Ramganj Mandi – श्रीफल जैन न्यूज़

आदिनाथ भगवान के मंदिर का द्वार का किया उद्घाटन: साध्वी लयस्मिता जी एवं साध्वी मृगावती जी निश्रा में द्वार उद्घाटन का लाभ पारख परिवार ने लिया
शहर के बाजार नं. 3 में बने भव्य एवं आलोकिक भगवान आदिनाथ के शिखर बंध मंदिर के प्रतिष्ठा महोत्सव के बाद गुरुवार को सुबह 7 बजे पूर्ण विधि विधान से जैन श्वेताम्बर समाज की वरिष्ठ साध्वी लयस्मिताजी साध्वी मृगावतीजी आदि ठाणा आठ की पावन निश्रा में संपन्न हुआ। रामगंजमंडी से पढ़िए, अभिषेक जैन लुहाड़िया की यह खबर…

रामगंजमंडी। शहर के बाजार नं. 3 में बने भव्य एवं आलोकिक भगवान आदिनाथ के शिखर बंध मंदिर के प्रतिष्ठा महोत्सव के बाद गुरुवार को सुबह 7 बजे पूर्ण विधि विधान से जैन श्वेताम्बर समाज की वरिष्ठ साध्वी लयस्मिताजी साध्वी मृगावतीजी आदि ठाणा आठ की पावन निश्रा में संपन्न हुआ। मंदिर की प्रतिष्ठा के बाद पूरे समाज जनों और शहर के लोगों के दर्शन और पूजा के लिए गुरुवार को द्वार उद्घाटन के लाभार्थी हुलासमल, सुधीर कुमार, अजीत कुमार, राजकुमार पारख परिवार को समाज के लोग बैंड बाजे और ढोल लेकर उनके निवास स्थान बाजार नं. 7 में पहुंचे। समाजजनों एवं साध्वी मंडल की उपस्थिति में श्रीआदिनाथ जैन श्वेतांबर अध्यक्ष राजकुमार पारख ने आदिनाथ मंदिर के मुख्य द्वार एवं मूल गंभारे के ताले खोले, और मूल गंभारे के अंदर मोर पंख से उनकी पत्नी विजीता पारख और अजीत पारख की पत्नी सारिका पारख ने पूरी साफ सफाई की और मंदिर परिसर और मूल गंभारे की सफाई की। इसके बाद सभी समाज जनों ने भगवान के दर्शन, पक्षाल और पूजा अर्चना की।

सकल श्वेताम्बर समाज की नवकारसी

द्वार उद्घाटन के बाद पूरे श्वेताम्बर समाज की मंदिर की भोजनशाला में नवकारसी का आयोजन हुआ। जिसके लाभार्थी अशोक कुमार, अमन कुमार, सोनिका गांधी परिवार रहे। श्रीआदिनाथ जैन श्वेताम्बर श्री संघ ट्रस्ट के अध्यक्ष राजकुमार पारख ने बताया कि प्रतिष्ठा महोत्सव के 5 दिन तक चले भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव के बाद द्वार उद्घाटन में विजय कुमार छाजेड़, सुभाष बापना, दिलीप तिल्लानी, सुशील गोखरू, राजेन्द्र रांका, राजेश लोढ़ा, सुधीर पारख, अजीत पारख, सन्तोष चोपड़ा, कोमलचंद बोथरा, सुरेन्द्र रांका, धर्मचंद सख़लेचा, अशोक गुंदेचा, पारस सेठी, सुरेन्द्र बापना, यशवंत बापना, गौरव बापना, मनीष जी शाह सूरत वाले, रवि बापना, अमन गांधी, विनोद दोशी, प्रमोद दोशी, मोहित छाजेड़, अभिषेक बम, गजेन्द्र छाजेड़, विपिन भाई, टीनू पतीरा, गौतम मोरावाल, विकास छाजेड़, श्रेयांस पारख, प्रखर पारख, कमल छाजेड़, महिदपुर की डिम्पल चोपड़ा, नारायणगढ़ की सुनीता बोहरा, अभय बोहरा सहित समाज की सैकड़ों महिला मंडल की महिलाएं उपस्थित रही।

मन्नत को पूरा किया

भगवान आदिनाथ के मंदिर से प्रतिमाओं का उत्थापन 5 जून को हुआ था तब से प्रतिष्ठा होने तक और मंदिर का भव्य निर्माण की भावना रखकर चप्पल जूते छोड़कर नंगे पांव रहने की मन्नत मानने वाले श्रीसंघ के विनोद दौसी को समाजजनों ने गुरुवार को ससम्मान चप्पल पहनाकर उनकी मन्नत को पूरा किया। प्रतिष्ठा महोत्सव में राजमल आईल मील परिसर देने पर पवन धाकड़ एवं स्वादिष्ट भोजन बनाने वाले भाया हलवाई का सम्मान श्रीसंघ ट्रस्ट ने किया।

रामगंजमंडी के ऐतिहासिक आदिनाथ भगवान का प्रतिष्ठा महोत्सव : राष्ट्रीय रत्न खरतरगच्छाधिपति का मंगल प्रवेश 12 अप्रैल को
शहर के बाजार नंबर 3 में बन रहे आदिनाथ मंदिर की प्रतिष्ठा का समय अब नजदीक आ गया है। मंदिर निर्माण का कार्य भी युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। श्रीआदिनाथ जैन श्वेतांबर श्रीसंघ अध्यक्ष राजकुमार पारख ने बताया कि मंदिर पूरा बनकर तैयार हो चुका है। रामगंजमंडी से पढ़िए, अभिषेक जैन लुहाड़िया की यह खबर…

रामगंजमंडी। शहर के बाजार नंबर 3 में बन रहे आदिनाथ मंदिर की प्रतिष्ठा का समय अब नजदीक आ गया है। मंदिर निर्माण का कार्य भी युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। श्रीआदिनाथ जैन श्वेतांबर श्रीसंघ अध्यक्ष राजकुमार पारख ने बताया कि मंदिर पूरा बनकर तैयार हो चुका है। अंतिम दौर में मंदिर परिसर के सिंह द्वार जो 26 फुट ऊँचा बनेगा, उसका कार्य चल रहा है। यह कार्य अगले 7 दिन में पूरा होने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। रामगंजमंडी की प्रतिष्ठा करवाने राष्ट्रीय रत्न खरतरगच्छाधिपति ने जैसलमेर से 9 मार्च को विहार किया। इस दौरान गुरुदेव ने बाड़मेर में आराधना भवन का शिलान्यास किया और पाली के पास करमावास में एक मंदिर की प्रतिष्ठा करवाई। शुक्रवार को आचार्य मणिप्रभ सुरीश्वरजी भीलवाड़ा के पास मांडल पहुंचे। रामगंजमंडी श्रीसंघ की ओर से पूर्व पार्षद साक्षी पारख, श्रेयांस पारख, गौरव बापना, सुशील गोखरू, विजय चोपड़ा ने मांडल पहुंचकर गुरुदेव के दर्शन किए और रामगंजमंडी मंदिर की प्रतिष्ठा महोत्सव की पत्रिका (आमंत्रण) भेंट की एवं प्रतिष्ठा महोत्सव के लिए मार्गदर्शन प्राप्त किया।

12 अप्रैल को सुबह 8 बजे होगा मंगल प्रवेश

मांडल से आई पूर्व पार्षद साक्षी पारख एवं सुशील गोखरू ने कहा कि इतने लम्बे विहार के बाद भी आचार्य मणिप्रभ सुरीश्वर के चेहरे पर थकान देखने को नहीं मिली और गुरुदेव रामगंजमंडी पहुंचने के लिये काफी उत्साहित एवं प्रसन्न दिखे। आचार्य 12 अप्रैल को सुबह रामगंजमंडी के नारायण टॉकीज चौराहे से नगर में प्रवेश करेंगे। जहां से गाजे-बाजे के साथ श्रीसंघ उनको बाजार नंबर 3 से होते हुए मंदिर लाएगा। आचार्य मणिप्रभ सुरीश्वर की निश्रा में बना यह मंदिर इतिहास के पन्नों में दर्ज होगा। मांडल, भीलवाड़ा और ब्यावर के उपस्थित लोगों से मणिप्रभ सुरीश्वरजी ने कहा कि पुराने मंदिर को उतारकर नया शिखरबद्ध मार्बल का मंदिर मात्र 8 महीनों में घिसाई तक करवा कर रामगंजमंडी के राजकुमार पारख ने इतिहास रच दिया। जबकि राजकुमार पारख की बेटी साक्षी पारख, गौरव बापना, विजय चोपड़ा, श्रेयांस पारख ने इसे गुरुदेव की पावन निश्रा और समय समय पर मिले मार्गदर्शन से इतनी कम अवधि में मंदिर का बनना बताया।

प्रतिष्ठा महोत्सव में होंगे कई धार्मिक आयोजन

शहर में 12 से 15 अप्रैल को प्रतिष्ठा महोत्सव में आचार्य मणिप्रभ सूरीश्वरजी के प्रवचन, कई तरह की पूजा, हवन, दादावाड़ी की वार्षिक ध्वजा एवं तीनों दिन राजकमल आइल मिल में मोहित बोथरा प्रसिद्ध गायक कलकत्ता, अरिहंत कांकरिया प्रसिद्ध गायक ब्यावर की भजन संध्या होगी। वहीं 14 अप्रैल को मोटीवेशन स्पीकर शांतिभाई गोलेच्छा बम्बई वालों का कार्यक्रम भी होगा। 12 अप्रैल को गाँव सांझी में बाड़मेर की सोनू वडेरा अपनी प्रस्तुति देंगी।

सजने लगा राजकमल आइल मील

कार्यक्रम में व्यवस्था करने वाले मेघा टेन्ट हाउस के सागर शर्मा के की ओर से 1 अप्रैल से ही कार्यक्रम स्थल पर राजकुमार पारख के निर्देशन में तैयारियां शुरू कर दी है। जिसके तहत 35 फिट ऊँचा डोम और 40 फिट चौड़ा हेरिटेज मैन गेट आदि का कार्य शुरू कर चल रहा है एवं रामगंजमंडी के बाजारों में मणिप्रभ सूरीश्वर के आगमन पर स्वागत और अभिनंदन के बड़े-बड़े होर्डिंग एवं कटआउट की भरमार दिखने लगी है। श्रीसंघ अध्यक्ष राजकुमार पारख ने कहा कि 12 अप्रैल को दोपहर में 2 बजे श्रीआदिनाथ जैन मंदिर में वार्ता होगी। जिसमें खरतरगच्छाधीपति संबोधित करेंगे।

समाज के प्रति योगदान को किया याद : समाजसेवी भामाशाह माणकचंद कटारिया की तृतीय पुण्यतिथि पर शरबत एवं ठंडाई वितरण
उदारमना व्यक्तित्व एवं समाजसेवी भामाशाह श्रेष्ठी स्वर्गीय माणकचंद कटारिया की तृतीय पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर हर वर्ष की भांति उनके पुत्र महेश कटारिया (शंकरलाल माणकचंद परिवार) के सौजन्य से शरबत एवं ठंडाई का वितरण किया गया। पढ़िए अभिषेक जैन लुहाड़िया की रिपोर्ट…

रामगंजमंडी। उदारमना व्यक्तित्व एवं समाजसेवी भामाशाह श्रेष्ठी स्वर्गीय श्री माणकचंद कटारिया की तृतीय पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर हर वर्ष की भांति उनके पुत्र महेश कटारिया (शंकरलाल माणकचंद परिवार) के सौजन्य से शरबत एवं ठंडाई का वितरण किया गया। इस आयोजन में ग्रेन एंड सीड्स मर्चेंट एसोसिएशन, रामगंजमंडी के समस्त व्यापारीगण, भारत विकास परिषद के सदस्य तथा नगर के समाजबंधुओं का विशेष सहयोग रहा।

चित्र के समक्ष दी गई श्रद्धांजलि

कार्यक्रम की शुरुआत काका साहब के चित्र के समक्ष श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। इस दौरान उनके पुत्र महेश कटारिया, कटारिया परिवार के सदस्य, भारत विकास परिषद के सदस्य, ग्रेन एंड सीड्स मर्चेंट एसोसिएशन के व्यापारी बंधु, समाजसेवी एवं पद्मावती महिला मंडल की सदस्याएं उपस्थित रहीं।पद्मावती ग्रुप की सभी सदस्यों ने काका साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें सच्ची विनयांजलि अर्पित की।

वक्ताओं ने किया जीवन योगदान का स्मरण

भारत विकास परिषद के प्रकाश धारीवाल ने काका साहब के योगदान को याद करते हुए कहा कि उनका समाज के प्रति योगदान अविस्मरणीय है। उन्होंने कहा कि उनके संस्कारों की झलक उनके पुत्र श्री महेश कटारिया में स्पष्ट रूप से दिखाई देती है। संजय पतीरा ने कहा कि काका साहब का जीवन आदर्श रहा है। उनके संस्कारों से प्रेरित होकर उनका परिवार प्रतिवर्ष समाजहित में कार्य करता है। उन्होंने बताया कि प्रथम पुण्यतिथि पर परिवार द्वारा नेत्र शिविर का आयोजन भी किया गया था। परिवार की सरलता इस बात से स्पष्ट होती है कि वे प्रत्येक कार्य में व्यापार संघ, समाज एवं भारत विकास परिषद के सहयोग से आयोजन करते हैं।

श्रद्धासुमन अर्पित

वरिष्ठ व्यापारी राजकुमार बोथरा ने भी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि काका साहब को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनका व्यक्तित्व सदैव प्रेरणादायी रहेगा। अंत में उपस्थित सभी जनों ने काका साहब को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

भामाशाह श्रेष्ठी माणकचन्द कटारिया की तृतीय पुण्यतिथि : स्टेशन चौराहा पर होगा शर्बत एवं ठंडाई का वितरण
भामाशाह श्रेष्ठी उदारमना व्यक्तित्व के धनी माणकचन्द कटारिया की तृतीय पुण्यतिथि पर शरबत एवं ठंडाई पिलाई जाएगी। कटारिया साहब का व्यक्तित्व एक ऊर्जावान व्यक्तित्व था उनकी स्मृति उनके कार्य को कोई भूला नहीं सकता। रामगंजमंडी से पढ़िए, अभिषेक जैन लुहाड़िया की यह खबर…

रामगंजमंडी। भामाशाह श्रेष्ठी उदारमना व्यक्तित्व के धनी माणकचन्द कटारिया की तृतीय पुण्यतिथि पर शरबत एवं ठंडाई पिलाई जाएगी। कटारिया साहब का व्यक्तित्व एक ऊर्जावान व्यक्तित्व था उनकी स्मृति उनके कार्य को कोई भूला नहीं सकता। उनके योगदान को अक्षुण्ण रखने के लिए प्रतिवर्ष उनकी पुण्यतिथि पर आयोजित किया जाता है। 27 मार्च को धानमंडी के वरिष्ठ व्यापारी काका साहब स्व.श्री माणकचंद कटारिया की तृतीय पुण्यतिथि पर शरबत ठंडाई वितरण का कार्यक्रम दोपहर 2 बजे से स्टेशन चौराहे पर रखा गया है। यह आयोजन उनके पुत्र महेश जैन संबंधित फर्म-शंकरलाल माणकचंद जैन के सौजन्य से होगा। एवं ग्रेन एंड सीड्स मर्चेंट एसोसिएशन और भारत विकास परिषद, रामगंजमंडी, सभी के सहयोग से होगा। आयोजकों ने अपील की है सच्चे अर्थों में आप सभी की उपस्थिति काका साहब के प्रति सच्ची विनयांजलि होगी।

आज रामगंजमंडी में पुनः मुनिद्वय का मंगल प्रवेश : आचार्य श्री समयसागर जी महाराज की महत्ती कृपा से नगर को पुनः मिला संत सान्निध्य
पूज्य मुनि श्री 108 निष्पक्षसागर जी महाराज एवं पूज्य मुनि श्री 108 निस्पृहसागर जी महाराज का आज प्रातः रामगंजमंडी में मंगल प्रवेश होगा। मुनिद्वय के आगमन को लेकर जैन समाज सहित नगर के श्रद्धालुओं में अत्यंत हर्ष और उत्साह का वातावरण बना हुआ है। पढ़िए अभिषेक जैन लुहाड़िया की रिपोर्ट..

रामगंजमंडी। परम पूज्य आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज की परंपरा में साधना कर रहे तथा आचार्य श्री 108 समयसागर जी महाराज के आशीर्वाद से तप-आराधना में निरंतर रत पूज्य मुनि श्री 108 निष्पक्षसागर जी महाराज एवं पूज्य मुनि श्री 108 निस्पृहसागर जी महाराज का आज प्रातः रामगंजमंडी में मंगल प्रवेश होगा। मुनिद्वय के आगमन को लेकर जैन समाज सहित नगर के श्रद्धालुओं में अत्यंत हर्ष और उत्साह का वातावरण बना हुआ है।

मुनिद्वय हाल ही में रामगंजमंडी से विहार कर चंद्रोदय तीर्थ चांदखेड़ी पधारे थे, जहाँ भगवान श्री 1008 आदिनाथ जन्म कल्याणक महोत्सव के अवसर पर आयोजित दो दिवसीय भव्य धार्मिक कार्यक्रमों में उन्होंने श्रद्धालुओं को धर्मोपदेश प्रदान कर धर्म प्रभावना की। महोत्सव के कार्यक्रम सम्पन्न होने के पश्चात अब मुनिद्वय पुनः रामगंजमंडी पधार रहे हैं।

आज प्रातः नगर के श्रद्धालु कमल फिलिंग से मुनिद्वय की भव्य अगवानी करेंगे। इसके पश्चात मुनिश्री का नगर में शोभायात्रा स्वरूप नगर भ्रमण करवाया जाएगा तथा उन्हें शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर ले जाया जाएगा। मंदिर में धर्मसभा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें मुनिद्वय के सान्निध्य में श्रद्धालुओं को धर्मोपदेश का लाभ प्राप्त होगा। धर्मसभा के पश्चात मुनिद्वय की आहारचर्या संपन्न होगी।

उल्लेखनीय है कि रामगंजमंडी में मुनिद्वय के सान्निध्य में उनके विहार से पूर्व 16 दिवसीय अखंड जाप अनुष्ठान का शुभारंभ हुआ था, जो निरंतर जारी है। इस अनुष्ठान की पूर्णाहुति आगामी 20 मार्च को संपन्न होगी।

ज्ञात हो कि पूर्व में रामगंजमंडी जैन समाज के प्रतिनिधिमंडल ने मध्यप्रदेश के सिद्धक्षेत्र मुक्तागिरी में विराजमान परम पूज्य आचार्य श्री समयसागर जी महाराज के श्रीचरणों में विनम्र निवेदन किया था कि रामगंजमंडी क्षेत्र को संत सान्निध्य का सौभाग्य प्रदान करें। आचार्य श्री की असीम अनुकम्पा से नगर को मुनिद्वय का यह मंगल प्रवास प्राप्त हो रहा है, जिसे समाज अत्यंत पुण्यदायी अवसर के रूप में देख रहा है।

मुनिराजों का भानपुरा से हुआ मंगलविहार : रामगंजमंडी नगर में आगमन की संभावना से क्षेत्रवासी हर्षित
आचार्य श्री विद्यासागरजी महाराज एवं आचार्य श्री समयसागरजी महाराज के शिष्य मुनिश्री निष्पक्ष सागर जी एवं मुनि श्री निस्पृह सागर जी महाराज का मंगल विहार गुरुवार को सुबह हुआ। महाराज श्री संघ का प्रातः बेला में मंगल विहार भानपुरा से हुआ और गुरुवार की आहार चर्या नीमथुर में होगी। रामगंजमंडी से पढ़िए, अभिषेक जैन लुहाड़िया की यह रिपोर्ट…

रामगंजमंडी। आचार्य श्री विद्यासागरजी महाराज एवं आचार्य श्री समयसागरजी महाराज के शिष्य मुनिश्री निष्पक्ष सागर जी एवं मुनि श्री निस्पृह सागर जी महाराज का मंगल विहार गुरुवार को सुबह हुआ। महाराज श्री संघ का प्रातः बेला में मंगल विहार भानपुरा से हुआ और गुरुवार की आहार चर्या नीमथुर में होगी। शाम को अतिशय क्षेत्र कैथूली में मंगल आगमन होगा।

जिसको लेकर क्षेत्र कमेटी काफी उत्साहित है। अगवानी की तैयारी भव्यता के साथ की जा रही है। क्षेत्र आगमन से नगरवासियों में हर्ष की लहर है। संभावना व्यक्त की जा रही है कि नगर में भी मंगल आगमन होगा। महाराज श्री संघ का वर्ष 2025 का वर्षायोग भवानीमंडी में हुआ था, जो स्वर्णिम रहा। चातुर्मास के बाद भानपुरा की धरा पर महत्ती धर्म प्रभावना हुई। ऐसा कार्य हुआ जो अविस्मरणीय बन गया।

श्री आदिनाथ भगवान के मंदिर में प्रतिष्ठा महोत्सव 12 अप्रैल को: आचार्य श्री जिनमणि प्रभ सूरीश्वर जी मसा. की निश्रा होगी प्राप्त
मंदिर की प्रतिष्ठा महोत्सव आचार्य श्री जिनमणि प्रभ सूरीश्वर जी मसा का नगर में प्रवेश 12 अप्रैल को होगा। मंदिर निर्माण अंतिम चरण में, श्रद्धालुओं में उत्साह है। रामगंजमंडी से पढ़िए, अभिषेक जैन लुहाड़िया की यह खबर…

रामगंजमंडी। शहर के बाज़ार नं. 3 में स्थित श्री आदिनाथ जैन मंदिर का जीर्णाेद्धार तेजी से चल रहा है। इस मंदिर की भव्यता और सुंदरता दिन प्रतिदिन बढ़ती दिखाई दे रही है, जो जैन समाज के लोगों के साथ शहर और आसपास के ग्रामीण इलाकों से रामगंजमंडी आने वाले हर व्यक्ति को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। लोगों के बीच यह चर्चा का विषय है कि इतने कम समय में इतना भव्य एवं शिखर बंध मंदिर बन रहा है। श्री आदिनाथ जैन श्वेताम्बर श्री संघ अध्यक्ष राजकुमार पारख ने बताया कि अब मंदिर के कार्य को और गति देनी होगी। मंदिर की प्रतिष्ठा जिनके पावन निश्रा में हो रही है, उन आचार्य श्री जिनमणि प्रभ सूरीश्वर जी मसा का नगर में प्रवेश 12 अप्रैल को होगा। इसी बीच होली और ईद के त्योहार आने से बाहर से आए कारीगर अपने-अपने गांव जाएंगे।

मंदिर की प्रतिष्ठा में साध्वियों का सानिध्य

प्रतिष्ठा महोत्सव में छत्तीसगढ़ रत्न गुरुवर्या मनोहर श्रीजी मसा की सुशिष्याएं लयस्मिता श्री जी, अमीवर्षा श्री जी, भव्योदया श्री जी, गुणोदया श्री जी एवं जिन वर्षा श्री जी का पावन सानिध्य प्राप्त होगा। श्री आदिनाथ जैन श्वेताम्बर श्रीसंघ अध्यक्ष राजकुमार पारख, ट्रस्टी सुभाष बापना, ट्रस्टी सुरेंद्र बापना एवं श्रीसंघ ट्रस्ट के सदस्य सुरेंद्र रांका ने मध्यप्रदेश के नरसिंहगढ़ जाकर साध्वी मंडल से विनती की। पारख ने बताया कि लयस्मिता श्री जी ने सन् 1984 में रामगंजमंडी में चातुर्मास किया था। उनकी दीक्षा सन् 1979 में छत्तीसगढ़ में हुई और बड़ी दीक्षा पालीताना में जिन कीर्ति सागर सूरीश्वर जी ने करवाई। अपने 40 वर्ष के संयम जीवन में उन्होंने नागौर, फलोदी, लोहावट, खीचन, नवसारी, झुंझुनू, नागपुर, चंद्रपुर, रतलाम, जावरा और नरसिंहगढ़ में चातुर्मास किए हैं। उनका प्रथम चातुर्मास धमतरी में हुआ था। इस वर्ष का चातुर्मास ग्वालियर में था।

साध्वी मंडल की स्वीकृति

चातुर्मास पूर्ण करके साध्वी मंडल शिवपुरी, गुना, अशोक नगर, ब्यावरा होती हुई रविवार को नरसिंहगढ़ पहुंचीं। रामगंजमंडी प्रतिष्ठा महोत्सव में पधारने की विनती पर साध्वी लयस्मिता जी ने तुरंत स्वीकृति देते हुए कहा कि शिखर पर चढ़ती और लहराती ध्वजा और परमात्मा को विराजमान होता देखना परम सौभाग्यशाली लोगों को मिलता है। अगर जहां प्रतिष्ठा हो रही है उसके नजदीक है तो अवश्य जाना चाहिए।

भानपुरा पीठाचार्य शंकराचार्य का आशीर्वाद भी मिलेगा

प्रतिष्ठा महोत्सव में श्रीसंघ ट्रस्ट अध्यक्ष राजकुमार पारख ने बताया कि संघ की विनती पर ज्योतिर्मठ अवांतर भानपुरा पीठ के जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्रीज्ञानानंद जी तीर्थ का प्रतिष्ठा महोत्सव में 14 अप्रैल को परमात्मा के वरघोड़े (जुलूस) और प्रवचन में रामगंजमंडी के लोगों को आशीर्वाद प्राप्त होगा।

शांतिनाथ भगवान के दर्शन कर गुरुदेव हुए गदगद : मुनि श्री अर्जित सागर महाराज का रामगंजमंडी में मंगल प्रवेश
परम पूज्य आचार्य श्री देवनंदी गुरुदेव के परम शिष्य मुनि श्री अर्जित सागर महाराज का रामगंजमंडी नगर में मंगल आगमन हुआ। दोपहर की बेला में महाराज श्री ने मोडक से बिहार करते हुए रामगंजमंडी नगर में मंगल प्रवेश किया। इस दौरान मार्ग में खैराबाद दिगंबर जैन मंदिर में भी दर्शन किए। नगर सीमा में प्रवेश करते ही जगह-जगह गुरुदेव का पाद प्रक्षालन एवं मंगल आरती कर भावभीनी अगवानी की गई। पढ़िए अभिषेक जैन लुहाड़िया की रिपोर्ट…

रामगंजमंडी। परम पूज्य आचार्य श्री देवनंदी गुरुदेव के परम शिष्य मुनि श्री अर्जित सागर महाराज का रामगंजमंडी नगर में मंगल आगमन हुआ। दोपहर की बेला में महाराज श्री ने मोडक से बिहार करते हुए रामगंजमंडी नगर में मंगल प्रवेश किया। इस दौरान मार्ग में खैराबाद दिगंबर जैन मंदिर में भी दर्शन किए। नगर सीमा में प्रवेश करते ही जगह-जगह गुरुदेव का पाद प्रक्षालन एवं मंगल आरती कर भावभीनी अगवानी की गई।

महाराज श्री के मंगल विहार में सुनील जैन चाचा, महेश कटारिया, हार्दिक कटारिया, दर्पक कटारिया, नितिन जैन, भूपेंद्र जैन, शुभम जैन सहित अनेक श्रावकों ने सहभागिता प्रदान की।

गुरुदेव ने महावीर दिगंबर जैन मंदिर के दर्शन किए, तत्पश्चात श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर पधारे। मंदिर के प्रवेश द्वार पर संरक्षक अजीत सेठी, अध्यक्ष दिलीप विनायका, उपाध्यक्ष कमल लुहाड़िया, कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र लुहाड़िया, रमेश विनायका सहित मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने मंगल पाद प्रक्षालन एवं आरती कर गुरुदेव की अगवानी की। इसके पश्चात महाराज श्री ने जिनालय के दर्शन किए तथा मंदिर की परिक्रमा करते हुए प्रतिमाओं को एकटक निहारा।

महाराज श्री ने मूलनायक शांतिनाथ भगवान को अतिशययुक्त बताते हुए कहा कि यहां की प्रतिमाओं के दर्शन से मन गदगद हो गया और पैदल चलने की सारी थकान दूर हो गई। उन्होंने मंदिर समिति एवं समाज की भक्ति की सराहना करते हुए कहा कि यहां हुए अनेक चातुर्मासों के संस्कार आज भी पल्लवित होते हुए दिखाई देते हैं।

महाराज श्री के त्याग की बात करें तो उन्होंने नमक, तेल, घी, शक्कर, मुनक्का का त्याग कर रखा है। इसके साथ ही दूध एवं दूध से बनी वस्तुओं, फल, हरी सब्जी तथा गेहूं का भी आजीवन त्याग दीक्षा के समय ही कर दिया था, जो पंचम काल में अद्भुत तपस्या मानी जाती है।

गुरुदेव को आगामी समय में नासिक स्थित णमोकार तीर्थ जाना है, जहां फरवरी माह में भव्य पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव आयोजित होने जा रहा है। यह तीर्थ वर्तमान में लगभग 700 किलोमीटर दूर है। इस महोत्सव में 400 से अधिक पिच्छिका धारी साधुओं के पहुंचने की संभावना है तथा लगभग तीन हजार प्रतिमाओं का पंचकल्याणक संपन्न होगा।

गुरुवार प्रातः बेला में महाराज श्री के मंगल प्रवचन एवं मंगल आहारचर्या का आयोजन किया जाएगा।

नेत्र शिविर संपन्न : 80 मरीज ऑपरेशन के लिए कोटा रवाना
भारत विकास परिषद द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी आयोजित किया गया नेत्र शल्य एवं चिकित्सा शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस वर्ष यह शिविर प्रायोजक सुरेश कुमार एवं सिद्धार्थ कुमार बाबरिया (दौतड़ा वाले) द्वारा अपने स्वर्गीय पूज्य पिता कस्तूरचंद बाबरिया एवं स्वर्गीय माता धापूबाईजी बाबरिया की पावन स्मृति में आयोजित किया गया। पढ़िए अभिषेक जैन लुहाड़िया की रिपोर्ट…

रामगंजमंडी। भारत विकास परिषद द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी आयोजित किया गया नेत्र शल्य एवं चिकित्सा शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस वर्ष यह शिविर प्रायोजक सुरेश कुमार एवं सिद्धार्थ कुमार बाबरिया (दौतड़ा वाले) द्वारा अपने स्वर्गीय पूज्य पिता कस्तूरचंद बाबरिया एवं स्वर्गीय माता धापूबाईजी बाबरिया की पावन स्मृति में आयोजित किया गया।

शिविर का शुभारंभ

शिविर का शुभारंभ प्रशांत जैन आचार्य द्वारा मंगलाष्टक एवं णमोकार महामंत्र के उच्चारण के साथ किया गया। इसके पश्चात दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम को विधिवत प्रारंभ किया गया। इस अवसर पर शिविर के प्रायोजक श्री सुरेश कुमार, श्री सिद्धार्थ कुमार बाबरिया एवं उनके परिवार का सम्मान किया गया।

ओपीडी एवं रोगियों की जांच

नेत्र चिकित्सा शिविर में कुल 683 मरीजों की ओपीडी रही। मरीजों की नेत्र जांच कोटा भारत विकास परिषद के वरिष्ठ नेत्र विशेषज्ञ डॉ. राहुल गर्ग एवं उनकी सहयोगी टीम द्वारा की गई। जांच के उपरांत मोतियाबिंद के 256 एवं नाखून के 11, कुल 267 मरीजों को ऑपरेशन योग्य पाया गया।

ऑपरेशन के लिए मरीजों की रवानगी

चयनित मरीजों में से लगभग 80 मरीजों को आज भारत विकास परिषद कोटा की बस द्वारा ऑपरेशन के लिए कोटा रवाना किया गया। शेष मरीजों के ऑपरेशन आगामी तीन दिनों में पूर्ण किए जाएंगे।

परिषद पदाधिकारियों की जानकारी

भारत विकास परिषद के संजय पतीरा एवं सुनील जैन ने बताया कि परिषद प्रतिवर्ष नेत्र शल्य चिकित्सा शिविर आयोजित करती है। इस वर्ष का यह शिविर विशेष रूप से ऐतिहासिक रहा, क्योंकि विगत छह दिनों में रामगंजमंडी क्षेत्र में दो अन्य नेत्र शल्य चिकित्सा शिविर आयोजित हो चुके थे। इसके बावजूद बड़ी संख्या में मरीजों ने भारत विकास परिषद पर विश्वास जताते हुए उपचार हेतु परिषद को ही चुना, जो परिषद के प्रति क्षेत्रवासियों के गहरे विश्वास को दर्शाता है।

आगामी शिविरों की घोषणा

उन्होंने बताया कि आगामी तीन वर्षों के लिए गुप्त प्रायोजकों द्वारा नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित करने की स्वीकृति प्रदान की गई है, जिससे भविष्य में भी जरूरतमंदों को लाभ मिलता रहेगा। शिविर में विभिन्न धार्मिक संस्थाओं, व्यापारिक संगठनों एवं सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और आयोजन को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया।

ऐतिहासिक और भव्य आयोजन के साक्षी बने श्रद्धालु : आचार्य श्री प्रज्ञासागर महाराज के सानिध्य में निकली पदयात्रा
आचार्य श्री प्रज्ञासागर महाराज के सानिध्य में कोटा से स्वास्तिधाम तक निकली जिनधर्म प्रभावना पदयात्रा ने न केवल जिनशासन की प्रभावना दिखाई, बल्कि हरित क्रांति का संदेश भी दिया। इस भव्य पदयात्रा का मुख्य संयोजन मिथुन मित्तल और रामगंजमंडी नगर के युवा कार्यकर्ताओं ने किया। पढ़िए अभिषेक जैन लुहाड़िया की रिपोर्ट…

रामगंजमंडी। परम पूज्य पर्यावरण संरक्षक एवं तपोभूमि प्रणेता आचार्य श्री प्रज्ञासागर महाराज के सानिध्य में कोटा से स्वास्तिधाम तक निकली जिनधर्म प्रभावना पदयात्रा ने न केवल जिनशासन की प्रभावना दिखाई, बल्कि हरित क्रांति का संदेश भी दिया। इस भव्य पदयात्रा का मुख्य संयोजन मिथुन मित्तल और रामगंजमंडी नगर के युवा कार्यकर्ताओं ने किया।

अविस्मरणीय पदयात्रा का अनुभव

पदयात्रा के दौरान शामिल श्रद्धालुओं ने कहा कि यह एक ऐसा पल था जिसे वे कभी नहीं भूल पाएंगे। पैदल चलने के बावजूद थकान महसूस नहीं हुई और भक्त भक्ति और नृत्य के माध्यम से यात्रा का आनंद लेते रहे। पदयात्रा में भोजन और आवास की व्यवस्थाएं किसी शादी समारोह जैसी की गईं। प्रत्येक रुकावट स्थल पर धर्मशाला के बजाय रिसोर्ट जैसी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं।

गुरु और श्रद्धालुओं का दिव्य मिलन

पदयात्रा के दौरान गणिनी गुरु मां आर्यिका स्वस्तिभूषण माताजी स्वयं संघ सहित आचार्य श्री के स्वागत के लिए जहाजपुर कस्बे में उपस्थित हुईं। जगह-जगह स्वागत द्वार और तोरण द्वार से आगवानी की गई। भक्तों ने भक्ति में झूमते हुए गुरु का आशीर्वाद प्राप्त किया

स्वस्तिधाम तीर्थ पर महिला शक्ति ने मंगल कलश लेकर गुरुदेव का भव्य स्वागत किया। क्षेत्र समिति द्वारा भी ऐतिहासिक आगवानी की गई, जिसे स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज किया जाएगा।

जिनधर्म प्रभावना में आचार्य श्री का योगदान

गणिनी गुरु मा स्वस्तिभूषण माताजी ने कहा कि जिनधर्म की प्रभावना में आचार्य श्री का बड़ा योगदान है। उन्होंने पुरानी स्मृतियों को साझा करते हुए बताया कि आचार्य श्री के मार्गदर्शन में भक्तों ने पदयात्रा में सहभागिता की और इस दिव्य आयोजन का आनंद लिया।

आचार्य श्री 108 प्रज्ञासागर महाराज ने कहा कि जो सरल होता है वह तरल होता है, और जो तरल होता है वह शुद्ध बहाव में होता है। उन्होंने प्रज्ञासागर नाम के महत्व को बताते हुए कहा कि साधना के द्वारा ऊँचाइयाँ छूना और अनुकरणीय बनना संभव है।

पदयात्रा का समापन

शनिवार की बेला में पदयात्रा का समापन हुआ। प्रातः श्रीजी का अभिषेक और शांतिधारा संपन्न हुई। इसके बाद आहारचर्या, दीप प्रज्वलन, चित्र अनावरण और मंगलाचरण किया गया। पदयात्रा में विशेष सहयोग देने वाले भक्तों का सम्मान किया गया और आसपास के क्षेत्र से आए भक्तों ने गुरुवर से आशीर्वाद प्राप्त किया।

आचार्य श्री ने अपने मंगल प्रवचन में कहा कि श्रद्धालुओं ने जहाजपुर पदयात्रा में स्वर्ण कलश बनकर इसे पूर्णता प्रदान की है।