Prabhavana Mahila Mandal – श्रीफल जैन न्यूज़

तीर्थंकर भगवान नमिनाथ का जन्म तप कल्याणक मनाया: मुनि श्री शुद्ध सागरजी के अवतरण दिवस पर की भक्ति
दिगंबर जैन समाज, जैन युवा समिति तथा प्रभावना महिला मंडल एवं दिगंबर जैन पाठशाला के संयुक्त तत्वावधान में जैन धर्म के 21वें तीर्थंकर भगवान नमिनाथ का जन्म और तप कल्याणक पर्व पार्श्वनाथ जिनालय में पारंपरिक श्रद्धा और भक्ति से मनाया गया। प्रातः जलाभिषेक के बाद तीर्थंकर को जन्म और तप कल्याणक के अर्घ्य समर्पित किए गए। डडूका से पढ़िए, यह खबर…

डडूका। नगर के दिगंबर जैन समाज, जैन युवा समिति तथा प्रभावना महिला मंडल एवं दिगंबर जैन पाठशाला के संयुक्त तत्वावधान में जैन धर्म के 21वें तीर्थंकर भगवान नमिनाथ का जन्म और तप कल्याणक पर्व पार्श्वनाथ जिनालय में पारंपरिक श्रद्धा और भक्ति से मनाया गया। प्रातः जलाभिषेक के बाद तीर्थंकर को जन्म और तप कल्याणक के अर्घ्य समर्पित किए गए। समस्त आयोजन मुनि श्री शुद्ध सागरजी ससंघ सानिध्य में हुए। यहां प्रवासरत मुनि शुद्ध सागरजी का 39 वां अवतरण दिवस समाजजनों ने मनाया। मुनि श्री के पाद प्रक्षालन का सौभाग्य धनपाल शाह, विमला देवी शाह, अंकित डी शाह एवं महावीर शाह ने प्राप्त किया। मुनि श्री को जिनवाणी भेंट करने का सौभाग्य बड़ौदिया से पधारे भूपेश तलाटी एवं अर्पित खोड़निया परिवार को प्राप्त हुआ। इससे पूर्व प्रातः मैना देवी रजनीकांत दोसी परिवार बागीदौरा ने श्री जी का जलाभिषेक किया।

ऐसे परिग्रह का क्या लाभ जो अनावश्यक तनाव दे

अपने प्रवचन में मुनि श्री शुद्ध सागरजी महाराज ने संसार में लोगों की संग्रह प्रवृति पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि सब लोग लालच में आकर अधिकाधिक संग्रह कर रहे हैं जबकि, उन्हें इतनी सारी सामग्री और धन संपदा की आवश्यकता नहीं है। संग्रह प्रवृति के कारण वह उन बच्चों के लिए संग्रह किए जा रहा है, जो विदेश में बस गए हैं और शायद उनकी मौत पर भी अंतिम दर्शनों को न लौटें। ऐसे परिग्रह का क्या फायदा जो अनावश्यक तनाव दे। मुनि श्री ने कहा कि ये सारा बुद्धि का खेल है। हर व्यक्ति कुछ नया करना चाहता है पर, नया करने को दुनिया में कुछ है ही नहीं। अगर हम अपनी बुद्धि को व्यवस्थित कर दे तो सारा संसार व्यवस्थित हो जाए पर हम करते उल्टा हैं। बुद्धि की बजाय संसार को व्यवस्थित करने में लगे हुए हैं, जो कभी भी नहीं होना ओर इसीलिए हम दुखी रहते है। डडूका में इन दिनों साधु संतों की विशेष प्रभावना हो रही है। शाम को ही परम विदुषी विग विज्ञान मति माताजी गढ़ी से संसंघ विहार कर डडूका पहुंचीं। जिनकी जैन समाज ने भव्य अगवानी की।

आचार्य श्री श्रुतधर नंदी जी का आगमन : डडूका में संतों के प्रथम बार महामिलन बना ऐतिहासिक पल
जोलाना से विहार कर गुरुवार को डडूका पधारे आचार्य श्री श्रुतधर नंदी जी का यहां प्रवासरत मुनि श्री शुद्धसागरजी महाराज से महामिलन ने दिन यादगार बना दिया। गुरुवार सुबह जब दोनों मुनि अपने-अपने संयम उपकरण पिच्छिका धारण किए एक दूसरे से गले मिले तो श्रावक-श्राविकाओं को भावुक कर देने वाले पल बन गए। दोनों ने एक दूसरे की कुशल क्षेम पूछ धर्म चर्चा की। डडूका से पढ़िए, यह खबर…

डडूका। जोलाना से विहार कर गुरुवार को डडूका पधारे आचार्य श्री श्रुतधर नंदी जी का यहां प्रवासरत मुनि श्री शुद्धसागरजी महाराज से महामिलन ने दिन यादगार बना दिया। गुरुवार सुबह जब दोनों मुनि अपने-अपने संयम उपकरण पिच्छिका धारण किए एक दूसरे से गले मिले तो श्रावक-श्राविकाओं को भावुक कर देने वाले पल बन गए। दोनों ने एक दूसरे की कुशल क्षेम पूछ धर्म चर्चा की। इस अवसर पर धर्मसभा को पहले मुनि शुद्ध सागरजी ने संबोधित करते हुए कहा कि ये डडूका वालों का सौभाग्य है कि उनके वहां पार्श्वनाथ प्रांगण में संत मिलन हो रहा है। ऐसा मौका नसीबों से मिलता है। हम दोनों साधुओं का ऐसा ये मिलन तीसरी बार हो रहा है। पहली बार उदयपुर में मिले, दूसरी बार कुशलगढ़ और अब तीसरी बार डडूका नगरी में पुनः मिलना हुआ है। अपने प्रवचन में युवाचार्य श्री श्रुतधर नंदी जी ने कहा कि संत सौभाग्य से मिलते हैं और जब गंगा घर पर आई है तो इसका लाभ आपको अवश्य उठाना चाहिए।

उन्होंने प्रतिदिन देवदर्शन, रात्रि भोजन त्याग और पानी छानकर पीना जैनों की पहचान बताया। युवाओं और बुजुर्गों से उन्होंने 6 आवश्यक नियमों के पालन का आग्रह किया। कर्म सिद्धांत पर चर्चा करते हुए युवाचार्य ने कहा कि जो जन्मा है वो मरेगा ही फिर जब ये पता है कि कुछ भी साथ नहीं आना है तो फिर क्यों पूरी जिंदगी तनाव में बिताना, मस्त रहकर प्रभु की भक्ति पूजा करते हुए ही जीवन बिताना हमारा ध्येय होना चाहिए।

ऐसा लगा जैसे हल्की फुहारों से हुआ मुनियों का पाद प्रक्षालन

इससे पूर्व झड़स मोड तक जाकर जैन पाठशाला के बच्चो ने बैंड बजाते हुए जैन युवा समिति और प्रभावना महिला मंडल की बहनों ने जयकारे लगाए और युवाचार्य श्रुतधर नंदी महाराज की ससंघ अगवानी की। उनकी अगवानी के लिए नगर में पहले से विराजित मुनि श्री शुद्धसागरजी एवं क्षुल्लक श्री अकम्प सागरजी महाराज जी भी गांव से बाहर तक आए। दोनों ही मुनि श्री का एक-दूसरे का हाथ थाम अत्यंत वात्सल्य भाव से नगर प्रवेश अति मंगलकारी था।

जिसे बरखा की हल्की-हल्की फुहारों ने इंद्रधनुषी रूप दे दिया था। इससे पूर्व प्रातः मंदिरजी में 13वें तीर्थंकर विमलनाथ भगवान के मोक्ष कल्याणक पर्व पर मुक्ति का प्रतीक निर्वाण लाडू मुनि श्री शुद्ध सागरजी के ससंघ सानिध्य में समाजजनों ने समर्पित किया। दोपहर में तीन बजे युवाचार्य श्री श्रुतधर नंदी जी ने डडूका से मोर गांव की ओर ससंघ विहार किया। डडूका जैन समाज ने सजल नेत्रों से मुनि संघ को भावभीनी विदाई दी।