Madhavganj Chowk – श्रीफल जैन न्यूज़

स्कूल के बच्चों को पिलाई स्वर्ण प्राशन औषधि : माधवगंज चौक पर कांच मंदिर स्थित पांडाल में जुटे बच्चे और अभिभावक
विदिशा नगर में गुरुवार का दिन ऐतिहासिक बन गया। जब यहां पर सकल दिगंबर जैन समाज के लगभग पांच सौ से अधिक कार्यकर्ताओं ने नगर के सभी प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों में जाकर आचार्य श्री विद्यासागरजी महाराज के आशीर्वाद की दो बूंद स्वर्णप्राशन की पिलाई।विदिशा से पढ़िए, यह खबर…

विदिशा। विदिशा नगर में गुरुवार का दिन ऐतिहासिक बन गया। जब यहां पर सकल दिगंबर जैन समाज के लगभग पांच सौ से अधिक कार्यकर्ताओं ने नगर के सभी प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों में जाकर आचार्य श्री विद्यासागरजी महाराज के आशीर्वाद की दो बूंद स्वर्णप्राशन की पिलाई। प्रातःकाल कार्यक्रम का शुभारंभ कांच मंदिर के पास बने विशेष पांडाल में मुनि श्री संभवसागर महाराज, मुनि श्री निस्सीम सागर महाराज, मुनि श्री संस्कार सागर महाराज के आशीर्वाद के बाद सभी बच्चों को स्वर्णप्राशन पिलाने का कार्य प्रारंभ किया गया। नगर में शीतलहर होने से नर्सरी से कक्षा पांच तक के बच्चों का शासकीय अवकाश घोषित था। नगर में “स्वर्णप्राशन” का कार्य पुष्य नक्षत्र में गुरुवार के दिन ही होना निश्चित था। इसलिए सभी स्कूलों में एक साथ प्रारंभ किया गया। जिसमें नर्सरी से पांचवीं तक के छोटे बच्चों के अभिभावक खुद अपने बच्चों को स्वर्णप्राशन पिलाने के लिए माधवगंज चौक पर कांच मंदिर स्थित पांडाल में लेकर आए। सभी स्कूलों में भी बच्चों को यह स्वर्णप्राशन की दवा निःशुल्क पिलाई गई।

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है

अविनाश जैन विद्यावाणी ने बताया कि सबसे बड़ी बात देखने आई कि इस दवा को आचार्य गुरुदेव का आशीर्वाद मानकर जाति धर्म से परे हटकर उनके पेरेंटस ने बच्चों को यह दवा पिलाई। इस बारे में आशी वैद्य ने बताया कि यह औषधि स्वस्थ्य बच्चों को यदि प्रत्येक माह में एक बार पिला दी जाए तो बच्चे निरोग बने रहते हैं। उनके अंदर रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है तथा वह मौसमी बीमारियों से बचे रहते हैं।

मुनि श्री ने सभी को आशीर्वाद दिया

इस अवसर पर मुनि श्री ने सभी कार्यकर्ताओं को आशीर्वाद दिया और कहा कि यह कार्य गुरुदेव के आशीर्वाद से ही सफल हुआ। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर अनुभा जैन, एसडीएम एवं महिला बाल विकास अधिकारी विनीता कांसवा ने आचार्य श्री के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की संयोजना में ममता जैन न्यू जैन हायर सेकेन्ड्री स्कूल, रिया जैन सीए तथा नेहा जैन सीए ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके साथ ही नगर के समस्त महिला मंडलों एवं समग्र पाठशाला समिति से जुड़ी समस्त शिक्षक एवं शिक्षकाओं एवं मुनि सेवक समिति के सभी सदस्यों ने सभी स्कूलों में जाकर स्कूल प्रबंधन से मिलकर के इस महत्वपूर्ण कार्य में अपना योगदान दिया।

सभी का मिला सहयोग

कार्यक्रम संयोजक संजय सेठ, अध्यक्ष शैलेंद्र चौधरी बड़ू, महामंत्री प्रदीप जैन एलआईसी, वित्त प्रभारी स्वतक जैन ने सभी का आभार प्रकट किया। प्रवक्ता अविनाश जैन विद्यावाणी ने बताया कि स्वर्ण प्राशन के इस महत्व पूर्ण कार्य में जिला प्रशासन तथा समस्त स्कूल प्रबंधन एवं शिक्षकों एवं आंगनबाड़ी के सभी कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान मिला तथा जैन समाज के सभी महिला एवं पुरुष कार्यकर्ताओं ने सभी केन्द्रों पर उत्साह पूर्वक कार्य का निर्वाहन किया। संयोजक संजय सेठ ने आभार माना।