purnahuti – श्रीफल जैन न्यूज़

सिद्ध चक्र महामंडल विधान का हवन पूर्णाहुति के साथ समापन : आचार्य श्री विनिश्चय सागर महाराज ने हवन के महत्व, भाव-क्रिया समन्वय और धर्म के प्रति एकाग्रता पर दिया मार्गदर्शन
रामगंजमंडी में सिद्ध चक्र महामंडल विधान का समापन रविवार को श्री जी के अभिषेक, शांति धारा और हवन पूर्णाहुति के साथ सम्पन्न हुआ। आचार्य श्री 108 विनिश्चय सागर महाराज ने हवन का अर्थ और उद्देश्य समझाया, साथ ही पूजा और भाव के समन्वय, धर्म के लिए एकाग्रता, तथा कर्म सिद्धांत पर महत्वपूर्ण संदेश दिए। पढ़िए पूरी रिपोर्ट…

रामगंजमंडी में गत दिनों से चल रहे सिद्ध चक्र महामंडल विधान का भव्य समापन रविवार की बेला में हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत श्री जी के अभिषेक और शांति धारा से हुई, इसके उपरांत नित्य नियम पूजन और हवन पूर्णाहुति संपन्न हुई। इस अवसर पर आचार्य श्री 108 विनिश्चय सागर महाराज ने उपस्थित भक्तों को आशीर्वचन दिए और हवन का सटीक अर्थ बताया। गुरुदेव ने हवन का उद्देश्य स्पष्ट किया और कहा कि हवन का मतलब केवल अग्नि में अरघ अर्पित करना नहीं है, बल्कि यह अपने कर्मों और साधना की समीक्षा करने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि हवन का उद्देश्य शांति, व्यक्तिगत और विश्व शांति दोनों के लिए होना चाहिए।

भाव के साथ क्रिया करने से साधना पूर्ण होती है

उन्होंने अरघ अर्पण के महत्व पर ध्यान देते हुए कहा कि केवल क्रिया करना पर्याप्त नहीं है, इसमें भाव होना अत्यंत आवश्यक है। पूजा और धर्मध्यान में भाव और क्रिया का समन्वय होना चाहिए। भाव के बिना क्रिया औपचारिक मात्र बन जाती है, जबकि भाव के साथ क्रिया करने से साधना पूर्ण होती है। आचार्य श्री ने कहा कि धर्म करने के लिए एकाग्रता अत्यंत आवश्यक है। यदि क्रिया निराकुल भाव से की जाती है, तो उसका वास्तविक फल नहीं मिलता। उन्होंने कहा कि दुनिया में सबसे बड़ी समस्या है समय और काम का संतुलन; यदि हम एक घंटे ध्यान और पूजा में सही भाव और पुरुषार्थ के साथ लगाएं, तो लाखों ऊर्जा का फल प्राप्त कर सकते हैं।

पूजा में द्रव्य और भाव के समन्वय पर भी जोर

गुरुदेव ने पूजा में द्रव्य और भाव के समन्वय पर भी जोर दिया और कहा कि जो लोग वर्षों से पूजा कर रहे हैं, उनसे मार्गदर्शन लेना चाहिए। कोई भी कार्य सरल या कठिन नहीं होता, यह हमारी समझ और अभ्यास पर निर्भर करता है। यदि हम भगवान का नाम बड़े भाव से लेते हैं, तो हमारे कर्मों की निर्जरा होती है।

कर्म सिद्धांत पर चर्चा करते हुए आचार्य श्री ने स्पष्ट किया कि कोई किसी का कर्ता नहीं है। हमारे कर्मों का फल हमें स्वयं भुगतना पड़ता है, और जो बिगड़ा है उसे ही सुधारना होगा।

आचार्य श्री ने हवन को दैनिक करने की आवश्यकता बताई और कहा कि मंदिर में हवन कुंड में बुराइयों को डालकर धर्म अनुराग और शांति का अनुभव होना चाहिए। उन्होंने मोबाइल के बढ़ते उपयोग पर चिंता जताते हुए कहा कि इससे आकुलता बढ़ी है और साधना प्रभावित हुई है।

इस अवसर पर उपस्थित भक्तों ने गुरुदेव के उपदेशों को ध्यानपूर्वक सुना और हवन एवं साधना में भाव, एकाग्रता और पुरुषार्थ का संदेश ग्रहण किया।

सिद्धचक्र महामंडल विधान की हवन के साथ पूर्णाहुति : श्रीजी की भव्य शोभा यात्रा में उमड़े रामगंजमंडीवासी
सिद्ध चक्र महामंडल विधान का समापन मंगलवार को हो गया। श्री जी का अभिषेक, शांतिधारा, नित्य नियम, पूजन किया गया। नित्य नियम, पूजन के बाद विश्व शांति की कामना के लिए हवन किया गया। श्री जी की शोभयात्रा निकली। इसमें श्रदालुजन भक्ति में लीन रहे। जयकारों से शहर का मार्ग गूंज उठा। पढ़िए रामगंजमंडी से अभिषेक लुहाड़िया की यह खबर…

रामगंजमंडी। सिद्धों की आराधना करते हुए सिद्ध चक्र महामंडल विधान का समापन मंगलवार को हो गया। मंगलवार सुबह पंडित जयकुमार जैन निशांत, संतोष जैन शास्त्री एवं आकाश जैन आचार्य के निर्देशन में श्री जी का अभिषेक, शांतिधारा, नित्य नियम, पूजन किया गया। नित्य नियम, पूजन के बाद विश्व शांति की कामना के लिए हवन किया गया। हवन पूर्णाहुति के बाद विधान के आयोजनकर्ता दिलीप कुमार, अरुण कुमार, कमल कुमार, संजय कुमार विनायका एवं विनायका परिवार की ओर से पुण्याह वाचन की क्रिया एवं मंडल पर विसर्जन किया।

ड्रोन से हुई रत्न वृष्टि आकर्षण का केंद्र रही

श्री जी को रथ में विराजमान कर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस भव्य शोभायात्रा में आचार्य श्री के चरण भी चले। नगर में निकली शोभायात्रा अपने आप में अलौकिक थी और नगर का वातावरण धर्ममय बना हुआ था। कुछ समय से चली आई परंपरा के अनुसार रथ को स्वयं हाथों से व्यक्ति खींच रहे थे, वह पुनर्जीवित रही एवं सभी ने अपने हाथों से श्री जी के रथ को खींचा एवं युवा शक्ति नृत्य करते चल रही थी। महिला शक्ति भी भक्ति में भजनों पर झूम रही थी। हर कोई बस प्रभु भक्ति में मगन दिखाई दे रहा था। बग्गी में बैठकर सोधर्म इंद्र दिलीप कुमार विनायका रतन वृष्टि करते दिखाई दे रहे थे। ड्रोन से हुई रत्न वृष्टि भी आकर्षण का केंद्र बिंदु रही।

श्री जी का अभिषेक एवं शांतिधारा की

आचार्य गुरुवर विद्यासागर की जय, जैन धर्म की जय सिद्ध चक्र महामंडल विधान की जय जैसे जयकारों से संपूर्ण वातावरण गुंजायमान था। अनेक भजनों पर श्रद्धालु झूम रहे थे। मानो लग रहा था कि यह शोभायात्रा अहिंसा शांति का संदेश देते हुए जैनत्व का उद्घोष कर रही थी। यह शोभा यात्रा शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गो से होती हुई श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर पहुंची। जहां श्री जी का अभिषेक एवं शांतिधारा की गई।

सहयोगियों और आयोजन कर्ता का किया बहुमान

सोमवार की संध्या बेला में विनायका परिवार ने पंडित जयकुमार जैन निशांत का शब्द सुमन एवं श्रीफल भेंट कर बहुमान किया। इस अवसर पर संतोष जैन शास्त्री का भी अभिनंदन किया गया। इस महामंडल विधान को भक्तिमय बनाने के लिए रामकुमार जैन संगीतकार एवं उनकी टीम का भी अभिनंदन किया गया। विनायका परिवार की ओर से दिलीप कुमार विनायका ने, जिन्होंने भी इस महामंडल विधान में सहयोग दिया एवं सकल दिगंबर जैन समाज का आभार एवं अभिनंदन किया। प्रशांत जैन आचार्य का भी अभिनंदन किया गया।

सम्मान किया और अनुमोदना की

श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर व्यवस्थापक समिति की ओर से दिलीप कुमार विनायका एवं विनायका परिवार का दुपट्टा माला एवं अभिनंदन पत्र भेंट कर स्वागत अभिनंदन किया गया। महावीर दिगंबर जैन मंदिर समिति ने भी उनका बहुमान किया। अभिनंदन पत्र का वाचन राजकुमार जैन गंगवाल महामंत्री श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर ने किया। श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन महिला मंडल ने उनके परिवार का अभिनंदन पत्र एवं माला दुपट्टा पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया एवं उनके कार्य की अनुमोदना की।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियां शिक्षाप्रद रहीं

सम्मान की बेला से पूर्व विनायका परिवार के आवास से महाआरती का आयोजन किया गया। यह महाआरती नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर पहुंची। जगह-जगह इंद्र परिवार का स्वागत किया गया। विगत 8 दिनों में नगर का वातावरण भक्तिमय बना हुआ था। इन 8 दिनों संध्या बेला में हुई सांस्कृतिक प्रस्तुतियां शिक्षाप्रद रहीं एवं प्रस्तुतियों ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा।