MP Naveen Jain – श्रीफल जैन न्यूज़

जैन समाज के सामाजिक,सांस्कृतिक राष्ट्रीय योगदान की सराहना : सांसद नवीन जैन व राष्ट्रीय मंत्री जितेन्द्र जैन का हुआ स्वागत
दिगम्बर जैन महासमिति (जैन समाज की संसद) के तत्वावधान में 10 जनवरी को आगरा स्थित एमडी जैन इंटर कॉलेज, हरिपर्वत के नवीन निर्मित सभागार में सभा का आयोजन हुआ।आगरा से पढ़िए, शुभम जैन की यह खबर…

आगरा। दिगम्बर जैन महासमिति (जैन समाज की संसद) के तत्वावधान में 10 जनवरी को आगरा स्थित एमडी जैन इंटर कॉलेज, हरिपर्वत के नवीन निर्मित सभागार में सभा का आयोजन हुआ। सभा में आगरा सहित संपूर्ण संभाग से जैन समाज के गणमान्य नागरिक, समाजसेवी,युवा एवं महिला मंडलों के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभा की अध्यक्षता दिगम्बर जैन महासमिति के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष विपिन जैन (मेरठ) ने की। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में उन्होंने जैन समाज में संगठन की वर्तमान आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समाज की एकजुटता ही भविष्य की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने आगामी जनगणना में जैन समाज की सशक्त भागीदारी तथा साधु-साध्वियों की सुरक्षा को प्राथमिक विषय बताया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के सांसद नवीन जैन का समाज के पदाधिकारियों द्वारा माल्यार्पण और शॉल ओढ़ाकर स्वागत एवं सम्मान किया गया।

समाज के हित में हरसंभव सहयोग का आश्वासन

इस अवसर पर सांसद नवीन जैन ने अपने संबोधन में जैन समाज के सामाजिक, सांस्कृतिक एवं राष्ट्रीय योगदान की सराहना करते हुए समाज के हित में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।विशिष्ट अतिथि प्रदीप जैन (PNC) ने भी सभा को संबोधित करते हुए संगठन की भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण दिगंबर जैन महासमिति के राष्ट्रीय मंत्री जितेन्द्र जैन का अभिनंदन रहा, जिसे समाजजनों ने उत्साहपूर्वक सम्मान के साथ किया। सभा में आगरा दिगम्बर जैन परिषद, श्री दिगम्बर जैन शिक्षा समिति, विभिन्न धार्मिक-सामाजिक संस्थाओं, युवा मंडलों एवं महिला मंडलों की सक्रिय सहभागिता रही। बैठक का सफल संचालन मनोज जैन बाकलीवाल द्वारा किया गया। कार्यक्रम के उपरांत सभी उपस्थित जनों के लिए वात्सल्य भोज की व्यवस्था की गई।

कार्यक्रम में यह रहे मौजूद

यह आयोजन जैन समाज को संगठित,जागरूक एवं सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुआ। इस अवसर पर राष्ट्रीय मंत्री जितेन्द्र जैन, अशोक जैन, संभाग मंत्री कुमार मंगलम जैन, जगदीशप्रसाद जैन, मनीष जैन ठेकेदार, राकेश जैन पर्देवाले, विमल जैन, राकेश जैन पार्षद, पुष्पेन्द्र जैन, सुनील जैन ठेकेदार, राजेन्द्र जैन एडवोकेट, दिलीप जैन, रेखा जैन, सपना जैन, शशि पाटनी, सची जैन, वंदना जैन उपस्थित रहे।

सेवा न्यास के प्रदीप अध्यक्ष एवं सीए कमलेश कार्याध्यक्ष निर्वाचित : सांसद नवीन जैन की उपस्थिति में हुई चर्चा
जैसवाल जैन सेवा न्यास ट्रस्ट परिवार की न्यासियों की बैठक में सर्वसम्मति से प्रदीप जैन (पीएनसी)आगरा को पुनः अध्यक्ष घोषित किया गया । नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने सीए कमलेश जैन गुरुग्राम को कार्याध्यक्ष मनोनीत किए जाने की घोषणा की। आगरा से पढ़िए, मनोज जैन नायक की यह खबर…

आगरा। जैसवाल जैन सेवा न्यास ट्रस्ट परिवार की न्यासियों की बैठक में सर्वसम्मति से प्रदीप जैन (पीएनसी)आगरा को पुनः अध्यक्ष घोषित किया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने सीए कमलेश जैन गुरुग्राम को कार्याध्यक्ष मनोनीत किए जाने की घोषणा की। सेवा न्यास परिवार के मीडिया प्रभारी मनोज जैन नायक ने बताया कि विगत दिवस जैसवाल जैन उपरोचियां समाज की सेवाभावी संस्था अखिल भारतीय श्री दिगम्बर जैसवाल जैन उपरोचियां सेवा न्यास ट्रस्ट परिवार के समस्त न्यासियों की सभा एमडी जैन इंटर कॉलेज, हरी पर्वत आगरा में हुई । जिसमें आगामी कार्यकाल के लिए नवीन अध्यक्ष का निर्वाचन, प्रतिभा सम्मान 2025 एवं महिला सशक्तिकरण योजना चर्चा के मुख्यबिंदु रहे। सभा के दौरान अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में प्रदीप जैन (पीएनसी) ने कहा कि संस्थाओं में परिवर्तन होते रहना चाहिए।

परिवर्तन से एक नई ऊर्जा और सुखद वातावरण की प्राप्ति होती है। नये लोगों को कार्य करने का और अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्राप्त होता है । इसलिए इस बार किसी अन्य को अध्यक्ष बनाना ही उचित प्रतीत होगा। सेवा न्यास परिवार के महामंत्री सीए कमलेश जैन गुरुग्राम ने सभा का संचालन करते हुए कहा कि मैं बगैर किसी पद के न्यास परिवार में रहकर समाजसेवा करना चाहता हूं। हम सभी न्यासियों को एक परिवार की तरह एकजुट होकर समाजसेवा करना चाहिए। सभा में राज्यसभा सांसद नवीन जैन की गरिमामयी उपस्थिति एवं उनके प्रेरणात्मक उद्बोधन ने सभी न्यासियों के हृदय पटल एवं मन मस्तिक पर नई ऊर्जा और जोश का संचार किया। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि सभी मंदिर कमिटियों को न्यास के पदाधिकारियों से प्रेरणा लेनी चाहिए, ये सभी पद छोड़ना चाहते हैं। बिना पद के ही सेवा करना चाहते हैं, जबकि कई मंदिर कमेटियों और संस्थाओं में पद के लिए लड़ाइयाँ होती हैं, चुनाव में झगड़े होते हैं। न्यास के अगले कार्यकाल के लिए अध्यक्ष के चुनाव पर विस्तृत रूप से विचार-विमर्श हुआ।

प्रदीप जैन (पीएनसी) ने सभी न्यासियों को पहले ही पत्र लिखकर इच्छा जाहिर की थी कि इस बार कोई और अध्यक्ष बनाया जाए लेकिन, सभी न्यासियों ने एक स्वर में सर्वसम्मति से प्रदीप जैन पीएनसी के नाम को ही अध्यक्ष पद के लिए उपयुक्त बताया। अंत में सर्व सम्मति से प्रदीप जैन (पीएनसी) आगरा को अध्यक्ष घोषित किया गया। न्यासियों की भावना को देखते हुए प्रदीप जैन ने दिए गए उत्तरदायित्व को स्वीकार किया । नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रदीप जैन ने सीए कमलेश जैन गुरुग्राम को कार्याध्यक्ष बनाये जाने की घोषणा की। जिसे सर्व सम्मति से स्वीकार किया गया। शीघ्र ही सम्पूर्ण कार्यकारिणी की घोषणा की जाएगी। सभा में महिला सशक्तिकरण एवं सम्मान योजना पर गहन विचार विमर्श हुआ, सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि आवेदनों की गहन जांच के पश्चात शीघ्र ही उचित निर्णय लिया जाएगा। सभा में उपस्थित समस्त न्यासियों ने प्रतिभा सम्मान समारोह 2025, जो कि 28 दिसंबर को सिद्धक्षेत्र सोनागिरी में होना है, पर विस्तृत चर्चा की। उपस्थित न्यासियों ने प्रतिभा सम्मान समारोह को धूम धाम से मनाने का निर्णय लिया तथा सभी उपस्थित न्यासियों ने यथा उचित सहयोग की घोषणा की।सभा में दिवंगत न्यासी गणेशीलाल जैन (महक ग्रुप) दिल्ली को याद करते हुए उनकी दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की व उनकी आत्मा की शांति के लिए सभी न्यासियों ने मौन रखकर उनके मोक्षमार्ग गमन के लिए प्रार्थना की।

आचार्य विद्यासागर जी को मरणोपरांत भारत रत्न सम्मान देने हेतु प्रधानमंत्री को लिखा आग्रह पत्र : सांसद नवीन जैन बोले—आचार्यश्री का तप, त्याग और राष्ट्र निर्माण सेवा सर्वोच्च सम्मान के योग्य
राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर राष्ट्र संत आचार्य 108 विद्यासागर जी महाराज को मरणोपरांत भारत रत्न सम्मान प्रदान किए जाने का आग्रह किया है। उन्होंने आचार्यश्री के तप, त्याग, संयम, साहित्य और राष्ट्र निर्माण में योगदान को सर्वोच्च सम्मान का पात्र बताया। पढ़िए मनोज जैन नायक की रिपोर्ट…

आगरा। राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने राष्ट्र संत आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज को मरणोपरांत भारत रत्न सम्मान प्रदान किए जाने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक विस्तृत आग्रह पत्र भेजा है। उन्होंने पत्र में आचार्यश्री के अद्वितीय तप, त्याग, संयम और राष्ट्र निर्माण में उनके अप्रतिम योगदान का उल्लेख करते हुए कहा कि ऐसे महान महापुरुष को राष्ट्र का सर्वोच्च सम्मान मिलना चाहिए।

सांसद ने अपने पत्र में लिखा कि भगवान महावीर स्वामी द्वारा प्रतिपादित पंचशील—अहिंसा, सत्य, अपरिग्रह, अचौर्य और ब्रह्मचर्य—का पूर्ण जीवन्त स्वरूप आचार्य विद्यासागर जी महाराज में स्पष्ट रूप से दिखाई देता था। उनका संपूर्ण जीवन सम्यक् ज्ञान, सम्यक् श्रद्धा और सम्यक् आचरण का प्रेरक आदर्श रहा। दिगंबर परंपरा के कठोर नियमों का पालन करते हुए उन्होंने भौतिक संसाधनों से दूरी बनाए रखी और चरम संयम का जीवन जिया। एक समय भोजन, एक समय जल सेवन, सूर्यास्त के बाद मौन और सम्पूर्ण तपमय जीवन के कारण वे आधुनिक युग के एक अद्वितीय तपस्वी माने जाते हैं।

मानवता और राष्ट्र उत्थान के लिए समर्पित जीवन

आचार्यश्री का जन्म 10 अक्टूबर 1946 को कर्नाटक के सदलगा में हुआ था। मात्र 22 वर्ष की आयु में उन्होंने आचार्य ज्ञानसागर जी से दीक्षा लेकर स्वयं को मानवता और राष्ट्र उत्थान के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने कठोर तपस्वी जीवन अपनाते हुए नमक, चीनी, फल, सब्जी, दूध, दही, सूखे मेवे और अंग्रेजी दवाइयों तक का परित्याग कर दिया। बिना तकिये, बिना गद्दे और बिना चादर के तख्त पर एक करवट में शयन उनके तप का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत करता है।

मूकमाटी’ सहित उनके 50 से अधिक ग्रंथ

संस्कृत, प्राकृत, हिंदी, मराठी और कन्नड़ के वे विद्वान थे। उनके साहित्य पर 100 से अधिक पीएचडी कार्य किए जा चुके हैं। ‘मूकमाटी’ सहित उनके 50 से अधिक ग्रंथ आज आध्यात्मिक और दार्शनिक साहित्य में मार्गदर्शक के रूप में प्रतिष्ठित हैं। आचार्यश्री का संपूर्ण परिवार—माता-पिता और भाई—भी संन्यास मार्ग पर चला, जो जैन परंपरा में अत्यंत विरल माना जाता है।

आचार्यश्री ने 500 से अधिक मुनियों और 1000 से अधिक आर्यिकाओं को दीक्षा देकर अध्यात्म और मानव सेवा का नया युग प्रारंभ किया। बुंदेलखंड में शिक्षा, स्वास्थ्य और समाज सेवा के अनेक संस्थान उनके प्रेरणा से स्थापित हुए, जिन्होंने हजारों लोगों के जीवन को दिशा दी।

जैन ने पत्र में प्रधानमंत्री को स्मरण कराया

सांसद नवीन जैन ने पत्र में प्रधानमंत्री को स्मरण कराया कि वर्ष 2023 में आपने स्वयं आचार्यश्री से आशीर्वाद प्राप्त किया था, और उनके देहत्याग पर आपने उन्हें देश की अपूरणीय क्षति बताया था। 18 फरवरी 2024 को तीन दिन के उपवास और मौन के उपरांत उन्होंने शांतिपूर्वक समाधि ली, जिससे सम्पूर्ण विश्व में शोक और श्रद्धा की भावनाएँ उत्पन्न हुईं। सांसद ने कहा कि यद्यपि संतों को किसी शासकीय सम्मान की आवश्यकता नहीं होती, परंतु समाज के प्रत्येक वर्ग की भावना है कि आचार्य विद्यासागर जी महाराज को भारत रत्न देकर उनके अमूल्य तप और राष्ट्र सेवा को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जाए। हाल ही में कानपुर के व्यापारी सम्मेलन में भी यह मांग सर्वसम्मति से पारित हुई थी।

आचार्य विद्यासागर जी महाराज का जीवन भारत की आध्यात्मिक और तप परंपरा का स्वर्णिम अध्याय है। उन्हें भारत रत्न प्रदान करना आने वाली पीढ़ियों के लिए एक अमूल्य प्रेरणा सिद्ध होगा।