Mandu – श्रीफल जैन न्यूज़

भक्ति मनुष्य में अद्भुत साहस आत्मबल का संचार करती है: मुनिश्री विभंजनसागर जी महाराज का मनावर की ओर विहार
दिगंबर जैन मंदिर से बुधवार को मुनिश्री विभंजनसागर जी महाराज का मनावर के लिए विहार हुआ। सुबह समाजजनों ने ढोल-ताशों के साथ उन्हें भावपूर्ण विदाई देकर आशीर्वाद प्राप्त किया। विहार पूर्व आयोजित धर्म सभा में मुनिश्री ने कहा कि जहां सच्ची आस्था, प्रेम और समर्पण होता है। वहां ईश्वर का वास स्वतः हो जाता है। मांडू से पढ़िए, साभार संकलित यह खबर…

मांडू। दिगंबर जैन मंदिर से बुधवार को मुनिश्री विभंजनसागर जी महाराज का मनावर के लिए विहार हुआ। सुबह समाजजनों ने ढोल-ताशों के साथ उन्हें भावपूर्ण विदाई देकर आशीर्वाद प्राप्त किया। विहार पूर्व आयोजित धर्म सभा में मुनिश्री ने कहा कि जहां सच्ची आस्था, प्रेम और समर्पण होता है। वहां ईश्वर का वास स्वतः हो जाता है। ईश्वर का अस्तित्व किसी मूर्तरूप तक सीमिति नहीं, बल्कि सच्ची भक्ति और विश्वास की अनुभूति में समाया होता है। उन्होंने कहा कि जहां भक्ति है वहां शक्ति है। भक्ति मनुष्य के भीतर अद्भुत उर्जा, साहस और आत्मबल का संचार करती है। जब व्यक्ति सच्चे मन से प्रभु की शरण में जाता है तो उसका मन स्थिर और निर्भय हो जाता है। उसके विचारों में सकारात्मकता आती है। वह कठिन परिस्थितियों का सामना धैर्य और सहनशीलता के साथ कर पाता है।

मुनिश्री ने समाज में प्रेम, सद्भाव और एकता बनाए रखने का संदेश दिया

मुनिश्री ने भक्ति का अर्थ स्पष्ट करते हुए कहा कि भक्ति किसी विधि-विधान की मोहताज नहीं, यह मन की पुकार है। निःस्वार्थ प्रेम, समर्पण और विश्वास का नाम ही भक्ति है। भक्ति व्यक्ति को अपने कर्मों के प्रति ईमानदार, जिम्मेदार और उर्जावान बनाती है। उन्होंने कहा कि भक्ति के मार्ग पर चलने वाला व्यक्ति कभी अकेला नहीं होता, क्योंकि उसे यह विश्वास रहता है कि प्रभु सदैव उसके साथ हैं। यही भावना जीवन को आनंदमय बनाती है और सच्चा सुख प्रदान करती है। अंत में मुनिश्री ने समाज में प्रेम, सद्भाव और एकता बनाए रखने का संदेश देते हुए सभी को आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर संजय छाबड़ा,मौसम झांझरी, संजय दिलावरा, विजय रावका, अजय छाबड़ा, यश पवन छाबड़ा, सुरेश व मुकेश गंगवाल, दिलीप गंगवाल, चेतना छाबड़ा, ममता, रूपा, नेहा छाबड़ा, निशा, रानी, सरला गंगवाल, शिवानी रावका सहित बड़ी संख्या में महिला मंडल एवं समाजजन उपस्थित रहे।

मुनिश्री विभंजनसागर जी ने कहा कर्म ही भाग्य का निर्माण करते हैं: मुनिश्री ने लोहानी गुफा में की साधना
दिगंबर जैन मंदिर में मंगलवार को दूसरे दिन मुनिश्री विभंजनसागर जी के सान्निध्य में प्रभातकालीन धार्मिक अनुष्ठान हुए। महावीर स्वामी के अभिषेक, शांतिधारा पाठ और पूजा के बाद आहार क्रिया आयोजित की गई। इसके बाद हुई धर्मसभा में नगर व आसपास के क्षेत्र से बड़ी संख्या में जैन अनुयायी पहुंचे। मुनिश्री का आशीर्वाद प्राप्त किया। धर्मसभा के पूर्व मुनिश्री विभंजनसागर जी ने लोहानी गुफा में साधना की। मांडू से पढ़िए, यह साभार संकलित खबर…

मांडू। नगर के दिगंबर जैन मंदिर में मंगलवार को दूसरे दिन मुनिश्री विभंजनसागर जी के सान्निध्य में प्रभातकालीन धार्मिक अनुष्ठान हुए। महावीर स्वामी के अभिषेक, शांतिधारा पाठ और पूजा के बाद आहार क्रिया आयोजित की गई। इसके बाद हुई धर्मसभा में नगर व आसपास के क्षेत्र से बड़ी संख्या में जैन अनुयायी पहुंचे। मुनिश्री का आशीर्वाद प्राप्त किया। धर्मसभा के पूर्व मुनिश्री विभंजनसागर जी ने लोहानी गुफा में साधना की। उन्होंने कहा कि मांडू क्षेत्र में जो शांति का अनुभव मैंने किया। उसकी मैंने कल्पना भी नहीं की थी। यह क्षेत्र वास्तव में धर्म की नगरी है और यहां ईश्वर भक्ति के दुर्लभ स्थान विद्यमान हैं। मुनिश्री ने कहा कि कर्म का सिद्धांत जीवन का केंद्रीय आधार है। मनुष्य को केवल कर्म करने का अधिकार है। उसका फल ईश्वर पर छोड़ देना चाहिए।

अच्छा कर्म ही सच्ची ईश्वर भक्ति

गीता के कर्मण्येवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन श्लोक का उल्लेख करते हुए मुनिश्री ने निष्काम कर्म को मोक्ष का मार्ग बताया। उन्होंने कहा कि अच्छे कर्म ही भाग्य बनाते हैं। भाग्य और कर्म एक-दूसरे के पूरक हैं। कर्म बिना भाग्य फलता नहीं और भाग्य बिना कर्म गति नहीं पाता। निस्वार्थ भाव से किया गया अच्छा कर्म ही सच्ची ईश्वर भक्ति है, क्योंकि सेवा, दान और करुणा आत्मा की शुद्धि करते हैं। परमात्मा तक पहुंचने का मार्ग बनते हैं। उन्होंने आत्मा और परमात्मा की एकता पर आधारित आध्यात्मिक सिद्धांत की भी व्याख्या की।

यह रहे कार्यक्रम में मौजूद

कार्यक्रम में समाज सचिव संजय छाबड़ा, मौसम झांझरी, संजय दिलावरा, विजय रावका, अजय छाबड़ा, यश पवन छाबड़ा आदि अनुयायी मौजूद रहे।