Registration – श्रीफल जैन न्यूज़

फेडरेशन का युवक-युवती परिचय सम्मेलन भव्यता एवं गरिमामय रहा : सभी समाजजनों के अथक प्रयासों से आयोजन निर्विघ्न पूर्ण हुआ
दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन का युवक-युवती परिचय सम्मेलन भव्यता एवं गरिमा के साथ संपन्न हुआ। समर्पित नेतृत्व और सामूहिक प्रयासों से यादगार आयोजन बना।

इंदौर। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन द्वारा विगत दिवस किया गया परिचय सम्मेलन ऐतिहासिक रूप से सफल रहा। यह आयोजन संगठन की एकजुटता, अनुशासन और समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण बनकर सामने आया। सम्मेलन की सफलता का श्रेय निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश विनायका के दूरदर्शी नेतृत्व एवं कुशल मार्गदर्शन को जाता है। उल्लेखनीय है कि पैर में फ्रैक्चर के कारण चिकित्सकीय बेडरेस्ट पर होने के बावजूद उन्होंने संपूर्ण आयोजन की कमान संभाली और आयोजक टीम को निरंतर दिशा-निर्देशन व प्रेरणा प्रदान की। परिचय सम्मेलन में सांसद शंकर लालवानी एवं विधायक मालिनी गौड उपस्थिति उल्लेखनीय रही। आयोजन की सफलता में संगठन के समस्त पदाधिकारियों, दंपत्ति सदस्यों तथा विभिन्न स्तरों पर जुड़े कार्यकर्ताओं का प्रत्यक्ष एवं परोक्ष योगदान अत्यंत सराहनीय रहा। राष्ट्रीय प्रभारियों यशकमल अजमेरा (जयपुर), जेके जैन (कोटा), ममता जैन (रायपुर), प्रशांत जैन (जबलपुर), राजीव गिरधरवाल (भोपाल), संजय पापड़ीवाल (इंदौर) एवं प्रदीप गंगवाल (इंदौर) ने अपने दायित्वों का उत्कृष्टनिर्वहन करते हुए आयोजन को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई। इसी प्रकार राष्ट्रीय समन्वयकों, विशेष सहयोगियों, समस्त रीजन अध्यक्ष,सचिव, कोषाध्यक्षों तथा विभिन्न ग्रुप्स के सदस्यों ने मंच व्यवस्था, पंजीयन, किट वितरण, भोजन, इन्क्वायरी एवं अन्य व्यवस्थाओं को अत्यंत सुव्यवस्थित रूप से संचालित किया। आगंतुकों द्वारा इन व्यवस्थाओं की मुक्तकंठ से प्रशंसा की गई।

सभी सहयोगियों ने भी दक्षता के साथ अपने दायित्व निभाए

सम्मेलन के दौरान ध्वजारोहण, दीप प्रज्वलन, मंडप उद्घाटन, परिचय पुष्प पत्रिका विमोचन एवं भोजनशाला उद्घाटन सभी सत्र गरिमामय हुए। परिचय पुष्प पत्रिका के संपादक मंडल के अथक परिश्रम से पत्रिका आकर्षक एवं उत्कृष्ट स्वरूप में प्रस्तुत हुई। कार्यक्रम की सजीवता में एंकर अनुराग जैन (इंदौर) एवं डॉ. प्रीति जैन (जबलपुर) की प्रभावशाली प्रस्तुति ने विशेष योगदान दिया। तकनीकी एवं मंच संचालन से जुड़े सभी सहयोगियों ने भी दक्षता के साथ अपने दायित्व निभाए। प्रतिकूल मौसम एवं यात्रा की कठिनाइयों के बावजूद देश के विभिन्न अंचलों से पधारे पदाधिकारियों, प्रत्याशियों एवं अभिभावकों की उपस्थिति ने आयोजन को और अधिक सफल एवं गरिमामय बनाया। संगठन पदाधिकारियों शिरोमणि संरक्षक पुष्पा प्रदीप कासलीवाल, राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोहर मोहिनी जैन झांझरी, राष्ट्रीय महासचिव विनय अनिता जैन, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अश्विन रुचि जैन कासलीवाल ने सभी सहयोगियों, पदाधिकारियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस परिचय सम्मेलन की विस्तृत जानकारी फेडरेशन के राष्ट्रीय मीडिया संयोजक नितिन जैन ने दी।

निर्वाण पर एक लाख से अधिक करेंगे गिरनार वंदना: 22वें जैन तीर्थंकर नेमीनाथ भगवान के 2026 में निर्वाण जमा होंगे नेमि भक्त
22वें तीर्थंकर भगवान नेमीनाथ के निर्वाण पर 2026 में गिरनार पर्वत पर एक लाख से अधिक भक्तजन वंदना करने के लिए पहुंचेंगे। यह निर्णय दिल्ली में हुई बैठक में लिया गया। बैठक में श्री सम्मेद शिखर जी की पवित्रता के लिए यात्री पंजीकरण, मेटल डिटेक्टर सहित पुलिस और वन विभाग चेक पोस्ट और सीसीटीवी कैमरों की मांग की गई। दिल्ली से पढ़िए, आशीष जैन की यह खबर…

दिल्ली। विश्व जैन संगठन के दिल्ली मुख्य कार्यालय पर विशेष सभा आयोजित की गई। इसमें रविवार, को विश्व जैन संगठन के सैनी एनक्लेव स्थित मुख्य कार्यालय में विशेष सभा की गई। जिसमें कार्यकारिणी के प्रमुख पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित हुए। संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष यश जैन द्वारा सभा के उद्देश्य की जानकारी देते हुए तीर्थ संरक्षण हेतु संगठन की गतिविधियों से अवगत कराया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय जैन द्वारा श्री सम्मेद शिखर जी की पवित्रता के लिए झारखंड और केंद्र सरकार से वर्ष 2022 की मांगों को दोहराते हुए यात्री पंजीकरण, सीसीटीवी कैमरें, मेटल डिटेक्टर सहित पुलिस और वन विभाग चेक पोस्ट और पर्वतराज पर पुलिसकर्मी नियुक्त किए जाने की मांग को सर्वसम्मति से पारित किया गया।

सभी सदस्यों ने अनुमोदना कर सहयोग की सहमति दी

संजय जैन ने नेमिनाथ भगवान के अगामी मोक्षकल्याणक पर 20 जुलाई 2026 को नेमि मोक्षस्थल उर्जयंत गिरनार पर इस बार 1 लाख से अधिक नेमि भक्तों को वंदना कराने का प्रस्ताव रखा। जिसकी सभी सदस्यों ने अनुमोदना करते हुए सहयोग करने की सहमति दी। विशेष सभा में सदस्यों को संगठन की कनाडा सहित भारत में शाखाओं और सदस्यों की जानकारी दी गई। कोषाध्यक्ष मयंक जैन द्वारा प्रस्तुत दिल्ली से गिरनार जी धर्म पद यात्रा सहित वार्षिक आय व्यय को सर्वसम्मति से पारित किया गया।

सहयोगियों का आभार जताया

सभा में उपस्थित धर्म पद यात्रा में विशेष सहयोगी अनुज जैन, निपुण जैन (लक्ष्मी नगर), बलबीर नगर मंदिर कमेटी महामंत्री राजीव जैन, रथ प्रभारी विनोद जैन (अंकुर विहार), राहुल जैन नोएडा शाखा संयोजक, अभिषेक जैन पीएनबी, शाहदरा और 51 यात्रियों को दिल्ली से निःशुल्क गिरनार यात्रा करवाने वाले दीपक जैन डेक वाले विश्वास नगर का आभार व्यक्त किया गया। सभा में मीडिया प्रभारी आकाश जैन, सम्मानित सदस्य वीरेंद्र जैन, लक्ष्मी नगर शाखा से एडवोकेट अतुल जैन और उपस्थित सदस्यों ने तीर्थ संरक्षण और संगठन की सदस्यता और शाखाओं के विस्तार हेतु सुझाव दिए और पूर्ण सहयोग के लिए संगठन को आश्वस्त किया।

अंतरराष्ट्रीय जैन युवक-युवती विवाह परिचय सम्मेलन 25 जनवरी को : रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 10 जनवरी तय की गई है
इंदौर। भारत में जैन समाज की सबसे बड़ी, सक्रिय एवं विश्वसनीय सामाजिक संस्था दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन द्वारा आगामी 25 जनवरी को पुनः अंतरराष्ट्रीय जैन युवक-युवती विवाह परिचय सम्मेलन का आयोजन दस्तूर गार्डन, इंदौर में किया जा रहा है। कार्यक्रम की जानकारी फेडरेशन के महासचिव विनय जैन एवं राष्ट्रीय मीडिया संयोजक नितिन जैन ने मीडिया के साथ साझा की हैं। उन्होंने बताया कि दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन विगत 31 वर्षों से जैन समाज की सबसे सक्रिय एवं क्रियाशील संस्था के रूप में सामाजिक दायित्वों का निर्वहन कर रही है। इसी कड़ी में यह सम्मेलन समाज के युवक-युवतियों को योग्य जीवनसाथी चयन के लिए एक सशक्त, सुरक्षित एवं विश्वसनीय मंच प्रदान करेगा। सम्मेलन समग्र जैन समाज की सभी 84 उपजातियों जैसे परवार, पोरवाड़, चित्तौड़ा, ह्यूमड़, गोलालरिए, नरसिंहपुरा, खंडेलवाल सहित समस्त वर्गों के लिए किया जा रहा है।

सभी के लिए अनुकूल और उपयोगी होगा सम्मेलन

यह आयोजन उच्च शिक्षित, प्रोफेशनल एवं सामान्य शिक्षित अविवाहित युवक-युवतियों के लिए विशेष रूप से लाभकारी रहेगा। उन्होंने बताया कि बायोडाटा की पूर्ण विश्वसनीयता इस सम्मेलन की प्रमुख विशेषता है, क्योंकि, अधिकतर आवेदन सामाजिक एवं पारिवारिक परिचय के माध्यम से प्राप्त होते हैं। साथ ही तलाकशुदा, विधवा एवं विधुर प्रतिभागियों के लिए विशेष परिशिष्ट पृथक रूप से प्रकाशित किया जाएगा। उन्होंने समाजजनों से अपील की कि पंजीकरण की अंतिम तिथि 10 जनवरी का इंतजार न करते हुए तुरंत ऑन लाइन अथवा ऑफ लाइन आवेदन फॉर्म जमा करें। पंजीकरण के लिए केवल 16 दिन शेष हैं।

इन्होंने किया है अनुरोध

फेडरेशन अध्यक्ष मनोहर झांझरी, कोषाध्यक्ष अश्विन कासलीवाल एवं निवर्तमान अध्यक्ष राकेश विनायका के साथ फेडरेशन के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों ने समाज के सभी परिवारों से दस्तूर गार्डन, इंदौर में आयोजित जैन युवक-युवती परिचय सम्मेलन में अधिक से अधिक सहभागिता करने का विनम्र अनुरोध किया है। साथ ही इस जानकारी को अपने परिवार, मंदिरों एवं समाज से जुड़े सभी व्हाट्सएप ग्रुप्स में अधिक से अधिक साझा करने के लिए भी कहा गया है।

जैना का द्विवार्षिक अधिवेशन शिकागो में होगा : 2 से 4 जुलाई तक यूएसए में होगा आयोजन
फेडरेशन ऑफ जैन एसोसिएट्स इन नार्थ अमेरिका (जैना) का द्विवार्षिक अधिवेशन जुलाई 25 में शिकागो में होने जा रहा है। इसमें विश्वभर से 4 हजार सदस्य भाग लेंगे। इंदौर से टीके मंजू वेद सपरिवार शामिल होंगे। रविवार को उन्हें समारोह पूर्वक विदाई दी गई। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…

इंदौर। फेडरेशन ऑफ जैन एसोसिएट्स इन नार्थ अमेरिका (जैना) अमेरिका के लगभग 150 जैन मंदिरों की पेरेंट बाड़ी है। जिसका हर 2 साल में अंतरराष्ट्रीय अधिवेशन होता है। इस वर्ष यह अधिवेशन शिकागो (यूएसए) में 2 से 4 जुलाई तक आयोजित होगा। इस सम्मेलन में संपूर्ण अमेरिका के अतिरिक्त पूरे विश्व से लोग शामिल होते हैं। यह एक मात्र संस्था है, जिसमें जैन समाज के सभी वर्गों के प्रतिनिधि और श्रमण श्रमणियां शामिल होते हैं। अगस्त 2024 से इसका रजिस्ट्रेशन प्रारंभ हुआ एवं अब जुलाई 2025 में 3 दिवसीय कार्यक्रम आयोजित होगा।

लगभग 4 हजार प्रतिनिधि इस महोत्सव में शामिल होने जा रहे हैं। धर्म, समाज, जीवदया, मानवता और विभिन्न विषयों पर उपयोगी चर्चा अधिवेशन के दौरान होती है। युवाओं के लिए पृथक संस्था है, जिसमें वे एक-दूसरे से मिलकर अपने विचार शेयर करते हैं। अभा दिगंबर जैन महासभा, श्री दिगम्बर जैन महासमिति और जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के प्रतिनिधि के रूप में इंदौर से टीके मंजु वेद पुत्री प्रियंका जैन के साथ परिवार सहित इस कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं।

रविवार को स्थानीय कार्यक्रम में विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी द्वारा उन्हें सम्मानित कर विदाई दी गई तथा इंदौर स्थित श्रमणाचार्य श्री विभव सागर जी,अंतर्मुखी मुनिश्री पूज्य सागर जी महाराज और मुनिश्री सुयश सागर जी महाराज ने वेद दंपत्ति को आशीर्वाद दिया। समाज श्रेष्ठी संजय किरण गोधा, राकेश ज्योति पाटनी, प्रदीप साधना, झांझरी, नरेश अनिता सेठिया, गजेंद्र सीमा सेठी, नीता राजेश जैन, रेखा संजय जैन, कमलेश जैन, समाज सेवी डॉ. जिनेंद्र जैन, राजेश दद्दु ने स्वागत कर विदाई दी व सुखद यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी।

निःशुल्क चिकित्सा व परामर्श शिविर 7 मई को: नैनवा में लगाया जाएगा शिविर
सकल दिगंबर जैन बीसपंथ दिगंबर जैन समाज नैनवा द्वारा एक दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा व परामर्श शिविर 7 मई को आहुत किया गया है। जिसमें डॉक्टर द्वारा सभी प्रकार की जांच की जाएगी। औषधि समाज द्वारा निःशुल्क दी जाएगी। नैनवा से अभिषेक जैन लुहाड़िया की यह खबर…

नैनवा। मानव सेवा ही ईश्वर की सच्ची उपासना है एवं जैन धर्म का प्रमुख सिद्धांत है। परस्परो ग्रहों जीवानाम जियो और जीने दो को चरितार्थ करते हुए सकल दिगंबर जैन बीसपंथ दिगंबर जैन समाज नैनवा द्वारा एक दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा व परामर्श शिविर 7 मई को आहुत किया गया है। जिसमें डॉक्टर द्वारा सभी प्रकार की जांच की जाएगी। औषधि समाज द्वारा निःशुल्क दी जाएगी। नैनवा दिगंबर जैन समाज के प्रवक्ता महावीर जैन सरावगी ने बताया कि यह शिविर दोपहर 12 से 4 बजे तक श्री शांति वीर जैन धर्मस्थल बस स्टैंड पर होगा।

जिसका रजिस्ट्रेशन दोपहर 12 से 1 बजे तक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सभी चिकित्सक दोपहर 1 बजे से 4 तक अपनी सेवाएं देंगे। इस शिविर में सेवा देने के लिए डॉ. रामचंद्रन बेंगलुरु स्पेशलिस्ट सर्जन स्पाइन हड्डी, डॉ. विवेक नीमच नेत्र विशेषज्ञ, डॉ. योगेश दंत रोग विशेषज्ञ अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे।