Paryushan Festival श्रीफल जैन न्यूज – श्रीफल जैन न्यूज़

धर्मसभा में दिए प्रवचन : पर्युषण पर्व में संत का जीवन जीकर देखो-आचार्य श्री प्रसन्न सागर जी
अंतर्मना आचार्य श्री प्रसन्न सागर जी महाराज ने कहा कि पर्युषण पर्व में एक बार संत का जीवन जीकर देखो, तब समझ आएगा कि वास्तव में संतजीवन क्या होता है और चर्या किसे कहते हैं। आचार्य श्री ने श्री तरूणसागरम् पार्श्वनाथ धाम, गाजियाबाद के धर्म परिसर में भक्तों को जीवन संस्मरण सुना रहे थे। पढ़िए राज कुमार अजमेरा की विशेष रिपोर्ट…

गाजियाबाद/कोडरमा। भारत गौरव अंतर्मना आचार्य श्री प्रसन्न सागर जी महाराज ने कहा कि पर्युषण पर्व में एक बार संत का जीवन जीकर देखो, तब समझ आएगा कि वास्तव में संतजीवन क्या होता है और चर्या किसे कहते हैं। आचार्य श्री ने श्री तरूणसागरम् पार्श्वनाथ धाम, गाजियाबाद के धर्म परिसर में भक्तों को जीवन संस्मरण सुनाते हुए कहा, “शुरुआत तुम करो, अंत परमात्मा करेगा। परमात्मा और गुरु की भक्ति करते रहो। जिसने दांत दिए हैं, वह दाना भी देगा।

लेकिन आज का जीवन देखो—खाओ, पियो, ऐश करो, होटल में रहो और हॉस्पिटल में मरो। यही चल रहा है। जबकि अच्छे स्वास्थ्य और पेट भरने के लिए दो रोटी-सब्ज़ी काफी है। लेकिन स्वाद के लिए छप्पन पकवान भी कम पड़ जाते हैं। आज इंसान स्वास्थ्य के लिए नहीं, बल्कि स्वाद के लिए खा-पी रहा है।” उन्होंने कहा,“खिचड़ी दो तरह की होती है। अगर रसोईघर में पके तो आरोग्यता देती है, और अगर दिमाग में पके तो बीमारी देती है।” पर्यूषण पर्व पर आचार्य श्री ने श्रावकों से कहा, “इस बार दस दिन संत का जीवन जीकर देखो। चटाई पर सोना, उपवास करना, एकासन करना, प्रतिदिन प्रतिक्रमण और सामायिक करना, देव वंदना और अभिषेक करना, उबला हुआ और बिना नमक का भोजन करना, मीठा और फल का त्याग करना—तभी पता चलेगा संत कैसे जीते हैं।”

उन्होंने समझाया, “संत का जीवन असिधारा है, यानी तलवार की धार पर चलने जैसा कठिन। आज श्रावक धर्म तो कर रहा है, लेकिन मन से विकार नहीं निकाल पा रहा। सामायिक का अर्थ केवल बैठना नहीं, बल्कि परिणामों की एकाग्रता है। विकारों का नाम सामायिक नहीं है।” आचार्य श्री ने स्पष्ट किया, “आप मुझसे नहीं, हमारी साधना से प्रभावित हैं। लेकिन मैं आपसे प्रभावित नहीं हूँ, क्योंकि संत का जीवन प्रभावित करने का नहीं, प्रकाशित करने का होता है। आप हमारे पास प्रभावित होकर आएंगे, लेकिन संत आपको प्रकाशित करके भेजेंगे।” उन्होंने कहा, “जीवन में मरने से पहले एक बार दस उपवास ज़रूर करना। अगर समता नहीं हो तो जल लेकर करना, पर करना ज़रूर। मैं लिखकर दे सकता हूँ, आप मरेंगे नहीं।” अंत में आचार्य श्री ने दसलक्षण महापर्व का महत्व बताते हुए कहा, “इस महापर्व पर पूरे देश में साधु और श्रावक त्याग व संयम को धारण कर पुण्य का संचय करते हैं।”

5 या उससे अधिक उपवास करने वालों का सम्मान : उदयपुर नरसिंहपुरा दिगंबर जैन समाज ने तपस्वियों का किया सम्मान
श्री दिगंबर जैन दशा नरसिंहपुरा समाज संस्थान, उदयपुर द्वारा तपस्वियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समाज के अध्यक्ष सुमती प्रकाश वालावात ने बताया कि इस वर्ष पर्युषण पर्व पर समाज के 19 तपस्वियों, जिन्होंने 5 या उससे अधिक उपवास किए, का शाल, उपरना और पगड़ी पहनाकर सम्मान किया गया। पढ़िए सचिन गंगावत  विशेष रिपोर्ट…

ऋषभदेव । श्री दिगंबर जैन दशा नरसिंहपुरा समाज संस्थान, उदयपुर द्वारा तपस्वियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समाज के अध्यक्ष सुमती प्रकाश वालावात ने बताया कि इस वर्ष पर्युषण पर्व पर समाज के 19 तपस्वियों, जिन्होंने 5 या उससे अधिक उपवास किए, का शाल, उपरना और पगड़ी पहनाकर सम्मान किया गया। समाज के उपमंत्री विपिन डुंगरिया ने बताया कि सम्मान समारोह से पहले साधारण सभा का आयोजन हुआ, जिसमें निर्माणाधीन बहुउद्देश्यीय समाज भवन पर चर्चा की गई। केसरियाजी मित्र मंडल के विजय वानावत ने बताया कि राजस्थान सरकार द्वारा 11,000 वर्ग फीट जमीन आवंटित की गई, जिसके लिए श्री केसरियाजी दशा नरसिंहपुरा मित्र मंडल संस्थान का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम के पश्चात वात्सल्य भोज का आयोजन हुआ

ये भी रहे मौजूद

इस अवसर पर महासभा अध्यक्ष लक्ष्मी लाल बोहरा, उपाध्यक्ष अशोक कुमार बोहरा, मंत्री रमेश चंद्र केरोत, सह मंत्री विपिन कुमार डुंगरिया, कोषाध्यक्ष दिनेश कुमार रोडावत, संगठन मंत्री कुंदन कुमार पचौरी, युवा परिषद अध्यक्ष अभिषेक भावोत, महामंत्री महावीर लुणदिया, महिला परिषद से जया जेतावत और सुधा बोहरा सहित श्रीपाल धर्मावत, जयंतीलाल लुणदिया, भवर लाल भवोत, अशोक कुमार रत्नावत, बसंती लाल कंठलिया, राजीव लिखमांवत, शांतिलाल गंगावत, धर्मेंद्र रोडावत, प्रकाश इंद्रमल लुणदिया, जीवन प्रकाश गांधी, जिनेंद्र वानावत, अनिल जैन, पदम जैन, शैलेश गंगावत आदि कई गणमान्य समाजजन उपस्थित थे।