National Khandelwal Sarawagi Digambar Jain Women Organization – श्रीफल जैन न्यूज़

रेट्रो थीम पर सजी महिला संगठन की पहली बैठक : बैठक में छाया उत्साह, प्रस्तुतियों ने बांधा समां
राष्ट्रीय खंडेलवाल सरावगी दिगम्बर जैन महिला संगठन द्वारा सत्र की प्रथम बैठक रेट्रो वाइब्स हैप्पी लाइव्स थीम पर की गई। कार्यक्रम की थीम “ओल्ड वर्सेस न्यू” रही, जिसमें परंपरा और आधुनिकता का सुंदर संगम देखने को मिला। इंदौर से रुचि चौविशिया की रिपोर्ट…

इंदौर। राष्ट्रीय खंडेलवाल सरावगी दिगम्बर जैन महिला संगठन द्वारा सत्र की प्रथम बैठक रेट्रो वाइब्स हैप्पी लाइव्स थीम पर की गई। कार्यक्रम की थीम “ओल्ड वर्सेस न्यू” रही, जिसमें परंपरा और आधुनिकता का सुंदर संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में महिलाओं ने रेट्रो थीम के अनुरूप आकर्षक परिधान धारण कर भाग लिया और गीत, नृत्य सहित विभिन्न रचनात्मक प्रस्तुतियों के माध्यम से सभी का मन मोह लिया। पूरे आयोजन में उत्साह और आनंद का वातावरण बना रहा। राष्ट्रीय खंडेलवाल सरावगी दिगम्बर जैन महिला संगठन की मीडिया एवं जनसंपर्क प्रमुख रुचि चोविश्या जैन ने बताया कि संगठन के संस्थापक संदीप-शीतल पहाड़िया के मार्गदर्शन में इस कार्यक्रम में खेल, मनोरंजन एवं रोचक गतिविधियों के साथ थीम आधारित विशेष प्रतियोगिता की गई, जिसमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक अपनी प्रस्तुतियां दीं। प्रतियोगिता में मेघा अजमेरा रेट्रो थीम की विजेता रहीं। रुचि चोविश्या जैन को सर्वश्रेष्ठ नृत्य (बेस्ट डांसर) का पुरस्कार प्रदान किया गया। अन्य श्रेणियों में भी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम के दौरान सुप्रसिद्ध गायिका आशा भोसले को श्रद्धांजलि स्वरूप उनके गीतों पर प्रस्तुतियां देकर भावपूर्ण नमन किया गया।

इनकी रही सहभागिता

संगठन की अध्यक्ष ज्योति सेठी एवं महासचिव नमिता कासलीवाल ने बताया कि कार्यक्रम में सभी की सक्रिय सहभागिता रही। आयोजन को सफल बनाने में संगीता काला, प्रीति मोदी, दीपाली पाटनी, दीपाली सोगानी, आरती गंगवाल, खुशबू गोधा, सोनाली जैन, रितिका काला, पिंकी पाटनी के साथ कविता गंगवाल, दीपाली अजमेरा एवं हिमाली अजमेरा का विशेष योगदान रहा।

कार्यक्रम में श्वेता काला, मोनिका अजमेरा, रेखा बाकलीवाल, दीपाली बज, शैफाली गंगवाल, अंतिम गंगवाल सहित अन्य कार्यकारिणी सदस्यों ने भी आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। सभी महिलाएं पोल्का डॉट साड़ियों में सुसज्जित होकर विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं।

सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की

इस अवसर पर मुख्य अतिथि आयुषी देशमुख एवं करुणा कासलीवाल की गरिमामयी उपस्थिति रही। निर्णायक के रूप में अंशु गोधा एवं शिवांगी जैन ने अपनी भूमिका निभाई। साथ ही ऊषा पाटनी एवं कल्पना बाकलीवाल का मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त हुआ, जिससे आयोजन को और ऊर्जा मिली। समापन पर स्वादिष्ट भोजन की सुव्यवस्थित व्यवस्था की गई, जिसका सभी ने आनंद लिया। कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ तथा सभी सदस्यों ने आयोजन की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की।