Muni Shri Nishpaksh Sagar Ji – श्रीफल जैन न्यूज़

ध्वजारोहण के साथ दो दिवसीय जन्म कल्याणक महोत्सव मेला प्रारंभ; मुनि श्री निष्पक्ष सागर जी का मंगल उदबोधन हुआ
बुधवार की प्रातःकाल बेला में नित्य नियम पूजन शान्तिधारा,अभिषेक के ध्वजारोहण के साथ दो दिवसीय मेला आरंभ हुआ। चांदखेड़ी से पढ़िए, अभिषेक जैन लुहाड़िया की यह खबर…

चांदखेड़ी। बुधवार की प्रातःकाल बेला में नित्य नियम पूजन शान्तिधारा,अभिषेक के ध्वजारोहण के साथ दो दिवसीय मेला आरंभ हुआ। प्रबंध कार्यकारिणी, स्थानीय समाज, बाहर से पधारे हुए अतिथि और यात्रियों की उपस्थिति एवं आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के शिष्य मुनि श्री निष्पक्ष सागर जी महाराज एवं मुनिश्री 108 निस्पृह सागर महाराज के मंगल सानिध्य में मंगलाष्टक उच्चारण के साथ ध्वजारोहण करते हुए प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले आदिनाथ जन्म कल्याणक महोत्सव के दो दिवसीय मेला भक्ति आस्था और जयकारों के बीच प्रारंभ हुआ। इस अवसर मुनि श्री निष्पक्ष सागर जी का मंगल उदबोधन हुआ।

ध्वजारोहण जयमाला देवी प्रदीप,संचित,सरिता, प्रिया,तेजस्वी,विशाल,शुभी,गांधीधाम गुजरात परिवार और राजेन्द्र, अनिता, नेहा, अभिषेक, निखिल, महावीर पाटनी कोटा परिवार द्वारा किया गया।

दोपहर के सत्र में कार्यकारिणी की बैठक हुई

दोपहर के सत्र में कार्यकारिणी की साधारण सभा की बैठक हुई। जिसमें महामंत्री नरेश जैन वेद ने पूर्व बैठक की समीक्षा और विवरण बताया। मन्दिर विकास के सन्दर्भ में सभी सदस्यों ने अपने सुझाव रखे। अध्यक्ष हुकम जैन काका ने बताया कि 2021 में मुनि श्री सुधासागर जी महाराज की प्रेरणा से गर्भगृह विस्तार का कार्य शुरू किया था। अब वह पूर्णता की ओर है। इसी वर्ष जब मुनिश्री सुधासागर जी क्षेत्र पर पधारेंगे। उनके सानिध्य मे इस गर्भ गृह विस्तार की मंगलमय शुरुआत होगी। कोषाध्यक्ष गोपाल जैन वकील ने वर्षभर का आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया। कमेटी के प्रशान्त जैन ने बताया कि सांयकाल महिला महासमिति व मरुदेवी महिला मंडल चांदखेड़ी खानपुर द्वारा भव्य नाटक ” राजा श्रेणिक का ह्रदय परिवर्तन प्रस्तुत किया गया।

जन्म कल्याणक महोत्सव पर श्रीजी की वार्षिक रथ यात्रा निकाली

प्रशांत जैन ने बताया कि आदिनाथ जन्म कल्याणक महोत्सव गुरुवार की बेला में प्रातःकाल देवाधिदेव 1008 श्री आदिनाथ भगवान की नित्य अभिषेक व शान्तिधारा के पश्चात 9 बजे भव्य वार्षिक श्रीजी की रथयात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होती हुई महावीर पार्क से पुनः चांदखेड़ी तीर्थ पहुंची। जहां पर मुनि द्वय के सानिध्य में श्री जी का अभिषेक हुआ। मेला संयोजक मुकेश जैन मासूम ने बताया कि रथयात्रा मे क्षेत्र पर विराजमान द्वय मुनिराज का सानिध्य प्राप्त होगा।पंजाब भटिंडा से आया पाइप बेन्ड,पिडावा से आयी डीजे म्यूजिकल पार्टी, महिला मंडल दिव्य घोष,आदि शोभायात्रा के मुख्य आकर्षण रहेंगे। संपूर्ण कार्यक्रम के समापन उपरांत क्षेत्र कमेटी द्वारा स्नेह भोज का भी आयोजन किया गया है।