North Idgah Colony – श्रीफल जैन न्यूज़

नॉर्थ ईदगाह कॉलोनी में मना जन्म-तप कल्याणक महोत्सव : आगरा नगर में निकली भगवान की भव्य रथयात्रा
नॉर्थ ईदगाह कॉलोनी स्थित श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में गुरुवार को जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ का जन्म-तप कल्याणक महोत्सव अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। आगरा से पढ़िए, शुभम जैन की यह खबर…

आगरा। नॉर्थ ईदगाह कॉलोनी स्थित श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में गुरुवार को जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ का जन्म-तप कल्याणक महोत्सव अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। यह पावन आयोजन मुनिश्री विलोकसागर जी महाराज एवं मुनिश्री विबोधसागर जी महाराज ससंघ के मंगल सानिध्य में हुआ। महोत्सव के अवसर पर सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और पूरा वातावरण भगवान आदिनाथ के जयघोषों से गुंजायमान हो उठा। प्रातःकाल कार्यक्रम की शुरुआत भगवान आदिनाथ के अभिषेक, शांतिधारा और नित्य-नियम पूजन गाजे-बाजे श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से पूजन-अर्चना कर पुण्य लाभ अर्जित किया।इसके बाद भगवान आदिनाथ की प्रतिमा को सुसज्जित रथ में विराजमान कर रथयात्रा निकाली गई। रथयात्रा का शुभारंभ विधायक विजय शिवहरे द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। गाजे-बाजे, ध्वज-पताकाओं, भक्ति गीतों और भगवान के जयकारों के साथ निकली इस शोभायात्रा ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया।

आकर्षक झांकियां रही शामिल

रथयात्रा में भगवान आदिनाथ के जीवन प्रसंगों पर आधारित एक दर्जन से अधिक आकर्षक झांकियां शामिल रहीं।बजिन्होंने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।त्रिशला महिला मंडल की महिलाओं ने रथयात्रा के दौरान भक्ति भाव से नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम की शोभा को और बढ़ा दिया।शोभायात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु सम्मिलित हुए और पूरे उत्साह के साथ भगवान के जयकारे लगाते हुए यात्रा में शामिल रहे।

रथयात्रा का हुआ भव्य स्वागत

यह भव्य रथयात्रा जैन मंदिर से प्रारंभ होकर पुलिस लाइन रोड, साईं की तकिया चौराहा,कलेक्ट्रेट, स्टेट बैंक, अरिहंत मार्केट,टंकी वाले जैन मंदिर, छीपीटोला चौराहा,कीर्ति स्तंभ, पल्ला मार्केट,ढाकरन चौराहा,नाई की मंडी और सुभाष पार्क होते हुए पुनः नॉर्थ ईदगाह जैन मंदिर पहुंची। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं और नगरवासियों द्वारा शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया। विशेष रूप से छीपीटोला जैन समाज द्वारा यात्रा का अत्यंत श्रद्धा और उत्साह के साथ स्वागत किया गया।

1008 स्वर्ण कलशों से महामस्तकाभिषेक

मंदिर पहुंचने के पश्चात नॉर्थ ईदगाह जैन समाज के तत्वावधान में मुनिश्री की विशाल धर्मसभा आयोजित की गई।कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलाचरण, दीप प्रज्ज्वलन और चित्र अनावरण के साथ हुआ।अपने मंगल प्रवचनों में मुनिश्री ने भगवान आदिनाथ के जन्म कल्याणक के महत्व को विस्तार से समझाते हुए कहा कि भगवान आदिनाथ ने मानव जीवन को धर्म,संयम और आत्मकल्याण की दिशा प्रदान की। उनके उपदेश आज भी समाज को सत्य, अहिंसा और त्याग के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। इसके पश्चात मुनिसंघ एवं बाल ब्रह्मचारी नितिन भैया जी के कुशल निर्देशन में सौभाग्यशाली भक्तों द्वारा भगवान आदिनाथ की प्रतिमा का 1008 स्वर्ण कलशों से महामस्तकाभिषेक संपन्न कराया गया।

मुनिश्री के समक्ष श्रीफल अर्पित

इस दौरान पूरा वातावरण भक्ति और श्रद्धा से ओतप्रोत हो उठा। कार्यक्रम के अंत में अपार समग्र जैन समाज ने मुनिश्री के समक्ष श्रीफल अर्पित कर उनके चरणों में बैठकर मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया। सायंकाल धर्मसभा, आशीर्वचन तथा स्वागत-सम्मान कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।जन्म-तप कल्याणक महोत्सव के इस भव्य आयोजन ने आगरा नगर में जैन समाज की एकता, श्रद्धा और धार्मिक आस्था का अद्भुत दृश्य प्रस्तुत किया।इस कार्यक्रम का संचालन मनोज जैन बाकलीवाल द्वारा किया गया।

यह समाज जन रहे मौजूद

इस अवसर पर मंदिर के अध्यक्ष राजेश जैन सेठी,मंत्री अशोक जैन,निर्मल जैन मोठया, मनोज जैन बाकलीवाल हीरालाल बैनाड़ा,अमित जैन बॉबी,अजय जैन, संजीव जैन,राजेश जैन बल्ले, जगदीश प्रसाद जैन,राकेश जैन पर्देवाले,मनीष जैन ठेकेदार,सुनील जैन ठेकेदार,मनोज जैन बल्लो, मीडिया प्रभारी शुभम जैन,विमल जैन,रूचि जैन,पूजा जैन,शालू जैन, डेजी जैन,सरिता जैन,अर्चना जैन, रिंकी जैन,समस्त नॉर्थ ईदगाह कॉलोनी एवं छीपीटोला जैन समाज के अलावा समग्र आगरा जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में सम्मिलित हुआ।

आदिनाथ जन्म कल्याणक महोत्सव में हुआ आदिनाथ महामंडल विधान : श्रद्धालुओं ने भगवान का जलाभिषेक कर पुण्य अर्जित किया
नॉर्थ ईदगाह कॉलोनी स्थित श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में मुनिश्री विलोकसागर जी महाराज एवं मुनिश्री विबोधसागर जी महाराज ससंघ के सानिध्य में भगवान आदिनाथ जन्म कल्याणक एवं रथोत्सव के दूसरे दिन बुधवार को श्री आदिनाथ महामंडल विधान किया गया।आगरा से पढ़िए, शुभम जैन की यह रिपोर्ट…

आगरा। नॉर्थ ईदगाह कॉलोनी स्थित श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में मुनिश्री विलोकसागर जी महाराज एवं मुनिश्री विबोधसागर जी महाराज ससंघ के सानिध्य में भगवान आदिनाथ जन्म कल्याणक एवं रथोत्सव के दूसरे दिन बुधवार को श्री आदिनाथ महामंडल विधान किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत प्रातःकाल भगवान आदिनाथ के अभिषेक एवं शांतिधारा के साथ हुई। श्रद्धालुओं ने भगवान का जलाभिषेक कर पुण्य अर्जित किया और भक्तिभाव से आराधना की। इसके पश्चात बाल ब्रह्मचारी नितिन भैया के मार्गदर्शन में विधान का ध्वजारोहण निर्मल कुमार मोठया एवं हीरालाल बैनाड़ा तथा बीना बैनाड़ा परिवार द्वारा श्रद्धाभाव के साथ संपन्न कराया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने विधि-विधानपूर्वक आदिनाथ महामंडल विधान में भाग लेकर भगवान की आराधना की। कार्यक्रम के दौरान मुनिश्री के समक्ष श्रद्धालुओं द्वारा शास्त्र भेंट की प्रेरणादायी परंपरा भी निभाई गई।

तीर्थंकरों के कल्याणक केवल उत्सव नहीं

मुनिश्री विलोकसागर जी महाराज ने अपने मंगल प्रवचन में भगवान आदिनाथ के जन्म कल्याणक का आध्यात्मिक महत्व बताते हुए कहा कि तीर्थंकरों के कल्याणक केवल उत्सव नहीं, बल्कि आत्मशुद्धि और धर्ममार्ग पर चलने की प्रेरणा के अवसर होते हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में ऐसे धार्मिक आयोजनों में सम्मिलित होकर अपने जीवन को धर्ममय बनाने का आह्वान किया।

जीवन को धर्ममय बनाने का संकल्प

पूरे दिन मंदिर परिसर भक्ति और आस्था के वातावरण से सराबोर रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान आदिनाथ के चरणों में नमन कर अपने जीवन को धर्ममय बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर अशोक जैन,अमित जैन बॉबी,दिनेश जैन,राजेश जैन, अजय जैन,संजीव जैन,राजेश जैन बल्ले, विनोद जैन,अखिल जैन,सत्येंद्र जैन सहित नॉर्थ ईदगाह कॉलोनी जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

नॉर्थ ईदगाह जैन मंदिर में मनाया भगवान आदिनाथ का जन्म कल्याणक: निकाली प्रभु आदिनाथ की रथयात्रा
आर्यिका श्री पूर्णमति माताजी ससंघ के मंगल सानिध्य में प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ का जन्म-तप कल्याणक महोत्सव मनाया गया। नॉर्थ ईदगाह कॉलोनी में प्रभु के अभिषेक और पूजन किए गए। मंदिर परिसर से भक्तों ने श्रीजी की प्रतिमा को रथ पर विराजमान कर रथयात्रा निकाली। शुभारंभ मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय एवं आलोक उपाध्याय ने झंडी दिखाकर किया। आगरा से पढ़िए शुभम जैन की यह खबर…

आगरा। आर्यिका पूर्णमति माताजी ससंघ के पावन सानिध्य में इन दिनों यहां के नॉर्थ ईदगाह कॉलोनी में धर्म की प्रभावना देखते को मिल रही है। रविवार को आर्यिका श्री पूर्णमति माताजी ससंघ के मंगल सानिध्य में प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ का जन्म-तप कल्याणक महोत्सव मनाया गया। जिसका शुभारंभ प्रभु के अभिषेक और पूजन के साथ किया गया। मंदिर जी में आगरा जैन समाज के प्रमुख हीरालाल बैनाड़ा एवं बीना बैनाड़ा परिवार ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद मंदिर के मुख्य द्वार का उद्घाटन रूपेश जैन परिवार ने फीता खोलकर किया। जिसके बाद मंदिर परिसर से भक्तों ने श्रीजी की प्रतिमा को रथ पर विराजमान कर बैंडबाजों के साथ रथयात्रा निकाली। रथयात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय एवं आलोक उपाध्याय ने झंडी दिखाकर किया। रथयात्रा में भगवान आदिनाथ के जीवन पर आधारित एक दर्जन झांकियां भी चल रही थी और बड़ी संख्या में भक्त प्रभु आदिनाथ के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। इस दौरान पूरा शहर प्रभु आदिनाथ के जयकारों से गुंजायमान रहा।

भगवान आदिनाथ का किया महामस्तकाभिषेक

रथयात्रा मंदिर परिसर से शुरू होकर पुलिस लाइन रोड, साई की तकिया, छीपीटोला चौराहा, धाकरान चौराहा, नाई की मंडी, सुभाष पार्क होते हुए वापस नॉर्थ ईदगाह कॉलोनी जैन मंदिर पहुंचीं। जहां सौभाग्यशाली भक्तों ने गुरु मां एव बाल ब्रह्मचारी अविनाश भैया के सानिध्य में भगवान आदिनाथ का महामस्तकाभिषेक किया। शाम को 7 बजे कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित भक्तों ने विशेष प्रतिक्रमण किया। इस अवसर पर राजेश जैन सेठी, अशोक जैन, निर्मल मोठया, हीरालाल बैनाड़ा, पन्नालाल बैनाड़ा, जगदीशप्रसाद जैन, सुनील जैन ठेकेदार, राकेश जैन, मनोज जैन बाकलीवाल, अखिल जैन, अजय जैन, अनिल जैन, सौरभ जैन, संजू जैन, राजकुमार गुड्डू सहित समाज के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।