Munishri Sarvarth Sagar Maharaj – श्रीफल जैन न्यूज़

हर दिन कम से कम एक अच्छा कार्य करेंः मुनिश्री सर्वार्थ सागर जी ने धर्मसभा में दी धर्म देशना
पट्टाचार्य विशुद्ध सागर महाराज जी ससंघ का चातुर्मास पथरिया में चल रहा है। पट्टाचार्य विशुद्ध सागर महाराज जी के शिष्य मुनिश्री सर्वार्थ सागर महाराज के प्रवचनों को सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोग यहां आ रहे हैं। पथरिया से पढ़िए, यह खबर…

पथरिया। अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन युवा परिषद कोल्हापुर के कार्याध्यक्ष अभिषेक अशोक पाटील कोल्हापुर ने बताया कि पट्टाचार्य विशुद्ध सागर महाराज जी ससंघ का चातुर्मास पथरिया में चल रहा है। पट्टाचार्य विशुद्ध सागर महाराज जी के शिष्य मुनिश्री सर्वार्थ सागर महाराज के प्रवचनों को सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोग यहां आ रहे हैं। मुनिश्री ने पथरिया में अपने प्रवचन में कहा कि हम सभी जीवन में सुख, शांति और संतोष की तलाश करते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि सच्ची खुशी कहाँ मिलती है? वह ना धन में है, ना पद में। सच्ची खुशी छुपी है दूसरों की मदद करने में। जब आप किसी भूखे को खाना देते हैं, किसी दुखी को सांत्वना देते हैं, या किसी ज़रूरतमंद का सहारा बनते हैं दृ उस वक्त जो सुकून मिलता है, वह शब्दों से परे है। उन्होंने कहा कि हमारे शास्त्र कहते हैं कि परोपकाराय सतां विभूतयः। अर्थात महान व्यक्ति वही होते हैं जो दूसरों की भलाई में अपने जीवन की सार्थकता देखते हैं। एक दिया जब जलता है, तो खुद भी रोशनी देता है और आसपास भी उजाला फैलाता है।

उसी तरह, जो व्यक्ति दूसरों की मदद करता है, वह न केवल किसी और की जिंदगी संवारता है, बल्कि अपने जीवन को भी सार्थक बनाता है। याद रखिए मदद करने के लिए अमीर होना जरूरी नहीं। एक मुस्कान, एक सांत्वना, एक छोटी-सी सहायता भी किसी के जीवन में बड़ा बदलाव ला सकती है। तो आइए, आज हम सब यह संकल्प लें हर दिन कम से कम एक अच्छा कार्य करेंगे। जिससे किसी को राहत मिले, खुशी मिले, सहारा मिले। यही सेवा का भाव, यही करुणा हमें सच्चे अर्थों में इंसान बनाती है और हमारे जीवन को भर देती है अनमोल खुशियों से।

आचार्य विशुद्ध सागर जी ससंघ के पथरिया की ओर बढते कदम: पथरिया में होने जा रहा है आचार्यश्री का चातुर्मास
पट्टाचार्य विशुद्ध सागर महाराज जी ससंघ का पथरिया की ओर विहार चल रहा हैं। इसी दौरान आचायश्री के शिष्य मुनिश्री सर्वार्थ सागरजी के प्रवचन भी हो रहे हैं। उनके प्रवचनों का लाभ क्षेत्रीय दिगंबर जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में ले रहे हैं। पथरिया से पढ़िए, अभिषेक अशोक पाटील की यह खबर…

पथरिया। पट्टाचार्य विशुद्ध सागर महाराज जी ससंघ का पथरिया की ओर विहार चल रहा हैं। इसी दौरान आचायश्री के शिष्य मुनिश्री सर्वार्थ सागर महाराज जी के प्रवचन भी हो रहे हैं। उनके प्रवचनों का लाभ क्षेत्रीय दिगंबर जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में ले रहे हैं। इस दौरान मुनिश्री ने प्रवचन में कहा कि ज़िन्दगी में जब सब कुछ अच्छा चल रहा होता है रोशनी होती है, खुशियां होती हैं, तब हमारे साथ बहुत से लोग होते हैं। दोस्त, रिश्तेदार, सहयोगी सब आसपास नज़र आते हैं लेकिन, जैसे ही जीवन में अंधेरा आता है, जैसे ही कठिनाइयां सामने आती हैं, तब बहुत से लोग धीरे-धीरे दूर हो जाते हैं। उजालों में तो हर कोई साथ देता है। पर सच्चा साथी कौन है? वो जो आपके साथ अंधेरों में खड़ा रहता है, जब आपको उसकी सबसे अधिक ज़रूरत होती है। इसलिए ज़िन्दगी में संबंधों का चुनाव करते समय इस बात पर ध्यान दीजिए।

बाहरी रोशनी की तलाश में मत भटको

जो लोग सिर्फ आपके सुख में साथ हों, वो साथी नहीं हैं; सच्चे साथी वे हैं, जो आपके दुःख में भी आपका हाथ थामे रहें। कभी-कभी ये साथी कोई दोस्त हो सकता है, कोई गुरु हो सकता है या आपकी अंतरात्मा भी हो सकती है। इसीलिए बाहरी रोशनी की तलाश में मत भटको। उस इंसान की तलाश करो, या उस शक्ति से जुड़ो, जो अंधेरे में भी आपकी रोशनी बन जाए और अंत में यही कहूंगा कि खुद भी ऐसा बनने की कोशिश करो, जो किसी और की ज़िन्दगी में उजाले का नहीं, अंधेरे में सहारा बनने वाला हो क्योंकि, अंधेरे में दिया जलाना ही सच्चा प्रेम, सच्ची दोस्ती और सच्ची इंसानियत है।