President Murli Jain – श्रीफल जैन न्यूज़

जीवन में पाप विनाश का कारणः मुनि सुधासागर जी
मुनि श्री ने कहा, ऐसा कार्य करो जिससे गुरु को गर्व हो

ललितपुर.राजीव सिंघई। श्री अभिनंदनोदय तीर्थ क्षेत्र क्षेत्रपाल मंदिर ललितपुर में धर्मसभा को सम्बोधित करते हुए मुनि सुधासागर महाराज ने कहा है कि जीवन में पाप विनाश का कारण बनता है। हमने जिस धरती पर जन्म लिया है, उसे पाप से अपवित्र मत करो। जीवन में सीमाएं बांधों कि कम से कम देवस्थान में तो पाप नहीं करेंगे। जब बुरे विचार आएं तो सोचो कि अगर यह मेरे या मेरे परिवार के साथ होता तो कैसा लगता? जीवन को संवारने के लिए पाप को त्यागना जरूरी बताते हुए मुनि श्री ने कहा कि ऐसा कार्य करो जिससे गुरु को गर्व हो कि जो कार्य किया गया है, उसके करने वाले का गुरु कौन रहा है।

उन्होंने कहा कि जीवन में अच्छा कार्य करने से इंसान स्वयं तो गौरवान्वित होता ही है, साथ ही परिवार और गुरु को भी उसका श्रेय मिलता है। मुनि श्री इन दिनों श्रावकों को अपना जीवन पवित्र और निर्मल बनाने की सीख दे रहे हैं। प्रातःकाल मूलनायक अभिनंदनोदय अतिशय तीर्थ पर मूलनायक अभिनंदननाथ भगवान का अभिषेक भक्तजनों ने किया। इसके उपरान्त मुनि सुधासागर महाराज के मुखारविन्द शान्तिधारा पुर्ण्याजक परिवार द्वारा हुई। तदुपरान्त धर्मसभा का शुभारम्भ आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के चित्र के अनावरण के साथ श्रेष्ठीजनों ने किया। महिला मण्डल ने मुनि श्री को शास्त्र भेंट का पुर्ण्याजन किया। धर्मसभा का संचालन महामंत्री डा. अक्षय टडैया ने किया।

शुक्रवार को निर्यापक मुनि श्री सुधासागर महाराज को आहारदान का सौभाग्य नरेन्द्र जैन थनवारा गांधीनगर परिवार एवं मुनि पूज्य सागर महाराज को आहारदान मनोज जैन मोबाइल परिवार, एलक धैर्यसागर महाराज को आहारदान अनीता जैन गंगचारी परिवार एवं क्षुल्लक गम्भीर सागर महाराज को आहारदान हेमंत जैन सागर वाले परिवार को मिला। सायंकाल जिज्ञासा समाधान के लिए श्रावक मुनि श्री सुधासागर महाराज के सम्मुख अपनी जिज्ञासाएं रख रहे हैं।

इसके उपरान्त गुरुभक्ति एवं संगीतमय आरती पुर्ण्याजक परिवार के साथ श्रद्धालु कर लाभान्वित हो रहे हैं। मुनि श्री के चातुर्मास की व्यवस्थाओं को दिगम्बर जैन पंचायत सहित स्वयंसेवी संस्थाएं- आचार्य विद्यासागर व्यायामशाला, वीर व्यायाम शाला, स्याद्वाद बर्द्धमान सेवा संघ, वीर क्लब, जैन मिलन, महिला मण्डल के साथ मंदिर प्रबंधक राजेन्द्र जैन थनवारा, मोदी पंकज जैन, मुकेश सराफ, मनोज बबीना, आनंद जैन अमित गारमेंट, संजीव जैन ममता, संजय मोदी, जिनेन्द्र जैन डिस्को, अक्षय अलया, सत्येन्द्र जैन गदयाना, विजय जैन काफी, कपूरचंद लागौन, भगवानदास कैलगुवा, सतीश, संजीव सौरया, जिनेन्द्र जैन रजपुरा, अभय जैन, राजकुमार खिरिया, जितेन्द्र जैन राजू, अजित जैन गदयाना, शीलचंद अनौरा, अखिलेश गदयाना, सनत जैन खजुरिया, अशोक दैलवारा,,कैप्टन राजकुमार जैन आदि सक्रिय योगदान दे रहे हैं।

बाक्स अजितनाथ से अभिनंदनोदय तीर्थ पदयात्रा का शुभारम्भ

अतिशय क्षेत्र बंधाजी के चैतन्य चमत्कारी अजितनाथ भगवान के चरणों से ललितपुर नगर के अभिनंदनोदय तीर्थ ललितपुर में विराजित अभिनंदननाथ भगवान के चरणों तक की पदयात्रा का शुभारम्भ हुआ। यह पदयात्रा निर्यापक श्रमण श्री सुधासागर महाराज एवं नगर गौरव पूज्यसागर महाराज, एलक धैर्यसागर महाराज, क्षुल्लक गम्भीर सागर महाराज को श्रीफल अर्पित करेगी। अतिशय क्षेत्र बंधा जी के अध्यक्ष मुरली जैन ने बताया कि सभी पदयात्रियों की भावना है कि मुनि संघ का चातुर्मास के उपरान्त पदार्पण बंधा के लिए हो, ऐसी कामना गुरु चरणों में है।