगे।

अनेक समाजजन रहे उपस्थित

विनयांजलि सभा में समाजश्रेष्ठी संतोष जैन सर, सामाजिक संसद अध्यक्ष आनंद गोधा, हर्ष जैन, डी.के. जैन, नवीन गोधा, राजीव जैन पार्षद, तल्लीन बड़जात्या, जेनेश झांझरी, सुदीप जैन, डी.के. जैन (डीएसपी), अनिल जैन जैनको, आर.के. जैन (एक्स), रितेश पाटनी, श्रीपाल जैन, दीपक मादावत, अनामिका बाकलीवाल, मनोज बाकलीवाल, सारिका जैन, रेखा जैन सहित अनेक मंदिरों के अध्यक्ष एवं मंत्री उपस्थित रहे।

सभा का सफल संचालन सचिन जैन (उद्योगपति) ने किया तथा आभार संदीप पी.सी. जैन ने व्यक्त किया।

श्रीफल जैन न्यूज की संपादक रेखा संजय जैन ने किया जैन बाल शिविर का अवलोकन : यंग जैन स्टडी की ओर से पिछले 10 वर्ष से हो रहा है आयोजन
श्रीफल जैन न्यूज की संपादक रेखा संजय जैन ने यंग जैन स्टडी के जैन बाल शिविर का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि उन्हें यह देख कर खुशी है कि इस शिविर में हर 30 बस में 2000 से अधिक बच्चे रोज आ रहे हैं। पढ़िए यह विशेष रिपोर्ट…

इंदौर। श्रीफल जैन न्यूज की संपादक रेखा संजय जैन ने यंग जैन स्टडी के जैन बाल शिविर का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि उन्हें यह देख कर खुशी है कि इस शिविर में 30 बस में 2000 से अधिक बच्चे हर रोज आ रहे हैं। पिछले 10 वर्ष से इस आयोजन को लगातार करना कोई छोटी बात नहीं है। यहां बच्चों को शिक्षण दिया जा रहा है। उन्हें सुबह अभिषेक से लेकर जो पाठ-पूजा होती है, उन्हें कहानी के द्वारा समझाया जा रहा है। आज के वातावरण में लौकिक शिक्षा के साथ-साथ धर्म का ज्ञान होना जरूरी है।

उन्होंने यह भी कहा कि लौकिक शिक्षा बच्चों को बाहरी वातावरण की समझ देती है लेकिन धार्मिक शिक्षा के लिए ऐसे शिविरों का आयोजन होना जरूरी है। प्रकाश छाबड़ा, अजय मेहता और अखिलेश जैन जो काम कर रहे हैं, वह सराहनीय है। बच्चे अगर अध्यात्म से जुड़े होंगे तो गलत दिशा में जाने से रुकेंगे। संस्कार का ज्ञान होने से उन्हें भय रहेगा कि उन्होंने जो गलत काम किया है, उसका क्या असर होगा।

माँ का आशीर्वाद: हर राह को रोशन करता दीप : माँ – एक एहसास, जो शब्दों से परे है
माँ—एक शब्द, लेकिन उसमें समाया है संपूर्ण सृष्टि का प्रेम, त्याग और करुणा। माँ न केवल जीवन देती है, बल्कि हमें जीना भी सिखाती है। उसके आँचल में सुकून है, उसकी ममता में ईश्वर का स्पर्श है। चाहे वह यशोदा हो, जीजाबाई हो, या आज की आधुनिक माँ—हर युग की माँ ने अपने बच्चों को संस्कार, संबल और स्वाभिमान दिया है। मदर्स डे पर हम उन सभी माताओं को नमन करते हैं, जिन्होंने हमें बनाया, संवारा और हर कठिन घड़ी में मार्गदर्शन किया। आइए आज उनके त्याग, प्रेम और समर्पण को शब्दों से नहीं, भावनाओं से सराहें। पढ़िए श्रीफल जैन न्यूज की संपादक रेखा संजय जैन का विशेष आलेख…

“जब खुदा को हर जगह नहीं रहना था, तो उसने माँ बना दी।” यह उक्ति जितनी सरल लगती है, उतनी ही गहरी और व्यापक है। माँ — यह केवल एक शब्द नहीं, बल्कि एक सम्पूर्ण भाव है, एक अनुभव है, एक जीवंत चेतना है जो सृष्टि का आधार बनती है। मातृत्व के इस अद्वितीय रूप को समर्पित मदर्स डे, महज़ एक दिन नहीं, बल्कि माँ के प्रति हमारे कृतज्ञता के भाव को प्रकट करने का एक अवसर है।

लेकिन क्या माँ को याद करने के लिए सिर्फ एक दिन काफी है? क्या उसका समर्पण, त्याग और तप केवल कुछ शब्दों में समेटा जा सकता है? शायद नहीं, फिर भी हम प्रयास करते हैं — माँ की ममता को शब्दों का स्वरूप देने का। इस लेख में हम इतिहास की उन महान माँओं की चर्चा करेंगे जिन्होंने न केवल अपने पुत्र को जन्म दिया, बल्कि उनके जीवन की दिशा और दर्शन भी तय किए। साथ ही, हम आधुनिक माँओं की बदलती भूमिका और संघर्षों पर भी विचार करेंगे।

इतिहास की महान माताएँ: जिन्होंने इतिहास रचा

1. माँ जीजाबाई (राजमाता जीजाबाई): छत्रपति शिवाजी की प्रेरणा

छत्रपति शिवाजी महाराज की वीरता, कुशल रणनीति और राष्ट्रभक्ति को कौन नहीं जानता। लेकिन उनकी इस असाधारण शक्ति का बीज उनकी माँ राजमाता जीजाबाई ने ही बोया था। जीजाबाई ने न केवल शिवाजी को संस्कार दिए, बल्कि युद्ध नीति, राजनीति और धर्म का पाठ भी पढ़ाया। उन्होंने अपने पुत्र को हिंदवी स्वराज की भावना से सींचा और हर कठिन समय में उसकी ढाल बनकर खड़ी रहीं।

2. पुत्र मोह की प्रतीक — गंधारी

महाभारत की गंधारी एक ऐसी माँ थीं, जिन्होंने अपने सौ पुत्रों को हर हाल में प्रेम किया, भले ही वे अधर्म के पथ पर चले। उन्होंने अपने जीवन को अंधकारमय बनाकर पतिव्रता धर्म निभाया। गंधारी हमें बताती हैं कि माँ केवल मार्गदर्शक नहीं, एक कठोर नियति को भी आत्मसात करने वाली शक्ति है।

3. यशोदा: ममता की पराकाष्ठा

यशोदा माँ, जिन्हें भगवान कृष्ण ने अपनी बाललीलाओं से अलौकिक बना दिया, वो बताती हैं कि माँ होने के लिए जन्म देना आवश्यक नहीं होता। यशोदा की ममता, उनका वात्सल्य आज भी हर रिश्ते को परिभाषित करता है।

4. माँ मदालसा: आत्मज्ञान की मूर्तिमान प्रेरणा

पुराणों में वर्णित मदालसा एक ऐसी माँ थीं, जिन्होंने अपने बच्चों को लोरी के रूप में आत्मज्ञान दिया — “तू चैतन्य स्वरूप है, तू अमर आत्मा है।” उन्होंने बच्चों को संसार के मोह से ऊपर उठने की प्रेरणा दी। आज भी वह हर उस माँ की प्रतीक हैं जो अपने बच्चों को सिर्फ सांसारिक नहीं, आत्मिक रूप से भी शक्तिशाली बनाना चाहती है।

समय बदला, भूमिका बदली — पर माँ की छवि अमर रही

जैसे-जैसे समय बदला, समाज की संरचना बदली, लेकिन माँ की भूमिका और महत्त्व कम नहीं हुआ। हाँ, अब माँ ऑफिस जाती है, जिम्मेदारियाँ साझा करती है, तकनीक सीखती है, घर और करियर के बीच संतुलन बनाती है, लेकिन फिर भी हर सुबह बच्चों का टिफिन बनाना, होमवर्क देखना और रात को चिंता करना — ये सब उसके मूल में अब भी हैं।

आधुनिक माँ: मल्टीटास्किंग की प्रतिमूर्ति

आज की माँ सीईओ भी है और केयरटेकर भी। वह वर्क फ्रॉम होम करती है और बच्चों के स्कूल में पीटीएम भी अटेंड करती है। वह सामाजिक परिवर्तन की वाहक बन रही है। लेकिन आज की माँ का संघर्ष कुछ और भी है — गिल्ट। ऑफिस में समय देने पर बच्चों की चिंता और घर में रहने पर आत्मनिर्भरता की तलाश — इन दोनों के बीच माँ आज भी त्याग कर रही है, मगर मुस्कराहट के साथ।

सिंगल मदर्स और संघर्ष

आज की दुनिया में लाखों महिलाएं अकेले माँ की भूमिका निभा रही हैं। वे माँ भी हैं, पिता भी। उनका संघर्ष दोहरा है, लेकिन संकल्प अडिग। ऐसी माँएं समाज के लिए मिसाल बनती हैं।

कोरोना काल और माँ

कोविड-19 महामारी ने माँ की भूमिका को और व्यापक कर दिया। जब बच्चे ऑनलाइन पढ़ाई कर रहे थे, तब माँ टीचर बनी। जब कोई हॉस्पिटल में था, माँ नर्स बनी। जब कमाई बंद हो गई, तब माँ ने रसोई में जुगाड़ से चमत्कार किया। महामारी ने माँ की संकट प्रबंधन की क्षमता को दुनिया के सामने उजागर कर दिया।

क्या मदर्स डे मनाना काफी है

हम माँ को एक दिन फूल, कार्ड और सोशल मीडिया पोस्ट से याद करते हैं। लेकिन असल मदर्स डे तो हर वह दिन है, जब हम उनके त्याग को पहचानें। जब हम उनके लिए समय निकालें, जब हम उनकी भावनाओं को समझें।

माँ को समय दो, आदर दो, और उनका सपना पूरा करो — यही सच्चा मदर्स डे है।

समाप्ति नहीं, शुरुआत…

माँ का कोई पर्याय नहीं। वह न तो बदली जा सकती है, न दोहराई जा सकती है। वह एक जीवित देवता है — जो बिना पूजा के पूज्य है। वह एक भावना है — जो शब्दों से परे है।

आज जब हम मदर्स डे मना रहे हैं, तो आइए एक वचन लें — कि हम माँ को केवल श्रद्धांजलि नहीं देंगे, बल्कि उनके जीवन को सम्मान और प्रेम से भर देंगे।

क्योंकि माँ सिर्फ जननी नहीं, जीवन की पहली पाठशाला है — और शायद आखिरी भी।

दिगंबर जैन सामाजिक संसद के विवाद का मामला : श्रीफल जैन न्यूज ने समाज के खास-आम लोगों से बात कर सुलह का निकाला एक रास्ता
श्रीफल जैन न्यूज ने अपनी कलम चलाने से पहले समाज के आम और खास व्यक्तियों से बात की। उन्हीं की भावनाओं के अनुरूप यह पत्र सुलह की दृष्टि से लिखा जा रहा। आप इसे बिना भेदभाव की दृष्टि से पढ़ें। इसे समाज हित में ध्यान से पढ़ें और एक सकारात्मक दृष्टि से सोचें। पढ़िए यह विशेष पत्र…

दिगंबर जैन सामाजिक संसद, इंदौर का विवाद निरंतर बढ़ता ही जा रहा है। अब इस पर विराम की आवश्यकता है। विवाद से व्यक्तिगत असर तो ही रहा है, धर्म, संस्कार और संस्कृति को भी नुकसान पहुंच रहा है। इतिहास के पन्नों में विवाद का यह पन्ना इंदौर जैन समाज पर काला धब्बा है। समाज सेवा की यह होड़ दसअसल अपने अस्तित्व, मान-सम्मान बचाने की बात है। किसी भी प्रकार के दबाव, धन, बल के दबाव और धार्मिक क्षेत्र में शासन-प्रशासन के हस्तक्षेप से यह विवाद नहीं सुलझना चाहिए, अन्यथा यह हमेशा के लिए बना रहेगा। बिना त्याग के यह विवाद सुलझने वाला नहीं है। बात समाज की संसद की है तो इसका निर्णय भी इंदौर समाज के हर एक घर को करना चाहिए।

कौन सच्चा कौन झूठा… इसे छोड़ कर समाज के हित में काम करें। भगवान राम भी जानते थे कि सीता निर्दोष है लेकिन राज्य का अनुशासन बनाए रखने के लिए राम ने सीता का त्याग कर उसे वनवास भेज दिया। तो क्या समाज की एकता, विकास, अखंडता और धर्म की सुरक्षा के लिए हम कोई एक निर्णय पर नहीं आ सकते हैं… क्या हुआ, किसने किया इन सब को छोड़ कर यह निर्णय करना होगा कि समाज की भलाई और एकता किसमें है। आगे भी इस प्रकार की हंसी ना हो तो एक निर्णय सर्वेपरि यही रहेगा कि हम अपना निर्णय मंदिर में प्रभु की प्रतिमा के सामने कर लें। भगवन की प्रतिमा के सामने दोनों गुट के दस-दस लोगों के नाम अलग-अलग दो डिब्बों में डाल दें और एक-एक पर्ची दोनों डिब्बों में से निकालें। जिनका नाम आ जाए, उन दोनों को संसद का मुख्य संयोजक तब तक बना दिया जाए, जब तक चुनाव नहीं होते।

दोनों तब तक समाज का काम मिलकर करें। समाज के अध्यक्ष और अन्य पद का चयन इंदौर जैन समाज का प्रत्येक घर करे। इंदौर जैन समाज का प्रत्येक घर एक सूची बनाए। घर का मुखिया संसद का सदस्य बने, उसका परिचय पत्र बने। एक घर का एक वोट हो। संसद को प्रत्येक घर जाकर सदस्य बनाने की जरूरत नहीं है। उसके लिए वह मंदिरों में, समाज के ग्रुप में या अन्य साधनों से सदस्य बनने की अपील करे और इच्छुक व्यक्ति फार्म भर कर संसद का सदस्य बने। फार्म कहां जमा करें तो हर मंदिर में एक डिब्बा रखें और उसमें वह अपना फार्म डाल दे। घर का जो सदस्य संसद का सदस्य बना है, उसकी लिस्ट सार्वजनिक कर दी जाए और 15 दिन का समय दिया जाए कि लिस्ट पर कोई आपत्ति हो तो वह अपनी आपत्ति दर्ज करवा दे।

उसके बाद जैन समाज के वकील, जज, अन्य बड़े सेवानिवृत्त अधिकारी की मौजूदगी या समाज के बड़े लोग जो निष्पक्षता से अपना पक्ष रखते हों, उनसे मिलकर इनकी एक गणना समिति बनाएं और उनके पास अपनी आपत्ति रखें। वह कमेटी निर्णय करके एक नई लिस्ट जारी करे। उसके बाद चुनाव की तारीख घोषित कर दे। जब तक चुनाव नहीं होते हैं, तब तक समाज के धार्मिक और सामाजिक कार्यों में दोनों संसद के अध्यक्ष मुख्य संयोजक बनकर अपना कार्य करें या दोनों गुट के कुछ-कुछ सदस्य लेकर आगे के कार्य करें।

तो निश्चित रूप से आने वाले समय में फिर समाज में इस तरह के संग्राम थमने की उम्मीद है। इसके अलावा और किसी तरीके से संसद संग्राम को शांत करने की कोशिश की गई तो ये दूरियां और बढ़ जाएंगी जो भविष्य के लिए भी खतरा साबित हो सकती हैं। आप पाठकों के पास कोई और रास्ता हो इस संग्राम को शांत करने का तो आप हमें भेजें।

तीर्थ यात्रा पार्ट 2 जैन धर्म के साथ बहुत ऐतिहासिक संबंध रहा है राजस्थान का : अद्भुत नक्काशी और भव्यता के साथ बने हैं राजस्थान के जैन मंदिर
राजस्थान में अनेकों प्रसिद्ध भव्य जैन मंदिर, स्मारक तथा भवन हैं। इनमें माउंट आबू तथा दिलवाड़ा के विख्यात जैन मंदिर भी शामिल हैं। रणकपुर मंदिर उदयपुर से 96 किलोमीटर की दूरी पर है। यहां तीर्थों का राजा श्री महावीर जी भी यही स्थित है। ये मंदिर राजस्थान की संस्कृति, धार्मिकता और ऐतिहासिक महत्व को दर्शाते हैं। ये मंदिर जैन धर्म की महत्वपूर्ण स्थली हैं और भक्तों को आकर्षित करते हैं। पढ़िए श्रीफल जैन न्यूज की संपादक  रेखा संजय जैन की रिपोर्ट…

इंदौर। राजस्थान भारत के पश्चिमी भाग में स्थित राज्य है। जिसका जैन धर्म के साथ बहुत ऐतिहासिक संबंध रहा है। राजस्थान में दुनिया के कुछ बेहतरीन और सबसे बड़े जैन मंदिर है जो विस्तृत, सुंदर और लुभावने हैं। दक्षिण पश्चिम क्षेत्र में अच्छी संख्या में श्वेतांबर मंदिर मिल सकते हैं। जबकि उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में दिगंबर केंद्रो का प्रभुत्व है। राजस्थान जैनों का प्रमुख केंद्र इसलिए भी है क्योंकि सबसे ज्यादा जैन विद्वान राजस्थान से ही संबंध रखने वाले हैं।

राजस्थान में कुल 37 मंदिर हैं, जिसमें 35 अतिशय क्षेत्र हैं और 2 कला आदि अन्य क्षेत्र हैं।

अतिशय क्षेत्र के नाम इस प्रकार से हैं- अड़ीन्दा, अंदेश्वर पार्श्वनाथ, आवां, अरथूना नसियाजी, बिजोलिया पार्श्वनाथ, चमत्कारजी (सवाईमाधोपुर), चांदखेड़ी, चंद्रगिरि बैनाड़, चवलेश्वर पारसनाथ, चूलगिरी (खानियांजी), देबारी, देहरा-तिजारा, दिलवाडा-माउंट आबू, जहाजपुर, झाझीरामपुर-दौसा, झालरापाटन पार्श्व गिरी, केशवराय पाटन, खेरवाड़ा, खंडारजी, खूणादरी, लोहारिया, महावीरजी, मालपुरा टोंक, मोजमाबाद, मेहंदवास टोंक, नागफणी, पार्श्वनाथ, पदमपुरा (बाड़ा), रेवासा-सीकर, ऋषभदेव (केसरियाजी), सालेड़ा, संघीजी-सांगानेर, सांखना-टोंक, सरवाड़, शांतिनाथ-बमोतर, वागोल- पार्श्वनाथ।

दर्शनीय व कला क्षेत्र के नाम हैं- नारेली, नौगामा नसियांजी।

यहीं है तीर्थों का राजा श्री महावीर जी