Oath – श्रीफल जैन न्यूज़

वर्णी ग्राम हंसेरा होगा नशा मुक्त : छात्र-छात्राओं सहित ग्रामीणों ने ली नशा छोड़ने की शपथ
वर्णी संस्थान विकास सभा एवं जनकल्याण समिति के तत्वावधान में वर्णी जी की जन्मस्थली को नशा मुक्ति एवं व्यसन मुक्त ग्राम बनाने के उद्देश्य से नशा मुक्ति अभियान प्रारंभ में किया गया। वर्णी ग्राम हंसेरा से पढ़िए,मनीष विद्यार्थी की यह खबर…

वर्णी ग्राम हंसेरा। वर्णी संस्थान विकास सभा एवं जनकल्याण समिति के तत्वावधान में वर्णी जी की जन्मस्थली को नशा मुक्ति एवं व्यसन मुक्त ग्राम बनाने के उद्देश्य से नशा मुक्ति अभियान प्रारंभ में किया गया। सर्वप्रथम प्राथमिक शाला हंसेरा एवं ग्रामीणों के साथ बैनर पोस्टर एवं नशा विरोधी स्लोगन के साथ स्कूल से स्मारक तक रैली निकालकर गांव के लोगों को नशा त्यागने के प्रति जागरूक किया गया। वर्णी जन्मभूमि स्मारक में दीप प्रज्वलन, मंगलाचरण,स्वागत गीत के साथ कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता विनोद जैन एलआईसी, मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान छत्रपाल सिंह, अरुण चंदेरिया क्षेत्रीय अध्यक्ष भारतीय जैन मिलन क्षेत्र 10, विशिष्ट अतिथि डीके सराफ मड़ावरा, राजेंद्र जैन शिक्षक सागर रहे। संस्था परिचय एवं स्वागत भाषण महामंत्री कैलाश जैन टीला ने दिया। संचालन मनीष विद्यार्थी ने किया। उपस्थित अतिथियों का सम्मान शॉल श्रीफल से स्मारक व्यवस्थापक द्वारा किया गया।

व्यसनों से दूर रहेंगे तो देश का भविष्य अच्छा रहेगा

सर्वप्रथम विद्यालय एवं ग्रामीण के उपस्थित 200 छात्र-छात्राओं को गर्म बनियान राजेंद्र जैन शिक्षक नेहानगर ने दी। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों द्वारा नशा किस प्रकार हमारे लिए हानिकारक है। इस पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अरुण चंदेरिया ने बताया 4 फरवरी को विश्व कैंसर दिवस था, और कैंसर जो लोग तंबाकू गुटका का सेवन करते हैं। उस व्यक्ति को कैंसर होने की संभावना रहती है। अगर हम इसका त्याग करते हैं तो हमारे परिवार को एक बहुत बड़े खतरे का सामना नहीं करना होगा। विशिष्ट अतिथि डीके सराफ ने कहा कि शराब स्वयं को, हमारे परिवार, समाज और राष्ट्र को खोखला कर देती है। अगर हमें अपने आप को भारतीय संस्कृति का सच्चा सिपाही बनाना है तो हमें नशा अपने परिवार से निकलना होगा। राजेंद्र जैन शिक्षक ने कहा छात्र-छात्राएं देश का भविष्य हैं, अगर यह व्यसनों से दूर रहेंगे तो हमारे देश का भविष्य अच्छा रहेगा। इसलिए हमें अभी से जागरूक होना है।

कार्यक्रम की सराहना की

कार्यक्रम में उपस्थित छात्राओं ने संकल्प लिया कि हम उस घर में शादी करेंगे, जहां पर कोई शराब नहीं पीता हो। उपस्थित ग्रामीणों ने भी किसी एक नशे को त्याग करने का संकल्प लिया और आगे भी एक व्यक्ति को संकल्प दिलाने की शपथ ली। कार्यक्रम में संस्थान के निर्देशक करोड़ी लाल जैन बंडा की सालगिरह के अवसर पर सभी को मिष्ठान वितरण किया गया। ग्राम प्रधान छत्रपाल सिंह ने सभी का आभार माना एवं इस कार्यक्रम की सराहना की एवं इसे निरंतर चलने की भी अपील की।

महिला दिगंबर जैन सोशल ग्रुप मनाएगा हरियाली तीज महोत्सव : जैन बगीची परिसर में पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण की ली शपथ
हरियाली तीज महोत्सव की परंपरा को न केवल सांस्कृतिक रूप से बल्कि पर्यावरणीय जागरूकता के साथ भी मनाने का बीड़ा महिला दिगंबर जैन सोशल ग्रुप ने उठाया है। जैन बगीची परिसर में हुई बैठक में समूह की सदस्यों ने महोत्सव की तैयारियों पर चर्चा की। पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश दिया। अंबाह से पढ़िए, अजय जैन की यह खबर…

अंबाह। हरियाली तीज महोत्सव की परंपरा को न केवल सांस्कृतिक रूप से बल्कि पर्यावरणीय जागरूकता के साथ भी मनाने का बीड़ा महिला दिगंबर जैन सोशल ग्रुप ने उठाया है। जैन बगीची परिसर में हुई बैठक में समूह की सदस्यों ने महोत्सव की तैयारियों पर चर्चा की। पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश दिया। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि इस बार हरियाली तीज महोत्सव को सिर्फ पारंपरिक न मानकर उसे समाज को जोड़ने, महिलाओं को सशक्त बनाने और पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता जगाने का माध्यम बनाया जाएगा। इसके अंतर्गत जैन बगीची परिसर में झूले सजाए जाएंगे, पारंपरिक वेशभूषा में महिलाएं गीत-संगीत प्रस्तुत करेंगी और सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इस अवसर पर उपस्थित सभी सदस्याओं ने पौधरोपण किया और यह संकल्प लिया कि प्रत्येक सदस्य कम से कम एक पौधे की जिम्मेदारी अपने हाथ में लेगी और उसकी नियमित देखभाल करेगी। यह अभियान ‘एक सदस्य-एक पौधा’ की थीम पर आधारित रहेगा।

लोक गायन झूला उत्सव और अन्य गतिविधियां होंगी

महिला ग्रुप की वरिष्ठ सदस्य रजनी जैन ने कहा कि प्रकृति हमारी सांस्कृतिक और धार्मिक आस्था का हिस्सा है। तीज पर्व का गहरा संबंध हरियाली से है, इसलिए इसे सिर्फ रस्म तक सीमित नहीं रखना चाहिए। हमें इसे भावनात्मक और सामाजिक आंदोलन में बदलना होगा। ग्रुप की मालती जैन ने बताया कि इस बार तीज महोत्सव में झूला उत्सव, लोकगीत गायन, रंगोली प्रतियोगिता, मेंहदी प्रतियोगिता, एवं पारंपरिक पहनावे की प्रतियोगिता जैसी विविध गतिविधियां की जाएंगी। इसके साथ ही सभी महिलाओं को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने वाले स्लोगन के साथ कार्यक्रम में सम्मिलित होने हेतु प्रेरित किया जाएगा।

कार्यक्रम में महिलाएं पारंपरिक परिधान में पहुंचेंगी

बैठक में उपस्थित महिला सदस्यों ने यह भी तय किया कि आने वाले वर्षों में हरियाली तीज को एक स्थायी सामूहिक परंपरा के रूप में मनाया जाएगा। जहां समाज की अन्य महिलाओं और युवतियों को भी जोड़ा जाएगा। इसके माध्यम से जैन समाज की महिलाएं सामाजिक सरोकारों में अपनी भागीदारी और नेतृत्व दोनों को सशक्त रूप में प्रस्तुत करेंगी। ग्रुप की मृदुला जैन ने बताया कि हमारा उद्देश्य सिर्फ पर्व मनाना नहीं है, बल्कि इसे सामाजिक चेतना और प्रकृति के संरक्षण से जोड़ना है। इसी सोच को लेकर यह कार्यक्रम विशेष बनाया जा रहा है। इस अवसर पर सभी सदस्याओं ने शपथ ली कि वे पौधों के संरक्षण के लिए जिम्मेदारी निभाएंगी और लोगों को भी इस दिशा में प्रेरित करेंगी। कार्यक्रम में महिलाएं पारंपरिक परिधान में पहुंचेंगी और पारंपरिक गीतों पर झूला उत्सव मनाया जाएगा। जिससे माहौल पूरी तरह तीजमय हो जाएगा। बैठक में प्रमुख रूप से रजनी जैन, मालती जैन, मृदुला जैन, सरस जैन, संध्या जैन, पूनम जैन, रश्मी जैन, रीता जैन, बबिता जैन, संगीता जैन मौजूद रहीं।