Nirvan mahotsava श्रीफल जैन न्यूज – श्रीफल जैन न्यूज़

भगवान महावीर स्वामी के निर्वाण महोत्सव का आयोजन 1 नवंबर को : चढेगा मोक्ष का प्रतीक निर्वाण लाडू, दिगम्बर जैन मंदिरों में होगी पूजा-अर्चना
इंदौर सहित प्रदेश भर में भगवान महावीर के निर्माण महोत्सव का आयोजन 1 नवंबर शुक्रवार को मनाया जाएगा। सभी जिनालयों दिगंबर जैन मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना के आयोजन होंगे। नित्य नियम और शांति धारा के बाद मोक्ष कल्याणक लाडू चढ़ाया जाएगा। इंदौर से राजेश जैन दद्दू की यह खास खबर…

इंदौर. विश्व वन्दनीय जैन धर्म के 24 वें तीर्थंकर भगवान महावीर का 2551 वां निर्वाणोत्सव महा महोत्सव शुक्रवार 1 नवम्बर को भक्ति भाव से मनाया जाएगा। इस अवसर नगर एवं प्रदेश भर के कस्बे सहित जिले के सभी जिनालयों दिगम्बर जैन मंदिरों में पूजा-अर्चना सहित निर्वाण लाडू चढ़ाने के विशेष आयोजन किए जाएंगे। धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि प्रातः जिन अभिषेक, नित्य नियम पुजन शांतिधारा के बाद भगवान महावीर स्वामी की अष्ट द्रव्य से पूजा-अर्चना की जाएगी। पूजा के दौरान निर्वाण कांड भाषा के सामूहिक उच्चारण पश्चात जयकारों के साथ मोक्ष कल्याणक अर्घ्य तथा निर्वाण लाडू चढाया जाएगा।

राजेश जैन के अनुसार इंदौर नगर में चातुर्मास रत आचार्य, मुनि, आर्यिका ससंघों के मंगलमय सानिध्य में दिगम्बर जैन मंदिर छत्रपति नगर आदिनाथ जिनालय में मुनि विनम्र सागर जी महाराज ससंघ के सानिध्य में अध्यक्ष भूपेंद्र जैन एवं मंत्री विपुल बाझल के नेतृत्व में प्रातः 8 बजे निर्वाण लाडू चढाया जायेगा। मोहता भवन जंजीरवाला चौराहा पर परम पूज्य मुनि श्री प्रमाण सागर जी ससंघ के सानिध्य में ग्रेटर बाबा में परम पूज्य मुनि श्री पूज्य सागर जी के मंगलमय सानिध्य में, अंजलि नगर में आचार्य श्री उदार सागर जी ससंघ के सानिध्य में निर्वाणोत्सव मनाया जाकर निर्वाण लाडू चढाया जाएगा। बीस पंथी मंदिर में आर्यिका माता जी के सानिध्य में भगवान महावीर स्वामी का निर्वाण महोत्सव मनाया जाएगा।

यह है महानिर्वाण से संबंधित प्रामाणिक जानकारी

वरिष्ठ समाजसेवी डॉ जैनेन्द्र जैन ने कहा कि

भगवान महावीर का निर्वाण अमावस्या को प्रातः काल हुआ था। महानिर्वाण उत्तर पुराण में आचार्य गुणभद्र ने सातवीं-आठवीं शताब्दी में लिखा है कि 15 अक्टूबर 527 वि.स.ई. की कार्तिक कृष्ण अमावस्या स्वाति नक्षत्र के उदय होने पर भगवान महावीर ने सुप्रभात की शुभ बेला में अघातिया कर्मों को नष्ट कर निर्माण प्राप्त किया था। उस समय दिव्य आत्माओं ने महावीर प्रभु की पूजा अर्चना की और अत्यंत दीप्ति मान जलती प्रदीप पंक्तियों के प्रकाश में आकाश तक को प्रकाशित करती हुई पावा नगरी सुशोभित हुई। सम्राट श्रेणिक आदि नरेंद्रों ने अपनी प्रजा के साथ निर्माण उत्सव मनाया। उसी समय से प्रतिवर्ष महावीर जिनेंद्र के निर्माण को अत्यंत भाव एवं श्रद्धा पूर्वक मनाया जा रहा है। नैवेद लाडू से पूजा की जाती है। जैन ने बताया कि इसका उल्लेख प्रसिद्ध जैन ग्रंथ हरिवंश पुराण में भी है जैन धर्म के 23वें तीर्थंकर भगवान पारसनाथ के 256 वर्ष साढ़े तीन माह बाद महावीर का जन्म हुआ था। 72 वर्ष की उम्र के अंत में श्री शुभ मिति कार्तिक कृष्ण चतुर्दशी के अंत समय अमावस्या के प्रातः काल स्वाति नक्षत्र में मोक्ष लक्ष्मी को प्राप्त किया। इस समय भगवान महावीर के प्रथम गणधर श्री गौतम स्वामी को केवल ज्ञान रूपी लक्ष्मी प्राप्त हुई और देवों ने रत्न मई दीपकों का प्रकाश कर उत्सव मनाया।