Moradabad श्रीफल जैन न्यूज – श्रीफल जैन न्यूज़

सीसीएसआईटी और सीओई के 250 छात्र चयनित : तार्किक सोच, विश्लेषणात्मक क्षमता, संप्रेषण कौशल तथा आत्मविश्वास का उत्कृष्ट प्रदर्शन
तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग- सीओई और कॉलेज ऑफ कंप्यूटिंग साइंसेज एंड इंजीनियरिंग ने प्लेसमेंट के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। नतीजतन 250 स्टूडेंट्स ने प्रतिष्ठित बहुराष्ट्रीय और अग्रणी भारतीय कंपनियों में शैक्षणिक गुणवत्ता, सघन प्रशिक्षण और इंस्ट्रीयल एक्सपोजर के बूते पर उड़ान भरी है। मुरादाबाद से पढ़िए, प्रो.श्याम सुंदर भाटिया की यह खबर…

मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग- सीओई और कॉलेज ऑफ कंप्यूटिंग साइंसेज एंड इंजीनियरिंग ने प्लेसमेंट के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। नतीजतन 250 स्टूडेंट्स ने प्रतिष्ठित बहुराष्ट्रीय और अग्रणी भारतीय कंपनियों में शैक्षणिक गुणवत्ता, सघन प्रशिक्षण और इंस्ट्रीयल एक्सपोजर के बूते पर उड़ान भरी है। इन चयनित छात्रों का अधिकतम सालाना पैकेज 14.5 लाख रुपए है। चयन प्रक्रिया प्रतिस्पर्धात्मक और बहु-स्तरीय रही। लिखित परीक्षा, कौशल मूल्यांकन परीक्षण, तकनीकी परीक्षण, समूह चर्चा और व्यक्तिगत साक्षात्कार जैसे विभिन्न चरणों से गुजरते हुए छात्रों ने अपने तकनीकी ज्ञान, तार्किक सोच, विश्लेषणात्मक क्षमता, संप्रेषण कौशल तथा आत्मविश्वास का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस चयन में नियमित पूर्व-नियुक्ति प्रशिक्षण, अभ्यास साक्षात्कार, योग्यता कक्षाएँ, संप्रेषण कौशल विकास, करियर परामर्श, उद्योग संवाद आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। टीएमयू के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर श्री अक्षत जैन कहते हैं, हमारा उद्देश्य केवल डिग्री प्रदान करना नहीं, बल्कि छात्रों को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी, तकनीकी रूप से सक्षम, नवोन्मेषी और नेतृत्व क्षमता से परिपूर्ण बनाना है। सीओई के डीन प्रो. राकेश कुमार द्विवेदी कहते हैं, यह सफलता केवल आंकड़ों की उपलब्धि नहीं, बल्कि छात्रों की कड़ी मेहनत, अनुशासन, समर्पण और यूनिवर्सिटी की दूरदर्शी शैक्षणिक नीति का प्रतिफल है। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, उत्कृष्ट करियर अवसर और समग्र व्यक्तित्व विकास के प्रति संकल्पित है।

नामचीन कंपनियों में चयन

सीसीएसआईटी के इन छात्रों का मफैसिस कंसल्टेंसी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड, टोटेसिस इंडिया, क्लाउड एनालॉजी, जारो, जोश टेक्नोलॉजी समूह, वन बैंक, धनगार्ड प्राइवेट लिमिटेड, यू-सर्टिफाई, डायरेक्ट ईआरपी के साथ-साथ ऐप स्क्वाड्ज़, जीएसएस सॉल्यूशन, एडुक्यू, वायरफ्लो टेक्नोलॉजीज़, वाईएसएस डायरेक्ट क्रेडिट, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एचटी मीडिया लिमिटेड जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों में चयन हुआ है। आईटी, फिनटेक, एड-टेक और कॉर्पोरेट सेक्टर की इन नामचीन कंपनियों में चयन यह दर्शाता है कि सीसीएसआईटी के छात्र नवीनतम तकनीकों, सॉफ्टवेयर डवलपमेंट, डेटा मैनेजमेंट और कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन में दक्ष हैं। प्लेसमेंट ड्राइव में एफओई के लिए यूनिप्रोडक्ट इंडिया लिमिटेड, अशोक लीलैंड, इंटरफेस माइक्रो सिस्टम्स, जेड एफ राने ऑटोमोटिव इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, श्री सीमेंट, मारुत एयर सिस्टम्स जैसी अग्रणी औद्योगिक कंपनियों के एचआर अफसरों ने भाग लिया। इन कंपनियों में चयन से यह सिद्ध होता है, अभियांत्रिकी संकाय के छात्र न केवल तकनीकी रूप से सक्षम हैं, बल्कि उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप प्रशिक्षित भी हैं। उल्लेखनीय है कि इस पूरी चयन प्रकिया में कॉर्पोरेट रिसोर्स सेंटर-सीआरसी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

भगवान महावीर की पालकी यात्रा में लगाई आस्था की डुबकी : रिद्धि-सिद्धि भवन में झुलाया गया पालना
24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी के 2625वें जन्म कल्याणक महोत्सव में श्रीजी का अभिषेक और शांति धारा का सौभाग्य कुलाधिपति परिवार के संग-संग कुलपति, फैकल्टीज़ एवं श्रावक-श्राविकाओं को प्राप्त हुआ। रिद्धि-सिद्धि भवन में शाम को झुलाया गया पालना और 1008 दीपों की महाआरती हुई। मुरादाबाद से पढ़िए, प्रो. श्याम सुंदर भाटिया की यह खबर…

मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद में 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी के 2625वें जन्म कल्याणक महोत्सव अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के संग हुआ, जिसमें कुलाधिपति परिवार सुरेश जैन, फर्स्ट लेडी वीना जैन, ग्रुप वाइस चेयरमैन मनीष जैन, ऋचा जैन, नंदिनी जैन समेत रंग-बिरंगे परिधानों में बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाओं, शिक्षकों आदि ने भाग लिया। जन्मोत्सव का शुभारम्भ महावीर भगवान जयन्ती की पूर्व संध्या पर वर्धमान वंदना से हुआ, जबकि जिनालय से विधि-विधान पूर्वक प्रातः काल भगवान महावीर की पालकी यात्रा पूरे उल्लास और भक्ति भाव के साथ कैंपस में निकाली गई। श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन के संग नृत्य करके वातावरण को भक्तिमय बना दिया। एडमिन ब्लॉक में कुलाधिपति परिवार के संग-संग शिक्षकों ने श्रीजी की सामूहिक आरती की, जिसके बाद श्रीजी की शोभायात्रा को रिद्धि-सिद्धि भवन लाया गया। जगह-जगह श्रावक-श्राविकाओं के लिए गन्ने के रस और शिकंजी की व्यवस्था थी।

रिद्धि-सिद्धि भवन में श्रीजी का अभिषेक और शांति धारा का परम सौभाग्य कुलाधिपति परिवार, कुलपति, फैकल्टीज़ और श्रावक-श्राविकाओं को प्राप्त हुआ। दूसरी ओर शाम के समय पालना झुलाया गया एवम् 1008 दीपों से महाआरती हुई, जिसमें पालना झुलाने का सौभाग्य कुलाधिपति परिवार को मिला। पालकी यात्रा के दौरान भगवान महावीर के अहिंसा, सत्य और त्याग के संदेश गूंजते रहे। पालकी यात्रा में डॉ. रवि जैन, प्रो. विपिन जैन, डॉ. विपिन जैन, डॉ. कल्पना जैन, डॉ. आशीष सिंघई, डॉ. विभोर जैन, मनोज जैन, डॉ. पवन जैन, डॉ. करुणा जैन, नीलिमा जैन, डॉ. अर्चना जैन, अहिंसा जैन, अंजलि सिंघई, संजय जैन, आदित्य जैन के अलावा सैकड़ों श्रावक-श्राविकाओं की उल्लेखनीय मौजूदगी रही।

फार्मेसी स्टुडेंट्स की वैश्विक उड़ान को मिलेंगे नए पंख : राष्ट्रीय फार्मेसी शिक्षा दिवस पर फार्मा अन्वेषण 2026 का हुआ आयोजन
भारतीय फार्मेसी शिक्षा के जनक महादेव लाल श्रॉफ की 124वीं जयंती पर फॉर्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया- पीसीआई की ओर से तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के ऑडी में फार्मेसी स्टुडेंट्स की वैश्विक उड़ान को बड़े-बड़े ऐलान किए गए। फार्मेसी कॉलेज में राष्ट्रीय फार्मेसी शिक्षा दिवस पर प्रतिष्ठित शैक्षणिक पहल फार्मा अन्वेषण 2026 में फार्मेसी काउंसिल ने ऐलान किया, पीसीआई पूरे देश में नए सिलेबस के संग-संग पांच नए पीजी कोर्स- फार्माकोविजिलेंश, क्लिनिकल प्रैक्टिस, मेडिकल डिवाइस, बायोइंफॉर्मेटिक्स प्रारम्भ करेगा। पढ़िए यह विशेष रिपोर्ट…

मुरादाबाद। भारतीय फार्मेसी शिक्षा के जनक महादेव लाल श्रॉफ की 124वीं जयंती पर फॉर्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया- पीसीआई की ओर से तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के ऑडी में फार्मेसी स्टुडेंट्स की वैश्विक उड़ान को बड़े-बड़े ऐलान किए गए। फार्मेसी कॉलेज में राष्ट्रीय फार्मेसी शिक्षा दिवस पर प्रतिष्ठित शैक्षणिक पहल फार्मा अन्वेषण 2026 में फार्मेसी काउंसिल ने ऐलान किया, पीसीआई पूरे देश में नए सिलेबस के संग-संग पांच नए पीजी कोर्स- फार्माकोविजिलेंश, क्लिनिकल प्रैक्टिस, मेडिकल डिवाइस, बायोइंफॉर्मेटिक्स प्रारम्भ करेगा। वक्ताओं ने कहा, वैश्विक जरूरतों के मुताबिक इंडस्ट्री और अकेडमी का समन्वय बेहद जरूरी है। प्रस्तावित नए कोर्स से फार्मेसी के स्टुडेंट्स इंडस्ट्री बेस्ड स्किल्स में एक्सपर्ट होंगे। नए पाठ्क्रम का 70 प्रतिशत पीसीआई, जबकि 30 प्रतिशत हिस्सा संस्थान तय करेंगे। साथ ही यह भी ऐलान किया, यूजी के बाद 660 घंटे का रेगुलेट्री अफेयर्स एंड इंटेलेक्चुअल प्रोपर्टी राइट् स्किल डवलपमेंट प्रोग्राम भी लांच किया जाएगा ताकि फार्मेसी में जॉब की राह आसान हो सके। इसके अलावा 840 घंटे का बायो इन्फोर्मेटिक एंड एनालिसिस स्किल डवलपमेंट प्रोग्राम भी लांच होगा। पीसीआई ने केन्द्र सरकार से अनुरोध किया है, फार्मासिस्टों को प्रीस्क्रिप्शन लिखने का अधिकार मिलना चाहिए। उल्लेखनीय है, विदेशों में फार्मासिस्टों को दवा लिखने का अधिकार है। स्वास्थ्य मंत्रालय के हील बाय इंडिया प्रोग्राम में फार्मेसी स्टुडेंट्स की भागीदारी को शामिल करा दिया गया है। फार्मेसी एजुकेशन प्रोग्राम फंडिंग के तहत 300 करोड़ की राशि जी-पैट- ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूट टेस्ट फेलोशिल का प्रावधान किया गया है। रिसर्च एंड डवलपमेंट स्कीम पर भी जोर दिया जा रहा है। फॉर्मेसी कॉलेजों के इंस्पेक्शन के लिए जीओ टैग ड्रोन सिस्टम एनालिसि की योजना प्रस्तावित है। पीसीआई के पोर्टल पर जॉब के द्वार खुले हैं, जहां स्टुडेंट्स एप्लाई कर सकते हैं। ये महत्वूपर्ण घोषणाएं पीसीआई के रजिस्ट्रार-कम-सेक्रेट्ररी श्री अनिल मित्तल ने बतौर मुख्य अतिथि, फाइनेंस समिति के चेयरमैन प्रो. विभु साहनी ने बतौर गेस्ट ऑफ ऑनर कहीं। इससे पूर्व पीसीआई के अध्यक्ष डॉ. मोंटू पटेल ने वर्चुअली संदेश में इन्क्यूबेशन और नए पाठ्यक्रमों के जरिए फार्मेसी स्टुडेंट्स को वैश्विक उड़ान को नए पंख देने की वकालत की। इससे पूर्व रजिस्ट्रार-कम-सेक्रेट्ररी श्री अनिल मित्तल, फाइनेंस समिति के चेयरमैन प्रो. विभु साहनी, उत्तर प्रदेश फार्मेसी काउंसिल के अध्यक्ष श्री संदीप बडोला, फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया के सेंट्रल मेम्बर प्रो. नीरज उपमन्यु, सेंट्रल मेम्बर प्रो. अंबर व्यास, टीएमयू के वीसी प्रो. वीके जैन, डीन एकेडमिक्स प्रो. मंजुला जैन, फार्मेसी के प्राचार्य प्रो. आशु मित्तल, एसोसिएट डीन आरएंडडी प्रो. अनुराग वर्मा, कन्वीनर प्रो. फूलचंद आदि ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित करके नेशनल कॉन्फ्रेंस का शुभारम्भ किया। अतिथियों ने कॉन्फ्रेंस में सोवेनियर, पीसीआई न्यूज़ लेटर, कॉलेज मैगजीन और न्यूज़ लेटर का विमोचन भी किया।

दस इंडस्ट्रीज़ के संग एमओयू साइन करने होंगेः प्रो. नीरज उपमन्यु

फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया के सेंट्रल मेम्बर प्रो. नीरज उपमन्यु ने केन्द्र को सुझाव देते हुए कहा, प्रत्येक फार्मेसी कॉलेज को कम से कम 10 इंडस्ट्रीज़ के संग एमओयू साइन करने होंगे और स्टुडेंट्स को दो बार इंडस्ट्रीयल इंटर्नशिप करानी होगी। एंटीबायोटिक दवाओं के अत्याधिक प्रयोग से होने वाले नुकसान को रोकने के लिए एंटी माइक्रोबियल रजिस्टेंश सेंसिटाइजेशन वर्कशॉप आयोजित कराने का भी प्रावधान है। देश भर में पीजी स्टुडेंट्स के लिए बायोमेट्रिक अटेंडेश को जरूरी बताया। कॉन्फ्रेंस में 120 रिसर्च पेपर्स, 20 पेटेंट्स और 20 वर्किंग मॉडल्स की प्रस्तुति हुई। बतौर की-नोट स्पीकर एमवीएन यूनिवर्सिटी हरियाणा के प्रो. एमेरिटस डॉ. देवेंद्र पाठक ने पीपीटी के जरिए ब्रीजिंग गैप बिटविन अकेडमी एंड इंडस्ट्री पर प्रजेंटेशन दिया। सभी अतिथियों को बुके देकर स्वागत, अंत में शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रो. अनुराग वर्मा ने स्टुडेंट्स को फार्मेसी की शपथ दिलाई। संचालन फैकल्टीज़ डॉ. आशीष सिंघई, डॉ. मिथुल मेमन और श्री सिद्धांत त्यागी ने किया।

फार्मेसी टीचर्स को भी देना चाहिए इंडस्ट्रियल एक्सपोजरः प्रो. अंबर व्यास

सेंट्रल मेम्बर प्रो. अंबर व्यास ने हिन्दी की प्रबल पैरोकारी करते हुए कहा, फार्मेसी की पढ़ाई क्षेत्रीय भाषाओं में भी होनी चाहिए। टीचर्स को भी इंडस्ट्रियल एक्सपोजर दिया जाना चाहिए। उन्होंने उम्मीद जताई, आइडियाथॉन, आइडिया प्रजेंटेशन, पेटेंट प्रजेंटेशन भविष्य में कॉन्फ्रेंस के मुख्य हिस्सा होंगे।

संदीप बडोला बोले, इंडस्ट्री और एकेडमी के बीच की खाई को होगा पाटना

यूपी फार्मेसी काउंसिल के अध्यक्ष श्री संदीप बडोला ने कहा, फार्मेसी स्टुडेंट्स को स्किल्ड बनाने के लिए इंडस्ट्री और एकेडमी के बीच की खाई को पाटना होगा, इसीलिए शिक्षा जगत और उद्योग के मध्य बेहतर समन्वय और मजबूत रिश्ते होने चाहिए। श्री बडोला बोले, फार्मेसी की गरिमा शिक्षकों के कंधे पर है। उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा जरूरी है। एनएफआई हर लाइब्रेरी में जरूर होना चाहिए। दवाइयों के तर्कसंगत उपयोग को बढ़ावा देने के लिए फार्मेसी स्टुुडेंट्स को नेशनल फॉर्मुलरी ऑफ इंडिया- एनएफआई के प्रति अवेयर होना चाहिए। टीएमयू के कुलाधिपति श्री सुरेश जैन की डायनामिक लीडरशिप की तारीफ करते हुए बोले, इस कॉन्फ्रेंस के लिए यूपी में टीएमयू समेत केवल दो यूनिवर्सिटी का ही चयन किया गया है।

टीएमयू के वीसी प्रो. वीके जैन ने किया महादेव लाल श्रॉफ का भावपूर्ण स्मरण

टीएमयू के वीसी प्रो. वीके जैन बोले, मानव जीवन में फार्मास्टि की अहम भूमिका होती है। यह कोरोना काल में सिद्ध हो गया है। साथ ही उन्होंने भारतीय फार्मेसी शिक्षा के जनक महादेव लाल श्रॉफ का भावपूर्ण स्मरण किया। टीएमयू के फार्मेसी कॉलेज की फैकल्टी पर हमें गर्व है, क्योंकि स्कोप्स इंडेक्स में 2025 में 300 इंटरनेशनल और नेशनल रिसर्च पेपर प्रकाशित किए हैं। स्टुडेंट्स की हौसलाफलाई करते हुए मशहूर कवि सोहनलाल द्विवेदी की कविता- कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती… सुनाई।

मानव जीवन में फार्मासिस्टों की भूमिका अविस्मरणीयः प्रो. मंजुला जैन

डीन एकेडमिक्स प्रो. मंजुला जैन ने फार्मेसी को व्यक्ति केंद्रित प्रोफेशन बताते हुए कहा, मानव जीवन में फार्मासिस्टों की भूमिका अविस्मरणीय है। इंडस्ट्री और एकेडमी कोलाबोरेशन का मूल उद्देश्य गुड हैल्थ प्रदान करना है। अंत में उन्होंने फार्मेसी स्टुडेंट्स से दवाओं को लेकर भी सवाल किए। फार्मेसी के प्राचार्य प्रो. आशु मित्तल ने कॉन्फ्रेंस की थीम प्रस्तुत की। अंत में सभी का धन्यवाद दिया। कॉन्फ्रेंस में प्रो. एमपी सिंह, प्रो. नीशीथ मिश्रा, श्री अमित कंसल, डॉ. ज्योति पुरी, श्री रविन्द्र देव के संग-संग फार्मेसी कॉलेज की ओर से वाइस प्रिंसिपल प्रो. मयूर पोरवाल, को-कन्वीनर्स- डॉ. पुष्पेन्द्र शुक्ला, प्रो. केके शर्मा, डॉ. अनुराधा पवार, डॉ. शिप्रा कार्तिक आदि की भी मौैजूदगी रही। उल्लेखनीय है, कॉन्फ्रेंस में वेस्ट यूपी के दो दर्जन से अधिक फार्मेसी कॉलेज के फैकल्टीज़ और स्टुडेंट्स ने भी प्रतिभाग किया।

टीएमयू से भी मांगा प्रस्ताव

फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया- पीसीआई देश भर के फार्मेसी कॉलेजों की सूरत और सीरत बदलने के लिए संकल्पित है। टीएमयू की नेशनल कॉन्फ्रेंस फार्मा अन्वेषण 2026 में फाइनेंस समिति के चेयरमैन प्रो. विभु साहनी ने ऐलान किया, चयनित फार्मेसी कॉलेजों में 30 करोड़ रूपए शोध केन्द्रों को खोलने के लिए व्यय किए जाएंगे, जबकि स्किल्स डवलपमेंट सेंटर्स स्थापित करने के लिए 75 करोड़ रूपए पीसीआई देश भर में खर्च करेगी। फार्मेसी स्टुडेंट्स के लिए अलग से अत्याधुनिक फार्मेसी लैब्स की वकालत करते हुए बोले, पीसीआई स्टुडेंट्स को सघन स्किल ट्रेनिंग भी देगा। उन्होंने टीएमयू के फॉर्मेसी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. आशु मित्तल और आरएंडडी के एसोसिएट डीन प्रो. अनुराग वर्मा से आरएंडडी और स्किल डवलपमेंट सेंटर बनाने का प्रस्ताव भेजने की सलाह दी है। श्री साहनी ने बताया, पीसीआई मानकों के तहत आवेदित कॉलेजों की स्क्रूटनी के बाद ही फंड रिलीज किया जाएगा।

पैनल डिस्कशन में दिग्गजों ने की शिरकत

कॉन्फेंस के इंडस्ट्री-एकेडेमिया पैनल डिस्कशन में सीटीएसआई जामिया हमदर्द दिल्ली के डायरेक्टर प्रो. मयमूना अख्तर, चरक स्कूल ऑफ़ फार्मेसी, मेरठ की प्राचार्या प्रो. वैशाली एम. पाटिल, रेगुलेटरी अफेयर्स थर्माेफिशर साइंटिफिक कं. गुरुग्राम की मैनेजर श्रीमती अदिति भारद्वाज, बरेली डिवीज़न की ड्रग इंस्पेक्टर श्रीमती उर्मिला वर्मा, एसडी कॉलेज मुज़फ्फरनगर के डायरेक्टर डॉ. अरविंद कुमार, दत्त मेडी प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड, दिल्लीं के सीनियर जीएम क्लिनिकल ऑपरेशन्स डॉ. नीरज कुमार, इंमिटो हैल्थ टेक प्रा. लि., फरीदाबाद के डायरेक्टर श्री नवीन खन्ना, मोदी मुंडी फार्मा मोदीपुरम के जनरल मैनेजर डॉ. राजेश अग्रवाल आदि शामिल रहे।

तीन दिवसीय वर्कशॉप में प्रशिक्षित हुए एमबीबीएस फैकल्टी के ट्रेनर्स : टीएमयू में एनएमसी निर्देशित बेसिक मेडिकल एजुकेशन वर्कशॉप संपन्न
तीर्थंकर महावीर मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर (टीएमएमएससीआरसी) के मेडिकल एजुकेशन यूनिट (एमईयू) द्वारा नेशनल मेडिकल काउंसिल (एनएमसी) के दिशानिर्देशों के तहत बेसिक कोर्स इन मेडिकल एजुकेशन (बीसीएमई) पर तीन दिवसीय वर्कशॉप आयोजित की गई। पढ़िए यह विशेष रिपोर्ट..

मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर (टीएमएमएससीआरसी) के मेडिकल एजुकेशन यूनिट (एमईयू) द्वारा नेशनल मेडिकल काउंसिल (एनएमसी) के दिशानिर्देशों के तहत बेसिक कोर्स इन मेडिकल एजुकेशन (बीसीएमई) पर तीन दिवसीय वर्कशॉप आयोजित की गई। इस वर्कशॉप का उद्देश्य एमबीबीएस फैकल्टी को नए करिकुलम, टीचिंग-लर्निंग मेथड्स और असेसमेंट तकनीकों में प्रशिक्षित करना था।

वर्कशॉप में प्रशिक्षण की प्रमुख विशेषताएं

कार्यक्रम में प्रतिभागियों को आइस-ब्रेकिंग, ग्रुप डायनामिक्स, सीखने की प्रक्रिया, सीखने के डोमेन और सिद्धांत, लक्ष्य, भूमिकाएं और योग्यताएं आदि पर प्रशिक्षण दिया गया। इसके अतिरिक्त, टीचिंग-लर्निंग मेथड्स (टीएलएम), इंटरनल और फॉर्मेटिव असेसमेंट, एईटीसीओएम कॉन्सेप्ट, प्रभावी क्लिनिकल और प्रैक्टिकल स्किल टीचिंग, लेसन और असेसमेंट प्लानिंग, क्वालिटी एश्योरेंस, निबंध व एमसीक्यू निर्माण, मेंटरिंग और दक्षताओं के आधार पर शेड्यूल ड्राफ्टिंग पर भी विस्तार से चर्चा हुई।

रीजनल सेंटर की भूमिका और ट्रेनर्स का प्रशिक्षण

बीसीएमई रीजनल सेंटर एसआरएमएसआईएमएस, बरेली के तहत वर्कशॉप का मुख्य उद्देश्य नए एमबीबीएस करिकुलम में बदलावों की जानकारी देना और फैकल्टी को फैसिलिटेटर के रूप में प्रशिक्षित करना था। वर्कशॉप में एनएमसी ऑब्जर्वर डॉ. जसविंदर सिंह, टीएमयू मेडिकल एजुकेशन और करिकुलम कमेटी के सदस्य और विभागाध्यक्षों ने प्रतिभागियों को मार्गदर्शन दिया।

प्रतिभागियों का चयन और प्रशिक्षण का विस्तार

फेज़ वन में विभागों से 2 प्रतिभागी, फेज सेकेंड में 4 और फेज़ थर्ड में 24 प्रतिभागियों का चयन किया गया। प्रशिक्षण में नए कॉन्सेप्ट जैसे इलेक्टिव, अर्ली क्लिनिकल एक्सपोजर और स्किल असेसमेंट पर विशेष ध्यान दिया गया। वर्कशॉप के समापन पर सभी प्रतिभागियों को प्रशिक्षण प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।

इस वर्कशॉप ने टीएमयू के मेडिकल फैकल्टी को एमबीबीएस करिकुलम में नवाचार और बेहतर टीचिंग-लर्निंग प्रक्रियाओं को अपनाने के लिए सशक्त बनाया।

टीएमयू मेडिकल प्रीमियर लीग में एयरवे अवेंजर्स के सिर सजा ताज : टीएमपीएल टेनिस बॉल क्रिकेट के 14 मुकाबलों में भिड़ी पांच टीमें
तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी में टीएमयू मेडिकल प्रीमियर लीग- टीएमपीएल टेनिस बॉल क्रिकेट के 14 मुकाबलों में पांच टीमें भिड़ी। डॉ. स्नेहिल देवडिया ने 35 बॉल्स पर 42 रन बनाकर मैन ऑफ द मैच प्राप्त किया। मुरादाबाद से पढ़िए, प्रोफेसर श्यामसुंदर भाटिया की यह खबर…

मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी में टीएमयू मेडिकल प्रीमियर लीग- टीएमपीएल टेनिस बॉल क्रिकेट पहली बार आईपीएल की तर्ज पर हुआ। बोलियां लगी और खिलाड़ी बिके, लेकिन ख़ास बात यह रही कि टीएमपीएल का यह ऑक्शन वर्चुअली रहा। इस नीलामी में ऑलराउंडर शिवा सोलंकी और शान्तनु तोमर सर्वाधिक महंगे बिके। इन मुकाबलों में मेडिकल स्टुडेंट्स के संग-संग फैकल्टीज़ ने भी अपना हुनर दिखाया। नौ दिनी इस लीग में पांच टीमों के बीच 14 मैच हुए।

टीएमयू के क्रिकेट मैदान पर हुए अंतिम मुकाबले में टीएमयू एयरवे अवेंजर्स की टीम ने टीएमयू टॉक्सिन को आठ विकेट से एकतरफा मात दी। समापन समारोह में तीर्थंकर मेडिकल कॉलेज में पैथोलॉजी की एचओडी प्रो. सीमा अवस्थी ने बतौर मुख्य अतिथि विजेता टीम को ट्राफी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर प्रो. आरके कौल, डॉ. आरिफ वकार, डॉ. शाहबाज आलम, डॉ. अरसद, डॉ. सुशील कुमार, डॉ.आकाश गांधी आदि मौजूद रहे। टॉस जीतकर एयरवे अवेंजर्स के कप्तान डॉ. अंकुर सिंह ने बॉलिंग चुनी। पहले बल्लेबाजी करते हुए टॉक्सिन की टीम निर्धारित 20 ओवर में 167 रनों पर ढेर हो गई। लक्ष्य का पीछा करते हुए टीएमयू एयरवे अवेंजर्स की टीम ने 18 ओवर में ही 2 विकेट खोकर आसानी से लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। एयरवे अवेंजर्स के ऑलराउंडर डॉ. स्नेहिल देवडिया ने 35 बॉल्स पर 42 रन ठोककर 5 विकेट भी चटकाए। इस शानदार प्रदर्शन के बूते डॉ. स्नेहिल को मैन ऑफ दी मैच के संग-संग प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी चुना गया।

बल्लेबाज डॉ. रजत जून ने सर्वाधिक 48 गेंदों में 82 रनों की जबर्दस्त पारी खेली। डॉ. जून ने अपनी पारी में 6 छक्के और 4 चौके भी जड़े। टीएमयू टॉक्सिन की ओर से डॉ. आमिर शेख की कप्तानी में डॉ. सिमरन सिंह का उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा। डॉ. सिमरन ने 6 मुकाबलों में 180 रन बनाए और 9 विकेट भी चटकाए। एम्पायर की भूमिका चंद्रशेखर आदि ने निभाई।