procession – श्रीफल जैन न्यूज़

रामगंजमंडी में एकता का अनुपम उदाहरण बनी शोभायात्रा: आदिनाथ जैन श्वेतांबर मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर नगर में उत्साह का माहौल
आचार्य श्री मणिप्रभ सागर महाराज सानिध्य में हो रही आदिनाथ जैन श्वेतांबर मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत निकली भव्य शोभायात्रा एकता का पर्याय बनी, जो सर्वधर्म समभाव का एक प्रत्यक्ष उदाहरण प्रस्तुत कर गई। रामगंजमंडी से पढ़िए, अभिषेक जैन लुहाड़िया की यह खबर…

रामगंजमंडी। आचार्य श्री मणिप्रभ सागर महाराज सानिध्य में हो रही आदिनाथ जैन श्वेतांबर मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत निकली भव्य शोभायात्रा एकता का पर्याय बनी, जो सर्वधर्म समभाव का एक प्रत्यक्ष उदाहरण प्रस्तुत कर गई। यह शोभायात्रा महज श्वेतांबर समाज की नहीं होकर दिगंबर समाज की नहीं होकर सभी धर्म की एक शोभायात्रा बन गई। इस भव्य शोभायात्रा में भानपुरा पीठ के शंकराचार्य श्री दिव्यानंद जी भी सम्मिलित हुए। स्टेशन चौराहे पर जैसे ही यह भव्य शोभायात्रा पहुंची श्री दिव्यानंद जी तीर्थ की आचार्य श्री से उनका समागम हुआ, जो अपने आप में सर्वधर्म समभाव की एक जीवंत कहानी कह रहा था। मानो लग रहा था कि यह आयोजन संपूर्ण रामगंजमंडी का हो गया, हो हर कोई बस प्रभु भक्ति में मगन दिखाई दे रहा था। महिला शक्ति, युवा शक्ति, बुजुर्ग और बच्चे सभी बस भक्ति में मगन दिखाई दे रहे थे। एक ओर उज्जैन से आए भक्त मंडल डमरू बजाते हुए चल रहे थे। पंजाब से आया पाइप बैंड अपनी अलौकिक प्रस्तुति दे रहा था। मानो लग रहा था कि आज साक्षात् अहिंसा शांति का जीवन संदेश परिलक्षित हो रहा हो।

कार्य की सफलता चाहिए तो शत्रु से भी मित्रता करनी चाहिए

जैसे ही यह शोभा यात्रा श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर के समक्ष पहुंची तो दिगंबर जैन समाज के भक्त समूह द्वारा आचार्य श्री को वंदन किया गया एवं जैन श्वेतांबर श्रीसंघ अध्यक्ष श्री राजकुमार पारख का अभिनंदन किया आचार्य श्री ने श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर के भी दर्शन किए और वे जिनालय को देख अभिभूत हुए साध्वी श्री ने भी दिगंबर जैन मंदिर के दर्शन किए एवं मंदिर के बारे में जाना। इसी कड़ी में यह शोभायात्रा महोत्सव स्थल राजकमल ऑयल मिल पर पहुंची, जहां आचार्य श्री के सानिध्य में प्रतिष्ठा की क्रिया के रूप में जाजम बिछाने की क्रिया की गई। इन मांगलिक पलों में भानपुरा पीठ के शंकराचार्य श्री दिव्यानंद तीर्थ ने कहा कि जीवन में अनुकूलता पाने के लिए पुरुषार्थ तो करना ही होगा। यदि हमें कार्य की सफलता चाहिए तो शत्रु से भी मित्रता करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि परोपकार तो करना लेकिन हिंसा से अपने को बचा के रखना। सृष्टि को जहर से बचाना और अपने को भी बचाना। कोई भी कार्य करने के लिए पहले आधार को मजबूत करना होगा आधार मजबूत नहीं होगा तो कोई भी काम टिकाऊ नहीं होगा।

मंदिर की सौंदर्य कला, शिल्प आकर्षक एवं मनमोहक

उन्होंने वृक्षारोपण करने की भी सीख प्रदान की साथ ही उन्होंने कहा आज की शोभायात्रा सर्वधर्म समभाव का एक अनुपम उदाहरण है। अपने-अपने इष्ट की आराधना के साथ जीवन की उत्कृष्टता को आगे बढ़ाए। उन्होंने कहा कि सृष्टि सत्य से समाहित होकर बढ़ती है और दया दान से बढ़ती है दान से दरिद्रता नष्ट होती है धर्म किए बिना लोक परलोक की प्राप्ति नहीं होती। अपने आप में इतिहास की रचना होने जा रही है आचार्य श्री ने मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अंतर्गत कहा कि अपने आप में रामगंज मंडी में इतिहास की रचना होने जा रही है। उन्होंने मंदिर के विषय में कहा कि मंदिर की सौंदर्य कला, शिल्प आकर्षक एवं मनमोहक है। इतना जल्दी यह मंदिर बनकर तैयार हुआ यह बहुत बड़ी बात है।

एक दूसरे को सहयोग देना यही समरसता है

रामगंजमंडी नगर की तारीफ करते हुए कहा कि आज रामगंजमंडी धर्ममय हो चुका है ना कोई धर्म जाति का भेद नहीं रहा। उन्होंने कहा कि यह मंदिर जैन समाज का नहीं संपूर्ण रामगंजमंडी का है संत पर किसी का अधिकार नहीं होता संत सबके हैं संत धर्म के लिए जीता है। नगर ने एकता समन्वय का सुंदर उदाहरण प्रस्तुत किया। एक-दूसरे को सहयोग देना यही समरसता है, परमात्मा को हमें हृदय में बसाना है। हमारी जिंदगी का ड्राइवर भगवान है। हमे हृदय में भगवान को विराजमान करना चाहिए। प्रतिष्ठा महोत्सव पुण्य की टंकी भरने का अवसर लाया है। नब्बे वर्ष में यह अवसर आपके सामने आया है।

भगवान चंद्रप्रभु के चल समारोह में दिखा भक्ति का नजारा : मुनि श्री विनय सागरजी के सानिध्य में हुआ भव्य कार्यक्रम
प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष हुई भगवान चंद्र प्रभु का चल समारोह जैन समाज ने निकाला। आज के दिन पूर्व में महावीरपुरा में भगवान चंद्र प्रभु की मूर्ति निकली थी। जिसको लेकर प्रतिवर्ष आज के दिन ही जैन समाज द्वारा चल समारोह एवं कार्यक्रम किए जाते हैं। डबरा से मनोज जैन नायक की यह रिपोर्ट…

डबरा। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष हुई भगवान चंद्र प्रभु का चल समारोह जैन समाज द्वारा बड़ी धूमधाम के साथ निकाला गया। आज ही के दिन पूर्व में महावीरपुरा में भगवान चंद्र प्रभु की मूर्ति निकली थी। जिसको लेकर प्रतिवर्ष आज के दिन ही जैन समाज द्वारा चल समारोह एवं अन्य कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। यह चल समारोह मुनि श्री विनय सागरजी के सानिध्य में निकाला गया। चल समारोह महावीरपुरा स्थित जैसवाल जैन मंदिर से प्रारंभ हुआ और सभी जैन मंदिरों से होते हुए वापस महावीरपुरा जैन मंदिर पहुंचा।

जगह-जगह जैन समाज के लोगों द्वारा रथ को रोककर पूजा-अर्चना आरती की। चल समारोह महावीरपुरा पहुंचा और वहां अभिषेक के बाद शांतिधारा पाठ किया गया। उसके बाद मुनि श्री विनय सागर महाराज ने प्रवचन दिए। उसके बाद सकल जैन समाज का वात्सल्य भोज रखा गया। जिसमें जैसवाल मंदिर कमेटी के अध्यक्ष सुरेश जैन, मनीष जैन, कैलाश जैन, मंत्री प्रेमचंद कोशाध्यक्ष जैन, मनोज जैन ,राजू जैन, रानू जैन सहित अन्य कई लोग उपस्थित रहे।

महाराज श्री का मंगल प्रवेश मनाया विश्व णमोकार दिवस: उपाध्याय विकसंत सागर जी ने महामंत्र की महत्ता बताई
जैन समाज की ओर से गुरुवार को प्रातः 7.15 बजे जवाहर स्कूल से उपाध्याय विकसंत सागर जी महाराज ससंघ की भव्य अगवानी की गई। जैन भवन तक शोभायात्रा में महिलाएं एक समान साड़ी में मंगल कलश धारणकर जयकारे लगाते हुए चल रही थीं। कुचामनसिटी से पढ़िए, सुभाष पहाड़िया की यह रिपोर्ट…

कुचामनसिटी। जैन समाज की ओर से गुरुवार को प्रातः 7.15 बजे जवाहर स्कूल से उपाध्याय विकसंत सागर जी महाराज ससंघ की भव्य अगवानी की गई। जैन भवन तक शोभायात्रा में महिलाएं एक समान साड़ी में मंगल कलश धारणकर जयकारे लगाते हुए चल रही थीं। इससे वातावरण भक्तिमय हो गया। जैन भवन में उपाध्यक्ष श्री ने णमोकार महामंत्र के महत्व को बताते हुए कहा कि इस महामंत्र में अरिहंत, सिद्ध, आचार्य, उपाध्यक्ष और सर्व साधु की स्तुति की गई है।

इस मंत्र की आराधना सभी देवी देवता भी करते हैं। सुभाष रावका और मनोज पांडया ने बताया कि इस अवसर पर चित्र अनावरण व दीप प्रज्जलन के पुण्यार्जक नेहरी राजकुमार, सुमति पहाडिया परिवार रहे। पद प्रक्षालन के पुण्यार्जक पवनकुमार गोधा, रितुराज गोधा मारोठ वाले रहे। श्री जैन वीर मंडल के सौभागमल गंगवाल के अनुसार विश्व णमोकार दिवस पर समाज ने 11 हजार जाप किए। इसमें समाज के सभी श्रावक-श्राविकाओं ने भाग लिया।

पंच कल्याणक महामहोत्सव जन्माभिषेक भव्य शोभायात्रा सोमवार को : शोभायात्रा महोत्सव स्थल दलाल बाग से प्रारंभ होगी
मुनि श्री विमल सागर जी, मुनि श्री अनंत सागर जी ससंघ के सानिध्य में एवं वाणीभूषण, प्रतिष्ठा सम्राट विनय भैया के कुशल निर्देशन में 6 अप्रैल सोमवार को प्रातःकाल सुबह 6:40 बजे भगवान का अवतरण (जन्म) होगा। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…

इंदौर। आचार्य श्री विद्यासागर जी, नवाचार्य श्री समय सागर जी महाराज के पावन आशीर्वाद से मुनि श्री विमल सागर जी, मुनि श्री अनंत सागर जी ससंघ के सानिध्य में एवं वाणीभूषण, प्रतिष्ठा सम्राट विनय भैया के कुशल निर्देशन में 6 अप्रैल सोमवार को प्रातःकाल सुबह 6:40 बजे भगवान का अवतरण (जन्म) होगा। राजेश जैन दद्दू ने बताया कि तत्पश्चात नित्य क्रियाएं संपन्न होंगी। जन्म के बाद अतिभव्य जन्माभिषेक शोभायात्रा प्रातः ठीक 8 बजे महोत्सव स्थल दलाल बाग से प्रारंभ होगी। महोत्सव अध्यक्ष राजीव जैन बंटी ने बताया कि भव्य शोभायात्रा कालानी नगर चौराहे से होकर पुनः महोत्सव स्थल दलाल बाग पर समाप्त होगी। समाज अध्यक्ष राजेश लारेल ने कहा कि अति भव्य जुलूस में उदयपुर का बैंड, 6 बड़े रथ, 40 बग्गिया, 50 ढोल-नगाड़े,लवाजमा एवं सुप्रसिद्ध संगीतकार रोबिन जैन की स्वर लहरिया गुंजायमान होगी।

राजु अलबेला ने समस्त समाज से आह्वान करते हुए कहा कि आप सभी समाज जन की सहभागिता इस जुलूस को भव्यता में परिवर्तित करेगी। साथ ही आपके पुण्य का वर्धन भी करेगी। शोभायात्रा संयोजक संजय अहिंसा, नवनीत जैन, प्रदीप बल्ला, सुदीप जैन, अखिलेश सोधिया, मुकेश जैन यसबोस, प्रदीप मामा हैं। आयोजक श्री चंद्रप्रभु दिगंबर जैन परवार समाज धार्मिक एवं पारमार्थिक ट्रस्ट इंदौर हैं।

नगर में श्री जी की हुई आरती : श्री महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव पर निकाली भव्य पालकी यात्रा
दिगंबर जैन समाज के तत्वाधान में आज प्रातः भव्य चल समारोह आयोजित किया गया। श्री महावीर जी को पालकी में विराजित कर नगर के मुख्य मार्गों से चल समारोह निकाला गया। महेश्वर फाटे तक पहुंचते हुए जगह-जगह श्री जी की आरती की गई और श्रीफल अर्पित किए गए। इस अवसर पर नगर का प्रसिद्ध बैंड भक्ति भजन की मधुर धुन पर बज रहा था। पढ़िए दीपक प्रधान की रिपोर्ट…

धामनोद। दिगंबर जैन समाज के तत्वाधान में आज प्रातः भव्य चल समारोह आयोजित किया गया। श्री महावीर जी को पालकी में विराजित कर नगर के मुख्य मार्गों से चल समारोह निकाला गया। महेश्वर फाटे तक पहुंचते हुए जगह-जगह श्री जी की आरती की गई और श्रीफल अर्पित किए गए। इस अवसर पर नगर का प्रसिद्ध बैंड भक्ति भजन की मधुर धुन पर बज रहा था।

इस दौरान पुरुषों ने सफेद कुर्ता-पायजामा धारण किया, जबकि महिलाएं केसरिया साड़ी में सजी हुई थीं। युवा झंडे और बैनर लेकर नारे लगा रहे थे। “जियो और जीने दो”, “अहिंसा परमो धर्म की जय” जैसे नारे गगन चुभ रहे थे। धामनोद के नागरिकों ने भी उत्साहपूर्वक आरती और भक्ति में सहभागिता की। नगर में पेयजल की भी व्यवस्था की गई थी और चल समारोह अनुशासनपूर्वक संपन्न हुआ।

चल समारोह पुनः मंदिर में पहुंचा, जहाँ धार्मिक क्रियाओं के अनुसार भगवान को पालकी रथ यात्रा में उठाकर पाण्डुक शीला पर विराजमान किया गया। जल के स्वर्ण कलश का अभिषेक जैन व रजत कलश—सोनल अभिषेक जैन, रियांश अमीषि सेठी, सावन संजय जैन, प्रकाश जैन द्वारा किया गया। शांतिधारा—धैर्य धीरेन्द जैन ने और श्री जी की आरती महिला मंडल के साथ संपन्न कराई।

विशेष अवसर पर वीरप्रभुजी को पालने में झूला झुलाने का सौभाग्य भी मिला, जिसे प्रथम बार अर्हम अमित त्रिशला जैन (अमेरिका) ने किया।

समाज अध्यक्ष महेश जैन और सचिव दीपक प्रधान ने जानकारी दी कि महावीर जन्मकल्याणक के वात्सल्य भोज के प्रायोजक थे डॉ. प्रकाश जैन, नरेंद्र जैन (अनाज वाले) और चंदा बाई स्व नेमीचंद जैन, संजय जितेंद्र जैन। समाज और मुनिसेवा समिति के सदस्यों ने उन्हें सम्मानित किया।

इस अवसर पर स्वास्थ्य शिविर और रक्तदान शिविर भी आयोजित किया गया। अक्षत ब्लड बैंक और कमला बेन हॉस्पिटल की ओर से भव्य रक्तदान शिविर लगाया गया, जिसमें पीयूष जैन, राजेश जैन, नीलेश जैन, चेतन जैन, लवीश जैन, अंतिम जैन, प्रभु स्वामी सहित अन्य ने रक्तदान किया। निःशुल्क रक्त-प्रेशर, खून और रक्त समूह की जांच की गई। नगर के चिकित्सकों, पैथोलॉजी, केमिस्ट और सोनोग्राफी सेंटर द्वारा जरूरतमंदों को निःशुल्क जांच और छूट भी प्रदान की गई। समाजजन और मुनिसेवा समिति की टीम ने कार्यक्रम को सफल बनाने में शानदार सहयोग दिया। मंदिर में भव्य रोशनी की गई, जो नगर का आकर्षण केंद्र बनी। शाम को श्री जी की आरती संपन्न हुई और वीरप्रभुजी को बालक सुंदर सजावट कर झूले में बैठाया गया। महिलाओं, समाजजन और मुनिसेवा समिति के सदस्यों ने भक्ति भजन और झालुरिया प्रस्तुत कर पुण्य अर्जित किया। इस कार्यक्रम की जानकारी मुनिसेवा समिति के अध्यक्ष सचिन जैन, संजय जैन और मीडिया प्रभारी यश जैन ने साझा की।

श्रीजी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई : भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया
सुप्रसिद्ध सिद्धक्षेत्र कुंडलपुर में युगश्रेष्ठ संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज एवं विद्या शिरोमणि आचार्य श्री समयसागर जी महाराज के आशीर्वाद से जैन धर्म के चौबीसवें तीर्थंकर, वर्तमान शासन नायक, अहिंसा के अवतार एवं विश्ववंदनीय भगवान श्री महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक महोत्सव 30 मार्च 2026 (चैत्र शुक्ल त्रयोदशी, सोमवार) को धूमधाम से मनाया गया। पढ़़िए यह राजीव सिंघई की विशेष रिपोर्ट…

कुंडलपुर (दमोह)। सुप्रसिद्ध सिद्धक्षेत्र कुंडलपुर में युगश्रेष्ठ संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज एवं विद्या शिरोमणि आचार्य श्री समयसागर जी महाराज के आशीर्वाद से जैन धर्म के चौबीसवें तीर्थंकर, वर्तमान शासन नायक, अहिंसा के अवतार एवं विश्ववंदनीय भगवान श्री महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक महोत्सव 30 मार्च 2026 (चैत्र शुक्ल त्रयोदशी, सोमवार) को धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर प्रातःकाल प्रभात फेरी, भक्तामर महामंडल विधान, पूज्य बड़े बाबा का अभिषेक, शांतिधारा, ऋद्धि कलश, आरती, महावीर पूजन एवं विधान संपन्न हुए। श्रद्धालुओं द्वारा श्रीजी का पालना झुलाया गया।

प्रचार मंत्री जयकुमार जैन ‘जलज’ ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रथम अभिषेक, शांतिधारा एवं ऋद्धि कलश का सौभाग्य विभिन्न स्थानों से आए श्रद्धालु परिवारों को प्राप्त हुआ। इनमें शक्ति, सुरभि, दीपांश, सुशीला जैन (छिंदवाड़ा), अनिल, शांतिलाल, निखिल, हिमांश जैन (बांसवाड़ा), अनिकेत, अवधेश जैन (टीकमगढ़), नितिन, अक्षत जैन (फिरोजाबाद), कमला, अशोक, भानु, नेहा, हर्ष जैन (बेगमगंज), शांतिलाल, सुशील कुमार जैन (जयपुर), शिखरचंद्र, रविकांत, सचिन, लक्ष्य जैन (शिवपुरी), राजकुमार, राहुल, सर्वज्ञ, राजीव जैन (सागर), आकांक्षा, शिल्पी, कुसुम देवी जैन (सागर), अंकित, अनंत, श्रेयांश जैन (गाजियाबाद), सचिन, मोहिनी, अपेक्षा, आदिति जैन (इंदौर) तथा शैंकी, राजकुमार पाटनी (मंदसौर) सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे।

दोपहर में वर्धमान सागर के सामने स्थित शिखर मंदिर से गाजे-बाजे के साथ नाचते-गाते हुए श्रीजी की भव्य विमान शोभायात्रा निकाली गई, जो कुंडलपुर नगर भ्रमण करते हुए स्थानीय विद्याभवन पहुंची। शोभायात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं द्वारा श्रीजी की आरती कर स्वागत किया गया।विद्याभवन में अभिषेक, शांतिधारा एवं पूजन सहित अन्य धार्मिक कार्यक्रम संपन्न हुए। सायंकाल भक्तामर दीप अर्चना तथा पूज्य बड़े बाबा एवं भगवान महावीर स्वामी की संगीतमय महाआरती का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालु भक्ति भाव में सराबोर हो उठे।

घट यात्रा के साथ निकाली गई शोभायात्रा : भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न
“जियो और जीने दो” के सूत्र के प्रतिपादक, अहिंसामय विश्वधर्म के प्रवर्तक श्री 1008 भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक महोत्सव का आयोजन जैन वीर मंडल के तत्वावधान में श्रद्धा एवं भक्ति के साथ किया गया। पढ़िए यह विशेष रिपोर्ट…

कुचामन सिटी। “जियो और जीने दो” के सूत्र के प्रतिपादक, अहिंसामय विश्वधर्म के प्रवर्तक श्री 1008 भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक महोत्सव का आयोजन जैन वीर मंडल के तत्वावधान में श्रद्धा एवं भक्ति के साथ किया गया। जन्म कल्याणक के दिन विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रातः सभी मंदिरों में सुबह 7 बजे अभिषेक, शांतिधारा एवं पूजन संपन्न हुआ। अजमेरी मंदिर के मंत्री मनोज पांड्या एवं सुभाष रावंका ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रातः 8:30 बजे अजमेरी मंदिरजी से घट यात्रा का जुलूस प्रारंभ हुआ, जो नई नसियांजी, महावीर चौक होते हुए ध्वजारोहण के साथ आगे बढ़ा। यह जुलूस बस स्टैंड, अंबेडकर सर्किल, डीडवाना रोड, अहिंसा सर्किल होते हुए महावीर उद्यान पहुंचा, जहां भगवान महावीर का पांडुशिला पर विधिवत कलशाभिषेक एवं शांतिधारा की गई। इसके पश्चात जुलूस आथूना दरवाजा होते हुए पुनः अजमेरी मंदिरजी पहुंचा। सौभाग्यमल गंगवाल ने बताया कि दोपहर 4 बजे रथ यात्रा पुरानी धान मंडी से प्रारंभ होकर सदर बाजार, गोल प्याऊ, अंबेडकर सर्किल, जैन भवन होते हुए वापस नागौरी मंदिर पहुंची। रात्रि 7 बजे अजमेरी मंदिर में भगवान महावीर की भव्य आरती एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

जन्म कल्याणक के एक दिन पूर्व, 29 मार्च 2026 को सायंकाल 7 बजे अहिंसा सर्किल, डीडवाना रोड पर दीप प्रज्वलन किया गया। इसके पश्चात सायं 7:30 बजे श्री 1008 भगवान महावीर दिगंबर जैन मंदिर, डीडवाना रोड पर समाज द्वारा धर्म आधारित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। महोत्सव के दौरान महावीर इंटरनेशनल, वैश्य महासंगठन, लायंस क्लब फोर्ट, अग्रवाल समाज एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा शोभायात्रा का पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया।

भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक महोत्सव पर आयोजन : महावीर भगवान विधान का हुआ भव्य आयोजन
शहर स्थित श्री 1008 चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर, गौरी किनारा में दिनांक 30 मार्च 2026 को भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक महोत्सव के अवसर पर श्री 1008 महावीर भगवान विधान का आयोजन अत्यंत भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ। प्रातः 7 बजे भगवान महावीर पर प्रथम कलश करने का सौभाग्य श्रीमती सुशीला जैन एवं मनोज जैन (मुंबई) को प्राप्त हुआ। पढ़िए सोनल जैन की रिपोर्ट…

भिंड। शहर स्थित श्री 1008 चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर, गौरी किनारा में दिनांक 30 मार्च 2026 को भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक महोत्सव के अवसर पर श्री 1008 महावीर भगवान विधान का आयोजन अत्यंत भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ। प्रातः 7 बजे भगवान महावीर पर प्रथम कलश करने का सौभाग्य श्रीमती सुशीला जैन एवं मनोज जैन (मुंबई) को प्राप्त हुआ। चतुर्थ कलश से अभिषेक करने का सौभाग्य कैलाशी देवी, अनीश, ममता, अक्षत जैन, मनोज जैन, वंशिका जैन, स्वरूपचंद जैन, मनीष जैन, दीपक जैन एवं मनोज आकाश जैन को प्राप्त हुआ। प्रथम शांतिधारा करने का सौभाग्य कैलाशी देवी, अनीश, ममता जैन एवं अक्षत जैन को मिला, जबकि द्वितीय शांतिधारा का सौभाग्य सुनीता जैन, महेंद्र जैन, रूबी, शैलू (LIC), सृष्टि, वाणी, समर्थ जैन (विजपूरी परिवार) को प्राप्त हुआ। महाआरती का सौभाग्य श्री दिगंबर जैन सोशल ग्रुप अजितनाथ भिंड, चंद्रप्रभु महिला मंडल एवं विराग विशुद्ध बहु मंडल (किला गेट) को प्राप्त हुआ। सभी श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से पूजा-अर्चना करते हुए विधान में सहभागिता की। साथ ही विश्व शांति महायज्ञ का भी आयोजन किया गया, जिसमें विश्व कल्याण की कामना की गई। कार्यक्रम के संयोजक शैलू जैन (LIC) ने बताया कि भगवान महावीर जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर थे, जिन्होंने अहिंसा, सत्य और आत्म-अनुशासन का संदेश दिया। उनके उपदेश जीवन में शांति, क्षमा और करुणा का मार्ग प्रशस्त करते हैं। उन्होंने “जियो और जीने दो” का संदेश देकर मानवता को नई दिशा प्रदान की।

भगवान महावीर के प्रमुख अनमोल वचन इस प्रकार हैं—

अहिंसा परमो धर्मः — सभी जीवों के प्रति दया भाव रखें, घृणा विनाश का कारण है।

स्वयं पर विजय — जो स्वयं को जीत लेता है, वही सच्चा विजेता है।

आत्मज्ञान ही सत्य है — अपनी आत्मा को पहचानना ही सबसे बड़ा ज्ञान है।

दुख का कारण — मनुष्य अपने दोषों (क्रोध, लोभ आदि) के कारण दुखी होता है।

सच्चा सुख — आत्मा अकेली आती और जाती है, इसलिए मोह त्याग आवश्यक है।

समता भाव — जैसा व्यवहार स्वयं के लिए न चाहें, वैसा दूसरों के साथ न करें।

आत्म-नियंत्रण — जागरूक व्यक्ति निर्भय रहता है।

अंतर के शत्रु — क्रोध, घमंड, नफरत और लालच ही वास्तविक शत्रु हैं।

त्याग और क्षमा — भलाई और बुराई दोनों को त्यागकर क्षमा भाव रखें।

स्वयं भगवान बनें — सही प्रयासों से प्रत्येक जीव देवत्व प्राप्त कर सकता है।

कार्यक्रम में आशु, सौरभ, राहुल, मनोज, अरुण, कृष्णा, राजेश, गोपाल, दीपक, दीपू, शैलेन्द्र, अशोक, अंजली, गोपाल, संभव जैन, रूबी, पुष्पा, सरोज, सीमा, अनीता, सृष्टि, वाणी, लवी आदि श्रद्धालुओं ने निर्वाण लड्डू अर्पित किए।

इस आयोजन का सफल संचालन चंद्रप्रभु युवा समिति, गौरी किनारा भिंड एवं दिगंबर जैन सोशल ग्रुप अजितनाथ भिंड द्वारा किया गया।

35 पिच्छीधारी साधकों के सान्निध्य में मनाया गया भगवान महावीर का 2625वां जन्म कल्याणक महोत्सव : जैन संस्कृति की रक्षा में प्रत्येक भारतीय को आगे आना होगा – आचार्य श्री विमर्शसागर जी
वर्तमान शासन नायक, अंतिम तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का 2625वां जन्म कल्याणक महोत्सव देश-विदेश के साथ मेरठ महानगर में भी अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भगवान महावीर के आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया गया, ताकि प्रत्येक व्यक्ति विश्व शांति के लिए अपने स्तर पर योगदान दे सके। पढ़िए सोनल जैन की रिपोर्ट…

मेरठ। वर्तमान शासन नायक, अंतिम तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का 2625वां जन्म कल्याणक महोत्सव देश-विदेश के साथ मेरठ महानगर में भी अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भगवान महावीर के आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया गया, ताकि प्रत्येक व्यक्ति विश्व शांति के लिए अपने स्तर पर योगदान दे सके।

इस वर्ष मेरठ को विशेष रूप से विशाल आचार्य संघ के सान्निध्य का सौभाग्य प्राप्त हुआ। युग के महासंत, “जीवन है पानी की बूँद” महाकाव्य के रचनाकार भावलिंगी संत दिगंबराचार्य श्री 108 विमर्शसागर जी महामुनिराज ससंघ के साथ आचार्य प्रवर, 10 मुनिराज, 17 आर्यिका माताजी, 6 सुल्लिका माताजी, 1 क्षुल्लक जी एवं अनेक त्यागी-व्रती साधक-साधिकाओं का पावन सान्निध्य मेरठ को प्राप्त हुआ। यह अवसर मेरठ के इतिहास में स्वर्णिम और अभूतपूर्व माना जा रहा है।

मेरठ जैन समाज के अध्यक्ष सुरेश जैन ‘ऋतुराज’ ने कहा कि भगवान महावीर का जन्म कल्याणक तो अनेक बार मनाया गया, लेकिन 35 पीछीधारी साधक-साधिकाओं के चतुर्विध संघ का सान्निध्य पहली बार प्राप्त हुआ है। आचार्य श्री एवं संघ की सरलता और तपस्या को देखकर प्राचीन काल की साधुचर्या का अनुभव होता है।

भव्य रथयात्रा से हुई जिनागम पंथ की प्रभावना

धर्मनगरी मेरठ के तीरगरान दिगंबर जैन मंदिर से भगवान महावीर की भव्य रथयात्रा निकाली गई, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई शारदा रोड स्थित महावीर जयंती भवन पहुंची। रथयात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरे मार्ग में भक्ति का वातावरण बना रहा।

महावीर जयंती भवन में आयोजित विशाल धर्मसभा को संबोधित करते हुए दिगंबराचार्य श्री विमर्शसागर जी महामुनिराज ने कहा कि भगवान महावीर अंतिम तीर्थंकर हैं और उनसे पूर्व भी 23 तीर्थंकर इस धरा पर धर्म का प्रवर्तन कर चुके हैं। उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान समय में जैन धर्म के प्राचीन इतिहास को दबाया जा रहा है और इसे केवल 2650 वर्ष पुराना बताकर सीमित किया जा रहा है, जो अनुचित है।

उन्होंने कहा कि सच्चा धर्म वही है जो सबको गले लगाए और सर्वहित एवं सर्वकल्याण की भावना सिखाए। जैन धर्म ने कभी किसी पर अपना अधिकार नहीं जताया, बल्कि हमेशा सहिष्णुता और अहिंसा का मार्ग दिखाया है। उन्होंने सभी भारतीय नागरिकों से आह्वान किया कि वे प्राचीन जैन संस्कृति की रक्षा के लिए आगे आएं और अपनी आवाज बुलंद करें। इस अवसर पर पूरे मेरठ महानगर में भक्ति, आस्था और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला।

मुनि श्री के सानिध्य में गूंजा विद्या पैलेस, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल : भक्ति और उल्लास के साथ संपन्न हुई शिखर प्रतिष्ठा, कलशारोहण व ध्वजारोहण
धर्मनगरी इंदौर के विद्या पैलेस क्षेत्र में भक्ति और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। अवसर था श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर की भव्य शिखर प्रतिष्ठा, कलशारोहण एवं मंगल प्रवेशोत्सव का। परम पूज्य आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी एवं आचार्य सुलभ सागर जी महाराज के आशीर्वाद तथा श्रुतसंवेगी मुनि श्री आदित्य सागर जी महाराज (ससंघ) के मंगल सानिध्य में आयोजित इस महोत्सव ने पूरे क्षेत्र को धर्ममय बना दिया। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट…

इंदौर। धर्मनगरी इंदौर के विद्या पैलेस क्षेत्र में भक्ति और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। अवसर था श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर की भव्य शिखर प्रतिष्ठा, कलशारोहण एवं मंगल प्रवेशोत्सव का। परम पूज्य आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी एवं आचार्य सुलभ सागर जी महाराज के आशीर्वाद तथा श्रुतसंवेगी मुनि श्री आदित्य सागर जी महाराज (ससंघ) के मंगल सानिध्य में आयोजित इस महोत्सव ने पूरे क्षेत्र को धर्ममय बना दिया। भव्य शोभायात्रा का शुभारंभ छोटा बांगड़दा से हुआ। जयकारों के बीच जब पंच परमेष्ठी जिनवर की प्रतिमाओं का रथ निकला, तो श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बनता था। केसरिया वस्त्रों में सुसज्जित श्रावक-श्राविकाएं नृत्य करते हुए प्रभु की अगवानी कर रहे थे। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर समाजजनों द्वारा पाद-प्रक्षालन एवं आरती कर मुनि संघ और जिनप्रतिमाओं का स्वागत किया गया। सम्पूर्ण आयोजन के लाभार्थी मयंक मयूर मुकेश जी झिरीवाल परिवार, अशोक राणा परिवार एवं राहुल सावला परिवार रहे। शिखर कलश का पुण्यार्जन मयंक मयूर झिरीवाल परिवार ने तथा ध्वजा स्थापना का पुण्यार्जन अशोक राणा परिवार ने प्राप्त किया।

दृश्य ने किया भावविभोर

शोभायात्रा वेदांश स्कूल मार्ग से होते हुए जब विद्या पैलेस स्थित जिनालय पहुँची, तो वहाँ का दृश्य अत्यंत भावविभोर करने वाला था। चांदी की थालियों से मुनि संघ का पाद-प्रक्षालन किया गया। मुनि श्री आदित्य सागर जी महाराज के मंत्रोच्चार के मध्य मंदिर के भव्य शिखर पर कलशारोहण एवं ध्वजारोहण की मांगलिक क्रियाएं संपन्न हुईं। जैसे ही मंदिर शिखर पर धर्मध्वजा फहराई, पूरा परिसर “जय पार्श्वनाथ” और “आदित्य सागर गुरुवर की जय” के नारों से गुंजायमान हो उठा। मंदिर समिति के महामंत्री मयंक जैन ने बताया कि मंदिर निर्माण कार्य पूर्ण होने के पश्चात यह ऐतिहासिक क्षण आया है। विधि-विधानपूर्वक पंच जिनप्रतिमाओं को उनके वेदी स्थल पर विराजमान किया गया। इस अवसर पर शहर के विभिन्न क्षेत्रों से आए हजारों श्रद्धालुओं ने मुनि श्री के प्रवचनों का लाभ प्राप्त किया। कार्यक्रम में दिगंबर जैन सामाजिक संसद के अध्यक्ष आनंद गोधा, राजेश जैन दद्दू, नकुल पटौदी, पिंकेश टोंग्या, टीके वेद, कैलाश वेद, पारस जैन सहित हजारों श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर समिति, विद्या पैलेस ने सभी सहयोगियों एवं धर्मप्रेमियों के प्रति आभार व्यक्त किया।