Morena Segment – श्रीफल जैन न्यूज़

स्याद्वाद युवा क्लब की नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन : आचार्य सन्मति सागरजी महाराज की प्रेरणा एवं आशीर्वाद से सन 2009 में बना स्याद्वाद युवा क्लब
जैन समाज की सेवाभावी संस्था स्याद्वाद युवा क्लब मुरैना सेगमेंट के नवीन कार्यकाल के लिए कार्यकारिणी का गठन किया गया। गणतंत्र दिवस पर ऑन लाइन बैठक का आयोजन किया गया। मुरैना से पढ़िए, मनोज जैन नायक की यह खबर…

मुरैना। जैन समाज की सेवाभावी संस्था स्याद्वाद युवा क्लब मुरैना सेगमेंट के नवीन कार्यकाल के लिए कार्यकारिणी का गठन किया गया। गणतंत्र दिवस पर ऑन लाइन बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें वर्ष 2026-2027 के लिए नवीन पदाधिकारियों का चयन किया गया। सभी सदस्यों की सहमति से निर्विरोध निर्वाचन हुआ। जिसमें अध्यक्ष शुभम जैन (नंदपुरा वाले), उपाध्यक्ष सचिन जैन (परीक्षा वाले), महामंत्री संजय जैन (पलपुरा वाले), मंत्री पद हनी जैन (रूअर वाले), कोषाध्यक्ष आदित्य जैन गोलू (पोरसा वाले), ऑडिटर विवेक जैन, व्यवस्थापक प्रशांत जैन भोलू (नंदपुरा वाले), सांस्कृतिक मंत्री आदित्य जैन नायक (गढ़ी वाले), प्रचार मंत्री राहुल जैन (लोहिया बाजार), संयोजक दीपक जैन को निर्वाचित घोषित किया गया।

सन 2009 में स्याद्वाद युवा क्लब का गठन हुआ

ज्ञातव्य हो कि आचार्य सन्मति सागरजी महाराज की प्रेरणा एवं आशीर्वाद से सन 2009 में स्याद्वाद युवा क्लब का गठन हुआ था। इसका मुख्य कार्यालय दिल्ली में है। देशभर में इसकी सैकड़ों शाखाएं कार्यरत हैं। पिछले 9 वर्षों से स्याद्वाद युवा क्लब द्वारा जरूरतमंदों हेतु अस्पताल जाकर निरंतर रक्तदान किया जा रहा है। अब तक क्लब द्वारा हजारों यूनिट रक्तदान किया जा चुका है।

दूसरों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला देते हैं

स्याद्वाद युवा क्लब के सदस्यों का मानना है कि इस संसार में प्रत्येक मनुष्य, चाहे वह कितना ही निर्धन क्यों न हो या कितना ही समृद्ध, समाज को कुछ न कुछ दान अवश्य दे सकता है। दान केवल धन तक सीमित नहीं होता। समय, ज्ञान, श्रम, अनुभव, सेवा और करुणा भी दान के ही रूप हैं। कोई व्यक्ति अपने समय से किसी की सहायता कर सकता है तो कोई अपने ज्ञान से दूसरों का मार्गदर्शन कर सकता है। वहीं कुछ लोग अपने मधुर व्यवहार और सहानुभूति से ही दूसरों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला देते हैं। आवश्यक नहीं कि दान बड़ा हो, आवश्यक यह है कि वह यथाशक्ति और सच्चे भाव से किया जाए। जब हमारी मानसिकता लेने की नहीं, बल्कि देने की होती है तब हमारा व्यक्तित्व भी उदार बनता है और समाज भी सशक्त होता है। दान की भावना मनुष्य को आत्मसंतोष प्रदान करती है और आपसी सहयोग को बढ़ावा देती है।

लोहिया बाजार में 167वां अभिषेक पूजन

समाज सेवा की ऐसी कड़ी में स्याद्वाद युवा क्लब मुरैना सेगमेंट भी कंधे से कड़ा मिलाकर कार्यरत है। इसके सदस्य प्रत्येक सप्ताह किसी तीर्थ क्षेत्र,अतिशय क्षेत्र, सिद्धक्षेत्र या विभिन्न जिनालयों में जाकर श्री जिनेंद्र प्रभु का अभिषेक, शांतिधारा एवं पूजन करते हैं। अभी हाल ही में 25 जनवरी को श्री चंद्रप्रभु पल्लीवाल दिगंबर जैन मंदिर लोहिया बाजार मुरैना में 167वां अभिषेक पूजन किया।