Message – श्रीफल जैन न्यूज़

अक्षय तृतीया दान दिवस पर इक्षु रस का किया वितरण : त्याग, संयम और दान की शिक्षाओं का संदेश जन-जन तक पहुँचाया
राष्ट्रीय जिनशासन एकता संघ की ओर से अक्षय तृतीया दान दिवस के पावन पर्व पर इंदौर शहर के विभिन्न मंदिरों में दान तीर्थ दिवस के रूप में विशेष प्रभावना का वितरण किया गया। प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ के प्रथम आहार दिवस की स्मृतियों को याद करते हुए संघ द्वारा इन जिनालयों में इक्षु रस का वितरण किया गया। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…

इंदौर। राष्ट्रीय जिनशासन एकता संघ की ओर से अक्षय तृतीया दान दिवस के पावन पर्व पर इंदौर शहर के विभिन्न मंदिरों में दान तीर्थ दिवस के रूप में विशेष प्रभावना का वितरण किया गया। प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ के प्रथम आहार दिवस की स्मृतियों को याद करते हुए संघ द्वारा इन जिनालयों में इक्षु रस का वितरण किया गया। राष्ट्रीय जिन शासन के प्रचारक राजेश जैन दद्दू एवं अध्यक्ष मयंक जैन ने बताया कि नगर के श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर, विद्या पैलेस, इंदौर, दिगंबर जैन जिनालय, कनाडिया रोड, दिगंबर जैन जिनालय, तिलक नगर, पंचबाल्यती जिनालय, विजय नगर, ओम विहार जिनालय मंदिरों में वितरण हुआ। दद्दू ने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से भगवान आदिनाथ द्वारा दी गई त्याग, संयम और दान की शिक्षाओं का संदेश जन-जन तक पहुँचाया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने इस आयोजन में उत्साहपूर्वक भाग लिया और धर्म लाभ अर्जित किया। राष्ट्रीय जिनशासन एकता संघ ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी मंदिर समितियों, दानदाताओं और स्वयंसेवकों का हृदय से आभार व्यक्त किया है। संघ का संकल्प है कि भविष्य में भी ऐसी धार्मिक गतिविधियों के माध्यम से जैन धर्म के सिद्धांतों का प्रचार-प्रसार निरंतर जारी रहेगा। नमोस्तु शासन जयवंत हो।

हमारा अस्तित्व त्रिकाली है, कोई मिटा नहीं सकताः अधर्म के साथ सोने की लंका में रहने की अपेक्षा धर्म के साथ वनवास में रहना श्रेष्ठ है-निर्यापक मुनिपुंगव श्री सुधा सागरजी महाराज
जन्म होगा और जन्म हुआ है तो मरण भी होगा। हम एक दिन भी जियेंगे तो आनंद के साथ जियेंगे। चूहे की तरह सौ दिन जीने की अपेक्षा शेर की तरह एक दिन जीना काफी है, रोते रोते जीने की अपेक्षा हंसते हंसते मरेंगे तो काफी है। ये बात निर्यापक मुनिपुंगव श्री सुधा सागरजी महाराज ने अपने प्रवचन में कहीं। पढ़िए बहोरीबंद से राजीव सिंघई मोनू की यह पूरी खबर…

बहोरीबंद (कटनी)। व्यक्ति की सबसे बड़ी भूल है कि वह अपने अस्तित्व की चिंता करता है कि मेरा अस्तित्व खत्म न हो जाए, ये जो हमारे मन में मिथ्या धारणा बनी हुई है क्योंकि कभी जीव का अस्तित्व खत्म होता ही नहीं है। जो काम होता ही नहीं है, उस काम में हम समय क्यों बर्बाद कर रहे हैं, हमारा अस्तित्व त्रिकाली है, कोई मिटा नहीं सकता। दूसरे को मत मिटाओ, तुम कितना ही प्रयास करना नहीं मिटा पाओगे। अब अपना समय बर्बाद मत करो कि मेरा अस्तित्व बना रहे, समय बचाओ, वो तो बना रहेगा। कल की मौत का भय, आज के जीने के आनंद को बर्बाद कर रहा है। लिस्ट बनाओ कौन-कौन से कार्य हैं जो हम रोक नहीं सकते और हम करना चाहे तो कर नहीं सकते, उसमे समय खराब मत करना।

भागकर मरने में बहुत बड़ा पाप है

इस संसार की जंग से भागना नहीं, सुसाइड नहीं करना, रोना नहीं, आने दो, हम कर्माे से लड़ते-लड़ते, विपदाओं से जूझते जूझते मर जायेंगे लेकिन भागेंगे नहीं। अशुभ कर्म का उदय आ गया तो महाराज श्री ऐसा भाव आ रहा है कि मर जाऊँ, कायर कंही का, कष्ट सहन करते मर जा, लड़ते-लड़ते मरने में कोई आपत्ति नहीं, भागकर मरने में बहुत बड़ा पाप है। भील से वैद्य कहता है कि नियम तोड दे, जिंदा रह जायेगा, भील कहता है कि कभी मरूँगा तो नहीं, वैद्य कहता है कि मरेगा तो सही लेकिन कुछ दिन जिंदा रह जायेगा तो सम्यक दृष्टि कहता है कि नियम तोड़कर कुछ दिन जिंदा रहने की अपेक्षा नियम पालन करते हुए एक क्षण में मर जाना श्रेष्ठ है। हम नियत को अनियत बना दे, हमारी नियत है कि हम कल मरेंगे लेकिन हमारी ताकत है कि हम णमोकार मंत्र के लिए आज ही मरने को तैयार है, कल मरेंगे तो मरेंगे।

क्या मौत के डर से मन्दिर जाना छोड़ दू

जब भगवान महावीर स्वामी का समवशरण राजगृह में आया तो एक मेंढ़क ने कहा मैं भी समवशरण में जाऊँगा। लोगों ने कहा कि इतनी भीड़ है तू रस्ते में कुचल कर मर जायेगा। दुनिया का एक मात्र दर्शन जैनदर्शन है, जिसमें पशुओं के लिए भी अलग से एक सभा रखी गई। सभी बड़े सामान नहीं होते हैं, कुछ बड़े ऐसे होते हैं, जो स्वयं बड़े होते हैं, बड़ों के साथ रहते हैं। लेकिन छोटों का भी उतना ही मान रखते हैं, जितना बड़ों का रखते हैं, जैसे सारी दुनिया जिसके पैर धोती थी वह श्रीकृष्ण, सुदामा के पैर धो रहा है। मेढ़क ने कहा मैं दर्शन करने तो जाऊँगा, भली मुझे दर्शन न मिले, एक कदम बढ़ाऊँ, मंदिर को कदम बढ़ाना श्रेष्ठ है, क्या मौत के डर से मन्दिर जाना छोड़ दूँ। चुन लिया है पथ जो मैनें, मैं उसी पथ पर चलूँगा, दे दिया सर्वस्व जिसकों, अब न मैं उसकों छलूँगा, खो दिया इस पार, पर उस पार मैं पाके रहूंगा। वह मेढ़क, हाथी के पैर से दबकर मर गया लेकिन मरकर के देव बनकर उसने भगवान के दर्शन किये।

णमोकार मंत्र पढ़े बिना सौ साल की जिंदगी भी बेकार

मन्दिर भली न आ पाओ लेकिन मन्दिर की ओर कदम उठाकर चलना, कम से कम ये तो होगा कि मन्दिर भली न पहुँच पाया लेकिन मन्दिर के रास्ते मे मर गया। यदि आपकी भावना सच्ची है और आपने कदम बढ़ा दिया है, भली मंजिल पर नही पहुँच पाये तो ये कर्म तुम्हे ऐसी व्यवस्था बनाएगा कि तुमने जैसी भावना भाई थी, तुम समवशरण में मिलोगे। मुझे भली मोक्ष मिले न मिले, मैं मोक्षमार्ग पर ही मरना चाहता हूँ क्योंकि मैंनें कम से कम चलने का प्रयास तो किया। अधर्म के साथ सोने की लंका में रहने की अपेक्षा धर्म के साथ वनवास में रहना श्रेष्ठ है। णमोकार मंत्र पढ़े बिना सौ साल की जिंदगी भी बेकार है और णमोकार मंत्र पढ़ते-पढ़ते हमें मौत मिलती है तो हमें स्वीकार है।

हमारे ऋषियों ने वसुदेव कुटुंबकम का संदेश दिया: घर के मुखिया की सोच स्पष्ट और सशक्त होनी चाहिए -प्रज्ञासागर महाराज
आचार्यश्री प्रज्ञासागर जी महाराज भवानीमंडी में विराजित होकर धर्म प्रभावना बिखेर रहे हैं। उन्होंने मंगलवार को अपने प्रवचन में वसुदेव कुटुंबकम का संदेश देकर परिवारों को सशक्त होने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने घर के मुखिया के बारे में कहा कि इनकी सोच स्पष्ट और सशक्त होनी चाहिए। भवानीमंडी से पढ़िए अभिषेक जैन की यह खबर…

भवानीमंडी। आचार्य श्री प्रज्ञा सागर महाराज भवानीमंडी में विराजमान है। जहां पूरा नगर धर्म की गंगा में डुबकी लगा रहा है। मंगलवार की प्रातः बेला में आचार्यश्री ने अपने मंगल प्रवचन में भक्ति की शक्ति पर अपना उद्बोधन दिया। आचार्य श्री ने कहा कि जो भी भगवान की शरण में आता है, वह सबकुछ पा लेता है। उन्होंने आचार्य श्री वर्धमानसागर जी एवं आचार्य श्री भरतसागर जी का उदाहरण देते हुए भक्ति की शक्ति को समझाया। संध्याकालीन आनंद यात्रा में आचार्य श्री ने इंसानियत को जगाने और सही दिशा में मार्गदर्शन की जरूरत पर बल दिया। वर्तमान परिपेक्ष्य में आचार्य श्री ने कहा कि आज लोग सबकुछ पाना चाहते हैं लेकिन, करने के लिए तैयार नहीं होते।

उच्च संस्कारों से बच्चा ग्रेजुएट नहीं ग्रेट बनता है

हमारे ऋषियों ने वसुदेव कुटुंबकम का संदेश दिया है। जहां हर व्यक्ति महत्वपूर्ण है। उन्होंने परिवार के मुखिया के विषय में कहा कि घर के मुखिया की सोच स्पष्ट और सशक्त होनी चाहिए। नहीं तो घर में अराजकता का माहौल बन सकता है। आजकल बच्चे जन्म से जिद्दी नहीं होते, बल्कि उन्हें माता-पिता का अति लाड़-प्यार जिद्दी बना देता है। उच्च संस्कारों से ही एक बच्चा ग्रेजुएट नहीं बल्कि ग्रेट बनता है। धार्मिक आयोजन में जैन समाज के साथ अन्य वर्ग के श्रद्धालु बड़ी संख्या में मौजूद रहे।