MD Jain Inter College – श्रीफल जैन न्यूज़

आदिनाथ पंच कल्याणक महोत्सव की तैयारियां : एमडी जैन इंटर कॉलेज में विशेष सभा में चर्चा की
आगामी 23 से 27 अप्रैल तक श्री सर्वतोभद्र जिनालय,बल्केश्वर में आयोजित होने जा रहे श्री 1008 आदिनाथ पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव की तैयारियों को लेकर शनिवार को विशेष सभा की गई। आगरा से पढ़िए, शुभम जैन की यह खबर…

आगरा। आगामी 23 से 27 अप्रैल तक श्री सर्वतोभद्र जिनालय,बल्केश्वर में आयोजित होने जा रहे श्री 1008 आदिनाथ पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव की तैयारियों को लेकर शनिवार को हरिपर्वत स्थित आचार्य शांतिसागर सभागार,एमडी जैन इंटर कॉलेज में महत्वपूर्ण विशेष सभा की गई।यह कार्यक्रम उपाध्यायश्री विहसंत सागर जी महाराज ससंघ के सानिध्य में होगा।सभा में आगरा नगर के विभिन्न जैन संगठनों, महिला मंडलों,युवा मंडलों, पंचकल्याणक पात्रों तथा सक्रिय कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में सहभागिता की और महोत्सव को भव्य एवं सफल बनाने को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलाचरण के साथ हुआ। जिसके बाद सभा में महोत्सव की संपूर्ण रूपरेखा पर चर्चा करते हुए आयोजन को धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक दृष्टि से यादगार बनाने का संकल्प लिया गया। इस दौरान विभिन्न समितियों के गठन तथा उनके दायित्वों पर भी विस्तार से विचार किया गया, ताकि आयोजन की सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित हो सकें। बैठक में आगामी पंचकल्याणक महोत्सव से जुड़ी प्रमुख गतिविधियों पर चर्चा करते हुए विशेष रूप से घटयात्रा की तैयारियों, साड़ी कूपन वितरण व्यवस्था,सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा धार्मिक अनुष्ठानों के संचालन को लेकर सुझाव प्रस्तुत किए गए।

महोत्सव पात्रों का अभिनंदन किया

सभा में अब तक चयनित पंचकल्याणक महोत्सव पात्रों का अभिनंदन भी किया गया। उपस्थित समाजजनों ने तालियों की गड़ गड़ाहट के साथ पात्रों का स्वागत करते हुए उन्हें आगामी धार्मिक आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। वक्ताओं ने कहा कि पंचकल्याणक महोत्सव जैन समाज का अत्यंत महत्वपूर्ण धार्मिक आयोजन है, जिसमें भगवान आदिनाथ के पंचकल्याणक के पावन प्रसंगों का मंचन एवं विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होते हैं।सभा में यह भी निर्णय लिया गया कि आयोजन की तैयारियों को लेकर आगामी दिनों में विभिन्न समितियां सक्रिय रूप से कार्य करेंगी तथा समाज के अधिक से अधिक लोगों को इस महोत्सव से जोड़ा जाएगा।कार्यक्रम के माध्यम से समाज में धार्मिक जागरूकता के साथ-साथ सामाजिक एकता और सहयोग की भावना को भी सुदृढ़ किया जाएगा। सभा का संचालन पंचकल्याणक महोत्सव के मुख्य संयोजक मनोज जैन बाकलीवाल ने किया।

सभा में यह रहे मौजूद

इस अवसर पर गौरवाध्यक्ष प्रदीप जैन पीएनसी,अध्यक्ष निर्मल मोठया,महामंत्री पारस जैन कंसल, कोषाध्यक्ष राजीव जैन,स्वागताध्यक्ष रोहित जैन अहिंसा,नीरज जैन जिनवाणी,मनोज जैन बल्लो,आगरा दिगंबर परिषद के अध्यक्ष जगदीश प्रसाद जैन,राकेश जैन पर्देवाले, मनीष जैन ठेकेदार,संयोजक रजत जैन,अनंत जैन,पंकज जैन,मनीषराज जैन,संगठन मंत्री दीपक जैन,विशाल जैन,विष्णु भगवान जैन,प्रचार मंत्री अंकेश जैन,कमल जैन,मनीषराज जैन,अंलकृत जैन,प्रवीन जैन नेताजी, मीडिया प्रभारी शुभम जैन,बबिता जैन,खुशबू जैन,वंदना जैन,ऊषा मारसंस, स्नेहलता जैन सहित समस्त आगरा दिगम्बर जैन परिषद, श्री दिगम्बर जैन शिक्षा समिति, लोकोदय तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट कमेटी,श्री वीएसपीएस ट्रस्ट कमेटी तथा नगर की विभिन्न समितियों,महिला मंडलों और युवा मंडलों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।सभा के अंत में सभी आगंतुकों के लिए ठंडाई एवं भोजन की व्यवस्था की गई। आयोजकों ने सभी समाजजनों से पंचकल्याणक महोत्सव को ऐतिहासिक बनाने के लिए सहयोग एवं सहभागिता का आह्वान किया।

श्री दिगंबर जैन महासमिति की सभा 10 जनवरी को : राष्ट्रीय पदाधिकारियों का होगा आगमन, समाजहित के मुद्दों पर होगी चर्चा
दिगंबर जैन समाज की संसद कही जाने वाली दिगम्बर जैन महासमिति की विशाल सभा 10 जनवरी को एमडी जैन इंटर कॉलेज हरि पर्वत की फील्ड पर निर्मित नवीन हॉल में आयोजित की जाएगी। यह सभा मध्याह्न 1.30 बजे से प्रारंभ होगी। सभा की अध्यक्षता दिगंबर जैन महासमिति के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष विपिन जैन (मेरठ) करेंगे। आगरा से पढ़िए, शुभम जैन की यह रिपोर्ट…

आगरा। दिगंबर जैन समाज की संसद कही जाने वाली दिगम्बर जैन महासमिति की विशाल सभा 10 जनवरी को एमडी जैन इंटर कॉलेज हरि पर्वत की फील्ड पर निर्मित नवीन हॉल में आयोजित की जाएगी। यह सभा मध्याह्न 1.30 बजे से प्रारंभ होगी। सभा की अध्यक्षता दिगंबर जैन महासमिति के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष विपिन जैन (मेरठ) करेंगे। इस अवसर पर जैन समाज में संगठन की वर्तमान आवश्यकता, आगामी जनगणना तथा साधु-साध्वियों की सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गंभीर चिंतन किया जाएगा। इस आयोजन को सफल बनाने के उद्देश्य से 4 जनवरी को नारायण भवन श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर हरि पर्वत परिसर में पूर्व बैठक की गई।

जितेंद्र जैन राष्ट्रीय मंत्री मनोनीत

बैठक की अध्यक्षता दिगंबर जैन महासमिति के संभागीय अध्यक्ष एडवोकेट अशोक जैन (पूर्व उपनगर प्रमुख) ने की। जिसमें आयोजन की विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई। अशोक जैन ने बताया कि इस अवसर पर दिगम्बर जैन महासमिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक बड़जात्या को भी आमंत्रित किया गया है। साथ ही आगरा नगर के लिए यह गर्व का विषय है कि जितेंद्र जैन को दिगंबर जैन महासमिति का राष्ट्रीय मंत्री मनोनीत किया गया है। इस अवसर पर समाज की ओर से उनका भव्य अभिनंदन भी किया जाएगा।

सामूहिक सहभागिता की अपील की

इस सभा में सांसद नवीन जैन आगरा नगर के समस्त श्रेष्ठिजन आगरा दिगंबर जैन परिषद, श्री दिगंबर जैन शिक्षा समिति, नगर की सभी शैली संस्थाओं के पदाधिकारी, युवा मंडल एवं महिला मंडलों को आमंत्रित किया जा रहा है। जैन समाज से इस आयोजन को सफल बनाने के लिए सामूहिक सहभागिता की अपील की गई है। इस मौके पर जितेंद्र जैन, जगदीश प्रसाद जैन, मनीष जैन ठेकेदार,राकेश जैन पर्देवाले, विमल जैन, कुमार मंगलम जैन समाजसेवी एवं मंच संचालक मनोज जैन बांकलीवाल, पारसबाबू जैन, अनंत जैन महिला संभाग अध्यक्ष रेखा जैन, सपना जैन, कंचन जैन, नीलम जैन, सरिता जैन उपस्थित रहे।

जैसवाल जैन सेवा न्यास ट्रस्ट के अध्यक्ष का निर्वाचन 14 को : न्यासियों की बैठक में महत्वपूर्ण विषयों पर होगी चर्चा
जैसवाल जैन उपरोचियां सेवा न्यास ट्रस्ट परिवार की समस्त न्यासियों की आगामी सभा 14 दिसंबर को आगरा में होने जा रही है। जिसमें आगामी कार्यकाल के लिए अध्यक्ष का निर्वाचन होगा। मुरैना से पढ़िए, मनोज जैन नायक की यह खबर…

मुरैना/आगरा। जैसवाल जैन उपरोचियां सेवा न्यास ट्रस्ट परिवार की समस्त न्यासियों की आगामी सभा 14 दिसंबर को आगरा में होने जा रही है। जिसमें आगामी कार्यकाल के लिए अध्यक्ष का निर्वाचन होगा। अखिल भारतीय श्री दिगंबर जैसवाल जैन उपरोचियां सेवा न्यास ट्रस्ट के महामंत्री सीए कमलेश जैन गुरुग्राम ने बताया कि जैसवाल जैन समाज की सेवाभावी संस्था सेवा न्यास ट्रस्ट परिवार के समस्त न्यासियों की सभा नारायण भवन, एमडी जैन इंटर कॉलेज, हरीपर्वत आगरा में रविवार 14 दिसंबर को प्रातः 10 बजे रखी गई है। इस सभा में पिछली मीटिंग की मिनट्स अप्रूव कराना, महिला सशक्तिकरण एवं सम्मान योजना पर विचार, प्रतिभा सम्मान 2025 पर चर्चा एवं न्यास के आगामी कार्यकाल के लिए अध्यक्ष का निर्वाचन आदि प्रमुख विषयों पर विचार-विमर्श होगा। सभा में अध्यक्ष की अनुमति से अन्य विषयों पर भी चर्चा की जा सकती है। सभा की सूचना सभी न्यासियों को भेजी जा चुकी है। सेवा न्यास के अध्यक्ष प्रदीप जैन (पीएनसी) आगरा ने सभी न्यासियों को व्यक्तिगत रूप से लिखे पत्र में सभा में यथासमय, यथास्थान उपस्थिति होने की अपील की है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि इस सभा में अनेकों महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा के साथ ही सेवान्यास के नए अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया भी होगी। चूंकि मेरे अध्यक्ष बने हुए काफी समय हो चुका है, इसलिए मेरे स्थान पर नए अध्यक्ष का चुनाव होना अति आवश्यक है। अतः इस मीटिंग में आप सभी की उपस्थिति अति आवश्यक है ताकि आप सबके बीच से ही नए अध्यक्ष का चुनाव होने में सुगमता रहेगी। अतः मीटिंग में अवश्य पधारने की कृपा करें। मैं आपका आभारी रहूंगा।

सेवा न्यास परिवार के मीडिया प्रभारी मनोज जैन ने बताया कि रविवार 14 दिसम्बर को प्रातः 10 बजे से एमडी जैन इंटर कॉलेज आगरा में आयोजित सभा में अजमेर, आगरा, दिल्ली, धौलपुर, राजाखेड़ा, मनियां, शमशाबाद, ग्वालियर, मुरैना, अम्बाह, सूरत, कोलकाता सहित देशभर से न्यासियों के सम्मिलित होने की संभावना हैं। बैठक में सम्मिलित होने वाले सभी न्यासियों की आवास एवं भोजनादि की समुचित व्यवस्था रखी गई है।

श्री इंद्रध्वज विधान में गूंजे जय जयकार — भक्ति से सराबोर हुआ आगरा : श्रद्धा, उत्साह और दिव्यता से नहाया आगरा — इंद्रध्वज विधान का अद्भुत नजारा
आगरा में श्री इंद्रध्वज महामंडल विधान के दौरान हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में अद्वितीय भक्ति, अर्घ्य अर्पण, भजनों और आरती से वातावरण श्रद्धा और आध्यात्म से सराबोर हुआ… पढ़िए शुभम जैन की रिपोर्ट…

आगरा। आचार्यश्री चैत्य सागर जी महाराज ससंघ के मंगल सान्निध्य एवं स्वर्गीय स्वरूपचंद जैन मारसंस की पावन स्मृति में बिमलेश कुमार जैन, ऊषा जैन, नितिन जैन, मेघना जैन, आदित्य जैन, अनुष्का जैन मारसंस परिवार द्वारा 24 अक्टूबर से एम.डी. जैन इंटर कॉलेज ग्राउंड हरिपर्वत में श्री इंद्रध्वज महामंडल विधान का भव्य आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हो रहा है। यह आयोजन आगरा नगरी के जैन समाज के लिए भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा का केंद्र बना हुआ है।

विधान के पांचवें दिन 28 अक्टूबर को सुबह से ही श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह नजर आया। जिनेन्द्र देव के अभिषेक के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कोलकाता से पधारे विधानाचार्य पंडित डॉ. आनंद प्रकाश जैन के सधे हुए मंत्रोच्चारण और मार्गदर्शन में इंद्र इंद्राणियों ने 458 चैत्यालयों में 458 जिन प्रतिमाओं के समक्ष अर्घ्य अर्पित किए।

विधान के मध्य आचार्य श्री चैत्य सागर जी महाराज ने अपने प्रवचन में कहा कि इंद्रध्वज महामंडल विधान भक्ति, आत्मशुद्धि और आध्यात्मिक चेतना का अद्वितीय संगम है। सायंकाल 458 चैत्यालयों में विराजमान जिन प्रतिमाओं की भक्ति एवं नृत्य आरती के साथ महाआरती सम्पन्न हुई, जिससे संपूर्ण वातावरण भक्ति रस से सराबोर हो उठा।

एमडी जैन इंटर कॉलेज में हुई महिला मंडलों की आवश्यक बैठक: महिलाओं को दी दो दिवसीय कार्यक्रम की जिम्मेदारी
उपाध्यायश्री विहसंत सागर जी महाराज ससंघ के सानिध्य में दो दिवसीय महोत्सव की तैयारी बैठक में आगरा के सभी महिला मंडल की बैठक हुई। इसमें श्री पदमप्रभु जिनालय में होने वाले महोत्सव को लेकर जिम्मेदारी सौंपी गईं। नगर शैलियों की 200 महिलाएं घटयात्रा को लेकर प्रचार-प्रसार कर भव्य बनाने के लिए प्रयास करेंगी। पढ़िए आगरा से शुभम जैन की यह खबर…

आगरा। मेडिटेशन गुरु उपाध्यायश्री विहसंतसागर जी महाराज ससंघ के मंगल सानिध्य में 19 और 20 फरवरी को यहां के मारुति स्टेट अवधपुरी कॉलोनी स्थित निर्माणाधीन श्री पदमप्रभु जिनालय में होने वाले महोत्सव को सफल बनाने के लिए यहां के सभी महिला मंडल, शैली अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों की एक आवश्यक बैठक की गई। यह बैठक रविवार को हरी पर्वत स्थित एमडी जैन इंटर कॉलेज के नारायण भवन में सानंद हुई। इस मीटिंग की अध्यक्षता आगरा दिगंबर जैन परिषद के पूर्व अर्थ मंत्री एवं मुख्य संयोजक अनंतकुमार जैन ने की।

घट यात्रा में अधिक से अधिक शामिल हों महिलाएं

बैठक में तय किया गया कि नगर का प्रथम श्री पद्मप्रभु भगवान जिनबिम्ब चैत्यालय प्रतिष्ठा महोत्सव को ऐतिहासिक बनाया जाएगा और सभी नगर शैलियों की 200 महिलाएं मिलकर प्रयास करेंगी कि यह दो दिवसीय महोत्सव अति भव्यता के साथ किया जाए। इस बैठक में महिलाओं को पदमप्रभु जिनालय अवधपुरी समिति ने 19 फरवरी को अवधपुरी में निकलने वाली घटयात्रा में अधिक से अधिक सम्मिलित होने की जिम्मेदारी दी।

बैठक में यह रहे मौजूद

इस अवसर पर वीरेंद्रकुमार जैन, इंद्रप्रकाश जैन, अनंत जैन विशाल जैन, अजय जैन मास्टर अजय जैन, रविंद्र जैन, विवेक जैन, राकेश जैन, शुभम जैन, पीयूष जैन, कविता जैन, रश्मि जैन, करुणा जैन, मंजरी जैन, रश्मि जैन, पुष्पा जैन रिंकी जैन, समस्त पदमप्रभु जिनालय परिवार अवधपुरी के सदस्य एवं आगरा नगर की महिलाएं बड़ी संख्या में मौजूद रहीं।

छीपीटोला से एमडी जैन इंटर कॉलेज तक हर जगह हुआ भव्य स्वागत : मुनिपुगंव श्री सुधा सागर जी महाराज ससंघ के मंगल प्रवेश पर उमड़ी ताजनगरी
संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के परम पूज्य शिष्य मुनिपुगंव श्री सुधासागर जी महाराज ससंघ का मंगल प्रवेश ताजनगरी में हुई। संघ की विशाल शोभायात्रा छीपीटोला से प्रारम्भ होकर रावली कलेक्ट्रेट,धाकरान चौराहा, सुभाष पार्क,नालबंद चौराहा,राजा की मण्डी, सेन्ट जोन्स चौराहा होती हुई एम.डी.जैन इण्टर कॉलेज के मैदान पर पहुंची। पढ़िए शुभम जैन की रिपोर्ट…

आगरा। संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के परम पूज्य शिष्य मुनिपुगंव श्री सुधासागर जी महाराज ससंघ का मंगल प्रवेश ताजनगरी में हुई। संघ की विशाल शोभायात्रा छीपीटोला से प्रारम्भ होकर रावली कलेक्ट्रेट,धाकरान चौराहा, सुभाष पार्क,नालबंद चौराहा,राजा की मण्डी, सेन्ट जोन्स चौराहा होती हुई एम.डी.जैन इण्टर कॉलेज के मैदान पर पहुंची। मुनिसंघ की शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत हुआ और महाराष्ट्र गुजरात, राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा से आये हुए कलाकारों ने अपनी सुन्दर प्रस्तुति से मुनिश्री की अगवानी की। आगरा नगर के समस्त महिला मंडल व युवा मंडल अपनी-अपनी पोशाकों में मुनिश्री की भक्ति करते हुए नृत्य करते हुए चल रहे थे। मुख्य अतिथि केन्द्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री प्रो. एस.पी.सिंह बघेल छीपीटोला से एम. डी. जैन कॉलेज तक मुनिश्री के साथ पैदल चले और धर्म सभा में भाग लिया। जूलुस में केसरिया झण्डे लिए सैकड़ों की संख्या में जैन धर्मावलम्बी भगवान महावीर, आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज व मुनिश्री सुधासागर जी महाराज के जयकारों से वातावरण को गुंजायमान कर रहे थे। उत्तर भारत का किशोर बैंड सुर-मधुर जैन भजनों से वातावारण को संगीतमय कर रहा था।

मुनि श्री का साथ सौभाग्य है

मुनिश्री के श्री शान्तिनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर एम.डी.जैन इंटर कॉलेज पहुंचने पर श्री दिगम्बर जैन धर्म प्रभावना समिति, आगरा दिगम्बर जैन शिक्षा समिति व आगरा दिगम्बर जैन परिषद द्वारा संयुक्त रूप से आरती उतारकर पाद प्रक्षालन कर अगवानी की गई। अगवानी करने वालों में प्रदीप जैन पीएनसी, अखिल बरौल्या, पुष्पेन्द्र जैन, जितेन्द्र जैन, राकेश जैन पार्षद, जगदीश चन्द जैन, सुनील जैन ठेकेदार, राकेश जैन पर्दे वाले, मीडिया प्रभारी आशीष जैन मोनू, सह मीडिया प्रभारी शुभम जैन,अमित सेठी मुख्य थे। इस अवसर पर ललितपुर, झांसी, जयपुर, सूरत, अहमदाबाद, नारेली, बिजोलिया, पारसनाथ आदि जगह से आए हुए भक्तों ने मुनि श्री को श्रीफल भेंट किया। केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने कहा आज मेरा सौभाग्य है जो मुझे मुनि श्री के साथ चलने का अवसर मिला ।है मैं अपने आप को धन्य मानता हूं कि कहने को तो 542 सांसद हैं पर किसी के पास मुनि श्री सुधा सागर महाराज नहीं है। यह वर्षा योग आगरा का नहीं बल्कि आगरा मंडल का है। मुनिश्री के पाद प्रक्षालन करने का सौभाग्य पीएनसी परिवार को प्राप्त हुआ। कार्यक्रम का संचालन मनोज जैन द्वारा किया गया।

जगत का कल्याण करना है

धर्मसभा को सम्बोधित करते हुए मुनिश्री ने कहा कि दिगम्बर साधु के चरण जहां पड़ते हैं, वहां तीर्थ बन जाता है। दिगम्बर रहना कोई परम्परा नहीं है, श्रमण संस्कृति दिगम्बर जैन धर्म की आचार संहिता है। साधु का कार्य जगत को प्रकाशमान करना है। लोग जैन धर्म के साधु की चर्या को कष्ट समझते हैं लेकिन यह हमारी तपस्या है। परम्परा में कोई विचार नहीं करता, परम्परा जहां होती है, वहां लोगों की बपौती हो जाती है। हमें परम्परा से हटकर जगत का कल्याण करना है। सूर्य का निकलना परम्परा नहीं है, जगत में अन्धकार मिटाकर प्रकाश करना है। प्रकृति की परम्परा गर्मी करना, बरसात करना नहीं बल्कि प्रतिक्रिया है। धर्म कोई परम्परा नहीं, धर्म तो हमारा मैत्री समूह है। धर्मसभा में मुख्य रूप से नीरज जैन, पन्नालाल बैनाड़ा, हीरालाल बैनाड़ा, योगेश जैन, अक्षय जैन, सतीश चंद जैन, विमल जैन, मनीष जैन, राजेश जैन, अजय जैन, अंकुश जैन, राकेश जैन, शैलेंद्र जैन, अरुण जैन छोटू, सुभाष जैन, अनिल जैन बजाज, सुनील जैन सहित सकल जैन समाज के लोग मौजूद रहे।

एम.डी जैन इंटर कॉलेज ग्राउंड हरीपर्वत में आयोजन : 14 जून से शुरू होगा श्री आदिनाथ पंचकल्याणक प्रतिष्ठा एवं महामस्तकाभिषेक महोत्सव
आचार्य विशुद्ध सागर जी महाराज ससंघ के पावन सानिध्य में आगरा नगर को 24 जिनबिंब युक्त मानस्तंभ के पंचकल्याणक एवं महा मस्तकाभिषेक कराने का सौभाग्य वाणीभूषण ब्रह्मचारी प्रतिष्ठाचार्य जय कुमार जी निशांत टीकमगढ़ के निर्देशन में प्राप्त हो रहा है। पढ़िए शुभम जैन की विशेष रिपोर्ट…

आगरा। श्री आदिनाथ पंचकल्याणक प्रतिष्ठा मानस्तंभ एवं महामस्तकाभिषेक महोत्सव आगरा दिगंबर जैन परिषद के तत्वावधान में चर्या शिरोमणि आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज ससंघ के पावन सानिध्य में 14 जून से 21 जून के मध्य हर्षाेल्लास के साथ एम.डी जैन इंटर कॉलेज के मैदान पर मनाया जाएगा।आगरा दिगंबर जैन परिषद ने की एक पत्रकार वार्ता 12 जून दिन सोमवार को आगरा के हरीपर्वत स्थित श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर के नारायण भवन पर आयोजित की गई।

जिसमें पंचकल्याण आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव की पत्रिका का विमोचन किया। आगरा दिगंबर जैन परिषद के अध्यक्ष जगदीश प्रसाद जैन ने बताया कि आचार्य विशुद्ध सागर जी महाराज ससंघ के पावन सानिध्य में आगरा नगर को 24 जिनबिंब युक्त मानस्तंभ के पंचकल्याणक एवं महा मस्तकाभिषेक कराने का सौभाग्य वाणीभूषण ब्रह्मचारी प्रतिष्ठाचार्य जय कुमार जी निशांत टीकमगढ़ के निर्देशन में प्राप्त हो रहा है।

ये होंगे कार्यक्रम

प्रथम दिन 14 जून को प्रातः 5:30 बजे से देवा आज्ञा एवं गुरु आज्ञा एवं प्रातः 6:00 बजे से विशाल घटयात्रा श्री नेमिनाथ दिगंबर जैन मंदिर पीर कल्याणी नसियां जी से प्रारंभ होकर घटिया होती हुई कार्यक्रम स्थल अयोध्या नगरी एम.डी जैन इंटर कॉलेज मैदान पर पहुंचेगी। जहां प्रातः 8:00 बजे से ध्वजारोहण वेदी शुद्धि, मंडप उद्घाटन एवं प्रातः 9:00 से महाराज श्री के मंगल प्रवचन एंव संकली करण इंद्र प्रतिष्ठा नंदी विधान एवं दोपहर 1:30 से याग मंडल विधान एवं सांय 7:30 बजे से मंगल आरती एवं प्रवचन प्रातः 8:00 बजे से इंद्र दरबार एवं गर्भ कल्याणक पूर्व रूप की मांगलिक क्रियाएं आदि कार्यक्रम होंगे।

1008 रत्नमयी स्वर्णमयी रजतमयी कलशों से होगा अभिषेक

परिषद के महामंत्री सुनील जैन ठेकेदार ने बताया कि सुप्रसिद्ध प्राचीन जिनालय पीर कल्याण स्थित अतिशय क्षेत्र भगवान नेमिनाथ जिनालय के नवीनीकरण के साथ संत निवास, विशाल आहारशाला का निर्माण किया गया है। जिनालय के समक्ष 24 जिनबिंब युक्त और 41 फुट ऊतंग संगमरमरी मानस्तंभ का निर्माण से श्रावक श्रेष्ठी परिषद के अध्यक्ष जगदीश प्रसाद जैन मांगरौल वालों कमलानगर के द्वारा कराया गया है। इसके बाद 15 जून को गर्भ कल्याणक उत्तर रूप के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, वहीं 16 जून को प्रातःकाल आदिकुमार का जन्म बधाइयां, महाराज श्रीके मंगल प्रवचन, प्रातः 9:00 बजे से 100 सौधर्म इंद्र द्वारा अयोध्या नगरी की प्रदक्षिणा, इंद्राणी का आदिकुमार को लाना, प्रात: 10:00 बजे ऐरावत हाथी पर पांडुकशिला की जन्म कल्याणक का भव्य जुलूस जैसे कई कार्यक्रम होंगे। जुलूस एमडी जैन इंटर कॉलेज से प्रारंभ होकर सेंट पीटर्स कॉलेज, कॉसमॉस माल, संजय टॉकीज, संजय पैलेस, आजाद पेट्रोल पंप होते हुए हरीपर्वत स्थित अयोध्या नगरी पहुंचेगा, जहां पांडुकशिला पर आदिकुमार का 1008 रत्नमयी स्वर्णमयी रजतमयी कलशों से अभिषेक किया जाएगा। शाम को भगवान श्री जी की मंगल आरती एवं रात्रि 9:00 बजे से आदिकुमार का पालना बालक्रीड़ा आदि कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।

22 मुनिराजों का मिलेगा सानिध्य

इस महोत्सव के मुख्य संयोजक मनोज जैन बाकलीवाल ने बताया कि यह आगरा दिगंबर जैन समाज के लिए ऐतिहासिक क्षण है क्योंकि इस कार्यक्रम को आचार्य विशुद्ध सागर जी सहित 22 मुनिराजों का सानिध्य प्राप्त हो रहा है और अभी तक जो पंचकल्याणक हुए हैं, वे किसी ना किसी से शैली से हुए हैं परंतु यह पंचकल्याणक समूचे आगरा नगर का है। प्रख्यात संगीतकार राम कुमार जैन भोपाल की स्वर मधुर लहरियों के द्वारा पूजन-विधान आदि कार्यक्रम होंगे। पंचकल्याणक नाटय रुपांतर क्रियायें सौरभ जैन एंड पार्टी जबलपुर द्वारा आकर्षण मंचन द्वारा प्रस्तुत की जाएंगी। 17 जून को तपकल्याणक की क्रियाएं संपन्न की जाएंगी। 18 जून को ज्ञान कल्याण महोत्सव के कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। 19 जून को भगवान आदिनाथ का कैलाश पर्वत पर दर्शन, निर्वाण प्राप्ति, निर्वाण कल्याणक पूजन एवं विश्व शांति महायज्ञ सुबह: 8:00 बजे से होगा। नव प्रतिष्ठा जिनबिंब की भव्य शोभायात्रा मेला ग्राउंड से प्रारंभ होकर घटिया, धूलिया गंज बेलनगंज होते हुए जीवनी मंडी रोड से नसियां जी पहुंचेगी, जहां मानस्तंभ में विराजित कर 24 जिनबिंब का महामस्तकाभिषेक प्रारंभ होगा।

कोलकाता से आए कारीगरों ने किया निर्माण

कोलकाता से आए कारीगरों द्वारा अयोध्या नगरी रूपी पंडाल का निर्माण एम.डी.जैन कॉलेज के मैदान पर किया जा रहा है। जिसमें पंचकल्याणक के सभी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम की तैयारी पूर्ण हो गई है। इस पत्रकार वार्ता में मुख्य रूप से आगरा दिगंबर जैन परिषद के अध्यक्ष जगदीश प्रसाद जैन, महामंत्री सुनील जैन ठेकेदार, अर्थमंत्री राकेश जैन पर्देवाले, महोत्सव के मुख्य संयोजक मनोज जैन बाकलीवाल, संयोजक पंकज जैन, अनंत जैन, राकेश जैन बजाज, मीडिया प्रभारी आशीष जैन मोनू, सहमीडिया प्रभारी शुभम जैन, सतीशचंद जैन, अनिल जैन रईस, नरेश जैन, महिपाल जैन, अंकेश जैन, मुकेश जैन रपरिया, अनिल जैन, पीयूष जैन आदि मौजूद रहे।