Maharoni – श्रीफल जैन न्यूज़

महरौनी में श्रमण संस्कृति संस्कार शिविर शुरू : विद्वान अक्षय शास्त्री बोले- संस्कार ही समाज और राष्ट्र निर्माण का असली आधार
मडावरा रोड स्थित श्री चंद्रप्रभ जिनालय परिसर में रविवार को नौ दिवसीय ‘श्रमण संस्कृति संस्कार शिक्षण शिविर-2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। मंगलाचरण और मंत्रोच्चार के बीच ध्वजारोहण के साथ इस धार्मिक आयोजन की शुरुआत की गई। महरौनी से पढ़िए, यह खबर…

महरौनी। मडावरा रोड स्थित श्री चंद्रप्रभ जिनालय परिसर में रविवार को नौ दिवसीय ‘श्रमण संस्कृति संस्कार शिक्षण शिविर-2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। मंगलाचरण और मंत्रोच्चार के बीच ध्वजारोहण के साथ इस धार्मिक आयोजन की शुरुआत की गई। जिसका पुण्य लाभ प्रशांत सिंघई ‘बंटी’ एवं प्रीति सिंघई परिवार को प्राप्त हुआ। इस अवसर पर अतिशय क्षेत्र सांगानेर (जयपुर) से पधारे मुख्य वक्ता विद्वान अतिशय शास्त्री एवं विद्वत रत्न अक्षय शास्त्री ने समाज को संबोधित करते हुए कहा कि संस्कार शिक्षण शिविर केवल धार्मिक शिक्षा के केंद्र नहीं हैं, बल्कि यह समाज और राष्ट्र निर्माण के सुदृढ़ आधार होते हैं। वर्तमान परिवेश में बच्चों एवं युवाओं में नैतिक मूल्यों, अनुशासन और सांस्कृतिक चेतना का विकास करना बेहद अनिवार्य है। विद्वत द्वय ने ज़ोर देकर कहा कि इस शिविर के माध्यम से बच्चों को जैन शास्त्रों की व्यावहारिक शिक्षा देने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता एवं मानवीय मूल्यों के प्रति भी जागरूक किया जाएगा, ताकि वे एक आदर्श नागरिक बन सकें।

सांस्कृतिक व ज्ञानवर्धक प्रतियोगिताएं होगी

शिविर के स्थानीय संयोजक कुलदीप जैन (शिक्षक) एवं पाठशाला प्रभारी सिम्पी जैन ने बताया कि यह आयोजन 17 से 25 मई तक निरंतर संचालित होगा। जिसमें प्रतिदिन सुबह शिक्षण सत्र के बाद सायंकालीन सत्र में विशेष शास्त्र स्वाध्याय का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए हर दिन विभिन्न सांस्कृतिक व ज्ञानवर्धक प्रतियोगिताएं भी की जाएंगी। इस गरिमय अवसर पर चंद्रप्रभ महिला मंडल सहित दिगंबर जैन समाज महरौनी के मंत्री पंकज सिंघई, निर्माण मंत्री सुनील डैवडिया, ऑडिटर प्रवीण सिंघई,आनंद सराफ,राकेश सराफ,अभय घिया ,सुभाष जैन ,कपूर चंद्र,विमल विलौआ, हुकुम मलैया, डॉ भरत जैन, शिक्षक नेता राजेश जैन ,पवन घिया,सुमत सिलौनया,,मनीष मामा ,रानू घिया,पारसविनय घिया सहित समाज के अनेक गणमान्य श्रावक और माताएं-बहनें बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के समापन पर जिनालय संयोजक नरेंद्र जैन ‘मलैया’ एवं व्यवस्थापक ऋषभ जैन ‘रेशू मलैया’ ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहणकर्ता परिवार, जयपुर से आए विद्वानों तथा उपस्थित सभी साधर्मियों के प्रति आभार व्यक्त किया। धार्मिक क्रियाएं पं संजीव शास्त्री द्वारा संचालित की गई।

महरौनी में दिगम्बर जैन पंचायत समिति के हुए चुनाव : नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने जताया आभार
दिगम्बर जैन समाज की प्रमुख संस्था दिगम्बर जैन पंचायत समिति, महरौनी के चुनाव शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में हुए। चुनाव अधिकारी अरविंद मलैया एवं धन्यकुमार जैन के निर्देशन में पूरी चुनाव प्रक्रिया सफलतापूर्वक कराई गई। महरौनी से पढ़िए, यह खबर…

महरौनी (ललितपुर)। दिगम्बर जैन समाज की प्रमुख संस्था दिगम्बर जैन पंचायत समिति, महरौनी के चुनाव शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में हुए। चुनाव अधिकारी अरविंद मलैया एवं धन्यकुमार जैन के निर्देशन में पूरी चुनाव प्रक्रिया सफलतापूर्वक कराई गई। समाज के सदस्यों की सक्रिय भागीदारी के बीच हुए चुनाव में कई पदों पर रोचक मुकाबला देखने को मिला। परिणाम घोषित होते ही समाज में हर्ष का वातावरण बन गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने समाज के सभी मतदाताओं, वरिष्ठजनों एवं समर्थकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए समाज की एकता, विकास तथा धार्मिक-सांस्कृतिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

यह पदाधिकारी चुने गए हैं

घोषित परिणामों के अनुसार अध्यक्ष पद पर पवन मोदी निर्वाचित हुए। उपाध्यक्ष पद पर ऋषभ सिंघई एवं अंकित चौधरी, मंत्री पद पर पंकज सिंघई, उपमंत्री पद पर सामंत भायजी, कोषाध्यक्ष पद पर अनिल सिलोनिया, निर्माण मंत्री पद पर सुनील डेवड़िया तथा सांस्कृतिक मंत्री पद पर नितिन शास्त्री को सफलता मिली। इसके अतिरिक्त ऑडिटर पद पर प्रवीण सिंघई एवं मनोज पवैया चुने गए। वहीं श्री चंद्रप्रभ जिनालय के लिए संयोजक पद पर नरेंद्र मलैया तथा व्यवस्थापक पद पर ऋषभ मलैया को जिम्मेदारी सौंपी गई। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कहा कि वे समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को नई गति देंगे तथा समाज की एकता और प्रगति के लिए समर्पित भाव से कार्य करेंगे।

इनका रहा सहयोग

चुनाव को निर्विवाद एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने में अरविंद एडवोकेट, राजेश जैन (शिक्षक), सत्येंद्र जैन, जितेंद्र जैन, दीपक जैन, अभिषेक जैन, अमित जैन, अंतिम जैन (ललितपुर) सहित संतोष गुप्ता, संजय गुप्ता, संजीव पटेरिया, डी.एल. यादव, देवेंद्र सिंह, मनोज शर्मा, बृजेश नायक, अजित जैन, वंदना चौकसे, रिंकी असाटी, रिंकी शुक्ला, सीता सिंह, सीता यादव, अवधेश तिवारी, विजय ताम्रकार, विवेक खरे, आकाश गुप्ता, देवेंद्र कुमार, राजेश रूरया, राजेंद्र नागल, दिनेश कुशवाहा, बालकिशन, रामकिशोर निरंजन, राजेश दीक्षित, निशांत सिंह, राजेश झा, बृजेश श्रीवास्तव, बृजेश सेन, सुनील जैन सहित शिक्षक संघ के अनेक सदस्यों का सहयोग रहा। चुनाव के दौरान पुलिस प्रशासन की व्यवस्था भी चाक-चौबंद रही, जिससे मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से हो सकी।

नवागढ़ जैन महोत्सव का तीन दिवसीय भक्ति आयोजन : तीर्थ की महिमा ने बढ़ाई श्रद्धा की धारा
महरौनी तहसील के प्राचीन अतिशय क्षेत्र नवागढ़ जैन तीर्थ में तीन दिनों तक चले भक्ति-आध्यात्मिक महोत्सव का रविवार को समापन हुआ। 20 फरवरी से चल रहे कार्यक्रम में स्थानीय सहित दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं ने भाग लेकर कार्यक्रम को ऐतिहासिक श्रद्धा-परंपरा के रूप में सफल बनाया। महरौनी से पढ़िए, राजीव सिंघई मोनू की यह खबर…

महरौनी (ललितपुर)। महरौनी तहसील के प्राचीन अतिशय क्षेत्र नवागढ़ जैन तीर्थ में तीन दिनों तक चले भक्ति-आध्यात्मिक महोत्सव का रविवार को भव्य समापन हुआ। 20 फरवरी से चल रहे कार्यक्रम में स्थानीय सहित दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं ने भाग लेकर कार्यक्रम को ऐतिहासिक श्रद्धा-परंपरा के रूप में सफल बनाया।

नवागढ़ जैन तीर्थ पौराणिक व ऐतिहासिक दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थल है, जहाँ भगवान अरहनाथ की प्राचीन मूर्ति भूमिगत कक्ष में संरक्षित है और यह अपने अटूट विश्वास, चमत्कारों एवं धार्मिक महत्ता के लिए स्पष्ट रूप से प्रसिद्ध है। यह भारत का एकमात्र तीर्थ स्थल है, जहाँ 12वीं सदी की अत्यंत कलात्मक जीवन-आकार प्रतिमा गर्भगृह में स्थापित है, जिसे श्रद्धालु अत्यंत श्रद्धा के साथ पूजते हैं। समापन दिवस पर मूलनायक अरनाथ का महामस्ताभिषेक, शांतिधारा, अभिषेक, पूजा एवं विधान का भव्य आयोजन हुआ।

इसके बाद पूज्य संत मुनिश्री समत्व सागर जी और मुनिश्री सौम्य सागर जी ससंघ द्वारा धर्मचर्चा और मंगल प्रवचन भी पेश किए गए। जिनमें जीवन में सदाचार, साधना एवं संयम के महत्व पर बल दिया गया। श्रद्धालुओं द्वारा किए गए कलश अभिषेक, आरती और भजन-कीर्तन ने पूरा वातावरण श्रद्धा एवं भक्ति से परिपूर्ण कर दिया। आयोजन के दौरान विशेष रूप से प्रभात फेरी, भजन संध्या और साधु-संतों के प्रवचन कार्यक्रम भी किए गए। स्थानीय आयोजन समिति के संयोजकों ने कहा कि तीर्थ की महिमा एवं इतिहास ने इंसानों के मन में आध्यात्मिक जागृति पैदा की है और यह आयोजन श्रद्धालुओं के लिए स्मरणीय बनकर रहेगा। महोत्सव के समापन अवसर पर प्रतिष्ठाचार्य जय निशांत ने सभी भक्तों तथा सहयोगियों का धन्यवाद किया गया।

आचार्य निर्भय सागर जी ने की प्रेसवार्ता : महरौनी मीडिया को किया सम्मानित
महरौनी नगर के टीकमगढ़ रोड स्थित बड़े जैन मंदिर में ससंघ विराजित आचार्य निर्भय सागर जी ने प्रेसवार्ता की और महरौनी मीडिया के समस्त पत्रकारों को आर्शीवाद स्वरूप सम्मानित किया। महरौनी से पढ़िए, यह खबर…

महरौनी/ललितपुर। महरौनी नगर के टीकमगढ़ रोड स्थित बड़े जैन मंदिर में ससंघ विराजित आचार्य निर्भय सागर जी ने प्रेसवार्ता की और महरौनी मीडिया के समस्त पत्रकारों को आर्शीवाद स्वरूप सम्मानित किया। प्रेसवार्ता के माध्यम से आचार्य निर्भय सागर महाराज ने अनेक बिंदुओं पर चर्चा कर जनमानस को शांति, अहिंसा एवं सदमार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि भारत के समस्त धर्म सनातन धर्म के ही अंग हैं। उन्होंने पथभ्रष्ट लोगों को धर्म पथ पर चलने की राह दिखाई। आचार्य श्री ने एक आमजन मानस से लेकर जैन संत तक के सफर को विस्तार से समझाया कि मनुष्य को संत बनने के लिए मिट्टी से सोना बनने जैसा तप त्याग करना पड़ता है। प्रेस वार्ता में पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवालों का बड़े ही विनम्र भाव से उन्होंने उत्तर दिए। जो आम जन मानस के जीवन को संवारने में विशेष महती भूमिका निभाएंगे। प्रेस वार्ता का संचालन पवन मोदी ने किया तो वही सभी का आभार प्रमोद सिंघई ने किया।

यह रहे मौजूद

इस मौके पर महरौनी मीडिया से ताहर सिंह, देवेंद्र तिवारी, शैलेन्द्र नायक, संजय भोंडेले, निशु दुबे व ऋषि तिवारी सहित सकल दिगम्बर जैन पंचायत अध्यक्ष कोमल चन्द्र सिंघई, अभिनंदन सिंघई, प्रमोद सिंघई, अनिल मिठ्या, बाबा, राजेश मलैया, राजा चौधरी उपस्थित रहे।