Pragya Lok National Office – श्रीफल जैन न्यूज़

प्रज्ञा लोक राष्ट्रीय कार्यालय का किया उद्घाटन: आचार्य प्रज्ञासागर जी के पदारोहण दिवस पर एक करोड़ पौधरोपण के संकल्प को पूरा करने की शपथ
आचार्य श्री प्रज्ञासागर जी मुनिराज के आचार्य पदारोहण दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय गुरु आस्था परिवार, कोटा द्वारा समारोह किया गया। इस अवसर पर भारत विकास परिषद चिकित्सालय के सामने दादाबाड़ी क्षेत्र में संस्था के कार्यालय प्रज्ञा लोक का विधिवत उद्घाटन किया गया। कोटा से पढ़िए, पारस जैन पार्श्वमणि की यह रिपोर्ट…

कोटा। आचार्य श्री प्रज्ञासागर जी मुनिराज के आचार्य पदारोहण दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय गुरु आस्था परिवार, कोटा द्वारा समारोह किया गया। इस अवसर पर भारत विकास परिषद चिकित्सालय के सामने दादाबाड़ी क्षेत्र में संस्था के कार्यालय प्रज्ञा लोक का विधिवत उद्घाटन सकल दिगंबर जैन समाज समिति, कोटा के अध्यक्ष प्रकाश बज एवं महामंत्री पदम बड़ला द्वारा किया गया। मंगल दीप प्रज्वलन हुआ एवं पीयूष जैन ने मधुर स्वर से मंगलाचरण प्रस्तुत किया। आचार्य श्री प्रज्ञासागर जी भी वर्चअल कार्यक्रम से जुडे और उन्होंने गुरु आस्था परिवार के कार्यों की प्रशंसा कर उन्हे अपना आशीर्वाद दिया और चातुर्मास को अपने जीवनकाल का स्वर्णिम चातुर्मास बताया। गुरुदेव ने गुरु आस्था परिवार के उद्देश्यों विश्व मैत्री और मानव कल्याण के प्रति सदैव सजग, सक्रिय और कर्मरत रहने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में अष्ट द्रव्यों से पूजन किया गया तथा समाजजनों ने गुरु की महिमा का गुणगान करते हुए अर्घ्य समर्पित किया।

भाव विभोर हो भक्ति में झूमने लगे श्रद्धालु

अर्पित सर्राफ भैया की स्वर लहरियों के साथ भक्ति गीतों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। ‘ओ बाबा तेरी रहमतों का हुआ ऐसा असर खुशियां पता पूछता मेरा ढूंढती है घर..’ ‘प्रज्ञा सागर गुरुवर जी का करते भावों से आह्वान हृदय कमल में आन विराजो करते बारंबार नमन…’ ‘प्रज्ञा सागर गुरूवर सबके मन को हर लेते हैं..’ भजनों पर करबद्ध होकर भक्तों ने गुरुदेव को नमन किया। इस अवसर पर सभी उपस्थित लोग भाव विभोर हो भक्ति में झूमने लगे।

प्रज्ञा लोक में जैन मेले तथा पारंपरिक खेल कार्यक्रम किए जाएंगे

कार्यक्रम में राजस्थान प्रांत के महामंत्री जगदीश जिंदल, प्रवीण जैन, सुरेश हरसौरा, संजीव निर्माण सहित ने क्रमवार गुरुदेव के व्यक्तित्व, तप, सेवा और मानव कल्याण के संदेश पर विचार व्यक्त किए। गुरु आस्था परिवार के चेयरमैन यतीश जैन खेड़ावाला ने बताया कि गुरु आस्था परिवार का उद्देश्य सेवा, साधना और समाज कल्याण के कार्यों को गति देना है। उन्होंने कहा कि गुरुदेव के एक करोड़ पौधरोपण संकल्प को जनभागीदारी से पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। अध्यक्ष लोकेश जैन सीसवाली ने बताया कि प्रज्ञा लोक कार्यालय भवन में महिलाओं, बच्चों एवं वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य संवाद, सांस्कृतिक गतिविधियां, जैन मेले तथा पारंपरिक खेलों जैसे कार्यक्रम किए जाएंगे।

वर्तमान सामाजिक चुनौतियों पर रखे विचार

सकल जैन समाज के अध्यक्ष प्रकाश बज ने कहा कि गुरुदेव के लक्ष्य मानव कल्याण से जुड़े हैं और इसमें संपूर्ण समाज की सहभागिता आवश्यक है। वहीं कार्याध्यक्ष जे.के. जैन ने सामाजिक सेवा कार्यों को और अधिक विस्तार देने का आह्वान करते हुए वर्तमान सामाजिक चुनौतियों पर भी अपने विचार व्यक्त किए। महामंत्री नवीन जैन दौराया ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। संचालन नवीन दौराया एवं अर्पित सर्राफ ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में नितेश बड़जात्या, अनिल दौराया, विक्रम सर्राफ, राजीव पाटनी, नवीन बाबरिया एवं अजय मेहरू का विशेष योगदान रहा।