Panch Parmeshthi – श्रीफल जैन न्यूज़

देव शास्त्र गुरु की शरण ही सच्ची शरण: आचार्यश्री वर्धमानसागर जी ने कहा कि आचार्य परमेष्ठी हमें आत्म कल्याण का मार्ग दिखाते हैं
आचार्य श्री वर्धमान सागर जी श्याम नगर जयपुर में संघ सहित विराजित हैं। आज कीे धर्मसभा में प्रवचन में बताया गया कि भगवान, गुरु और धर्म की शरण ही जीवन की सच्ची शरण है। जयपुर से पढ़िए, राजेश पंचोलिया की खबर…

जयपुर। आचार्य श्री वर्धमान सागर जी श्याम नगर जयपुर में संघ सहित विराजित हैं। आज कीे धर्मसभा में प्रवचन में बताया गया कि भगवान, गुरु और धर्म की शरण ही जीवन की सच्ची शरण है। संसार के सभी संबंध और साधन अस्थायी हैं, जबकि आत्मा शाश्वत है। हम सभी नमस्कार महामंत्र का जाप करते हैं, पर उसके गूढ़ अर्थ को समझना भी आवश्यक है। सुरेश सबलावत ने बताया कि आचार्य श्री ने कहा कि यह मंत्र पंच परमेष्ठी, अरिहंत, सिद्ध, आचार्य, उपाध्याय और साधु की वंदना है, जो हमें आत्मकल्याण का मार्ग दिखाते हैं। सच्चा मंगल केवल बाहरी कार्यों (जैसे विवाह आदि) में नहीं, बल्कि धर्म, संयम और आत्मचिंतन में है। भगवान की भक्ति के साथ विनय (नम्रता) और सही आचरण भी जरूरी है। हमें यह समझना चाहिए कि हर छोटे से छोटे जीव में भी आत्मा है, इसलिए सभी के प्रति करुणा और समान भाव रखना चाहिए। यह शरीर आत्मा का मंदिर है और मनुष्य जन्म अत्यंत दुर्लभ एवं मूल्यवान है।

आचार्य श्री के दर्शन के लिए भक्त पधार रहे हैं

पूर्वाचार्यों की परंपरा और आगम हमारे मार्गदर्शक हैं, जिन्हें हमें बनाए रखना चाहिए। धर्म के मार्ग में स्त्री और पुरुष दोनों का समान अधिकार और सहभाग है। अतः हमें लज्जा, मर्यादा, भक्ति और सही आचरण के साथ जीवन जीते हुए भगवान की शरण में रहकर आत्मकल्याण की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। प्रतिदिन अनेक नगरों से आचार्य श्री के दर्शन के लिए भक्त पधार रहे है। उदयपुर के विधायक ताराचंद जैन एवं श्राविका रत्न 6 प्रतिमा व्रत धारी सुशीला अशोक पाटनी आरके मार्बल किशनगढ़ दर्शन के लिए पधारे।

सोनागिर में कर्नाटक की कलाकार पंचमी जैन देंगी नाट्य प्रस्तुति : प्रतिभा सम्मान में 28 को होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम
कर्नाटक की कलाकार पंचमी मरूर जैन सोनागिर में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में 28 दिसंबर को अपनी नाट्यकला का प्रदर्शन करेंगी। जैसवाल जैन उपरोचियां सेवा न्यास ट्रस्ट द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह श्री सिद्धक्षेत्र सोनागिर (दतिया) में होने जा रहा है। मुरैना से पढ़िए, मनोज जैन नायक की यह खबर…

मुरैना। कर्नाटक की कलाकार पंचमी मरूर जैन सोनागिर में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में 28 दिसंबर को अपनी नाट्यकला का प्रदर्शन करेंगी। प्रतिभा सम्मान के संयोजक रविंद्र जैन (जमूसर वाले) भोपाल, सुरेशचंद जैन (सा.एक्स.) एवं रूपेश जैन दिल्ली ने बताया कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी जैसवाल जैन उपरोचियां सेवा न्यास ट्रस्ट द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन 28 दिसंबर को श्री सिद्धक्षेत्र सोनागिर (दतिया) में होने जा रहा है। जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति के लिए स्थानीय कलाकारों के साथ-साथ कर्नाटक की भरतनाट्यम, लोकनृत्य, पश्चिमी नृत्य कलाकार पंचमी मरूर जैन को भी आमंत्रित किया है। पंचमी जैन पंच परमेष्ठी, आचार्य विद्यासागर, आचार्य ज्ञानसागर के भजनों पर भक्ति नाट्यनृत्य के लिए देशभर में प्रसिद्ध हैं। अभी तक देश के विभिन्न मंचों पर भरतनाट्यम, यक्षगान, लोकनृत्य एवं पश्चिमी नाट्यकला की 1800 से अधिक प्रस्तुतियां दे चुकी हैं। एक समर्पित और बहुमुखी कलाकार पंचमी मरूर जैन को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 2015 में तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी द्वारा बाल पुरस्कार एवं कर्नाटक के तत्कालीन राज्यपाल वजुभाई ने कर्नाटक राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया था। 2017 में नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड में कर्नाटक का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में यक्षगान प्रस्तुत किया। पंचमी जैन को राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और रक्षा मंत्री से भी बातचीत का अवसर भी प्राप्त हुआ। उसी वर्ष, उन्हें 18वीं कर्नाटक बटालियन से सर्वश्रेष्ठ एनसीसी कैडेट चुना गया और उन्होंने तुमकुर में राज्य स्तरीय बाल सम्मेलन की अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। 2020 में पंचमी को विवेकोत्सव के दौरान विवेक पुरस्कार युवा पुरस्कार और अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भारत सरकार के उद्यम केआईओसीएल लिमिटेड से उत्कृष्टता प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ।

पंचमी जैन ने उदय टीवी के ‘चिन्नारा लोका’, ज़ी कन्नड़ के ‘कुनियोनु बारा’ और सुवर्णा चैनल के ‘पुटानी पेंट्रू’ जैसे टेलीविजन रियलिटी शो के माध्यम से लोकप्रियता हासिल की है। पिछले कुछ वर्षों में उन्हें साधनाश्री, बाला प्रतिभाश्री, डीके जिला राज्योत्सव साधक पुरस्कार, अलवास विद्यार्थी श्री पुरस्कार, कल्कुरा बालासिरी, करुणादा पद्मश्री पुरस्कार, कीर्ति सम्मान पुरस्कार और कई जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कार सहित अनेक सम्मान प्राप्त हुए हैं। 2016 में उन्हें कर्नाटक सरकार की केलाडी चेन्नम्मा और होयसला परियोजना के तहत सामाजिक सेवा के लिए जिला पुरस्कार से सम्मानित किया गया और उन्होंने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता छात्रवृत्ति परीक्षा उत्तीर्ण की। नृत्यकला में अदभुत प्रतिभा की धनी पंचमी मरूर जैन मूलवद्री कर्नाटक की रहने वाली हैं। पिता पार्श्वनाथ जैन, माता दीपाश्री जैन और भाई प्रथम जैन आपके परिवारिक सदस्य हैं। अभी हाल ही में आपकी शादी यतीश एम के साथ हुई हैं। पंचमी जैन ने वाणिज्य में स्नातक की डिग्री पूरी करने के बाद वर्तमान में एमबीए की पढ़ाई कर रही हैं।

वर्तमान में पंचमी जैन अपने पति यतीश एम के साथ बेंगलुरु में श्री परंपरा हेज्जे गेज्जे वाईपी आर्ट फाउंडेशन नामक एक नृत्य संस्थान चलाती हैं। यतीश फिल्म उद्योग में डिजिटल पीआरओ के रूप में भी काम करते हैं, और वे दोनों मिलकर यती इवेंट्स और डिजिटल प्रमोशन टीम का प्रबंधन करते हैं। दोनों समर्पण और लगन के साथ भारतीय कला, संस्कृति, शिक्षा और युवा सशक्तिकरण में योगदान देना जारी रखे हुए हैं।

इस धरा का, इसी धरा पर, सब धरा रह जाएगा - मुनिश्री विलोकसागर का मुरैना में संदेश : सिद्धचक्र महामंडल विधान का समापन, कल महायज्ञ और भव्य रथयात्रा
मुरैना में आठ दिवसीय श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान और विश्व शांति महायज्ञ का आज समापन हुआ। मुनिश्री विलोकसागरजी ने कहा कि पुण्यवान जीवों को ही अनुष्ठान करने का अवसर मिलता है और जीवन के अंत में केवल कर्म ही साथ जाते हैं। कल प्रातः महायज्ञ एवं भव्य रथयात्रा का आयोजन होगा। पढ़िए मनोज जैन नायक की रिपोर्ट…

मुरैना। आठ दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान के समापन अवसर पर बड़े जैन मंदिर मुरैना में निर्यापक श्रमण मुनिश्री विलोकसागरजी महाराज ने धर्मसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि धार्मिक अनुष्ठान और विधान करने का अवसर केवल पुण्यशाली जीवों को प्राप्त होता है।

धन होते हुए भी नहीं मिलता है अनुष्ठान का अवसर

मुनिश्री ने बताया कि कई धनी लोग होते हुए भी धार्मिक अनुष्ठानों का अवसर नहीं पा पाते, जबकि एक सामान्य व्यक्ति भी पुण्य प्रबल होने पर ऐसे पवित्र कार्य कर लेता है। इसलिए यदि धन पुण्य से प्राप्त हुआ है, तो उसका उपयोग धार्मिक और पवित्र कार्यों में करना चाहिए।

दिल्ली से आए पुण्यार्जक परिवार ने कराया आठ दिवसीय विधान

कैलाशचंद राकेशकुमार जैन परिवार (दिल्ली) ने मुरैना आकर आठ दिवसीय श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान और विश्व शांति महायज्ञ का आयोजन किया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने सहभागिता कर पुण्य अर्जित किया। मुनिश्री ने कहा कि इस विधान से प्राप्त शिक्षा और संस्कार जीवनभर मार्गदर्शन करते हैं, क्योंकि इस संसार में एकत्रित धन-संपत्ति धरा पर ही रह जाती है, केवल अच्छे-बुरे कर्म ही जीव के साथ जाते हैं।

अंतिम दिन 1024 अर्घ्य समर्पित

विधान के अंतिम दिन मुनिश्री विलोकसागरजी और मुनिश्री विबोधसागरजी के सान्निध्य में विधानाचार्य पंडित राजेंद्र शास्त्री मंगरोनी द्वारा अभिषेक, शांतिधारा और पूजा-अर्चना कराई गई। इसके बाद 1024 अर्घ्यों का समर्पण कराया गया। श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से सिद्ध परमेष्ठियों की आराधना में सहभागिता की।

कल होगा महायज्ञ, निकलेगी भव्य रथयात्रा

विधान के सफल समापन अवसर पर कल प्रातः 7:30 बजे विश्व शांति और कल्याण की भावना से महायज्ञ आयोजित होगा, जिसमें धूप, घी और जड़ी-बूटियों की आहुतियाँ दी जाएंगी।

प्रातः 8:30 बजे श्री जिनेन्द्र प्रभु की प्रतिमा को रथ पर विराजित कर नगर के प्रमुख बाजारों से भव्य रथयात्रा निकाली जाएगी। रथयात्रा बड़ा जैन मंदिर पहुंचकर पूर्ण होगी, जहां पाण्डुक शिला पर जलाभिषेक किया जाएगा। इसके बाद प्रतिष्ठाचार्य और अतिथियों का सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में कैलाशचंद राकेशकुमार जैन पूणारावत परिवार, दिल्ली की ओर से सभी श्रद्धालुओं के लिए वात्सल्य भोज की व्यवस्था की गई है।

125 वर्ष पुराने जैन मंदिर के लिए एकजुट समाजजन: पारसी मोहल्ला छावनी मेनरोड पर स्थित है मंदिर
पारसी मोहल्ला छावनी मेनरोड स्थित 125 वर्ष प्राचीन श्री अनंतनाथ जिनालय को तोड़फोड़ से बचाने के लिए श्री अनंतनाथ सभागृह में जैन समाज की बैठक हुई। पूर्ण पत्थर से निर्मित विश्व प्रसिद्ध जिनालय स्थापत्य कला का बेजोड़ उदाहरण है। इसमें भगवान अनंतनाथ की मनोज्ञ प्रतिमा विराजमान है। इंदौर से पढ़िए, साभार यह खबर…

इंदौर। पारसी मोहल्ला छावनी मेनरोड स्थित 125 वर्ष प्राचीन श्री अनंतनाथ जिनालय को तोड़फोड़ से बचाने के लिए श्री अनंतनाथ सभागृह में जैन समाज की बैठक हुई। इसमें मीडिया प्रभारी एमके जैन ने बताया कि बैठक में आनंद जैन, जैनेश झांझरी, निर्मल कासलीवाल, देवेंद्र सेठी, देवेंद्र डोसी, मनीष लुहाड़िया, चेतन गंगवाल, प्रकाशचंद्र शास्त्री, प्रदीप टोग्या, सुनील बिलाला आदि ने संबोधित किया। सभी आगामी रणनीति तय करने का आह्वान किया।

सामाजिक संसद के पूर्व अध्यक्ष कैलाश वेद ने कहा कि पूर्ण पत्थर से निर्मित विश्व प्रसिद्ध जिनालय स्थापत्य कला का बेजोड़ उदाहरण है। इसमें भगवान अनंतनाथ की मनोज्ञ प्रतिमा विराजमान है। इसे हम सब मिलकर बचाने का भरपूर प्रयास करेंगे। बैठक के प्रारंभ में श्री नेमीनाथ नवरंग मंडल के तत्वावधान में पंच परमेष्ठी एवं भगवान नेमीनाथ की स्तुति की गई। संचालन अनीस सोनी ने किया। आभार ट्रस्ट के मंत्री मनीष वेद ने माना।

पंच परमेष्ठि प्रश्नोत्तरी प्रतियोगियों का हुआ बहुमान : उत्कृष्ट प्रदर्शन पर प्रिंसी हर्षित जैन को मिली चांदी की माला
मुरैना में युगल मुनि श्री विलोक सागर जी एवं मुनि श्री विबोध सागर जी महाराज के सान्निध्य में आयोजित पंच परमेष्ठि प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में सैकड़ों प्रतिभागियों ने भाग लेकर धर्म एवं संस्कृति के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतियोगियों का सम्मान समारोह में चांदी की माला और उपहार देकर अभिनंदन किया गया। पढ़िए पूरी रिपोर्ट…

मुरैना नगर में धर्म के सिद्धांतों के प्रति रुचि बढ़ाने और लोगों को जैन महापुरुषों के जीवन चरित्र से परिचित कराने के उद्देश्य से पंच परमेष्ठि प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता नगर में चातुर्मासरत युगल मुनिराज मुनि श्री विलोक सागर जी और मुनि श्री विबोध सागर जी महाराज के पावन सान्निध्य में संपन्न हुई।

कार्यक्रम के संयोजक डॉ. मनोज जैन और विमल जैन (बबलू) ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 8 वर्ष से लेकर 90 वर्ष तक के 200 से अधिक श्रावकों ने भाग लिया। आयोजन का उद्देश्य समाज में धर्म और संस्कृति की भावना को प्रबल बनाना था।

समारोह की शुरुआत रश्मि जैन द्वारा मंगलाचरण से हुई। इसके बाद आचार्य श्री विद्यासागर जी एवं आर्जव सागर जी महाराज के चित्र का अनावरण और दीप प्रज्वलन श्रावक श्रेष्ठियों के करकमलों से किया गया। ब्रह्मचारी राहुल भैया ने कार्यक्रम की गरिमा में चार चांद लगाए।

पूज्य युगल मुनिराजों ने अपने प्रवचन में कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं धर्म और संस्कृति की जिज्ञासा को जागृत करती हैं और श्रावकों को ज्ञान प्राप्ति की दिशा में प्रेरित करती हैं। उन्होंने कहा कि जैन धर्म में ज्ञान, दर्शन और चरित्र तीनों ही मोक्षमार्ग के मूल तत्व हैं, जिन्हें समझने और जीवन में अपनाने की प्रेरणा ऐसे आयोजनों से मिलती है।

ग्रुप सी में प्रिंसी हर्षित जैन ने 100 में से 100 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। उन्हें पुण्यार्जक परिवार यतीन्द्रकुमार संजय रेखा जैन (मुरैना) द्वारा चांदी की माला पहनाकर सम्मानित किया गया। ग्रुप ए और बी में भी कई प्रतियोगियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। खुशी जैन, साक्षी जैन, नित्या जैन, तान्या जैन, रजत जैन, कीर्ति जैन, पीहू जैन, अरिहंत जैन, राजकुमार जैन, गुंजन जैन, सौरभ जैन और अल्पना जैन को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया।

विजेताओं को उपहार और प्रमाणपत्र प्रदान किए

कार्यक्रम के अंत में पुण्यार्जक परिवार यतीन्द्रकुमार संजय रेखा जैन (मुरैना) और लखमीचंद लालजीराम जैन (बानमोर) के सौजन्य से सभी विजेताओं को उपहार और प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। समारोह में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले साधर्मी बंधुओं का भी सम्मान किया गया। पूरे आयोजन ने मुरैना नगर में धार्मिक जागरण और संस्कार संवर्धन की नई ऊर्जा का संचार किया। श्रद्धालुओं ने इसे आचार्य परंपरा की प्रेरणा से प्रेरित “धर्म ज्ञान उत्सव” के रूप में सराहा।