Muni Shri Pavan Sagar Ji Sansangh – श्रीफल जैन न्यूज़

मुनि श्री पावन सागर जी ससंघ का जबलपुर की ओर विहार : मुनि श्री ने कहा-समाज के पुण्य से मिलता है चातुर्मास
मुनि श्री पावन सागर जी महाराज (जंगल वाले बाबा )ससंघ का चातुर्मास पूर्ण होने पर 26 नवंबर को दोपहर 2:30 बजे मुनिश्री का जबलपुर की ओर मंगल विहार हुआ। जयपुर से पढ़िए, उदयभान जैन की यह खबर…

जयपुर। आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के शिष्य मुनि श्री पावन सागर जी महाराज (जंगल वाले बाबा ) और मुनि श्री सुभद्र सागर जी महाराज ससंघ का चातुर्मास दिगंबर जैन मंदिर गायत्री नगर महारानी फार्म जयपुर में हुआ। चातुर्मास पूर्ण होने पर 26 नवंबर को दोपहर 2:30 बजे मुनिश्री का जबलपुर की ओर मंगल विहार हुआ। विहार से पूर्व मंदिरजी में धर्म सभा में मुनि श्री पावन सागर जी महाराज ने कहा कि चातुर्मास में मुनि अपनी धर्म की साधना करते हैं और समाज का परोपकार करते हैं। जिस प्रकार नदी अपने स्थान से निकलती है और समुद्र में जाकर मिलती है तो मार्ग में गांव और शहरों का उपकार करती है। वृक्ष दूसरों के लिए फल देते हैं और पशु भी दूसरों के लिए परोपकार के रूप में दूध देते हैं, उसी प्रकार संत समाज के लिए धर्म शिक्षा देकर परोपकार करते हैं। धर्म के मार्ग की ओर संस्कारित करते हैं। मुनिश्री ने कहा कि श्रावक धर्म का लाभ लेते हैं यह श्रावकों और समाज का पुण्य होता है, तभी चातुर्मास मिलता है।

ऐसा पुण्य भवों भवों तक नहीं मिलता है।

मुनि श्री ने कहा कि आप सभी बहुत ही पुण्यशाली हो, पूर्व में साधुओं के दर्शन के लिए तरसते थे। आज आप सभी पुण्यशाली हैं कि चारों ओर साधुओं के दर्शन हो रहे हैं। आप सभी ने नि:स्वार्थ भाव से 4 माह मुनियों की सेवा की। यह बहुत ही बड़ा पुण्य का कार्य है। ये ही मोक्ष जाने का रास्ता है। आपको गुरुओं के प्रति श्रद्धा है और समर्पण है। आप सभी ने अपने सत्संग का लाभ लिया यह सब मोक्ष की ओर जाने का कारण है, ऐसा पुण्य भवों भवों तक नहीं मिलता है।

सहयोगियों का आभार माना

इस अवसर पर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से मुनिश्री को श्रीफल समर्पित किया। मुनि श्री की मंगल आरती और पाद प्रक्षालन किया। मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष कैलाश छाबड़ा ने कहा कि आज हम सभी को बहुत ही पुण्य का अवसर मिला कि हम सभी ने मुनि संघ का चातुर्मास करवाकर धर्म लाभ लिया और सभी का सहयोग मिला। उन्होंने संपूर्ण जैन समाज की ओर से कोई भूल से गलती हो गई हो, उसके लिए क्षमायाचना की। सभी ने सहयोग प्रदान किया। सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

धर्मसभा में यह रहे मौजूद

इस अवसर पर दिगंबर जैन मंदिर प्रबंध समिति दुर्गापुर के अध्यक्ष प्रकाशचंद्र, मंत्री राजेन्द्र काला, कमल छाबड़ा, अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन युवा परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान जैन, मंदिर प्रबंध समिति के पदाधिकारीगण, गायत्री नगर जैन समाज के पुरुष, महिला, बालक-बालिकाएं उपस्थित थे। सभा का संचालन उपाध्यक्ष अरुण शाह ने किया और मंत्री राजेश वोहरा ने आभार माना। उन्होंने अवगत कराया कि मुनि श्री रात्रि विश्राम बीलवा में हुआ। 27 नवंबर को शिवदासपुरा में आहार चर्या होगी। रात्रि विश्राम चाकसू में करेंगे।