Munishri Saraswat Sagar Ji – श्रीफल जैन न्यूज़

ज्ञान का भंडार हैं मुनिश्री सारस्वत सागर जी: मुनिश्री जयंत सागर जी ने दीक्षा दिवस पर किया मुनिश्री का गुणानुवाद
मुनि श्री जयंत सागर महाराज जी ने नांद्रे में अपने प्रवचन में कहा कि मनुष्य जन्म सबको मिलता है। ऐसे ही मुनि श्री सारस्वत सागर जी महाराज को भी मनुष्य पर्याय मिला परन्तु, आज के समय युवाओं और बच्चे अपने जीवन में क्या करना हैं, निर्णय नहीं ले पाते। नांद्रे से पढ़िए, यह खबर…

नांद्रे। अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन युवा परिषद कोल्हापुर के कार्याध्यक्ष अभिषेक अशोक पाटील, कोल्हापुर ने कहा कि आचार्य विशुद्धसागरजी के शिष्य मुनि श्री सारस्वत सागर जी महाराज, मुनि श्री जयंत सागर जी महाराज, मुनि श्री सिद्ध सागर जी महाराज और क्षुल्लक श्री श्रुतसागर जी महाराज भगवान महावीर दिगंबर जैन मंदिर विराजमान हैं। मुनि श्री जयंत सागर महाराज जी ने नांद्रे में अपने प्रवचन में कहा कि मनुष्य जन्म सबको मिलता है। ऐसे ही मुनि श्री सारस्वत सागर जी महाराज को भी मनुष्य पर्याय मिला परन्तु, आज के समय युवाओं और बच्चे अपने जीवन में क्या करना हैं, निर्णय नहीं ले पाते। सोच-विचार में ही समय निकाल देते हैं, परन्तु, मुनिश्री सारस्वत सागर जी महाराज जी में अपनी छोटी सी मात्र 16 वर्ष की आयु में ही निर्णय कर लिया कि मुझे भगवान बनना हैं और निकल पड़े राग से वैराग्य के मार्ग पर और बन गए भरत से मुनि श्री सारस्वत सागर जी महाराज। मुनिराज का जन्म मध्यप्रदेश के टीकमगढ़, मजना (गांव) में हुआ। इनके दो भाई, एक बहन हैं। इनकी मां सुनीता जैन, पिता विनय जैन हैं।

इनकी पढ़ाई दसवीं तक हुई और 19 वर्ष की आयु में 6 अक्टूबर, 2017 को इंदौर (म.प्र) में दीक्षा आठ ब्रह्मचारी भाइयों के साथ हुई थी तो आज इन्हें अपने संयम के आठ वर्ष पूर्ण हो रहे है और इन्होने अपनी छोटी सी उम्र गुरु आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी से दिगम्बर मुनि दीक्षा धारण की और गुरु आज्ञा में रहकर खूब अध्ययन, स्वाध्याय, तप, साधना की और आज सबसे छोटी उम्र में इतना ज्ञानी और प्राकृत, संस्कृत के अद्‌भूत जानकार बन चुके हैं। आज उनके दीक्षा दिवस पर कोटी -कोटी नमोस्तु

गुरु के प्रति होना चाहिए समर्पण का भाव : मुनिश्री सारस्वत सागर जी के प्रवचन में गुरु शिष्य संबंधों का बखान
भगवान महावीर दिगंबर जैन मंदिर में नित्य मुनिराजों के प्रवचनों ने अलग-अलग विषयों पर धर्म देशना प्रदान की जा रही है। बुधवार को भी यहां मुनिश्री सारस्वतसागर जी के प्रवचन में गुरु शिष्य के आंतरिक संबंधों को बड़ी ही स्पष्टता से प्रस्तुत किया गया। नांद्रे से पढ़िए, यह खबर…

नांद्रे। भगवान महावीर दिगंबर जैन मंदिर में नित्य मुनिराजों के प्रवचनों ने अलग-अलग विषयों पर धर्म देशना प्रदान की जा रही है। बुधवार को भी यहां मुनिश्री सारस्वतसागर जी के प्रवचन में गुरु शिष्य के आंतरिक संबंधों को बड़ी ही स्पष्टता से प्रस्तुत किया गया। अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन युवा परिषद कोल्हापुर के कार्याध्यक्ष अभिषेक अशोक पाटील कोल्हापुर ने बताया कि पट्टाचार्य विशुद्धसागरजी महाराज के शिष्य मुनि श्री सारस्वत सागर जी महाराज, मुनि श्री जयंत सागर जी महाराज, मुनि श्री सिद्ध सागर जी महाराज और क्षुल्लक श्री श्रुतसागर महाराज जी का नगर में चातुर्मास जारी है। भगवान महावीर दिगंबर जैन मंदिर में विराजमान मुनिराजों के प्रवचन हो रहे हैं। मुनि श्री सारस्वत सागर महाराज जी ने प्रवचन में कहा कि एक बार शिष्य आश्रम के मंदिरांे में घूम रहा था तभी वहां एक हस्त रेखा विज्ञानी आया और वह शिष्य से पूछता है कि गुरुजी कहां हैं? तो शिष्य कह देता है कि गुरुजी अभी श्रुताभ्यास कर रहे हैं। आपको थोड़ी प्रतीक्षा करनी होगी। वह हस्तरेखा विज्ञानी ने शिष्य से बातचीत करते हुए प्रतीक्षा काल को पूरा करने का निर्णय किया तभी गुरु को गले-गले कफ आया और वे कफ विसर्जन के लिए खिड़की पर आए। तभी उन्होंने शिष्यों को हस्त रेखा विज्ञानी को हाथ दिखवाते हुए देखा। देखकर कफ का विसर्जन कर पुनः अपने श्रुताभ्यास में लीन हो गए। ज्योतिषी शिष्य से कहते हैं तू अपने गुरुजी से भी आगे निकलेगा। यह बात सुनकर शिष्य के ख़ुशी का ठिकाना नहीं रहा। तभी गुरु का द्वार खुलता है और वह हस्त रेखा विज्ञानी गुरु के दर्शन करने को चला जाता है।

कभी गुरु आज्ञा का उल्लंघन न हो

मुनिश्री ने बताया कि शिष्य अपने होश-हवाश खो बैठा और अपने गुरुजी की आज्ञा का उल्लंघन करने लगा। उनका अपमान करने लगा। ऐसा करते हुए एक माह हो गया। पुनः वो ज्योतिषी आया, शिष्य ने ज्योतिषी को अपना हाथ दिखाया ज्योतिषी हाथ देखकर चकित हो गया। अब आप गुरु भक्ति नहीं करते हो। अनुशासन में नहीं रहते हो। गुरु के प्रति समर्पित भाव नहीं है। अब इसका हाथ पूरा विपरीत बोल रहा है। शिष्य ज्योतिषी की सारी बात समझ गया और वह गुरुजी से क्षमा मांगने लगा। गुरुजी ने उसे क्षमा कर दिया और वह शिष्य पहले जैसा जीने लगा। आगे जाकर वह एक श्रेष्ठ गुरू के रूप में उभरा।

घर में मुखिया भी अवश्य होना चाहिए: मुनिश्री सारस्वत सागर जी के प्रवचनों का सार है मुखिया मुख सो चाहिए
भगवान महावीर दिगंबर जैन मंदिर में मुनिराजों का चातुर्मास जारी है। यहां पर मुनियों के प्रवचनों से स्थानीय दिगंबर जैन समाज के लोग भक्ति भाव से जुड़ रहे हैं। प्रवचनों में दी जा रही धर्म देशना के कारण लोगों को जीवन कल्याण के सूत्र मिल रहे हैं। मंगलवार को यहां हुए प्रवचन में मुनिश्री सारस्वत सागर जी महाराज के प्रवचन हुए। इसमें उन्होंने मुखिया के महत्व और उसके कर्तव्यों से अवगत करवाया। नांद्रे से पढ़िए, यह खबर…

नांद्रे। भगवान महावीर दिगंबर जैन मंदिर में मुनिराजों का चातुर्मास जारी है। यहां पर मुनियों के प्रवचनों से स्थानीय दिगंबर जैन समाज के लोग भक्ति भाव से जुड़ रहे हैं। प्रवचनों में दी जा रही धर्म देशना के कारण लोगों को जीवन कल्याण के सूत्र मिल रहे हैं। मंगलवार को यहां हुए प्रवचन में मुनिश्री सारस्वत सागर जी महाराज के प्रवचन हुए। इसमें उन्होंने मुखिया के महत्व और उसके कर्तव्यों से अवगत करवाया। अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन युवा परिषद कोल्हापुर के कार्याध्यक्ष अभिषेक अशोक पाटील कोल्हापुर ने बताया कि पट्टाचार्य विशुद्धसागरजी महाराज के शिष्य मुनिश्री सारस्वत सागरजी महाराज, मुनि श्री जयंत सागर जी महाराज, मुनि श्री सिद्ध सागरजी महाराज और क्षुल्लकश्री श्रुतसागर जी का चातुर्मास भगवान महावीर दिगंबर जैन मंदिर में चल रहा है। मुनि श्री सारस्वत सागरजी ने प्रवचन में कहा कि एक देश या प्रदेश चलाने के लिए जो भी आवश्यक होता है, वही सब आवश्यक घर चलाने के लिए भी होता है।

जैसे शासन में मंत्रालय होते हैं, जो प्रजा की आवश्यकताओं को पूर्ण करने का प्रयास करते हैं और प्रत्येक मंत्रालय का अपना-अपना मुखिया होता है, जिससे कार्य में विकल्प न आए परंतु, सब विभाग होने पर भी एक मुख्य विभाग अध्यक्ष अवश्य होता है, जो राजा का कार्य करता है। अंतिम निर्णय उसी के हाथ में रहता है। वह स्वतंत्र होते हुए भी परतंत्र रहता है क्योंकि उसको मुखिया बनाने का काम सबने मिलकर किया है और वह अपनी बुद्धि मात्र से चलेगा तो उसकी सत्ता चल नहीं पाएगी।

ठीक उसी प्रकार से यदि हम अपने घर में व्यवस्था करके चलते हैं तो हमारा घर भी समृद्धि को, यश को प्राप्त हो सकता है। सब लोग सब काम करेंगे तो नियम से आपस में विकल्प खडे़ होंगे। योजना बनाने की स्वतंत्रता आपके पास है परंतु, योजना को कार्य रुप में परिणत करने के लिए सबको सलाह और सबके साथ की जरुरत है। घर में मुखिया भी अवश्य होना चाहिए, जो सारे निर्णय विवेक पूर्वक, विचार पूर्वक और सबकी समझ को समझकर निर्णय लें। घर का मुखिया वृद्ध हो, यह कोई आवश्यक नहीं है। मुखिया जो योग्य हो। वह चाहे वृद्ध हो या चाहे बाल या चाहे कोई भी पुरुष-स्त्री हो स्वीकार है।

जीवन को व्यवस्थित रखने में अनेक तत्व का समावेश : मुनिश्री सारस्वत सागर जी के प्रवचनों में प्रकृति की महिमा का बखान
मुनिश्री सारस्वतसागरजी महाराज के प्रवचनों को सुनने के लिए दूर-दराज से धर्मानुरागी यहां पहुंच रहे हैं। यहां पर मुनिराजों के चातुर्मास से धर्म प्रभावना की धारा अविरल बह रही है। नांद्रे से पढ़िए, अभिषेक अशोक पाटील की यह खबर…

नांद्रे। मुनिश्री सारस्वतसागरजी महाराज के प्रवचनों को सुनने के लिए दूर-दराज से धर्मानुरागी यहां पहुंच रहे हैं। यहां पर मुनिराजों के चातुर्मास से धर्म प्रभावना की धारा अविरल बह रही है। विदित है कि पट्टाचार्य विशुद्धसागरजी महाराज के शिष्य मुनि श्री सारस्वत सागर जी महाराज, मुनि श्री जयंत सागर जी महाराज, मुनि श्री सिद्ध सागर जी महाराज और क्षुल्लक श्रुतसागरजी महाराज भगवान महावीर दिगंबर जैन मंदिर में विराजमान हैं। इनके प्रवचनों का धर्मलाभ श्रद्धालु और गुरु भक्त ले रहे हैं। मुनि श्री सारस्वत सागरजी महाराज ने नांद्रे में अपने प्रवचन में कहा कि प्रकृति से जुडे हुए जितने भी तत्व हैं, सब आपके जीवन का उपकार करते हैं। ऐसा एक भी तत्व नहीं जो आपके जीवन का उपकार न करते हों।

जितनी विशाल दृष्टि होगी उतना उपकारी को पहचानने की दृष्टि मिलेगी। जन्म से लेकर मृत्यु तक आपके जीवन को व्यवस्थित रखने में अनेक तत्व का समावेश होता है। जिसमें जड़ तत्व भी हैं तो चेतन तत्व भी हैं। जितने तत्वों ने हमारा उपकार किया हैं, हमें उन सबको धन्यवाद, साधुवाद करना चाहिए। उपकारी व्यक्ति अहंकार नहीं करता। उपकारी व्यक्ति विनय भाव, समर्पण भाव से भरा हुआ होता है।

असफलता विकास में बाधक होती है: मुनिश्री सारस्वत सागर जी ने प्रवचन में बताए सफलता के सूत्र
पट्टाचार्य विशुद्धसागर महाराज जी के शिष्य मुनि श्री सारस्वत सागर जी महाराज,मुनि श्री जयंत सागर जी महाराज, मुनि श्री सिद्ध सागर जी महाराज और क्षुल्लक श्रुतसागर महाराज जी भगवान महावीर दिगंबर जैन मंदिर में विराजमान हैं। यहां पर मुनि श्री सारस्वत सागरजी के प्रवचन नित हो रहे हैं। इसमें वे धर्म प्रभावना कर रहे हैं। नांद्रे से पढ़िए, अभिषेक अशोक पाटील की खबर…

नांद्रे। पट्टाचार्य विशुद्धसागर महाराज जी के शिष्य मुनि श्री सारस्वत सागर जी महाराज,मुनि श्री जयंत सागर जी महाराज, मुनि श्री सिद्ध सागर जी महाराज और क्षुल्लक श्रुतसागर महाराज जी भगवान महावीर दिगंबर जैन मंदिर में विराजमान हैं। यहां पर मुनि श्री सारस्वत सागरजी के प्रवचन नित हो रहे हैं। इसमें वे धर्म प्रभावना कर रहे हैं। गुरुवार को मुनिश्री ने अपने प्रवचन में कहा कि जीवन में आनंद से रहने के लिए दिन-रात विचार करते रहते हैं और नए-नए कर्म को करने का प्रयास करते हैं, कुछ प्रयासों में हम सफल हो जाते हैं, जो प्रयास करने के उपरांत असफलता आती है। वह हमारे विकास में बाधक बनती है।

हमारे उत्साह को अनुत्साह में बदल देती है। हमें अनुत्साही नहीं होना है तो जितना हमने किया या जितना हुआ उसमें अपने आपको संतुष्ट कर लो। यदि संतुष्ट नहीं किया और आगे सफलता मिली नहीं तो नियम से हीनता-दीनता का मुख देखना पड़ेगा। आप अनेक लोगों से सलाह ले सकते हो परंतु, पुरुषार्थ आपको स्वयं करना होगा। पूरा मनोयोग के साथ, वचनयोग के साथ और काययोग के साथ तब आपलोग कहीं सफलता प्राप्त कर सकते हो। समर्थ बन सकते हो।

मुनिराजों का नांद्रे में हुआ भव्य मंगल प्रवेश: भक्तों ने गाजे-बाजे से भव्य अगवानी की
आचार्यश्री विशुद्धसागर महाराज जी के शिष्य मुनिश्री सारस्वत सागर जी, मुनिश्री जयंत सागर जी, मुनिश्री सिद्ध सागर जी और क्षुल्लक श्री श्रुतसागर महाराज जी नांद्रे में विराजमान हैं। 2 जुलाई को सुबह 7 बजे मुनिश्री सारस्वत सागर जी महाराज ससंघ का नांद्रे गांव में स्वस्तिश्री जिनसेन भट्टारक महास्वामी जी के मंगल सानिध्य में गाजे-बाजे के साथ भव्य मंगल प्रवेश हुआ। नांद्रे से पढ़िए, अभिषेक अशोक पाटील की यह खबर…

नांद्रे। आचार्यश्री विशुद्धसागर महाराज जी के शिष्य मुनिश्री सारस्वत सागर जी, मुनिश्री जयंत सागर जी, मुनिश्री सिद्ध सागर जी और क्षुल्लक श्री श्रुतसागर महाराज जी नांद्रे में विराजमान हैं। 2 जुलाई को सुबह 7 बजे मुनिश्री सारस्वत सागर जी महाराज ससंघ का नांद्रे गांव में स्वस्तिश्री जिनसेन भट्टारक महास्वामी जी के मंगल सानिध्य में गाजे-बाजे के साथ भव्य मंगल प्रवेश हुआ। ढोल ताशे, हाथी, रथ, घोडे, पंचरंगी ध्वजा, कलश हाथ में लेकर श्रावक-श्राविका उपस्थित थे।

श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर के अध्यक्ष जिनेश्वर पाटील, सेक्रेटरी सुधीर चौधरी, अनिल पाचोरे, एनजे पाटील, सुधीर भोरे, मनोज पाटील, शुभम पाचोरे, सुहास पाचोरे, सुदर्शन पाटील, सतीश पाटील (पोपट पाटील), सोनू उपाध्ये, दादासाहेब पाटील(इंगळे),नवीनकुमार पाटील, वैभव चौधरी, सूरज पाचोरे, निखिल पाटील, विनय पाचोरे, अभय सकळे, गुलाब मुजावर, भगवान महावीर जैन मंदिर कमेटी व पूजा महा महोत्सव कमेटी, वीर सेवादल नांद्रे, वीर महिला मंडळ, पार्श्व महिला परिषद, जैन युवा मंच के युवा पदाधिकारी, प्रभावणा समिती के कार्यकर्ता आदि नांद्रे के सभी श्रावक-श्राविकाओं ने मिलकर मुनिराजों के विहार में सहयोग किया।

नांद्रे में 2025 का चातुर्मास को सफल करने के लिए अनेक श्रावक-श्राविका प्रयास कर रहे हैं। मुनिश्री सारस्वत सागर जी महाराज का 1 जुलाई को कस्बे डिग्रज में 27 वां अवतरण दिवस मनाया गया। अवतरण दिवस पर डिग्रज में पाद प्रक्षालन, शास्त्र भेट, प्रवचन, भक्तों के मनोगत आदि कार्यक्रम हुए।

मुनिराज संघ का मंगल प्रवेश 2 जुलाई को नांद्रे में: इंदौर से विहार कर दहीगांव तक पहुंचे मुनिराज
नांद्रे के इतिहास में चातुर्मास के लिए पहली बार पट्टाचार्य विशुद्धसागर जी महाराज के शिष्य मुनिश्री सारस्वत सागर जी, जयंत सागर जी, सिद्ध सागर जी और श्रुतसागर महाराज जी का इंदोर से नांद्रे तक 800 किमी पद विहार हो रहा है। यहां इसकी तैयारियां की जा रही है। वर्तमान में वे दहीगांव में विराजित हैं। नांद्रे से पढ़िए, अभिषेक अशोक पाटील की यह खबर…

नांद्रे। आचार्यश्री विशुद्धसागरजी महाराज के शिष्य मुनिश्री सारस्वत सागर जी, मुनिश्री जयंत सागर जी, मुनिश्री सिद्धसागर जी और क्षुल्लक श्री श्रुतसागरजी महाराज वर्तमान में दहीगांव में विराजित हैं। भगवान महावीर जैन मंदिर नांद्रे कमेटी के अध्यक्ष जिनेश्वर पाटील ने कहा कि नांद्रे के इतिहास में चातुर्मास के लिए पहली बार पट्टाचार्य विशुद्धसागर महाराज जी के शिष्य मुनिराजों का इंदौर से नांद्रे तक 800 किमी पद विहार हो रहा हैं। 2 जुलाई को नांद्रे में मुनिराजों कि भव्य अगवानी होगी। मंदिर के ट्रस्टी सुधीर चौधरी ने बताया कि श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर 100 साल पुराना हैं और यहां पत्थर का मानस्तंभ है।

नांद्रे में जैन समाज के 1300 घर हैं। नांद्रे गांव के अभी तक 3 भट्टारक स्वामीजी जी हुए हैं। आदिनाथ भगवान जी की प्रतिमा भट्टारक महाराज जी ने बनवाई है। श्राविका लतिका सुकुमार चौधरी ने बताया कि पट्टाचार्य श्री विशुद्धसागर महाराज जी के शिष्यों के आगमन को लेकर नांद्रे के जैन समाज एवं नगर के लोगों में काफी उत्साह है। पट्टाचार्य भगवन श्री विशुद्धसागरजी महाराज सहित 32 मुनि महाराजों का जनवरी 2025 में मंगल प्रवेश हुआ था। वर्धमान सागर महाराज जी के संघ के 2 महाराज एक साथ 34 मुनीराजों का सानिध्य नांद्रे नगर को मिला था। इस अवसर पर उनकी अगवानी बैंड-बाजों के साथ बड़ी संख्या में जैन समाज एवं अन्य लोगों ने की थी। अपने प्रवचनों में आचार्य श्री विशुद्धसागर महाराज ने कहा था कि नांद्रे नगर में एकमात्र श्री 1008 महावीर दिगंबर जैन मंदिर है।

यह उल्लेखनीय बात है कि नांद्रे में जैन एकता देखने को मिली है। श्री 1008 महावीर दिगंबर जैन मंदिर के अध्यक्ष जिनेश्वर पाटील, सेक्रेटरी सुधीर चौधरी, अनिल पाचोरे,एनजे पाटील, शुभम पाचोरे, सुहास पाचोरे, सुदर्शन पाटील, सतीश पाटील (पोपट पाटील),सोनू उपाध्ये, दादासाहेब पाटील(इंगळे ),सुरज पाचोरे, निखिल पाटील, उषा पाचोरे, श्वेता चौधरी, अभय सकळे, गुलाब मुजावर, 1008 भगवान महावीर जैन मंदिर कमेटी व पूजा महा महोत्सव कमेटी एवं वीर सेवा दल नांद्रे, वीर महिला मंडळ, पार्श्व महिला परिषद, जैन युवा मंच के युवा पदाधिकारी, प्रभावणा समिति के कार्यकर्ता आदि तैयारियों में लगे हुए हैं।

नांद्रे नगर में वर्षायोग के लिए मुनि संघ आएगा: इंदौर से मुनिश्री संघ का होगा विहार
नांद्रे के लिए पट्टाचार्य श्री विशुद्ध सागर महाराज के शिष्य मुनिश्री सारस्वत सागर जी, मुनिश्री जयंत सागर जी, मुनिश्री सिद्ध सागर जीएवं क्षुल्लक श्री श्रुत सागर जी का विहार 10 मई से होगा। यह संघ नांद्रे में वर्षायोग के लिए पधार रहा है। इंदौर से 800 किमी पर स्थित नांद्रे के लिए विहार किया जाएगा। नांद्रे से पढ़िए, अभिषेक पाटील की यह खबर…

नांद्रे (सांगली)। नांद्रे नगरी का यह परम सौभाग्य हैं कि सन 2025 के पावन वर्षायोग के लिए पट्टाचार्य श्री विशुद्धसागर जी महाराज के शिष्य श्रमण मुनि श्री सारस्वतसागर जी महाराज, मुनि श्री जयंतसागर जी महाराज, मुनि श्री सिद्धसागर जी महाराज एवं क्षुल्लक श्री श्रुतसागर महाराज का विहार इंदौर (मप्र) से नांद्रे (महाराष्ट्र )के लिए 10 मई से प्रारंभ होगा। 800 किमी की दूरी तय कर पधारेंगे। नांदणी के जिनसेन भट्टारक महास्वामीजी का भी मार्गदर्शन मिलेगा।

विहार में श्रावक-श्राविका शामिल होकर पुण्य अर्जित करेंगे। श्री भगवान महावीर दिगंबर जैन मंदिर कमेटी नांद्रे के अध्यक्ष श्री जिनेश्वर पाटील एवं सकल दिगंबर जैन समाज नांद्रे ने समाजजनों से इस अवसर पर पुण्य अर्जित करने का आह्वान किया है।

पट्टाचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज को श्रीफल भेंटकर नांद्रे के श्रावक एनजे पाटील, अनिल पाचोरे, सुधीर चौधरी, अभिजीत सकळे, निखिल पाटील, नवीनकुमार पाटील एवं वैभव चौधरी एवं कोल्हापुर के अभिषेक पाटील ने आशीर्वाद प्राप्त किया।