Pipli Bazaar – श्रीफल जैन न्यूज़

133 तपस्वियों का बैंडबाजे के साथ बग्घियों पर निकला वरघोड़ा : पुष्पवर्षा और महिला मंडलों के भजनों से गूंज उठे रास्ते-चौराहे
सुबह कोहरा और कड़कती ठंड भी तपस्वियों का उत्साह कम नहीं कर सकी। पीपली बाजार स्थित मंदिर में 133 तपस्वियों और उनके परिवारजनों का सुबह 6 बजे से ही आना प्रारंभ हो गया था। मालारोपण महोत्सव में पूरे देशभर से आए तपस्वियों का बहुमान किया गया। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…

इंदौर। सुबह कोहरा और कड़कती ठंड भी तपस्वियों का उत्साह कम नहीं कर सकी। पीपली बाजार स्थित मंदिर में 133 तपस्वियों और उनके परिवारजनों का सुबह 6 बजे से ही आना प्रारंभ हो गया था। मालारोपण महोत्सव में पूरे देशभर से आए तपस्वियों का बहुमान किया गया। सुबह से ही बैंडबाजे और ढोल के साथ बग्घियों पर वरघोड़ा निकला। सबसे ज्यादा महिलाओं की संख्या तपस्वियों के रूप में नजर आई। पुष्पवर्षा और महिला मंडलों के भजनों से रास्ते-चौराहे गूंज उठे। बच्चों और युवाओं में भी खासा उत्साह देखने को मिला। जिन शासन के जयघोष के साथ हाथों में झंडा थामे बच्चे उत्साहित नजर आ रहे थे, वहीं युवा ट्रैफिक व्यवस्था भी संभाल रहे थे।

दलालबाग स्थित परिसर में 2 अक्टूबर से चल रहे 47 दिवसीय उपाधान तप का तीन दिवसीय मालारोपण महोत्सव बुधवार को पीपली बाजार उपाश्रय में पार्श्वनाथ पंचकल्याणक पूजन के साथ प्रारंभ हुआ। सुबह नवकारसी के बाद सुबह 9 बजे पीपली बाजार उपाश्रय से बैंडबाजे और ढोल-नगाड़े के साथ शोभायात्रा सहित वरघोड़ा प्रारंभ हुआ। बग्घियों पर तपस्वियों को मान-सम्मान के साथ बैठाया गया। तपस्वी भी अपने तप रूपी रतन की बारिश आम जनता पर कर रहे थे। जुलूस में देशभर से आए 133 तपस्वियों का वरघोड़ा पीपली बाजार से खजूरी बाजार, गोकुलदास चौक, टोरी कॉर्नर, बड़ा गणपति, गंगवाल, महावीरबाग होते हुए दलालबाग पहुंचा।

घर से सजाकर लाई गईं पूजा की थालियां

भारी तादाद में समाजजन और परिवारजन शोभायात्रा में शामिल हुए। महिला मंडलों ने वाद्य यंत्रों के साथ जहां भजनों की प्रस्तुति दी। वहीं घर से सजाकर लाई गई पूजा की थालियां भी जुलूस में नजर आईं। आचार्यश्री विश्वासरत्नसागर मसा, आचार्य श्री मुदितसागर मसा सहित साधु-साध्वी और बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए। इस अवसर पर जैन समाज के गणमान्य नागरिक, मुनि संघ और धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधि के साथ पुण्यपाल सुराणा, कैलाश नाहर आदि उपस्थित रहे। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर तपस्वियों का स्वागत किया। आयोजन स्थल पर विशाल मंच सजाया गया है, जहां महाराजश्री दोपहर को धर्मसभा को सबोधित किया। धार्मिक अनुष्ठान, कलात्मक सजावट और भक्तिगीतों की प्रस्तुति के बीच शाम 7 बजे से तपस्वियों और लाभार्थियों का बहुमान किया गया।

जैन समाज के बच्चों को साधु-साध्वियों का मिला सान्निध्य : श्रेष्ठ संस्कारों से जुड़ने के लिए बाल पदयात्रा ने रचा इतिहास
जैन समाज के बच्चे सुसंस्कारित हों। उन्हें श्रेष्ठ संस्कार मिलें। वे मित व्ययी बनें और अधिकांश समय वे सेवा कार्यों में लगाएं। इस उद्देश्य से रविवार को तिलकनगर स्थिति तिलकेश्वर पार्श्वनाथ मंदिर से स्कूली बच्चों की पदयात्रा निकाली गई। इंदौर से पढ़िए, यह संकलित और साभार खबर….

इंदौर। जैन समाज के बच्चे सुसंस्कारित हों। उन्हें श्रेष्ठ संस्कार मिलें। वे मित व्ययी बनें और अधिकांश समय वे सेवा कार्यों में लगाएं। इस उद्देश्य से रविवार को तिलकनगर स्थिति तिलकेश्वर पार्श्वनाथ मंदिर से स्कूली बच्चों की पदयात्रा निकाली गई। इसमें उनके साथ दादा-दादी, नाना-नानी, चाचा-चाची और अन्य परिजन सजेधजे परिधानों में शामिल हुए। आचार्यश्री नयचंद्रसागर जी महाराज एवं गणिवर्यश्री अजीतचंद्रसागर जी महाराज सहित 20 से अधिक साधु-साध्वियों ने पदयात्रा में शामिल होकर बच्चों का हौसला बढ़ाया। बच्चों ने संतों की निश्राा में श्रेष्ठ संस्कारों से जुड़ने, दीपोत्सव पर्व की खुशियों को अपने आसपास की झुग्गी-बस्तियों और जरूरतमंद बच्चों तक पहुंचाने, मोबाइल का कम से कम उपयोग करने और अपनी पॉकेट मनी से मायूस चेहरों की खुशियों लौटाने के संकल्प लिए। आदेश्वर जैन मंदिर में बालिकाओं का दूध-पानी और गुलाब जल के मिश्रण से पाद प्रक्षालन किया गया।

झांकियों ने मन मोह लिया

पदयात्रा तिलकनगर मेनरोड, रविंद्रनगर, पलासिया चौराहा, एमजी रोड, रीगल तिराहा, जिला न्यायालय, राम प्याउ चौराहा, कृष्णपुरा, राजबाड़ा चौक होते हुए पीपली बाजार पहुंची, जहां सभी जैन श्री संघों की ओर से बच्चों और आयोजकों का स्वागत किया गया। पदयात्रा में शामिल बच्चे साफा बांधे, सूट-बूट पहनकर विंटेज कार, बग्घी और खुले वाहनों में सवार थे। यात्रा में मुंबई का बैंड दल और पांच तीर्थ स्थलों की झांकियों ने सभी का मनमोह लिया।

बच्चों ने धर्म स्थलों के दर्शन किए

पदयात्रा मार्ग में बच्चों और पदयात्रियों ने नागेश्वर पार्श्वनाथ, जीरावाला पार्श्वनाथ मंदिर, नाकोड़ा पार्श्वनाथ, अंतरिक्ष पार्श्वनाथ मंदिर तथा पार्श्वनाथ मंदिर के दर्शन किए। यात्रा संयोजक सोनल कोठारी, साधना जैन, विकास जैन, शिल्पा जैन ने यात्रा का मार्गदर्शन किया। सभी समूहों के लिए संघ पति बनाए गए थे। जिन्हें बच्चों का मार्गदर्शन करने का जिम्मा सौंपा गया था। गणिवर्य कीर्ति रत्नसागर जी महाराज ने इस अवसर पर आशीर्वचन देते हुए संबोधित किया। इस अवसर पर समाजसेवी देवेंद्र जवेरी, दिलीप भाई शाह, अक्षय सुराना, दिलीप मंडोवरा, विकास जैन सहित सभी सहयोगियों का भी बहुमान किया गया।