Marathon Race – श्रीफल जैन न्यूज़

विधायक के निवेदन पर आचार्य श्री ने मंगल विहार किया स्थगित : तेज शीतलहर और कोहरे की वजह से रोकना पड़ा कार्यक्रम
विधायक शत्रुघ्न गौतम के नेतृत्व में होने वाला हरित पर्यावरण मैराथन दौड़ और आचार्य श्री प्रज्ञासागरजी महाराज का मंगल विहार स्थगित कर दिया गया। बोहरा कॉलोनी स्थित पांडाल में हुए कार्यक्रम में स्थानीय विधायक शत्रुघ्न गौतम के आचार्य श्री से शीतलहर में मैराथन दौड़ और मंगलविहार स्थगित करने का निवेदन किया। केकड़ी से पढ़िए, यह खबर…

केकड़ी। विधायक शत्रुघ्न गौतम के नेतृत्व में होने वाला हरित पर्यावरण मैराथन दौड़ और आचार्य श्री प्रज्ञासागरजी महाराज का मंगल विहार स्थगित कर दिया गया। बोहरा कॉलोनी स्थित पांडाल में हुए कार्यक्रम में स्थानीय विधायक शत्रुघ्न गौतम के आचार्य श्री से शीतलहर में मैराथन दौड़ और मंगलविहार स्थगित करने का निवेदन किया। आचार्य श्री ने विधायक का निवेदन स्वीकार किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान आचार्य श्री प्रज्ञा सागरजी महाराज एवं जैन समाज का मेरे लिए ऋण है। सकल जैन समाज ने विधायक शत्रुघ्न गौतम, जैन समाज के गौरव शहर मंडल अध्यक्ष रितेश जैन सहित भाजपा के पदाधिकारियों का सम्मान किया।

सनातन धर्म की रक्षा का सभी से निवेदन

विधायक ने कहा आचार्य सुनील सागरजी महाराज और आचार्य वैराग्य नंदी महाराज का भी मुझ पर भरपूर आशीर्वाद रहता है। आज मैं जो कुछ भी हूं, उनके आशीर्वाद से हूं। उन्होंने पहलगांव हमले और दिल्ली बम ब्लास्ट का भी जिक्र करते हुए सनातन धर्म की रक्षा का सभी से निवेदन किया। विधायक ने कहा कि यह सम्मान मेरे लिए आचार्य गुरु प्रज्ञा सागरजी महाराज और जैन समाज का ऋण है। धर्मसभा में आचार्यश्री पुष्पदंत सागरजी महाराज का चित्र अनावरण और आचार्य प्रज्ञा सागर महाराज के पाद प्रक्षालन का सौभाग्य नेमिनाथ मंदिर के अध्यक्ष ज्ञानचंद सुनील कुमार जैन ज्वैलर्स परिवार ने प्राप्त किया। प्रातःकालीन जिनाभिषेक, नित्य नियम पूजा शांतिधारा आचार्य श्री के सानिध्य में की गई।

सांयकालीन कार्यक्रम भी हुए

शाम को वृद्ध जन सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमे 65 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों का समाज ने सम्मान किया। आचार्य श्री ने माता-पिता की अपने जीवन मे महत्ता बताते हुए कहा कि भगवान की पूजा करने से पहले हमें अपने वृद्ध माता-पिता की सेवा से ज्यादा पुण्य मिलता है। हम अपने शरीर की चमड़ी की जूती बनाकर माता-पिता को पहनाकर भी मातृ-पितृ ऋण से मुक्त नहीं हो सकते हैं। समाज के 100 वृद्ध माता-पिता का सम्मान समारोह हुआ। समाज ने उनका तिलक, माला, साफा दुप्पटे से स्वागत किया। परिवार के सदस्यों ने अपने माता-पिता के पाद प्रक्षालन किए और उनका आशीर्वाद लिया।

माता-पिता के बारे में बताया तो नम हुई आंखे

आचार्य श्री ने अपने माता-पिता के विषय में कहा तो सभी की आंखें नम हो गई। आचार्य श्री ने अपने गृहस्थ जीवन के माता-पिता के बारे में बताया तो आचार्य श्री सहित संपूर्ण समाज के लोगों की आंखों में आंसू आ गए और सभी की आंखें नम हो गई। संचालन कपिल भैया शास्त्री ने किया।

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का दिया संदेश : भारतीय जैन मिलन बड़ा बाजार द्वारा विश्व अहिंसा दिवस पर मैराथन दौड़
भगवान महावीर स्वामी के 2550वें निर्माण वर्ष एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जन्म जयंती के अवसर पर, विश्व अहिंसा दिवस के पावन मौके पर, जैन मिलन और महिला जैन मिलन बड़ा बाजार शाखा द्वारा बस स्टैंड कॉरिडोर से विश्व शांति मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। इस आयोजन में भारतीय जैन मिलन क्षेत्र 10 की सागर नगर की सभी शाखाओं ने भाग लिया। पढ़िए मनीष विद्यार्थी की रिपोर्ट…

सागर। भगवान महावीर स्वामी के 2550वें निर्माण वर्ष एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जन्म जयंती के अवसर पर, विश्व अहिंसा दिवस के पावन मौके पर, जैन मिलन और महिला जैन मिलन बड़ा बाजार शाखा द्वारा बस स्टैंड कॉरिडोर से विश्व शांति मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। इस आयोजन में भारतीय जैन मिलन क्षेत्र 10 की सागर नगर की सभी शाखाओं ने भाग लिया। मैराथन दौड़ के माध्यम से भगवान महावीर एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के अहिंसा के संदेश को फैलाने के साथ-साथ स्वच्छ भारत अभियान, “इंडिया नहीं भारत बोलो”, और “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” के संदेश भी दिए गए।

दौड़ का मार्ग बस स्टैंड कॉरिडोर से शुरू होकर चकरा घाट और तीन बत्ती से होते हुए डॉ हरि सिंह गौर की प्रतिमा के समक्ष समाप्त हुआ, जहां सभी ने संदेशों का वाचन किया।

योगदान पर डाला प्रकाश

मुख्य अतिथि एडवोकेट कमलेन्द्र जैन ने भगवान महावीर और महात्मा गांधी के योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आज विश्व को ऐसे महापुरुषों की आवश्यकता है जो अहिंसा के माध्यम से शांति और सद्भावना का संदेश दें। वर्तमान समय के हालातों के संदर्भ में उन्होंने बताया कि अगर हमें इन समस्याओं को रोकना है, तो हम सभी को इन महापुरुषों के आदर्शों को अपने जीवन में उतारना होगा। इस मैराथन दौड़ में जैन मिलन के वीर भाई, वीरांगना बहनों के साथ बच्चे भी शामिल हुए। कार्यक्रम के समापन पर सभी को स्वल्प आहार प्रदान किया गया।

ये भी रहे मौजूद

इस आयोजन में प्रमुख रूप से जैन मिलन के राष्ट्रीय मंत्री एडवोकेट कमलेन्द्र जैन, क्षेत्रीय अध्यक्ष अरुण चंदेरिया, संजय जैन शक्कर, प्रमोद जैन, महेश जैन (पी.एच.ई), मंजू सतभैया, एड. रशिम रितु, प्रदीप जैन प्रभावना, मनीष विद्यार्थी, सुरेश जैन (बीज निगम), हेमचंद जैन, रविंद्र जैन, संजय शास्त्री, और राजकुमार पडेले शामिल थे। कार्यक्रम के अंत में क्षेत्रीय अध्यक्ष अरुण चंदेरिया ने आयोजक शाखा का आभार व्यक्त किया और सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।