Mayachari – श्रीफल जैन न्यूज़

मन, वचन,काय कुटिलता का परित्याग सरलता धारण ही उत्तम आर्जव धर्म: आचार्य श्री वर्धमान सागर जी का 76 वां अवतरण वर्ष भक्ति पूर्वक मनाया
दशलक्षण पर्व के तृतीय उत्तम आर्जव दिवस पर आचार्य श्री वर्धमानसागर जी ने अपनी देशना में कह कि भगवान की इंद्रध्वज मंडल विधान की पूजन सामान्य बात नहीं है। बहुत पुण्यशाली को अवसर मिलता है। आर्जव धर्म ऋजुता अर्थात सरलता सिखाता है। सरलता जिसके जीवन में होती है, वह मोक्ष मार्ग के निकट होता है। टोंक से पढ़िए, यह खबर…

टोंक। दशलक्षण पर्व के तृतीय उत्तम आर्जव दिवस पर आचार्य श्री वर्धमानसागर जी ने अपनी देशना में कह कि भगवान की इंद्रध्वज मंडल विधान की पूजन सामान्य बात नहीं है। बहुत पुण्यशाली को अवसर मिलता है। आर्जव धर्म ऋजुता अर्थात सरलता सिखाता है। सरलता जिसके जीवन में होती है, वह मोक्ष मार्ग के निकट होता है। उन्होंने सर्प के उदाहरण से बताया कि सर्प बिल के बाहर आड़ा-तिरछा चलता है किंतु जब बिल में आता है तब वह सीधा हो जाता है। इसी प्रकार आपका असली घर मोक्ष है।

इस कारण आपको भी जीवन में सरलता लाना जरूरी है। राजेश पंचोलिया ने बताया कि आचार्य श्री ने धर्मसभा को संबोधित करते हुए कहा कि सरल शब्दों में मायाचारी का अभाव ही सरलता होता है। मन वचन काय की कुटिलता का परित्याग कर चित में सरलता निष्कपट भाव धारण करना उत्तम आर्ज़व धर्म है। धर्म कुटिलता में नहीं होकर सरलता में होता है। चार कषायों में मायाचारी नर्क और त्रियंच गति का द्वार है। मायाचारी दुर्भाग्य की जननी है। जीवन में अपयश अच्छा नहीं होता है। व्यसन खानपान की विकृति से जीवन का नाश होता है। श्रावक-श्राविकाओं के 6 आवश्यक कार्य जिनवाणी में उल्लेखित हैं।

अवतरण वर्ष पर पुरुष महिलाओं ने शक्ति अनुसार व्रत नियम लिए

शनिवार को आचार्यश्री के 76 वें अवतरण वर्ष पर अनेकों पुरुष महिलाओं ने शक्ति अनुसार व्रत नियम लिए। मुनिश्री हितेंद्र सागर जी ने गुणानुवाद में बताया कि 10 लक्षण पर्व में भादों शुक्ल सप्तमी 18 सितंबर सन 1950 को आचार्य श्री का जन्म हुआ। बालक यशवंत ने 19 वर्ष की उम्र में आचार्य धर्मसागर जी से सन 1969 में मुनि दीक्षा प्राप्त की। नव दीक्षित मुनि के जीवन में उपसर्ग और अंतराय की बहुलता रही। जयपुर और अन्य नगरों में भी उपसर्ग हुए। जयपुर में भगवान समक्ष 3 घंटे शांति भक्ति के पाठ से बिना डॉक्टरी इलाज के नेत्र ज्योति 52 घंटे बाद आ गई। सन 1990 में आचार्य बनने के बाद श्री बाहुबली भगवान के 3 महा मस्तकाभिषेक और महावीर जी का महा मस्तकाभिषेक आपके प्रमुख सानिध्य में हुआ। आचार्य पद के बाद अभी तक आपने 117 दीक्षा दी। आपके 76 वें जन्म अवतरण दिवस मनाने के लिए देश विदेश से भक्त आए।

इन परिवारों ने पुण्यार्जन कर भजनों पर भक्ति की

प्रातः काल भक्तों ने भजन और नृत्य से भक्ति की। समस्त संघ के साधुओं ने परिक्रमा लगाकर आचार्य भक्ति की। पवन विकास के अनुसार प्रवचन के पूर्व आचार्यश्री के चरण प्रक्षालन का सौभाग्य बृजमोहन रौनक बंसल परिवार टोंक तथा सुनील अग्रवाल, सुरेश सबलावत ,राजेश राकेश सेठी, माया अग्रवाल, सुशील कारवां, इंद्रमल भींडर को प्राप्त हुआ। रीना विनोद, निर्मला शिखरचंद, पंडित कीर्तिय पारसोला, उदयपुर के भक्तों ने जिनवाणी भेंट की। आचार्य श्री की पूजन का सौभाग्य सौधर्म इंद्र, प्रमुख इंद्र, सामान्य इंद्र परिवार सहित बाहर से पधारे। अतिथि एवं संघ के गज्जू भैया ,सोनू, बजरंगीलाल, कीर्ति दीदी, साधना दीदी, मंजू दीदी को प्राप्त हुआ। आज के विशेष दिन आचार्य श्री के आहार का सौभाग्य इंदौर के समर, संगीता पंचोलिया, बाला, पवन को प्राप्त हुआ। बृजमोहन रौनक बंसल परिवार द्वारा आचार्य श्री के नाम से खादी ग्रामोद्योग खोलने के पोस्टर का विमोचन संघ सानिध्य में अतिथियों ने किया। आचार्य श्री के प्रवचन के बाद इंद्र ध्वज मंडल विधान की पूजन सभी इंद्र परिवार ने की। दोपहर को प्रवचन, रात्रि को श्रीजी की आरती के बाद रात्रि में 76 दीपकों से आचार्य श्री की महाआरती की गई। रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम में आचार्य श्री के जीवन पर आधारित नाटिका का मंचन स्थानीय कलाकारों ने किया। जिसकी काफी सराहना हुई।

मन और वचन में अंतर तिर्यंच गति का कारण है : मायाचारी से बचना जरूरी है – आचार्य विनिश्चय सागर महाराज
रामगंजमंडी में आचार्य श्री 108 विनिश्चय सागर महाराज ने धर्मसभा में प्रवचन देते हुए कहा कि मायाचारी तिर्यंच गति का कारण बनती है। मन में कुछ और वचन में कुछ कहना, छलना-ठगना और कुटिलता जीव को अधोगति में ले जाती है। धर्म और स्पष्टता के साथ जीवन जीने से ही आत्म उत्थान संभव है। पढ़िए अभिषेक जैन की ख़ास रिपोर्ट…

रामगंजमंडी में परम पूज्य आचार्य श्री 108 विनिश्चय सागर महाराज ने धर्मसभा में तिर्यंच गति और मायाचारी के विषय में विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि तिर्यंच गति दुखों से भरी हुई है और इससे बचने के लिए मायाचारी का त्याग करना अनिवार्य है। आचार्यश्री ने कहा कि मन में कुछ और वचन में कुछ कहना, ठगना-छलना और कुटिल भाव रखना मायाचारी है। यह मायाचारी अंततः जीव को तिर्यंच गति की ओर ले जाती है। धर्म तभी हमें मायाचारी से बचा सकता है जब वह हमारे हृदय में उतर जाए।

उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि रावण ने सीता हरण के लिए वेष बदलकर मायाचारी की, लेकिन अंततः वह उपहास का पात्र बन गया। आचार्यश्री ने स्पष्ट कहा कि यदि हम झूठ और मायाचारी करेंगे तो हमारी संतान भी उसी आदत को अपना लेगी।

स्पष्ट बोलने की आदत डालना जरूरी

उन्होंने माताओं-पिताओं से आह्वान किया कि बच्चों को प्रेम के साथ संस्कारित करें। प्रेम के साथ संस्कार ही उन्हें लौकिकता और आध्यात्मिकता दोनों में आगे बढ़ाते हैं। जीवन में स्पष्ट बोलने की आदत डालना जरूरी है, क्योंकि यदि हमारे भीतर मायाचारी है तो हम स्पष्ट नहीं बोल पाएंगे। महाराजश्री ने कहा कि हर व्यक्ति को अपने जीवन का हिसाब रखना चाहिए और आत्म-उत्थान के लिए हर क्षण प्रयत्न करना चाहिए। यदि ऐसा नहीं करेंगे तो अंत में केवल पश्चाताप शेष रह जाएगा। उन्होंने अंत में कहा कि जीवन में कुछ ऐसा करो कि तिर्यंच गति का बंध न हो और आत्मा का वास्तविक कल्याण हो सके।