Madhya Pradesh jain samaj news – श्रीफल जैन न्यूज़

संयम के पथ पर आगे बढ़ीं नेहा दीदी
मुरैना. मनोज नायक। संयम के पथ पर अग्रसर दीक्षार्थी बहिन नेहा दीदी की भव्य बिंदौरी यात्रा एवं गोद भराई महोत्सव हर्षाेल्लास पूर्वक मनाया गया। दीक्षार्थी बहिन नेहा दीदी ने परम पूज्य गुरुदेव सिंहरथ प्रवर्तक, पंचम पट्टाचार्य विद्याभूषण सन्मतिसागर जी महाराज से आजीवन व्रह्मचर्य व्रत धारणकर संयम के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया था। बहिन नेहा दीदी काफी समय से परम पूज्य आर्यिका सृष्टिभूषणमति माताजी के संघ में रहकर साधना कर रहीं हैं। नेहा दीदी का सपना अब पूरा होने जा रहा है। विजयादशमी 5 अक्टूबर को अतिशय क्षेत्र महावीर जी में परम पूज्य आचार्य श्री वर्धमानसागर जी महाराज से जैनेश्वरी दीक्षा ग्रहणकर वे मोक्षमार्ग की ओर अग्रसर होंगीं।

बिंदौरी यात्रा के अंतर्गत सर्वप्रथम नेहा दीदी ने ज्ञानतीर्थ पहुँचकर परम पूज्य गुरुदेव सराकोद्धारक समाधिस्थ षष्टपट्टाचार्य श्री ज्ञानसागर जी महामुनिराज के श्रीचरणों में श्रीफल अर्पित किया। ज्ञानतीर्थ पर क्षुल्लिका अक्षतमति माताजी के सान्निध्य में गोद भराई के समय भक्ति गीतों पर महिलाओं ने नृत्य प्रस्तुत किए। दीक्षा से पूर्व संस्कारों में बिंदौरी यात्रा एवं गोद भराई का विशेष महत्व है। इसी संस्कार के तहत संस्कारधानी, धर्मनगरी मुरेना में श्री चन्द्रप्रभु पल्लीवाल जैन मंदिर से विशाल एवं भव्य बिंदौरी यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा प्रारम्भ होने से पूर्व नेहा दीदी ने श्री 1008 चन्द्रप्रभु भगवान की वन्दना की ।

बिंदौरी शोभायात्रा में दीक्षार्थी बहिन नेहा दीदी मुकुटहार से सुसज्जित होकर बग्घी में सवार थीं। शोभायात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं एवं पुरुष मंगलगान करते हुई चल रहे थे। यात्रा नगर भ्रमण करते हुए श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन पंचायती बड़ा मन्दिर पहुँची ।

बड़े जैन मंदिर में मंगलाचरण एवं भजनों के साथ गोद भराई का कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। मंचासीन दीक्षार्थी बहिन के साथ ब्रह्मचारिणी बहिन सर्वश्री अनिता दीदी, मंजुला दीदी, आदि दीदी-बड़ौत, चन्दोबाई, शकुंतला, रामकली, कुसुम मोदी-बबीना विराजमान थीं।

सर्वप्रथम ब्रह्मचारिणी बहिन अनीता दीदी ने दीक्षार्थी बहिन का परिचय देते हुए बिंदौरी, गोद भराई एवं दीक्षा के महत्व को समझाते हुए सारगर्भित विचार व्यक्त किए। पारस जैन एवं मनीष जैन ने जिन भक्ति से ओतप्रोत भजनों से सभी को मंत्रमुग्ध किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी साधर्मी बन्धुओं, माता-बहिनों ने पंच मेवा से गोद भराई करते हुए उनके सफल, निर्विघन संयम मार्ग की अनुमोदना की।

जैन प्रतिभा सम्मान समारोह में सम्मानित किए जाएंगे बच्चे
मुरैना. मनोज नायक। जैन अतिशय क्षेत्र टिकटोली दुमदार (जौरा), मुरैना में आगामी 9 अक्टूबर को ग्वालियर-चम्बल सम्भाग के जैन प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित किया जाएगा। श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र कमेटी के संस्थापक-संरक्षक जगदीशचंद जैन भैयाजी ने बताया कि क्षेत्र में परम पूज्य संत शिरोमणि जैनाचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य प्रशममूर्ति मुनिश्री अजितसागर जी महाराज ससंघ का चातुर्मास चल रहा है।

पूज्य मुनिश्री के सान्निध्य में चंबल अंचल के प्रतिभाशाली बच्चों के प्रोत्साहन के लिए अविजित समूह राष्ट्रीय शाखा (विदिशा) परिवार द्वारा आगामी 9 अक्टूबर को अतिशय क्षेत्र टिकटोली में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में इस सत्र में ग्वालियर- चम्बल सम्भाग के जिन छात्र-छात्राओं ने 10वीं की परीक्षा 90% और 12वीं की परीक्षा 85% या अधिक अंकों से उत्तीर्ण की है, उनका सम्मान किया जाएगा।

इसके अलावा इस वर्ष आईएएस, आईपीएस एवं सीए में चयनित छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम के पुण्यार्जक बण्डा निवासी अशोक जैन, सुगन्धी जैन(ठेकेदार परिवार) रहेंगे। प्रतिभा सम्मान समारोह के प्रचार प्रभारी डॉ. मनोज जैन ने बताया कि प्रतिभा सम्मान समारोह के प्रथम चरण में प्रातः 8 बजे से 10वीं एवं 12वीं के चयनित प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित किया जाएगा।

दोपहर 12.30 बजे से 02 बजे तक ख्याति प्राप्त काउंसलर रीतेश जी जैन गाजियाबाद द्वारा प्रतिभाशाली बच्चों को काउंसिलिंग के माध्यम से मोटिवेट किया जाएगा। इस अवसर पर बच्चों को महत्वपूर्ण टिप्स देने के साथ ही उनकी शंकाओं का समाधान भी किया जाएगा। काउंसिलिंग में वे छात्र भी सम्मिलित हो सकते हैं, जो प्रतिभा सम्मान समारोह का हिस्सा नहीं हैं।

द्वितीय चरण में दोपहर 2 बजे से अन्य चयनित प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। अतिशय क्षेत्र टिकटोली के अध्यक्ष राजेन्द्र भण्डारी के अनुसार प्रतिभा सम्मान समारोह में चयनित सभी प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों के भोजन आदि की समुचित व्यवस्था क्षेत्र पर की गई है।