Mandap inauguration – श्रीफल जैन न्यूज़

भिंड दिगंबर जैन सोशल ग्रुप सिटी ने किया भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम : समाजजनों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेकर कार्यक्रम को रोचक बनाया
दीपावली के अवसर पर भिंड दिगंबर जैन सोशल ग्रुप सिटी द्वारा पारिवारिक मिलन समारोह के रूप में दीपोत्सव का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम शहर के तीर्थ स्थल के दिगंबर जैन कीर्ति स्तंभ मंदिर परिसर में 22 अक्टूबर को आयोजित किया गया। भिंड से पढ़िए, सोनल जैन की रिपोर्ट….

भिंड। दीपावली के अवसर पर भिंड दिगंबर जैन सोशल ग्रुप सिटी द्वारा पारिवारिक मिलन समारोह के रूप में दीपोत्सव का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम शहर के तीर्थ स्थल के दिगंबर जैन कीर्ति स्तंभ मंदिर परिसर में 22 अक्टूबर को आयोजित किया गया। भिंड दीपोत्सव में दिगंबर जैन सोशल ग्रुप सिटी के समस्त दांपत्य सदस्यों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के अंतर्गत स्वल्पाहार, डांस, कई तरीके के गेम भोजन एवं भगवान की आरती का आनंद लिया गया। दीपोत्सव मुख्य रूप से कार्यक्रम संयोजक ज्योति अतुल जैन, बरखा प्रशांत जैन, प्रेक्षा मुकेश जैन एवं सोनम रिषभ जैन के संयोजन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ अशोक जया जैन द्वारा मंडप उद्घाटन एवं डॉ.जितेंद्र ज्योति जैन द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। मंगलाचरण निष्ठा संजीव गीता जैन एवं मंगलाचरण की भव्य प्रस्तुति बरखा प्रशांत जैन द्वारा की गई। इसके बाद वहां पधारे हुए सभी दान पात्र सदस्यों का तिलक बंधन एवं पट्टिका पहनाकर स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में प्रत्येक वर्ग का ध्यान रखा गया। बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस, बड़े बच्चों के लिए गेम्स एवं दांपत्य सदस्यों के लिए भी विभिन्न गेम्स का आयोजन किया गया एवं तंबोला गेम एक नए अंदाज में दीपावली की सफाई के रूप में खेला गया। सभी विजय प्रतियोगियों को पुरस्कार प्रदान किए गए। बीच-बीच में कार्यक्रम पोस्ट द्वारा विभिन्न विषयों पर रोचक प्रश्नोत्तरी भी की गई। जिसमें सभी ने बहुत ही उल्लास पूर्वक अपनी सहभागिता प्रदान की। कार्यक्रम की होस्टिंग सोनम रिषभ जैन एवं दर्शी अंशुल आयशा जैन द्वारा की गई। दीपोत्सव में लगभग 170 सदस्यों द्वारा अपनी सहभागिता प्रदान की गई। कीर्ति स्तंभ मंदिर में भगवान की भव्य आरती की गई। सभी दांपत्य सदस्यों द्वारा कार्यक्रम की भूरी-भूरी प्रशंसा की गई और संस्था के अध्यक्ष शैलेंद्र पूनम जैन एवं सचिव अंशुल आयशा जैन द्वारा कीर्ति स्तंभ मंदिर कमेटी सहित सभी का आभार व्यक्त किया गया।

मैं न किसी से द्वेष रखूंगा, न अपने भीतर क्रोध पालूंगा: उत्तम क्षमा से कटुता और बदले की भावना का है समाधान -मुनि श्री प्रमाण सागर महाराज
दशलक्षण पर्व आत्मा की शुद्धि और जागृति का दस दिवसीय महोत्सव है। यह केवल धार्मिक क्रियाओं का क्रम नहीं, बल्कि जीवन के गहन अंतर्द्वंद्वों का समाधान है। यह उद्गार मुनिश्री प्रमाण सागरजी महाराज ने व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि दस धर्मों में प्रथम उत्तम क्षमा सबसे मौलिक, सबसे मानवीय और सबसे प्रासंगिक धर्म है। अवधपुरी भोपाल से पढ़िए, यह खबर…

अवधपुरी भोपाल। दशलक्षण पर्व आत्मा की शुद्धि और जागृति का दस दिवसीय महोत्सव है। यह केवल धार्मिक क्रियाओं का क्रम नहीं, बल्कि जीवन के गहन अंतर्द्वंद्वों का समाधान है। यह उद्गार मुनिश्री प्रमाण सागरजी महाराज ने व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि दस धर्मों में प्रथम उत्तम क्षमा सबसे मौलिक, सबसे मानवीय और सबसे प्रासंगिक धर्म है। यह धर्म उस आग को शांत करता है जो हमारे भीतर क्रोध, अपमान, बदले की भावना और कटु संबंधों के रूप में जलती रहती है। आज का यथार्थ क्षमा क्यों कठिन होती जा रही है क्योंकि, आज के समाज में व्यक्ति की भावनाएं शीघ्र आहत हो जाती हैं। उसने मुझे कुछ कहा था, उसने मेरी उपेक्षा की थी, मैं उसे कभी नहीं माफ करूंगा। ऐसी भावनाएं रिश्तों को विषैला बनाती जा रही हैं। सोशल मीडिया के इस युग में, जहां एक टिप्पणी, एक पोस्ट या एक मैसेज से मन आहत हो जाता है, वहां क्षमा केवल एक धार्मिक शब्द नहीं, बल्कि मानसिक शांति की औषधि बन जाता है। क्षमा धर्म-आत्मा की गरिमा की रक्षा करता है। क्षमा का अर्थ केवल सामने वाले को माफ कर देना नहीं है, बल्कि यह स्वयं को क्रोध, द्वेष और पीड़ा से मुक्त करना है। जब हम क्षमा करते हैं, तो हम अपने भीतर की भारी गांठों को खोलते हैं। क्षमा में ही महानता प्रकट होती है, क्योंकि, दुर्बल व्यक्ति बदला लेता है और महान व्यक्ति क्षमा करता है। उत्तम क्षमा धर्म सिखाता है। स्वयं की भूलों को स्वीकारना, दूसरों की दुर्बलताओं को समझना, बदले की भावना को छोड़कर समभाव में स्थित होना, पारिवारिक और सामाजिक कटुता का इलाज। आज घर-घर में रिश्तों की दीवारें खड़ी हैं-पति-पत्नी, माता-पिता और बच्चों, भाई-बहन, मित्रों-सभी में अहं और अपेक्षाओं की आग लगी है। मैं क्यों झुकूं ? मैं सही हूं-यह भावना रिश्तों को तोड़ रही है। उत्तम क्षमा धर्म हमें सिखाता है कि जो सबसे पहले क्षमा माँगता है, वह कमज़ोर नहीं, सबसे बड़ा होता है। क्षमा मांगना अहंकार की हार नहीं, आत्मा की विजय है। जो क्षमा करता है, वही अपने और समाज दोनों का कल्याण करता है।

मनोवैज्ञानिक दृष्टि-क्षमा से मानसिक स्वास्थ्य

वैज्ञानिक शोध बताते हैं कि जो लोग क्षमा नहीं करते, उनके भीतर तनाव, अनिद्रा, रक्तचाप और अवसाद की प्रवृत्ति अधिक होती है।

वहीं क्षमाशील व्यक्ति-अधिक शांत, केंद्रित और प्रसन्नचित्त रहते हैं। उनका आत्मविश्वास और जीवन-शक्ति अधिक होती है। वे दूसरों को भी सकारात्मक दृष्टि से देखते हैं। इसलिए उत्तम क्षमा धर्म केवल आध्यात्मिक सिद्धांत नहीं, मनोवैज्ञानिक उपचार भी है। क्षमा और भावना योगरू क्षमा को अभ्यास कैसे बनाएं? भावना योग हमें सिखाता है कि भावनाओं का दमन नहीं, दिशा देना चाहिए। जब हम प्रतिदिन कुछ क्षण ध्यानपूर्वक बैठते हैं और अपने भीतर के क्रोध और पीड़ा को देखते हैं, तो हम क्षमा के बीज बोते हैं।

भावना योग क्षमा चिंतन पंक्तियां-

मैं आत्मा हूं, शुद्ध और शांत। किसी के भी व्यवहार से मेरी आत्मा आहत नहीं हो सकती। मैं सबके प्रति क्षमाशील हूं। क्षमा-एक संकल्प, एक साधना। हम यह क्यों भूल जाते हैं कि हम स्वयं भी गलतियां करते हैं? यदि हम चाहते हैं कि हमें कोई माफ करे तो पहले हमें दूसरों को माफ करना आना चाहिए। तू सदा मेरा रहे, मैं तेरा हो जाऊं। तुझे माफ कर सकूं, इतना बड़ा हो जाऊं। उत्तम क्षमा धर्म केवल एक दिन की परंपरा नहीं, हर दिन की जीवन शैली बननी चाहिए। आज जब समाज में द्वेष, कटुता, बदले की भावना और संवादहीनता बढ़ रही है, तब उत्तम क्षमा धर्म शांति, संबंध और आत्मबल का नव-स्रोत बन सकता है। इस दशलक्षण पर्व पर हम संकल्प लें कि मैं न किसी से द्वेष रखूंगा, न अपने भीतर क्रोध पालूंगा। मैं क्षमा करूंगा क्योंकि, मैं आत्मा हूं, शांत और विशाल।

प्रतिदिन के यह हैं सभी कार्यक्रम, रहेंगे लाइव

प्रवक्ता अविनाश जैन ने बताया कि प्रतिदिन प्रातः5.25 बजे से भगवान का अभिषेक एवं शांतिधारा जिनालय में हो रही है। 5.45 से भावनायोग मंडप उद्घाटन एवं ध्वजारोहण के बाद नित्य नियम पूजन एवं दशलक्षण विधान का शुभारंभ एवं मध्य में 8.30 से 9.30 तक मुनि श्री के प्रवचन तथा मध्यकाल में दोपहर 2.30 बजे से प्रतिदिन तत्वार्थ सूत्र की वाचना एवं सांयकाल 6.20 से शंका समाधान का कार्यक्रम हो रहे हैं। सभी कार्यक्रम प्रमाणिक एप के माध्यम से लाइव रहेंगे। आप सभी इन दस दिनों में घर बैठकर भी लाभ उठा सकते हैं।

जिनबिंब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महा महोत्सव एवं विश्व शांति महायज्ञ का आगाज 21 फरवरी से : मुनि श्री आदित्य सागर जी के सानिध्य में होंगे विधान
जिनबिंब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महामहोत्सव एवं विश्व शांति महायज्ञ 21 फरवरी शुक्रवार से आरंभ हो रहा है।एरोड्रम रोड स्थित सुखदेव वाटिका सुखदेवनगर में होने वाले इस महा महोत्सव में मुनिश्री आदित्य सागर जी ससंघ में पंच कल्याणक होंगे। इंदौर से पढ़िए यह खबर…

इंदौर। श्री मज्जिनेंद्र 1008 नेमिनाथ (रजत और रत्न) जिनबिंब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महामहोत्सव एवं विश्व शांति महायज्ञ 21 फरवरी शुक्रवार से आरंभ हो रहा है। यह आयोजन 25 फरवरी तक चलेगा। एरोड्रम रोड स्थित सुखदेव वाटिका सुखदेवनगर में होने वाले इस महामहोत्सव में मुनि श्री आदित्य सागर जी, मुनिश्री अप्रमित सागर जी, मुनि श्री आराध्य सागर जी, मुनि श्री सहज सागर जी, क्षुल्लक श्री श्रेयस सागर जी का सानिध्य प्राप्त होगा। 21 फरवरी को गर्भ कल्याणक महोत्सव होगा। कार्यक्रम सुबह साढ़े 6 बजे से आरंभ होंगे। सुबह 8 बजे ध्वजारोहण विधि, मंडप उद्घाटन, प्रतिष्ठा मंडप, मंडप में भगवान विराजमान, अभिषेक, शांतिधारा, सुबह सवा 9 बजे मुनिश्री के प्रवचन, नवग्रह शांति हवन, गर्भ हवन दोपहर 1 बजे महायाग मण्डल विधान होगा। शाम को 6 बजे आरती और भक्ति, रात 8 बजे गर्भ कल्याणक का आयोजन होगा।

आगामी यह कार्यक्रम होंगे

22 फरवरी को जन्म कल्याणक, 23 फरवरी को दीक्षा कल्याणक, 24 फरवरी को ज्ञान कल्याणक, 25 फरवरी को मोक्ष कल्याणक मनाया जाएगा। श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर अंजनीनगर के अध्यक्ष देवेंद्र सोगानी, उपाध्यक्ष ऋषभ पाटनी, सचिव संजय मोदी आदि पदाधिकारियों ने बताया कि इसमें बड़ी संख्या में दिगम्बर जैन समाज के लोग इसमें पुण्यार्जक के रूप में शामिल होकर धर्मलाभ लेंगे।