Panchkalyanak Pratishtha – श्रीफल जैन न्यूज़

भव्य विशाल श्रीमद् जिनेन्द्र गजरथ शोभायात्रा का ऐतिहासिक समापन : विश्व शांति महायज्ञ में सवा करोड़ मंत्रों के साथ आहुतियां समर्पित
गुना में राष्ट्रसंत मुनि पुंगव श्री सुधासागरजी महाराज के सान्निध्य में आयोजित पंचमुखी पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव, विश्व शांति महायज्ञ एवं त्रय गजरथ महोत्सव का भव्य समापन हुआ। हजारों श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। पढ़िए श्रीफल साथी राजीव सिंघई की यह रिपोर्ट।

गुना। राष्ट्रसंत निर्यापक श्रमण मुनि पुंगव श्री सुधासागरजी महाराज ससंघ एवं अठारह पिच्छिकाओं के सान्निध्य में आयोजित पंचमुखी श्रीमद् जिनेन्द्र पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महामहोत्सव, विश्व शांति महायज्ञ एवं त्रय गजरथ महोत्सव का भव्य समापन विशाल गजरथ शोभायात्रा के साथ हुआ। सात परिक्रमाओं के पूर्ण होने पर जयघोषों से पूरा वातावरण धर्ममय हो उठा।

महायज्ञ में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

108 कुंडीय विश्व शांति महायज्ञ में हजारों श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। प्रतिष्ठाचार्य प्रदीप भैया के निर्देशन एवं मंत्रोच्चार के बीच सवा करोड़ मंत्रों के साथ आहुतियां समर्पित की गईं। श्रद्धालुओं ने विश्व शांति, सुख-समृद्धि और मानव कल्याण की कामना की।

मुनि पुंगव ने दिया धर्म का संदेश

विशाल धर्मसभा को संबोधित करते हुए मुनि पुंगव श्री सुधासागरजी महाराज ने कहा कि ऐसे धार्मिक महोत्सवों से जगत का वातावरण शुद्ध होता है और धर्म भावना का विस्तार होता है। उन्होंने कहा कि जीवन में जब धर्म का महत्व सांसारिक मोह से अधिक हो जाता है, तब आत्मा भगवंत पद की ओर अग्रसर होती है।

गुना में रचा गया नया इतिहास

मध्यप्रदेश महासभा संयोजक विजय धुर्रा ने बताया कि गुना में आयोजित यह महोत्सव कई दृष्टियों से ऐतिहासिक रहा। पंचमुखी पंचकल्याणक में पहली बार पांच सौधर्म इन्द्र एवं पांच भगवान के माता-पिता बनने का सौभाग्य विभिन्न परिवारों को प्राप्त हुआ।

इन प्रमुख पात्रों को मिला सौभाग्य

गजरथ फेरी में सौधर्म इन्द्र के रूप में सुरेश चंद भूपेश जैन, अखिलेश जैन, शैलेन्द्र जैन, प्रद्युम्न धर्मेन्द्र जैन एवं अनुज जैन विराजमान हुए। भगवान के माता-पिता के रूप में एस.के. जैन, अरविंद जैन, देवेन्द्र सिंघई, सुधीर छतरपुरिया एवं सुनील छतरपुरिया ने भूमिका निभाई। महायज्ञ नायक के रूप में डॉ. प्रीतेश जैन एवं डॉ. रागिनी जैन सहित अनेक प्रमुख पात्र शामिल रहे।

नगर में निकली भव्य शोभायात्रा

हाथियों, रथों, धार्मिक ध्वजों एवं भक्ति संगीत के साथ निकली गजरथ शोभायात्रा ने नगरवासियों का मन मोह लिया। गजरथ पर विराजित जिनेन्द्र देव के दर्शन के लिए मार्गभर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। विभिन्न नगरों से आए समाजजन भी इस ऐतिहासिक आयोजन के साक्षी बने।

समाजजनों की रही उल्लेखनीय सहभागिता

पंचकल्याणक महोत्सव समिति के अध्यक्ष एस.के. जैन, महामंत्री प्रदीप जैन एडवोकेट, कोषाध्यक्ष संजीव बगुल्या सहित समिति के पदाधिकारियों ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अशोकनगर, बीनागंज, कुंभराज, राधौगढ़, आरोन, सिरोंज सहित अनेक स्थानों से आए श्रद्धालु विशेष रूप से उपस्थित रहे।

धर्म, शांति और समृद्धि का संदेश

महोत्सव के दौरान संतों एवं वक्ताओं ने धर्म, संयम, सेवा और आध्यात्मिक उन्नति का संदेश दिया। श्रद्धालुओं ने इसे गुना नगर के धार्मिक इतिहास का एक स्वर्णिम अध्याय बताया और भविष्य में भी ऐसे आयोजनों के निरंतर आयोजन की कामना व्यक्त की।

समापन

विश्व शांति महायज्ञ, पंचकल्याणक प्रतिष्ठा एवं गजरथ महोत्सव के सफल समापन के साथ गुना नगर में धर्म, भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत वातावरण निर्मित हुआ। आयोजन ने समाज में एकता, श्रद्धा और धर्म प्रभावना का नया संदेश दिया।

सूर्य पहाड़ पर पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव : जहां पंचकल्याणक वह भूमि तीर्थ हो जाती है- आचार्य श्री प्रमुख सागर महाराज
श्री दिगंबर जैन पंचायत, गुवाहाटी के तत्वाधान में सूर्य पहाड़ पर हो रही पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के दूसरे दिन गर्भकल्याण महोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर आचार्य श्री प्रमुख सागर महाराज ने उपस्थित श्रद्धालुओं को गर्भकल्याण महोत्सव की महत्ता के बारे में बताया। पढ़िए सुनील कुमार सेठी की रिपोर्ट।

गुवाहाटी : पंचकल्याण महोत्सव का दूसरा दिन गर्भ कल्याणक के रूप में बनाया गया। इस अवसर पर आचार्य श्री प्रमुख सागर महाराज ने उपस्थित श्रद्धालुओं को इसकी महत्ता के बारे में बताया और कहा की हमारा भारत गर्भपात की विकृति को अपनाने के कारण ही गर्त मे चला गया है। क्योंकि हम पश्चात्य संस्कृति तार से जुड़ गए हैं। उन्होंने कहा कि तीर्थंकर प्रभु का ही गर्भ कल्याणक मनाया जाता है, क्योंकि पूर्वभर्वो में उन्होंने सोलह- कारण भावना पढ़कर तीर्थंकर मुक्ति का बंध किया था। आचार्य श्री ने कहा गर्भकल्याण महोत्सव सबको गर्व के साथ स्वीकार करना चाहिए, जिससे हमारा भी मर्म कल्याणक हो। इस मौके पर संध्याकालीन आरती करने का सौभाग्य सुरेंद्र कुमार- प्रीति देवी छाबडा़ परिवार एवं अजय कुमार- रूपा देवी रारा परिवार को प्राप्त हुआ। इस कार्यक्रम में पूर्वोत्तर समेत पूरे भारत से श्रद्धालु पहुंचे हैं। इससे पूर्व प्रथम दिन पंचकल्याणक का प्रारंभ घट यात्रा व ध्वजारोहण के साथ हुआ।

तीर्थंकर भगवान की शाश्वत जन्मभूमि इस काल की अयोध्या

श्री दिगंबर जैन पंचायत, गुवाहाटी के तत्वाधान में आयोजित इस समारोह में आचार्य श्री ने उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा की पंचकल्याणक में पाँच महोत्सव होते हैं जन्म,गर्भ, तप, ज्ञान, मोक्ष कल्याणक। यह पांचो महोत्सव उसी के होते हैं, जो पांचो पापों से बचते हैं। ऐसे जीव पंच परावर्तन पूर्ण करके पंचम गति के मेहमान बनते हैं। उन्होंने कहा कि नर से नारायण, पशु से परमेश्वर, कंकर से शंकर, शंकर से तीर्थंकर की यात्रा का नाम है पंचकल्याण। जिस भूमि पर साक्षात तीर्थंकर भगवान का पंचकल्याणक होता है वह भूमि तीर्थ हो जाती है।

तीर्थंकर भगवान की शाश्वत जन्मभूमि इस काल की अयोध्या है और मोक्ष भूमि सम्मेद शिखर है। उन्होंने कहा कि इस भूमि का पुण्य तीव्र उदय है जो यहां पंचकल्याण की महापूजन होने जा रही है। उन्होंने कहा कि भगवान राम 22 जनवरी को अपने महल- मंदिर में विराजमान हो गए हैं। वैसे ही सूर्य पहाड़ के भगवान आदिनाथ भी अपनी वैदियो-सिंहासनो पर विराजमान होने जा रहे हैं। इससे पूर्व ध्वजारोहन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। तत्पश्चात मंडप उद्घाटन, चित्र अनावरण, दीप प्रज्वलन, मंगल कलश स्थापन, संध्याकालीन आरती आदि गणमान्य व्यक्तियों द्वारा किया गया।

26 जनवरी से 31 जनवरी 2024: श्री सूर्य पहाड़ अतिशय क्षेत्र का पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव
पूर्वोत्तर दिगम्बर जैन समाज का एकमात्र तीर्थ श्री सूर्य पहाड़ अतिशय क्षेत्र का पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव 26 जनवरी से 31 जनवरी 2024 को होने जा रहा है । महोत्सव मुनि श्री प्रमुख सागर जी महाराज ससंघ के मंगल सान्निध्य में होगा, इस अवसर पर मुनि श्री के मंगल निर्देशन में विभिन्न धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे ।

ग्वालपाड़ा (असम) . श्री सूर्यपहाड़ क्षेत्र की पर्वत माला में स्थित, प्रकृति के सुरम्य उपहारों से अलंकृत, ऋषि मुनियों की साधना का केन्द्र, पूर्वोत्तर दिगम्बर जैन समाज का एकमात्र तीर्थ श्री सूर्य पहाड़ अतिशय क्षेत्र का पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव 26 जनवरी से 26 से 31 जनवरी 2024 को होने जा रहा है । महोत्सव मुनि श्री प्रमुख सागर जी महाराज ससंघ के मंगल सान्निध्य में होगा, इस अवसर पर मुनि श्री के मंगल निर्देशन में विभिन्न धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे । श्री दिगम्बर जैन पंचायत, गुवाहाटी के तत्वावधान में असम के प्रमुख नगर गुवाहाटी की पुण्य धरा पर आयोजित होने जा रहे इस आयोजन में पूर्वोत्तर की सकल दिगम्बर जैन समाज सहित देश भर से हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर पाषाण से परमात्मा बनने की विधि का अवलोकन कर पुण्यार्जन करेंगे।

जैन धर्म की प्रभावना के सहभागी बने

श्री सूर्यपहाड़ अतिशय क्षेत्र विकास समिति के अध्यक्ष महावीर जैन हाथीगोला और उपाध्यक्ष ओमप्रकाश सेठी इस महामांगलिक पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महामहोत्सव में सभी को सादर आमंत्रित किया हैं तथा आप सभी अधिक से अधिक संख्या में अपनी सहभागिता के साथ पधारकर धर्म गंगा में अवगाहन करते हुए जैन धर्म की प्रभावना के सहभागी बन कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह किया है । श्री सूर्य पहाड़ विकास समिति आप सभी की सक्रिय भूमिका, आप सभी का समर्पित सहयोग एवं मार्गदर्शन की अपेक्षा करती है। महावीर जैन हाथीगोला और उपाध्यक्ष ओमप्रकाश सेठी ने कहा की हमें विश्वास है कि निश्चित रूप से सूर्यपहाड़ तीर्थक्षेत्र के संरक्षण-संवर्धन-विकास में तथा आयोजित पंचकल्याणक महोत्सव को सफल बनाने में आप सभी का भरपूर योगदान रहेगा। समिति आप सभी के अमूल्य योगदान की आकांक्षा करती है।